Blog

  • Punjab News: रावी नदी में 2 वर्षीय बच्चे सहित फंसे 4 लोगों को NDRF ने किया Rescue, देखें वीडियो

    Punjab News: रावी नदी में 2 वर्षीय बच्चे सहित फंसे 4 लोगों को NDRF ने किया Rescue, देखें वीडियो

    पठानकोट/गुरदासपुर: जिले से सटे शाहपुरकंडी के गांव राजपुरा के पास रावी नदी में 4 लोग फंस गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत का काम शुरू किया गया। पंजाब और जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा हैकि ये लोग कल से फंसे हुए थे। फंसे हुए लोगों में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक दो साल का बच्चा शामिल है।

    एनडीआरएफ की 2 टीमों ने रावी नदी से 4 लोगों को बचाया गया। पीड़ित परिवार के जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। जहां कई जगहों पर रावी नदी में पानी आने से नुकसान हुआ है, वहीं पठानकोट से शाहपुरकंडी से सटे गांव राजपुरा के पास रावी नदी में अत्यधिक पानी आने से कल चार लोग पानी में फंस गए थे, जिसकी सूचना आज प्रशासन को मिली तो एनडीआरएफ की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुज्जर समुदाय के चार लोगों को बचाया।

    रेस्क्यू में से दो महिलाओं, एक पुरुष और एक दो साल के बच्चे को बचा लिया गया, लेकिन पीड़ित परिवार के जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। इस बारे में बात करते हुए, पीड़ित ने बताया कि प्रशासन ने हमें पानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और अचानक आई बाढ़ के कारण वे रावी नदी के किनारे फंस गए और उनके जानवर अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने बताया कि रावी नदी में फंसे सभी चार लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है।

  • Cancer की चपेट में आई मशहूर Actress, Post में बयान किया अपना दर्द

    Cancer की चपेट में आई मशहूर Actress, Post में बयान किया अपना दर्द

    बॉलीवुड: एक्ट्रेस तनिष्ठा चटर्जी के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का सामना कर रही हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयान किया है। इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए तनिष्ठा ने लिखा कि वो स्टेज 4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर से जूझ रहे हैं। 8 महीने पहले ही उन्हें इस बारे में पता चला था।

    दर्द से जूझ रही हैं एक्ट्रेस

    तनिष्ठा चटर्जी की उम्र 44 साल है परंतु इतनी कम उम्र में वो काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं। कैंसर से पिता को खोने के बाद अब वो खुद भी इस बीमारी की चपेट में आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने जो अपनी तस्वीर शेयर की है उसमें वो बिना बालों के दिख रही हैं। कैंसर के चलते उन्हें अपने बाल मुंडवाने पड़े परंतु फिर भी उनके चेहरे पर स्माइल है जो उनकी हिम्मत और हौसले को दर्शा रही है। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि – ‘पिछले 8 महीने काफी ज्यादा मुश्किल रहे हैं लगता है कि पिता को कैंसर में खोना ही काफी नहीं था। 8 महीने पहले मुझे स्टेज 4 ओलिगो मेटास्टेटिक कैंसर का पता चला था लेकिन यह पोस्ट दर्द के बारे में नहीं है। यह प्यार और ताकत के बारे में भी है। इससे ज्यादा बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। 70 साल की मां और 9 साल की बेटी दोनों ही पूरी तरह से मुझ पर निर्भर हैं परंतु इन सबसे अंधेरे पलों में मैंने एक असाधारण प्यार की खोज की है वो प्यार जो आपके साथ रहता है और आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने देता मैंने इस प्यार को अपने शानदार दोस्तों और परिवार में पाया जिनके अटूट सहारे ने सबसे मुश्किल दिनों में भी मेरे चेहरे पर एक सच्ची मुस्कान ला दी है। एआई और रोबोट्स की ओर बढ़ती इस दुनिया में असली, जुनूनी इंसाफों का प्यार और कंपेशन ही है जो मुझे बचा रहा है। उनकी सहानुभूति उनकी मैसेजस मौजूदगी और इंसानियत मेरे जीवन में वापिस जान डाल रही है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Tannishtha Chatterjee (@tannishtha_c)

    तनिष्ठा की इस पोस्ट के बाद फैंस और सेलेब्स उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।  
  • Pathankot-Jammu मार्ग बंद होने ट्रकों की लंबी कतारें, कल से भूखे-सूखे ड्राइवर हुए परेशान, देखें वीडियो

