Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਤੇਂ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਪਸ਼ਾਸਨ ਤੇਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਤੇਂ ਦੁੱਖੀ ਹੋ ਕੇ ਪਸ਼ਾਸਨ ਤੇਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹਿਆਂ ਚੋਰਿਆਂ ਤੋਂ ਲੋਕ ਦੁਖੀ ਹੋ ਗਏ ਹੈ। ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਫੋਟੋਗਰਾਫ਼ਰ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਹੋਈ ਚੋਰੀ ਪੁਲੀਸ ਦੁਆਰਾ ਕਾਰਵਾਈ ਨਾਂ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ‘ਚ ਯੂਨੀਅਨ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲਗਾਤਾਰ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਚੋਰੀਆ ਉਹਨਾਂ ਲਈ ਸਿਰਦਰਦ ਬਣ ਰਹਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾ ਸਾਡੇ ਸਾਥੀ ਫੋਟੋਗ੍ਰਾਫਰ ਮਿਕਾ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਚੋਰੀ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਦ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋ ਹੱਲੇ ਤੱਕ ਕੋਈ ਕਰਵਾਇਆ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਜਦੋਂ ਐਸਐਚਓ ਮੈਡਮ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਬਾਰੇ ਹੱਲੇ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਾਇਆ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਜਲਦੀ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਕਰੇ ਤੇ ਦੋਸ਼ੀ ਖਿਲਾਫ ਜਲਦੀ ਕਰਵਾਇਆ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇ ਸਾਡੀ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਤੇ ਅਸੀ ਵੱਡੇ ਤੌਰ ਤੇ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸਨ ਕਰਾਗੇ।

  • ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦਾ ਕੀਤਾ ਐਲਾਨ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਮਣੀਪੁਰ ਵਿਚ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਮੁੱਚੇ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਘੱਟ ਗਿਣਤੀਆਂ ਅੰਦਰ ਰੋਸ਼ ਦੀ ਲਹਿਰ ਵੱਧਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਬਟਾਲਾ ਅੰਦਰ ਇਕੱਠ ਕਰ 9 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ 9 ਅਗਸਤ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਾ ਸਿੱਖ,ਮਸੀਹ, ਕਿਸਾਨ ਅਤੇ ਹੋਰਨਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆ ਨੇ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਕਸਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਲਾਮਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆ ਮਸੀਹ ਭਾਈਚਾਰੇ ਅੱਤੇ ਸਿੱਖ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ‘ਚ ਮਣੀਪੁਰ ਅਤਿਆਚਾਰ ਵਿਰੋਧੀ ਐਕਸ਼ਨ ਕਮੇਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵਲੋਂ 9 ਅਗਸਤ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੀ ਕਾਲ ਦਾ ਸਮੱਰਥਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਨੂਹ ਵਿੱਚ ਵਾਪਰੀ ਹਿੰਸਾ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਦਸਦਿਆਂ ਉਕਤ ਹਿੰਸਾ ਦੀ ਨਿੰਦਾ ਕੀਤੀ।ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰਿਆਣਾ ਦੀ ਹਿੰਸਾ ਮਣੀਪੁਰ ਦੇ ਅੱਤਿਆਚਾਰਾਂ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਚਾਲ ਹੈ। ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਣੀਪੁਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟੀ ਇੱਜ਼ਤ ਭਾਰਤ ਦੇ ਮੱਥੇ ਤੇ ਕਲੰਕ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਕੁਰਸੀ ਤੋਂ ਲਾਂਭੇ ਹੋ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।ਉਹਨਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਔਰਤਾਂ ਨਾਲ ਜਿਆਦਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਇੱਜ਼ਤ ਲੁੱਟੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਮਣੀਪੁਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਰਖਾਸਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

  • जालंधरः Aum Global पर GST विभाग ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधरः Aum Global पर GST विभाग ने दी दबिश, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास Aum Global Expert In international Education दफ्तर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। इस दौरान अन्य वीजा दफ्तरों में हड़कंप मच गया। Aum Global Expert In international Education दफ्तर में बच्चों का स्टडी वीजा लगाया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक Aum Global Expert In international Education के बठिंडा दफ्तर में भी विभाग ने दबिश दी थी।

