Blog

  • स्वर्ण सिंह ने अल्पसंख्यक कमीशन पर उठाया सवाल, देखें वीडियो

    स्वर्ण सिंह ने अल्पसंख्यक कमीशन पर उठाया सवाल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः: बीते दिन चंडीगढ़ सचिवालय में इकबाल सिंह लालपुरा अध्यक्ष राष्ट्रीय कमीशन फॉर मिनोरिटीज की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गई । जिसमें सिखों के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व आईएएस डॉ स्वर्ण सिंह को भी आमंत्रित किया गया । जब उन्होंने कहा कि सभी भारतीय हैं हिन्दुओं, स्वर्ण सिंह और इकबाल सिंह के बीच भारी संघर्ष हुआ।

    इसी को लेकर आज पूर्व आईएएस स्वर्ण सिंह पत्रकारों के सामने रूबरू हुए । उन्होंने बताया कि इस बैठक में सिक्खों को नजरंदाज किया गया ।इस बैठक में क्रिस्चन, मुस्लिम, सिक्ख, बुद्धिस्ट और जैनी धर्म के ओहदेदारों को बुलाया गया था ।  

    इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा सिक्खों को नजरंदाज किया गया जबकि लालपुरा खुद एक सिक्ख हैं। यही नहीं उन्होंने अमृत तक छका हुआ है इसके बावजूद सिक्खों को नजरंदाज किया गया ।  जब इस भरी बैठक में मुझे बाहर जाने को कह दिया जाए, जब भारत की आजादी में मुख्य भागेदारी सिक्खों की रही हो और ऐसे में सिक्ख धर्म को नजरंदाज किया गया हो । यह अल्पसंख्यक कमीशन पर एक बड़ा सवाल है।  

  • हरियाणा सरकार का बजट आज, सीएम खट्टर ने लोगों के सुझाव किए शामिल, देखें वीडियो

    हरियाणा सरकार का बजट आज, सीएम खट्टर ने लोगों के सुझाव किए शामिल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/अजीत झा: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल मिशन 2024 को फोकस करते हुए गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बजट में लोगों के सुझाव को शामिल किया गया है।  भाषण के साथ सदन की शुरुआत करते हुए सीएम मनोहर लाल ने एक लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश करने का प्रस्ताव किया। इसी बजट की आधार पर ही सीएम मनोहर लाल आगे की रणनीति तैयार करेंगे। राज्य का बजट कल्याणकारी और हर वर्ग के लिए अच्छा होगा। मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि सभी विभागों से आए फीडबैक के बाद बजट के लिए रोडमैप तैयार किया गया और सरकार इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर अपने निवास पर बजट 2023-24 की कॉपियों पर हस्ताक्षर कीए। 

    दूसरे दिन कांग्रेस विधायक ने सरस्वती नदी और दादूपुर नलवी नहर मुद्दा उठाया

    लाडवा से कांग्रेस विधायक मेवा सिंह ने दादूपुर नलवी नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खुदी खुदाई दादूपुर नलवी नहर को सरकार ने मिट्टी भर कर बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का दावा करती है, लेकिन उसकी जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। बारिश में नदी का पानी फसल बर्बाद कर देता है। उन्होंने सरस्वती नदी की खुदाई कराने की मांग की।  

    कांग्रेस विधायक मामन खान ने किए सवाल

    फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने कहा कि गोरक्षा के नाम गुंडे काम कर रहे हैं। क्या इन्हें जो हथियार दिए हुए हैं वे मुस्लिम समाज को मारने के लिए हुए दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जंगल में चारा लेने जाने वाली मुस्लिम समाज की बहन बेटियों से अश्लील हरकत करते हैं। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं पर मामले दर्ज करते है। फिर गोरक्षकों ने गौ-रक्षा के नाम पर इन लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।

    दूसरे दिन OPS पर हुड्डा बोले- बहुत भारी गलती हुई थी, थम्म ठीक कर ल्यो

    हरियाणा में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग बड़ा मुद्दा बन चुका है। बजट सत्र के तीसरे दिन ओपीएस की खूबियां और नई पेंशन योजना (एनपीएस) की खामियों का खाका कांग्रेस के रोहतक से विधायक भारत भूषण बतरा ने रखा। इस पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मोर्चा संभाला और जवाब में कहा कि कांग्रेस सरकार ने एनपीएस को मंजूरी दी थी। हुड्डा बोले- चलो हमनै तो लागू कर दिया और बहुत भारी गलती की थी। फिर थम्म ठीक कर ल्यो। मेरी गलती निकाल रहे हो तो सुधार लो भाई। समझदार वाली बात करो, बहुत तजुर्बा सीखना है तन्नै।