    Pathankot-Jammu मार्ग बंद होने ट्रकों की लंबी कतारें, कल से भूखे-सूखे ड्राइवर हुए परेशान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश जहां तबाही का कारण बन रही है। वहीं कई पुलों और सड़कों पर भी भारी बारिश का बुरा असर पड़ा है। पठानकोट का चक्की पुल रोड भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जम्मू जाने वाला एक और मार्ग, बमियाल सड़क, धंसने के कारण बंद हो गया है, जिससे जम्मू का बाकी भारत से संपर्क पूरी तरह टूट गया है।

    इसी कारण पठानकोट से जम्मू जाने वाली आवागमन पठानकोट के आसपास के शहरों में ही रोक दी गई है ताकि पठानकोट के नजदीक हाईवे पर ट्रैफिक का अधिक दबाव न पड़े। अमृतसर की ओर से आने वाली गाड़ियां भी गुरदासपुर के बाहरी बबरी नाके पर ही रोकी जा रही हैं। इस वजह से बबरी नाके पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग चुका है। नाके पर केवल ट्रक ही ट्रक नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि वे रात से ही भूखे-प्यासे यहां खड़े हैं और यहां खाने-पीने के लिए कुछ भी नहीं मिल रहा।

    कई ड्राइवर चार-पांच दिन से सड़क पर ही हैं और दूर-दराज के राज्यों से आए हैं। उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा कि उन्हें कितने दिन यहां रोक कर रखा जाएगा। वहीं नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि कंट्रोल रूम से आगे की निर्देश मिलने तक बबरी नाके पर वन-वे ट्रैफिक ही जारी रहेगा। पठानकोट से जम्मू की ओर जाने वाली कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी।

  • Jalandhar News: सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के Metro Milk Factory में हुई अमोनिया गैस लीक, 30 लोग फंसे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के Metro Milk Factory में हुई अमोनिया गैस लीक, 30 लोग फंसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में स्थित सर्जिकल कॉप्लैक्स के मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक हो गई। इस घटना में कर्मियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा क्रेन की मदद से दीवार तोड़कर कर्मियों को बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान 30 लोग अंदर फंसे हुए है, जिन्हें क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਰਜੀਕਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ‘ਚ ਅਮੋਨੀਆ ਗੈਸ ਲੀਕ, 30 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੇ ਫਸੇ ਹੋਣ ਦੀ ਆਸ਼ੰਕਾ

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल को तुरंत उपचार मिल सके। फिलहाल गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं।

    अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं घटना में घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की अपील की जा रही है।

    इस घटना को लेकर असिस्टेंट डिविजनल फायर अधिकारी मनिंदर सिंह ने बताया कि 5:15 के करीब अमोनिया गैस लीक होने की सूचना मिली थी जिसके बाद उनकी टीम में मौके पर तुरंत पहुंच गई और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया है। उन्होंने कहा कि गैस कैसे लीक हुई इस बाबत अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन अंदर कोई ब्लास्ट या धमाका नहीं हुआ है।

    उन्होंने बताया कि 25 से 30 लोगों को जो फंसे हुए थे उन्हें बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है अगर एक आध इसमें गैस से प्रभावित हुआ है तो उसे अस्पताल भेजा गया है। मनिंदर सिंह ने कहा कि अमोनिया गैस लीक जरूर हुई थी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और गैस पर तुरंत कंट्रोल किया गया है और अभी सिचुएशन बिल्कुल सही है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में बरसात से धंसी सड़क, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में बरसात से धंसी सड़क, देखें वीडियो

    होशियारपुरः ब्यास नदी में तेज़ हवाओं के कारण मुकेरियां के गांव मौटला के पास धुसी बांध टूट गया और हल्द जनारदन, मौटला, महितापुर आदि कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कल से ही लगातार पंजाब में बारिश हो रही है। वहीं होशियारपुर धर्मशाला, चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे मार्ग नजदीक मंगूवाल रोड का पहाड़ की मिट्टी रोड से खासकन्य रोड एक हिस्सा नीचे को धंस गया है। पुलिस द्वारा सड़क पर बैरिकेड कर दी गई है।

    इस दौरान एक पुलिस मुलाजिम बारिश में ही अपनी ड्यूटी निभाते हुए बड़े वाहन और छोटी गाड़ियों को एक साइड से निकालने की इशारा कर रहा है। बारिश में जब पुलिस मुलायम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक कल से ही बारिश होशियारपुर में हो रही है दिन-रात आज भी बारिश हो रही है उसी के कारण यह रोड पर नीचे खाई है जिसमें बारिश के कारण गिरी रही हैं। गांव सवार में सत्संग घर के पास बरसात के कारण कंडी नहर के किनारे बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिस कारण किसी समय भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

