Blog

  • Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया बरामद, देखें वीडियो

    Punjab : पुलिस ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ किया बरामद, देखें वीडियो

    मोगा : एसएसपी अंकुर गुप्ता आईपीएस ने मोगा में ज्वाइन करते ही नशा तस्करों के नाक में दम कर दिया है और नशा तस्करों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। गांव दौलेवाल में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की गांव में रेत की खड्ड में खड़ी महिंद्रा पिकअप वैन में भारी मात्रा में चूरा पोस्त है। अगर छापेमारी की जाए तो नशा तस्कर को चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया जा सकता। 

    जिसके बाद पुलिस पार्टी ने छापेमारी की तो नशा तस्कर पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने महिंद्रा पिकअप वैन को कब्जे में लेकर जब उसकी तलाशी ली तो 30 बोरियां डोडा पोस्त की बरामद की है, जो कुल 6 क्विंटल डोडा पोस्त है। पुलिस ने डोडा पोस्त को कब्जे में लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की नशा तस्करों की पहचान हो चुकी है।

     आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह और जोग्गा सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पकड़ी गई डोडा पोस्त को मानयोग अदालत में पेशकर, आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है।

  • Punjab: प्लाट में बेसुध पड़े युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab: प्लाट में बेसुध पड़े युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नशे की आशंका, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा भले ही नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन फिर भी नशे की ओवरडोज से मौत के मामला सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला न्यू बाजवा नगर से सामने आया है। जहां प्लाट में बेसुध पड़े युवक की मौत हो गई है। इलाका निवासियों द्वारा आरोप लगाए जा रहे है कि 19 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। मृतक की पहचान दीपक निवासी राहों के रूप में हुई है। युवक की मौत को लेकर वहां पर मौजूद व्यक्ति ने इसकी वीडियो भी बनाई है। वीडियो में दिख रहा है कि मृतक के पास युवक बैठा हुआ है और उसका सिर पटक रहा है। जिसके बाद वह उसे पानी पिलाने की कोशिश भी कर रहा है।बताया जा रहा है घटना के दौरान लोगों को देखकर दो साथी फरार हो गए। युवक को बेसुध हालत में पड़ा देख लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। पुलिस कर्मचारियों की मदद से बेसुध युवक को डाक्टर के पास पहुंचाया लेकिन डाक्टर ने उसे मृतक करार दे दिया। लोगों का आरोप है कि खाली प्लाट में युवक नशा करने के लिए आते हैं। जिनमें दीपक भी नशे करने के लिए आया था। उसके साथ उसके दो और दोस्त थे, जोकि पहले ही नशे में थे। प्लाट में आने के बाद उन्होंने पहले खुद एक-एक इंजेक्शन लगाया और फिर दीपक को इंजेक्शन लगाने लगे। दीपक को इंजेक्शन जैसे ही लगाया, तो दीपक को झटका लगा और वो पीछे की तरफ गिर गया। जिसके बाद उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दीपक के दोस्त नशे में इस कदर चूर थे कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। उनमें से एक ने दीपक का सिर पकड़ा और उसे नीचे पटकने लगे, उन्हें ये भी पता नहीं चला कि नीचे पत्थर है, वो लगातार उसका सिर पटक रहे थे, लेकिन वो होश में नहीं आ रहा था। दीपक के दोस्त को जब उसकी वीडियो बनने का पता चला तो वह खुद अपना हाथ माथे पर जोर-जोर से मारने लगा। उसने दीपक पर काफी पानी भी डाला लेकिन वह नहीं उठा। दीपक के दोस्त ने वीडियो बनाने वाले लोगों को भी धमकियां दी। कारोबारी हरप्रीत सिंह ने बताया कि आए दिन प्लाट में लोग नशा करने के लिए आते हैं। पुलिस इलाके में गश्त करती है और कई बार नशेड़ियों को पकड़कर भी गई है। लेकिन हालात हैं कि टस से मस नहीं होते। बावजूद इसके लोग प्लाट में नशेड़ियों का तांता लगा रहता है। यही नशेड़ी इलाके में लूटपाट की वारदातें करते है। पुलिस को रुटीन में खाली प्लाटो में चक्कर लगाने चाहिए। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 4 के एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
  • Jalandhar: नहीं थम रहा वारदातों का आलम, Activa पर जा रही महिला की चेन छीनकर भागे स्नेचर, देखें वीडियो

    Jalandhar: नहीं थम रहा वारदातों का आलम, Activa पर जा रही महिला की चेन छीनकर भागे स्नेचर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के चलते लगातार हो रही वारदातों से शहर का हाल बे-हाल हो गया है। रोजाना हो रही वारदातों के कारण व्यापारी और आम वर्ग काफी परेशान हो गया है। हालात यह हो गए है कि बेखौफ लुटेरे व स्नेचर सरेआम दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला रामामंडी के दकोहा इलाके से सामने आया है।


