Home Himachal खुरवाईंः सफेदा लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी

खुरवाईंः सफेदा लकड़ी से भरी गाड़ी पकड़ी

0
ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा पुलिस ने सोमवार रात लगभग सवा एक बजे सफेदे की लकड़ी से भरी एक गाड़ी को पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिस समय बंगाणा पुलिस गश्त पर थी तभी खुरवाई के नजदीक अम्बे दा वेहड़ा नामक स्थान पर लकड़ी से भरी गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका गया। पुलिस ने जब गाड़ी की तालाशी ली तो उसमें सफेदे की लकड़ी पाई गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि उक्त गाड़ी के चालक के पास लकड़ी से जुड़ा कोई भी दस्तावेज मौजूद नहीं था। ऐसे में लकड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़सर के वकरेड़ी गांव के निवासी पंकज वनियाल पुत्र सुरेश कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here