    इस संबंध में ब्लाक समिति सदस्य सुदर्शन सिंह आसफपुर, पूर्व सरपंच बडालियां मनमोहन सिंह तथा क्षेत्र के समाज सेवक ठाकुर हरविंदर सिंह बडालियां ने बताया कि भारी बरसात का पानी गांव सवार में बने सत्संग घर के पास से कंडी नहर की बनी सड़क को बहा ले गया। इस कारण सड़क तो ऊपर खड़ी है, लेकिन नीचे से मिट्टी सारी की सारी पानी में बह गई है। उन्होंने बताया कि अगर कोई गलती से भी वाहन यहां से गुजरा तो वह दुर्घटना का शिकार हो सकता है।

    उन्होंने बताया कि अगर समय रहते कंडी नहर विभाग ने इस समस्या की ओर ध्यान न दिया तो आने वाले दिनों में भारी बरसात होती है तो कंडी नहर टूट सकती है जिससे गांव सवार, आसफपुर, बडालियां तथा शेखामत्ता के लोगों का भारी नुकसान हो सकता है। उन्होंने हलका विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुम्मन से आग्रह किया है कि लोगों की इस समस्या को शीघ्र हल करने के लिए कंडी नहर विभाग को आदेश जारी करें।

  • कार और बाइक की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    कार और बाइक की टक्कर में 4 दोस्तों की हुई मौत

    ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां थाना ईकोटेक-3 के अधीन आते कुलेसरा पुस्ता रोड पर बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई। इस टक्कर में बाइक सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई है। चारों लड़कों की उम्र करीब 16 से 18 साल बताई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

    चारों एक ही बाइक पर सवार थे। चारों की लाशें सड़क पर ही बिखर गईं। हादसा थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के ग्राम कुलेसरा पुस्ता रोड पर हुआ। टीवीएस राइडर बाइक से सुमित, लवकुश, रिहान और मोनू ठाकुर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही वैगनआर कार (नंबर यूपी 16 सीआर 3293) से उनकी टक्कर हो गई।

    पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर मृतकों के घरवाले मौजूद हैं। पुलिस घरवालों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई कर रही है। एक साथ हुई चार मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। अस्पताल के बाहर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है।

  • Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल, 9 माह पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का किया कत्ल, 9 माह पहले हुई थी शादी, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के अधीन आते गांव गोबिंदगढ़ में 22 वर्षीय नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर युवकों द्वारा डंडे और रॉड मारकर नौजवान का कत्ल किया गया। मृतक की पहचान आकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि एक साल पहले दोनों पक्षो में लड़ाई हुई थी। जिसके बाद से दोनों में यह लड़ाई दुश्मनी में बदल गई। इससे पहले आकाश के भाई ने उन पर हमला कर उनके पैर तोड़ दिए थे।

    आपसी दुश्मनी के कारण आकाश और उसका परिवार डरकर गांव छोड़कर मोहाली में रह रहा था। जब आकाश पत्नी के साथ घर से कपड़े आदि खरीदने के लिए गया, तो दूसरे पक्ष ने आकाश को घेरकर उस पर हमला कर दिया। नौजवानों ने आकाश की पत्नी को कमरे में बंद कर आकाश पर डंडे और रॉड से हमला किया। इस घटना में आकाश को गंभीर चोटें आई और इस घटना में उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला ने कहा कि उसके पति पर बेहरमी से मारपीट की। घटना के दौरान नौजवानों ने उसे और उसकी बहन को कमरे में बंद कर दिया। विशाल ने कहा कि उसकी भाभी पर कुछ महिलाओं ने भी हमला किया। जिसके बाद उसके भाई आकाश मेहरा को घेरकर नौजवानों ने बेरहमी से पीटा और उसका कत्ल कर दिया।

  • Punjab News: पड़ोसी दंपति ने किया युवक का कत्ल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसी दंपति ने किया युवक का कत्ल, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के गांव बहिमण दीवानां में 23 अगस्त को युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पड़ोसी है और दोनों पति-पत्नी है। 23 अगस्त को पुलिस को धान के खेत में बनी मोटर के पास से युवक का शव बरामद किया था।