    जहां दिन दहाड़े एक्टिवा पर जा महिला को 2 एक्टिवा सवार स्नेचरों ने घेर लिया और उसके गले से सोने की चेन व लॉकेट लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान ज्योति पत्नी जतिंदर कुमार निवासी मोहल्ला नंबर-8, मकान नंबर-15, जालंधर कैंट के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़िता के साथ लूट की वारदात उस वक्त हुई जब वह दकोहा रोड से होते हुए अरमान नगर जा रही थी।

    इस दौरान देखते ही देखते 2 स्नेचर एक्टिवा पर आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि एक स्नेचर ने हेलमेट पहन रखा था और दूसरे ने आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। इस दौरान स्नेचरों ने अपनी एक्टिवा उसके पीछे लगा दी। जिसके बाद सुनसान जगह पर उन्होंने उस पर हमला किया और उसकी चेन और सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों स्नेचरों के मुंह ढके हुए दिखाई दे रहे है।

  • मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    मौसम विभाग ने 15 जिलों में बारिश का Alert किया जारी

    नई दिल्ली : राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में सक्रिय मानसून से बारिश का दौर लगातार जारी है। भरतपुर, करौली, धौलपुर, जयपुर, अलवर, दौसा जिलों में 6 इंच तक बरसात दर्ज हुई। तेज बारिश के कारण करौली के पांचना बांध में एक बार फिर पानी आना शुरू हो गया, जिसके कारण 3 गेट फिर से खोल गए है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के नदबई एरिया में 160 एमएम (6 इंच) दर्ज हुई।

    दौसा के महुवा में 134 एमएम, शहर में 95, बेजुपाड़ा में 78, सिकराय में 65, जयपुर के विराटनगर में 103, कोटपूतली में 64, अलवर के कठूमर में 70, थानागाजी में 69, बहरोड़ में 67, नीमराणा में 53, कोटकासिम में 55 एमएम के अलावा अन्य जगहों पर भी तेज बारिश हुई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है।

     राज्य में एक जून से 8 अगस्त तक औसत बारिश 261.4MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 362.7MM बरसात हो चुकी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक भी राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। जयपुर शहर व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से हल्की बरसात हो रही है। करौली के पांचना बांध के 3 गेट खोलकर करीब 4 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

  • Punjab : इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    Punjab : इस इलाके में दिखे संदिग्ध व्यक्ति, मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स, देखें वीडियो

    दीनानगर : सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल सेक्टर के आसपास संदिग्ध लोगों के देखे जाने का मामला सामने आया है। बमियाल अंतर्गत रामकलमा गांव में बीती रात एक महिला और युवक द्वारा 4 संदिग्ध लोगों को देखा गया है। जानकारी के अनुसार बमियाल से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव रमकालमा में बीती रात कमला देवी और अभिषेक ने अपने घर के अंदर से गली में करीब 4 संदिग्ध लोगों को घूमते हुए देखने का दावा किया है। उनका बताया  कि यह घटना रात करीब 12 बजे की है।

    महिला कमला देवी और अभिषेक द्वारा बताया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी के साथ कार्गों पजामे डाले हुए थे और इसके साथ ही जंगल बूट डाले हुए थे। कमला देवी और अभिषेक कुमार ने सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीमावर्ती गांव रामकलमा का पूरा इलाका अचानक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर स्वैट टीम, कमांडो टीम, एएसओजी टीम, सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की पूरी फोर्स समेत आला अधिकारी पहुंचे।

  • Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    Airport पर 24 लाख रुपये की करेंसी सहित 5 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : नेपाल में एक हवाई अड्डे से 24 लाख रुपये कैश बरामद होने की खबर सामने आई है। नेपाल पुलिस ने इस मामले में जिन लोगों को पकड़ा है। वह सभी भारतीय हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पांच भारतीयों को बिना कोई स्रोत बताए लाखों नेपाली रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी के मुताबिक प्रकाश नारायण गुप्ता (44), अजय मिश्रा (43), आशीष गुप्ता (45), बिमल गुप्ता (46) और पंकज जायसवाल (39) को पश्चिमी नेपाल के नेपालगंज नगर पालिका के रांझा हवाई अड्डे से सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि उनके पास से 24 लाख नेपाली रुपए बरामद किए गए। जांच के दौरान यह दावा किया गया कि गिरफ्तार लोगों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