    सूत्रों के अनुसार इसके बाद जीएसटी विभाग द्वारा उक्त कंपनी के घर में भी दबिश दी गई। जिसके बाद अब जालंधर में स्थित Aum Global Expert In international Education दफ्तर में जीएसटी विभाग ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अमृतसर से आई जीएसटी विभाग की टीम ने दी है। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारी मीडिया से सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। काफी समय से विभाग के अधिकारियों द्वारा कंपनी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। काफी समय तक विभाग द्वारा रिकॉर्ड खंगालने के बाद जीएसटी की टीम सीपीयू सहित अन्य रिकार्ड जब्त कर अपने साथ ले गई।

  • पंजाबः ASI की रिवॉल्वर से गोली चलने से बेटे की मौत

    पंजाबः ASI की रिवॉल्वर से गोली चलने से बेटे की मौत

    तरनतारनः जिले में पंजाब पुलिस में तैनात एक असिस्टेंट SHO की सर्विस रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई। इस दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली लगने से उनके 22 साल के बेटे की मौत हो गई। बता दें कि 22 वर्षीय बेटा जवान पुलिसकर्मी का इकलौता बेटा था। मृतक युवक की पहचान सनमदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

    फिलहाल इस मामले में संबंधित सदर थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी विपन शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंजाब पुलिस में तैनात तरनतारन के मोहल्ला नानकसर निवासी एएसआई भूपिंदर सिंह सुबह काम पर जाने के लिए वर्दी पहन रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई थी। इस दौरान रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई और कमरे में बैठे उनके 22 वर्षीय बेटे संदीप सिंह के सिर में जा लगी।

    घटना के दौरान सनमदीप की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। उस दौरान बटाला पुलिस का एक एएसआई सुबह अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चलने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस समय उन्हें तुरंत बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और अमृतसर रेफर कर दिया था। घायल एएसआई की पहचान गांव मुलियांवाल निवासी अजैब सिंह के रूप में हुई थी। उस समय वह बटाला के पीसीआर विंग में तैनात थे।

  • पंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

    पंजाबः ASI ने की आत्महत्या, जांच में हुआ खुलासा

    मलोट: लंबी थाने के अंदर पुलिस क्वार्टर में रविवार को हुई आत्महत्या के मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसके अनुसार उसके साथ तैनात होम गार्ड जवान द्वारा माल खाते में लाखों की चोरी करने के कारण वह मरने को मजबूर हुआ है। इस मामले में लंबी पुलिस ने होम गार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई की है। इस संबंध में लवप्रीत सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी मोहलां ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके पिता (पंजाब पुलिस के एएसआई) गुरपाल सिंह काफी समय से थाना लंबी में केयर टेकर मालखाना के पद पर कार्यरत हैं।

    रविवार शाम 5.40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली कि उनके पिता एएसआई गुरपाल सिंह की रिहायशी क्वार्टर थाना लंबी में पंखे से फंदा लगने के कारण मौत हो गई है। वादी अपने चाचा जगदीश सिंह को साथ लेकर थाने पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारी स्वर्ण सिंह को लेकर क्वार्टर पहुंचे, जहां उसके पिता गुरपाल सिंह का शव कमरे की छत पर लगे पंखे से लटक रहा था। पुलिस को उसके पिता की जेब से मिले सुसाइड नोट मिला जिस में लिखा कि पीएचजी गुरजंट सिंह लंबे समय से उनके (मृतक गुरपाल सिंह) के साथ लंबी पुलिस स्टेशन में सहायक मालखाना के रूप में काम कर रहा था और उसे मालखाना थाने में पड़े सामान और रिकॉर्ड की जानकारी थी।