    एसपीडी जसमीत सिंह साहिबाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मृतक युवक गांव की महिला पर गलत नज़र रखता था और वह उससे एक तरफा प्यार करता था। मृतक का दोस्त व पड़ोसी नामदेव की पत्नी पर वह बुरी नजर रखता था। जिससे नाराज़ होकर पत्नी ने सारी घटना पति को बताई। इस दौरान दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची। जिसके बाद उसने मृतक युवक को पास बुलाया और तेज हथियार से हमला कर दिया।

    वहीं आरोपी की पत्नी ने चुनरी से युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने युवक का शव खेतों में फेंक दिया और घटना स्थल से फरार हो गए। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर एक योजना बनाई और गुरपाल सिंह की हत्या कर उसकी लाश को खेतों में पड़े पानी में फेंक दिया।

     

  • PM Modi की डिग्री पर High Court का अहम फैसला, CIC पैनल का आदेश किया खारिज

    PM Modi की डिग्री पर High Court का अहम फैसला, CIC पैनल का आदेश किया खारिज

    नई दिल्ली: हाई कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी पीएम मोदी की ग्रेजुएशन डिग्री का ब्यारो पब्लिक करने केे लिए बाध्य नहीं है। अदालत ने केंद्रीय सूचना आयुक्त के डिग्री जारी करने का आदेश भी खारिज कर दिया है। साल 2016 में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने बीए की परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों के रिकॉर्ड की जांच अनुमति दी थी। कहा जाता है कि उसी समय पीएम मोदी ने भी यह एग्जाम पास किया था।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :-

    ਦਿੱਲੀ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ ਰੱਦ!

    दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सीआईसी के इस आदेश को चुनौती भी दी थी। इस चुनौती पर जनवरी 2017 में पहली सुनवाई वाले दिन ही रोक लगा दी थी। सुनवाई के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया है कि सीआईसी के आदेश के रद्द कर देना चाहिए क्योंकि निजता का अधिकार, जानने के अधिकार से ज्यादा जरुरी है।

    यूनिवर्सिटी ने अदालत को यह बताया है कि वह पीएम मोदी की डिग्री रिकॉर्ड कोर्ट के सामने प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं परंतु आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत अजनबियों के द्वारा जांच के लिए उन्हें पब्लिक नहीं करना चाहिए।

    दिल्ली यूनिवर्सिटी ने यह तर्क दिया है कि वह छात्रों की जानकारी को एक नैतिक दायित्व के अनुसार, सुरक्षित रखता है और जनहित के अभाव में सिर्फ जिज्ञासा के आधार पर आरटीआई कानून के अंतर्गत निजी जानकारी मांगने का कोई तर्क नहीं बनता। यूनिवर्सिटी ने यह तर्क दिया है कि धारा 6 में यह जरुरी प्रावधान है कि जानकारी देनी पड़ेगी यही मकसद है परंतु आरटीआई अधिनियम किसी भी जिज्ञासा को शांत करने के लिए नहीं है हालांकि यूनिवर्सिटी की ओर से अदालत को यह बताया है कि वह पीएम मोदी की डिग्री अदालत में पेश करने के लिए तैयार है परंतु आरटीआई अधिनियम के अंतर्गत अजनबियों के द्वारा जांच के लिए उन्हें पब्लिक नहीं कर सकता।

     

  • Punjab News: गुड़ मंडी के पास साबन बाजार में Cosmetic की दुकान में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें Live

    Punjab News: गुड़ मंडी के पास साबन बाजार में Cosmetic की दुकान में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें Live

    भीषण आग के कारण बाजार करवाया गया बंद

    लुधियानाः गुड़ मंडी के साथ लगते साबन बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार द ब्यूटी शॉप में दोपहर के समय आग लगी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि होलसेल की दुकान कैमिकल का सामान पड़ा हुआ है, जिसके चलते आग लगने से धमाके की आवाजे सुनकर लोग में दहशत मच गई। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। दमकल विभाग के कर्मियों के अनुसार 3 मंजिला इमारत है। आग की चपेट में तीनों मंजिल आ गई। हालांकि दमकल विभाग द्वारा पहली मंजिल पर आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल विभाग की अब तक 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। लेकिन आग भीषण होने के कारण अभी भी दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा प्रयास जारी है। आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही है। बता दें कि लुधियाना का यह महशूर साबन बाजार है। जहां भीषण आग लगने के कारण बाजार को बंद करवा दिया गया है। दरअसल, तंग बाजार होने के कारण दमकल विभाग की टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने से दुकान का काफी नुकसान हो गया।