Blog

  • फिर हुआ Train हादसाः अब इस जगह पटरी से उतरा डिब्बा

    फिर हुआ Train हादसाः अब इस जगह पटरी से उतरा डिब्बा

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी-रेवाड़ी रेलमार्ग पर जीतुवाला रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के डिब्बा पटरी से नीचे उतर गया। मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी कोयला लादकर आ रही थी। इसी दौरान जीतूवाला फाटक के पास मालगाड़ी के सामने एक सांड आ गया। हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार बेहद कम थी, इसलिए बड़ा हादसा बच गया। मालगाड़ी के ट्रैक से नीचे उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी विंग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस वजह से भिवानी-रेवाड़ी रेल मार्ग भी बाधित हुआ।

    हादसे के दौरान इंजन अपने ट्रेक से उतरकर दूसरे ट्रैक पर चला गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। इस पूरे मामले को लेकर एडीआरएम भूपेश कुमार ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे मालगाड़ी के सामने एक सांड आ जाने के कारण मालगाड़ी ट्रक से नीचे आ गई। उन्होंने बताया कि हादसे से रात में 4 से 5 यात्री ट्रेनें प्रभावित हुईं लेकिन अब स्थिति सामान्य है।

  • बादल फटने से 30 लापता, कई लोगों की मौत, 100 से ज्यादा सड़कें बंद, देखें वीडियो

    बादल फटने से 30 लापता, कई लोगों की मौत, 100 से ज्यादा सड़कें बंद, देखें वीडियो

    रामपुरः हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। जबकि 30 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका रामपुर सबडिवीजन का समेज गांव है, जहां करीब 25 लोगों का पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है और 100 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। खास तौर पर, 109 सड़कें बंद हैं, जिनमें मंडी में 37, शिमला में 29 और कुल्लू में 26 सड़कें शामिल हैं।

    इसके अलावा, कांगड़ा में छह, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में चार-चार, सिरमौर में दो और हमीरपुर में एक सड़क भी बंद है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने 58 ट्रांसफ़ॉर्मर और 15 जलापूर्ति योजनाओं में व्यवधान की सूचना दी है। मंडी के राजभान गांव से नौ शव बरामद किए गए, जबकि कुल्लू जिले के निरमंड और बागीपुल इलाकों से तीन शव बरामद किए गए। शिमला जिले के समेज गांव और उसके आसपास के इलाकों जैसें धड़कोल, ब्रो और सुन्नी बांध से दस शव बरामद किए गए। इन 22 शवों में से अब तक 12 की पहचान हो चुकी है।

    शेष शवों की पहचान के लिए डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। मंडी के राजभान गांव से नौ शव बरामद किए गए, जबकि कुल्लू जिले के निरमंड और बागीपुल इलाकों से तीन शव बरामद किए गए। शिमला जिले के समेज गांव और उसके आसपास के इलाकों जैसे धड़कोल, ब्रो और सुन्नी बांध से 10 शव बरामद किए गए। इन 23 शवों में से अब तक 12 की पहचान हो चुकी है। शेष शवों की पहचान के लिए डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

  • Punjab: CM मान को आतंकी पन्नू की धमकी, 1 Crore देने का किया एलान

    Punjab: CM मान को आतंकी पन्नू की धमकी, 1 Crore देने का किया एलान

    अमृतसरः सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने सीएम मान को 15 अगस्त पर पंजाब में तिरंगा ना फहराने की नसीहत दी है। पन्नू का कहना है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। कहा कि 15 अगस्त सिख पंथ और पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है।

    बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इस बार 15 अगस्त पर जालंधर में तिरंगा फहरा रहे हैं। जिसके बाद पन्नू ने सीएम को ऐसा करने से रोकने के लिए धमकी दी है। वहीं पन्नू ने सीएम मान को ऐसा करने से रोकने वाले को 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया है।

    पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को UAPA के तहत आतंकी घोषित किया। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन किया।

  • बड़ी खबरः 7.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    बड़ी खबरः 7.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः जापान में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद सूनामी का अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का केंद्र जापान का क्यूशू शहर में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है।

    बताया जा रहा है कि भूकंप के ये झटके जापान के मियाजाकी इलाके में महसूस किए गए। जापान के तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

  • शॉर्ट सर्किट से टूटा बिजली का तार, नीचे खड़ी थी बच्चों से भरी School Bus

    शॉर्ट सर्किट से टूटा बिजली का तार, नीचे खड़ी थी बच्चों से भरी School Bus

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इंदौर में एक निजी स्कूल की बस हादसे का शिकार होते बाल बाल बच गई। जहां स्कूली बच्चों से भरी बस के ऊपर शॉर्ट सर्किट के बाद एक तार टूट जाता है। इस दौरान बस चालक की लापरवाही भी नजर आई जहां उसने बस को तारों के बीच रोक लिया।

