Home Himachal National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

0
National Highway पर पुल के पास Bus पलटने से कई यात्री घायल, देखें वीडियो

मनालीः हिमाचल में हो रही बारिश ने कहर मचाया हुआ है। एक ओर राज्य में हो रही बारिश से लैंडस्लाइड की घटना सामने आ रही है। वहीं अब ताजा मामला बस पलटने का सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर बानू पुल के पास प्रेम बस पलट गई है।


बताया जा रहा है कि इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस पलटने के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में 40 लोग सवार थे। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here