    सत्र के दूसरे चरण में होगी बजट पर चर्चा

    हरियाणा बजट सत्र के पहले चरण के बाद और विधानसभा के 21 दिन के अवकाश के बाद 17 मार्च को बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू होगा, जो 22 मार्च तक चलेगा। इसमें पेश हुए बजट को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्ता और विपक्ष के विधायक बजट को लेकर चर्चा करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार का चौथा बजट पेश कर रहे हैं। सीएम मनोहर लाल से बतौर वित्त मंत्री इस साल के बजट को एक लाख 83 हजार करोड़ का पेश किया है। पिछले साल एक लाख 77 हजार 255 करोड़ का बजट पेश किया था। जबकि उससे पहले वर्ष 2020-21 में 1 लाख 53 हजार 384 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।

  • पंजाबः थाने का घेराव करने के लिए निकले अमृतपाल सिंह, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    पंजाबः थाने का घेराव करने के लिए निकले अमृतपाल सिंह, लोगों से की ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह ने आज अजनाला थाना का घेराव करने के लिए निकले पड़े है। इस दौरान उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों से अजनाला में थाने का घेराव करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि भारी इकट्ठ करके सभी वहां पर पहुंचे। अमृतपाल सिंह ने बताया कि आज उनके अजनाला थाने का घेराव करने से पहले पुलिस ने जालंधर तक भारी फोर्स तैनात की है।

    लेकिन इसके बावजूद वह थाने का घेराव करने के लिए जा रहे है औऱ लोगों को भारी इकट्ठ कर वहां पहुंचने की अपील की है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने ढिलवां टोल टैक्स सहित कई जगहों पर नाकेबंदी की हुई है। उन्होंने कहा कि उनके कई समर्थकों को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल ने कहा कि वह सिंहों की रिहाई करवाने के लिए जा रहे है। इस दौरान जो भी परेशानी लोगों को आ रही है उसकी जिम्मेदारी प्रशासन होगी।

  • जालंधरः अमृतपाल के समर्थन में आई इस कमेटी के सदस्यों को किया नजरबंद

    जालंधरः अमृतपाल के समर्थन में आई इस कमेटी के सदस्यों को किया नजरबंद

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे कि मुखी अमृतपाल ने बीते दिन अजनाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए उनके साथियों की रिहाई को लेकर पुलिस को चेतावनी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर उन्होंने बीते दिन शाम तक रिहा ना किया गया तो वह आज यानि वीरवार को भारी इकट्ठ करके थाना का घेराव करेंगे और अपनी गिरफ्तारी देंगे। जिसको लेकर आज उनके समर्थन में जालंधर की सिख तालमेल कमेटी के सदस्यों को पुलिस ने जाने अजनाला जाने से पहले ही उनके घरों में नजरबंद कर दिया है।

    इसे लेकर सिख तालमेल कमेटी के प्रधान हरपाल सिंह चड्ढा ने कहा कि आज उन सबने इकट्ठे होकर भाई अमृतपाल सिंह का समर्थन करना था। इसी मामले में पुलिस थाने का घेराव किया जाना था लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें घरों में ही नजरबंद कर दिया गया। सरकार द्वारा उनके साथ धक्का किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि उनका प्लान था कि 10-12 गाड़ियां लेकर जानी हैं लेकिन सुबह ही भारी पुलिस फोर्स उनके पास पहुंचा और उन्हें नजरबंद कर  दिया। इन एजेंसियों ने उनके फोनों को भी टैप किया है। तभी इन्हें पता चला कि आज सभी घेराव करने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें छोड़ दिया जाएगा वो अगली रणनीति तैयार करेंगे। बता दें कि अजनाला में 600 पुलिस मुलाजिम तैनात किए गए है, ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता दर्ज

    भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.3 तीव्रता दर्ज

    बीजिंग: चीन ने ताजिकिस्तान के साथ सीमा के पास 7.3 तीव्रता के भूकंप की सूचना दी है। चीन के सरकारी टेलीविजन सीसीटीवी ने गुरुवार को बताया कि चीन के झिंजियांग क्षेत्र और ताजिकिस्तान की सीमा के पास सुबह करीब 8:37 बजे बजे लगभग 7.3 तीव्रता का भूकंप  आया।

    जानाकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र चीन के साथ लगते निकटतम सीमा से लगभग 82 किमी दूर है। भूकंप का झटका इतना तेज था कि झिंजियांग क्षेत्र के पश्चिमी हिस्से में काशगर और आर्टक्स में भी इसे महसूस किया गया। सीसीटीवी के अनुसार, भूकंप का केंद्र धरती के 5 किमी नीचे था, जहां से औसत ऊंचाई लगभग 4,655 मीटर (15,300 फीट) है। कुछ ही दिनों पहले इस आपदा ने तुर्की और सीरिया को हिलाकर रख दिया था। 6 फरवरी को आए शक्तिशाली भूकंप ने दोनों देशों में तबाही का मंजर ला दिया। 44 हजार से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि 15 लाख लोग बेघर हो गए हैं। 

  • जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    जालंधरः विपक्ष को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद सहित कई नेता आप पार्टी में शामिल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः आप पार्टी ने चुनावों से पहले कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आज वेस्ट हलके से आप विधायक शीतल अगुंराल ने भार्गव कैंप से कांग्रेस की पूर्व पार्षद सहित कई नेताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि इससे पहले बीते दिन कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक की मौजूदगी में भी विधायक शीतल अगुंराल ने विपक्ष पार्टियों को बड़ा झटका देते हुए कई कार्यकताओं को आप पार्टी में शामिल करवाया था।  

  • फंदे से झूलता मिला दारोगा का शव

    फंदे से झूलता मिला दारोगा का शव

    कासगंज : यूपी के कासगंज जिले से एक बुरी खबर सामने आई है जहां पर एक दारोगा का संदिग्ध हालत में शव फंदे पर लटका हुआ मिला। दारोगा का शव किराये के कमरे में फंदे पर झूलता मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बुधवार रात का है। जहां पर आगरा जिले के रहने वाले सोरों थाने में तैनात उपनिरीक्षक त्रिमल सिंह का शव संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना की जानकारी उच्च अधिकारयों को मिलते ही आनन-फानन में कप्तान सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसआई के शव को उतारकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। दारोगा किराये पर रूम लेकर रहता था। उनके दो भाई कासगंज जिले में ही पुलिस विभाग में नौकरी कर रहे हैं।

  • पंजाब: NIA की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के साथी गिरफ्तार

    पंजाब: NIA की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और जग्गू भगवानपुरिया के साथी गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों के खिलाफबड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने दो दिन पहले ही आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर सांठगांठ का पता लगाने के लिए 8 राज्यों में 76 स्थानों पर छापा मारा था। पंजाब में यह रेड अबोहर, बठिंडा, मुक्तसर साहिब, मोगा, फाजिल्का, लुधियाना, तरनतारन, मोहाली, फिरोजपुर, फरीदकोट, संगरूर और जालंधर में की गई। इस रेड के बाद एनआईए ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, जग्गू भगवानपुरिया और गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के रूप में काम करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार लोगों में लकी खोखर, लखवीर सिंह, हरप्रीत, दलीप बिश्नोई, सुरिंदर और हरिओम शामिल हैं। बता दें कि दो दिन पहले एनआईए ने कार्रवाई करते हुए 76 लोकेशनों से 9 हथियार पिस्टल व राइफल को जब्त किया था। इसके अलावा 1.50 करोड़ रुपए की राशि को भी जब्त किया गया था। कुछ डॉक्यूमेंट व इलेक्ट्रानिक गैजेट्स भी एनआईए ने रिकवर किए थे, जिनकी जांच चल रही है।

  • पंजाबः विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में सीएम मान, दी चेतावनी

    पंजाबः विधायक अमित रतन की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में सीएम मान, दी चेतावनी

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए आप पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के बाद सीएम भगवंत मान एक्शन के मूड में आ गए है। इस मामले में विपक्ष के घेराव के बाद सीएम मान ने ट्वीट कर कहा,” रिश्वतखोरी चाहे किसी ने भी, किसी भी तरीके से की हो, बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का विश्वास, प्यार और उम्मीदें मेरा हौसला बुलंद रखती हैं। जनता के टैक्स का पैसा खाने वालों पर न दया न तरस, कानून सबके लिए बराबर है”।

    बता दें कि आप पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा (बठिंडा ग्रामीण) को बठिंडा जिले के एक सरपंच से 4 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले विजिलेंस ने विधायक के कथित करीबी पीए रेशम गर्ग को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 

  • OYO होटल में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल

    OYO होटल में पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले कपल

    नोएडा : पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों में शामिल एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। नोएडा के सेक्टर-41 के ओयो होटल में यह रैकेट चल रहा था। बुधवार देर रात सूचना पर ACP-1 रजनीश वर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की. मौके से 7 लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गैंग के लोग दिल्ली-एनसीआर में इस रैकेट का संचालन किया करते थे। पुलिस OYO होटल के मालिक की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

    एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात सेक्टर-41 के ओयो होटल में रेड कर यहां अनैनतिक गतिविधियो का पर्दाफाश किया । दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों में भी गतिविधियां संचालित हो रही थी। मौके पर पुलिस ने लड़कियों का रेस्क्यू किया और होटल को सील कर कर आगे की जांच शुरू कर दी है।