    गनीमत रही कि तार बस के ऊपर नहीं गिरे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जैसे ही तारों में आग लगी वहां मौके पर मौजूद लोगों ने बस चालक को बस आगे बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने अनसुना कर दिया और बस को वहीं रोक लिया।

    उसी वक्त अचानक शार्ट सर्किट से बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वह तार बस के ऊपर नहीं गिरा। हालांकि इस घटना में बिजली विभाग की लापरवाही भी नजर आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • ससंद में पेश हुआ वक्फ बोर्ड बिल, विपक्ष ने किया हंगामा

    ससंद में पेश हुआ वक्फ बोर्ड बिल, विपक्ष ने किया हंगामा

    नई दिल्ली: संसद में आज पुराने वक्फ कानूनों में बदलाव के लिए वक्फ संशोधन बिल 2024 पेश किया गया। वहीं इस बिल के पेश करने के दौरान विपक्ष द्वारा हंगामा करते हुए विरोध किया गया। दरअसल, इस बिल को लेकर पहले से ही विवाद खड़ा हो गया है। इस बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जैसी संस्थाओं और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार के इस कदम पर कड़ा विरोध जताया है।

    बिल के ज़रिए 1995 और 2013 के वक्फ कानूनों में संशोधन किया गया है। इस बिल में 1995 के वक्फ कानून का नाम बदलकर Unified Waqf Management , Empowerment, Efficiency and Development Act 1995 रखा गया है। बिल के ज़रिए पुराने कानूनों में क़रीब 40 बदलाव किए गए। बिल में कहा गया है कि 1995 और 2013 के कानूनों के बावजूद राज्य वक्फ बोर्ड के कामकाज में कोई ख़ास सुधार देखने को नहीं मिला है और वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और संचालन में पारदर्शिता का अभाव है।

  • Punjab: विवादों में घिरा चिड़िया घर Tiger Safari, पर्यटक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: विवादों में घिरा चिड़िया घर Tiger Safari, पर्यटक ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में बने टाइगर सफारी घुमने आए एक पर्यटक ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है जिसमें उसने कहा कि टाइगर सफारी के जानवरों के हालात बहुत बुरे है। उसने एक गिदड़ की वीडियो शेयर की जिसमें वह काफी कमजोर और सुस्त दिखाई दे रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक प्रभ सिंह नाम के पर्यटक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो साझा किया है जिसमें वह दावा कर रहा है कि गिदड़ को भोजन सही ना मिलने के कारण उसकी हड्डियां तक बाहर निकल आई है। उसने कहा कि चिड़िया घर (टाइगर सफारी) में कोई सिस्टम नहीं है। पर्यटक ने कहा कि गिदड़ के लिए ना तो पीने के लिए पानी रखा गया है और ना कुछ खाने के लिए रखा गया है । पर्यटक ने सरकार से अपील की है कि लुधियाना चिडिया घर की तरफ ध्यान दिया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सरकार सख्त सिस्टम बनाए ताकि इन जानवरों को राहत मिल सके।

    इस मामले संबंधी जब चिड़िया घर (टाइगर सफारी) के इंचार्ज नरिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गिदड़ फीमेल उनके चीड़िया घर में है। वह अभी करीब अढ़ाई साल की है। उसका नाम जिम्मी है। जानवर की आयु मुताबिक उसे खाने के लिए दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जिम्मी को होशियारपुर से रेस्क्यू करके लाया गया था। उसे रोजाना 2 किलो मीट दिया जाता है। डॉक्टर उनकी सेहत चैक करके डाइट चार्ट बनाते है जिस पर कर्मचारी काम करते है।

    उन्होंने उदारण देते हुए कहा कि टाइगर को रोजाना 8 किलो मीट दिया जाता है। उसकी आयु बढ़ेगी तो उसे कम या ज्यादा उसकी सेहत मुताबिक दिया जाएगा। नरिंदर सिंह ने कहा कि जिम्मी को उन्होंने अपने हाथों से पाला है। इस कारण वह या उनका स्टाफ कभी उसे अनदेखा नहीं कर सकते।

  • Punjab: अवैध कब्जों पर Improvement Trust ने चलाया पीला पंजा, गिराई झुग्गियां, देखें वीडियो

    Punjab: अवैध कब्जों पर Improvement Trust ने चलाया पीला पंजा, गिराई झुग्गियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने बड़ी कार्रवाई करते सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए कब्जों पर पीला पंजा चला दिया है। वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते करीब 70 से 80 झुग्गियों और ढाबों को गिरा दिया है। छुट-पुट लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मदद से अधिकारियों ने अवैध निर्माण को गिरा सरकारी स्कूल की दीवार बनाने का काम शुरू करवाया। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अतिक्रमणकारियों पर डंडा चलने के बाद लोगों ने अदालत के द्वारा दिए गए स्टे ऑर्डर भी दिखाए।

