Home Himachal कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 

0

ऊना/सुशील पंडित :कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन ग्राम पंचयात छतरपुर व ग्राम पंचयात मजारा के परिसर में किया गया। दोनों शिवरों में करीब 100 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप  छतरपुर की प्रधान दलजीत कौर ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैंक मैनेज़र दलजीत सिंह ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया।

उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।शाखा अजौली के क्लर्क परमजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें।

उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर ग्राम पंचयात मजारा के सचिव जगवीर सिंह,प्रवेश कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here