    ऐसे में इतना अधिक कैश उन लोगों के पास कैसे और कहां से आया, इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पैसा कहां और किस मद में ले जाया जा रहा था, इसे लेकर भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी भारतीय नागरिक हैं और इस दौरान काठमांडू जाने वाले विमान में सवार होने वाले थे। मगर इससे पहले ही वह पकड़ लिए गए।

  • सुबह-सुबह Earthquake के झटकों से दहली धरती

    सुबह-सुबह Earthquake के झटकों से दहली धरती

    नई दिल्ली : सिक्किम में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूंकप की तीव्रता 4.4 आंकी गई। भूंकप का केंद्र भले ही सिक्किम में था, लेकिन इसके झटके बिहार में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी।

    इस वजह से जान-माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के भी बेहद करीब था। ऐसे में इसका असर भारत में पश्चिम बंगाल, बिहार में भी रहा। वहीं, नेपाल और भूटान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • आज का राशिफल, 9 अगस्त 2024

    आज का राशिफल, 9 अगस्त 2024

    आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 45 मिनट से सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 45 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज नाग पंचमी है।

    मेष राशि -आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और जीवन साथी के साथ आप डिनर डेट पर जा सकते हैं।आपके लिए तरक्की के नए-नए रास्ते खुलेंगे। यदि पहले किसी से उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। आज आप शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजन से बातचीत करेंगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। वृष राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप मन में चल रही है बातों को किसी के सामने उजागर नहीं होने देंगे, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको शोल्युशन मिल जायेगा। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे और उसको कुछ आवश्यकता की चीजें भी गिफ्ट करेंगे, आपको खुशी होगी। आज परिवार में चल रही अनबन से आपको छुटकारा मिल जायेगा। मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको किसी नए काम में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। परिवार के लोग आज आपसे कुछखास चीजों की डिमांड कर सकते हैं। आज जीवनसाथी को आप डिनर डेट पर लेकर जा सकते हैं। टेन्ट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रूका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपको जीवन के कुछ नए सबक सिखायेगा। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा।आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है, जिससे मिलने के लिए आप इंतजाम भी कर सकते हैं। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे तो आपको समस्या होगी लेकिन आप समय रहते इस को संभाल लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि गिरावट चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप माता की पसंद की कोई चीज गिफ्ट करेंगे आपके माता जी को भी खुशी होगी। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातो पर ध्यान अवश्य देना होगा। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। आज कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने के कारण अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। स्वजनों से हर्षोल्लास से भरी कोई सूचना मिल सकती है। कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। जीवनसाथी से आप किसी जरूरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते है। तुला राशि- परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठेंगे। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान की ओर से कोई चिंता दूर होगी। आज की गई मेहनत के निकट भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है, लेकिन इसके बावजूद आप परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। संतान से आपको किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। संतान की नौकरी से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको मनपसंद काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। मकर राशि-आज आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आप आज किसी से अपने मन की बातों को शेयर करोगे और वह आपकी बातों की अहमियत देगा। किसी समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। कुंभ राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। प्राइवेट जॉब में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मीन राशि-आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप व्यापार के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है।  मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आनंद महसूस होगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। किसी संपत्ति के चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांचना होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से आपकी उम्मीदें तथा आशाएं पूरी होगी।
  • Punjab : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर लगा बधाइयों का तांता, देखें वीडियो

    Punjab : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर लगा बधाइयों का तांता, देखें वीडियो

    अमृतसर। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता है। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 41 सालों के बाद भारत ने टोक्यो 2020 में जर्मनी को हराकर हॉकी कांस्य पदक जीता था और अब एक बार फिर इस कारनामे को दोहराया है।

    वहीं, इस जीत को लेकर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के घर में खुशी का माहौल है। वहीं गांव वाले भी हरमनप्रीत सिंह के परिजनों को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं और एक-दूसरे का मुंह भी मीठा करा रहे हैं। इस दौरान परिवारिक सदस्यों ने जब भी हरमन प्रीत सिंह भारत अपने गांव लौटेंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

  • Punjab : पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर भागे युवक धारदार हथियार सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर बिना पैसे दिए भागे पांच युवकों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी की गाड़ी और धारदार हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। बटाला पुलिस के अधीन आते थाना घुमान के दड़ावाली पेट्रोल पंप से कल दोपहर दो बजे पिस्तौल की नोक पर बिना पैसे दिए भागे पांच युवकों को घुमान की पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया।

    प्रेसवार्ता कर डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि इन पांचों युवकों को काबू कर पूछताछ में पता चला कि ये युवक दूसरे जिले से आकर यहां लूटपाट करते थे और इनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा और उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।