    जानकारी देते दुकानदार कुलदीप सिंह ने कहा कि उसे अदालत से स्टे मिला हुआ है। उसकी इलाके में दुकान है और बिजली का मीटर भी लगा है। मामले में उसका केस चल रहा है। 25 सितंबर को केस की सुनवाई है। कुलदीप ने कहा कि यदि उसकी दुकान सरकारी जमीन पर है तो उसकी दुकान पर बिजली का मीटर क्यों लगाया गया। आज तक अधिकारी उनसे क्या पैसे ठगने के लिए मीटर लगाकर बिल लेते रहे है।

    उधर, मामले में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन नवीन मल्होत्रा ने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से PWD के जरिए चार दिवारी करवाई जा रही है। स्कूल साइट और सड़क पर झुग्गियां बनाकर कब्जे किए हुए है। इन कब्जाधारियों को कई बार कह चुके है कि वह झुग्गियां हटा ले। लेकिन आज मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी। इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी से भी बैठक हुई थी। इस जगह पर कई बार अनाउंसमैंट भी करवा चुके है। जहां तक बात स्टे की है इस बारे कोई सूचना नहीं है। बिजली विभाग ने किस तरह से बिजली के मीटर लगाए है यह पावरकॉम के अधिकारी ही बता सकते हैं।

  • Punjab: Lawrence Bishnoi को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: Lawrence Bishnoi को लेकर कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में आज कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने विधायकों को अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग महकमें आ रही परेशानियों को लेकर मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि जिले में आ रही समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लगातार बिना किसे सियासी दबाव के लोगों को रोजगार दिया है।

    वहीं जिले की समस्याओं को हल करने और जिले को बेहतर बनाने के लिए आज मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि लाल लकीर में आ रहे घरों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब के बेहतरी के लिए सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है। वहीं अकाली दल को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनका अपनी पार्टी का मसला है।

    दूसरी ओर लारेंस बिश्नोई को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान सख्त रवैय्या अपना रहे है। जिसके चलते बड़े स्तर पर गैंगस्टर पंजाब की जेलों में बंद है। उन्होंने कहा कि भी व्यक्ति या गैंगस्टर पंजाब की अमन शांति और आपसी भाईचारे को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेंगा, सरकार उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगी।

  • बाइक सवार 3 युवकों ने किया 2 भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

    बाइक सवार 3 युवकों ने किया 2 भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी शहर के मिनी बाईपास पर दिल्ली से आ रहे दो भाइयों पर बाइक पर सवार 3 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर ही रोककर दोनों भाइयों पर सरेआम हमलावरों ने चाकुओं, पेचकस और तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। झगड़ा बुआ के लड़के के साथ हुआ था, बीच-बचाव में दोनों भाइयों पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार कर डाले। लहूलुहान हालत में दोनों भाइयों को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके भाई का उपचार चल रहा था।

    वारदात की जानकारी मिलने के बाद औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। आकाश सेना में तैनात संदीप को दिल्ली से लेकर उसके गांव अजीतपुरा जा रहा था। इसी दौरान अजीतपुरा निवासी नवीन (33) भी गुरुग्राम से उनके साथ गाड़ी में बैठकर आ रहा था। आकाश के पास एक फोन आया था, जिस पर बोलने वाले युवकों ने उससे बात की थी और फिर उन्हें मिनी बाईपास पर मिलने के लिए कहा।

    जब उनकी गाड़ी मिनी बाईपास पर पहुंची तो आकाश का बाइक पर सवार तीन आरोपियों से झगड़ा हो गया। बुआ के लड़के आकाश का बीच-बचाव में नवीन और संदीप आया तो आरोपियों ने उन दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में नवीन के शरीर पर हमलावरों ने चाकुओं और पेचकस के अलावा अन्य तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। जबकि बचाव कर रहे संदीप पर भी हमलावरों ने हमला बोल दिया। जिसमें उसे भी गंभीर चोटें आईं।

    चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नवीन को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संदीप भारतीय सेना में है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग सिक्किम में है। संदीप छुट्टी पर घर आ रहा था। जबकि नवीन शादीशुदा और तीन बेटियों का पिता था। नवीन गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी करता था। हादसे की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में भी परिवार के लोग पहुंचे। हत्या की वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनूप भी मौके पर पहुंचे और वारदात से जुड़ी जानकारी जुटाई।

    औद्योगिक पुलिस थाना पुलिस ने घायल संदीप के बयान दर्ज कर इस संबंध में तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ विकास ने बताया कि नवीन के शव का वीरवार यानी आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।