    जिसके चलते पीएचजी गुरजंट सिंह ने मालखाना पुलिस स्टेशन से लाखों रुपए की रकम चुरा ली है और उस रकम का इस्तेमाल निजी काम में किया है। जो गुरपाल सिंह के बार-बार कहने के बाद भी वापस नहीं कर रहा है। जिसके चलते वह काफी तनाव में है। वादी के मुताबिक, होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह ने उसके पिता को मरने के लिए मजबूर किया। वादी ने गुरजंट सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, जिस पर लंबी पुलिस ने वादी लवप्रीत सिंह के बयानों पर होम गार्ड जवान गुरजंट सिंह के खिलाफ एफआईआर नंबर 171 दिनांक 6/8/23 अ/ध 409,306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

  • कपूरथलाः तेजधार हथियारों से हमला कर पत्रकार से नगदी और मोबाइल छीनकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियारों से हमला कर पत्रकार से नगदी और मोबाइल छीनकर लूटेरे फरार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं देर शाम पत्रकार तथा कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के महासचिव पर अज्ञात लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर गंभीर घायल कर दिया है। और पत्रकार से मोबाइल तथा 35 हज़ार रुपए की नकदी भी लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।  

    घायल पत्रकार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीँ कपूरथला वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसियशन के प्रधान अरुण खोसला ने हमले की निंदा करते हुए लुटेरों पर सख्त कारवाही की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। घायल पत्रकार रजनीश चौधरी के अनुसार वह रविवार देर शाम अर्बन एस्टेट क्षेत्र में अपने बेटे के साथ गाड़ी चला रहे थे। तभी वरना कार में आए कुछ लुटेरों ने उनको दातर दिखाकर गाड़ी छीनने की कोशिश की। लेकिन जब वह कामयाब नहीं हुए तो उन्होंने पत्रकार पर दातर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया और उसका मोबाइल और 35 हज़ार की नकदी लूट कर फरार हो गए।

    घ्याल पत्रकार को अर्बन एस्टेट वासी लोगो ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। और लुटेरों की कार के नंबर और लूटे गए मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द लुटेरे काबू कर लिए जायँगे। 

  • पंजाब के युवक-युवती की खाई में कार गिरने से हुई मौत

    पंजाब के युवक-युवती की खाई में कार गिरने से हुई मौत

    मुक्तसर साहिबः हिमाचल घूमने गए पंजाब के जिले के युवक युवती की मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों घूमने के लिए हिमाचल गए थे, लेकिन उनकी कार चंबा के नजदीक गहरी खाई में गई और हादसे में दोनों की जान चली गई। हादसे का पता पारिवारिक सदस्यों को सोमवार सुबह चला। युवक-युवती के परिवार के सदस्य उनके शव लेने के लिए हिमाचल रवाना हो गए हैं।

    हादसे की जानकारी देते हुए मृतक गुरविंदर सिंह (27) के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि घूमने के लिए हिमाचल गया था और उसकी कार चंबा के नजदीक गहरी खाई में गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई। कार बुरी तरह डैमेज हो गई। परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा ट्रक ड्राइवर का कार्य करता था और वह 4 भाई-बहन हैं, जिनमें 2 बहनें और 2 भाई थे। गुरविंदर सबसे छोटा था, जो अविवाहित था। उन्होंने बताया कि उन्हें जैसे ही इस हादसे का पता चला तो उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को हिमाचल के लिए रवाना कर दिया गया।

  • पंजाबः Thar और पुलिस बस में हुई भयानक टक्कर

    पंजाबः Thar और पुलिस बस में हुई भयानक टक्कर

    नवांशहरः पंजाब में नवांशहर-रोपड़ मेन रोड पर गांव काठगढ़ मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने महिंद्रा Thar और पुलिस बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे हादसा हुआ। Thar गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस एक डिवाइडर से टकरकर दूसरे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हुए हैं। वहीं Thar के ड्राइवर को सिर में चोटें लगी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बस नंबर PB02-CR-6097 अमृतसर से चंडीगढ़ हाईकोर्ट के मुलाजिमों को लेकर जा रही थी।

    महिंद्रा Thar गाड़ी नंबर PB08-DF-1984 रोपड़ से आ रही थी। जब यह दोनों वाहन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो आमने-सामने टक्कर हो गई। Thar में 3 लोग सवार थे, जिसमें चालक अनहद पुत्र तेजविंदर सिंह निवासी पठानकोट को गंभीर चोटें आईं। 2 अन्य लोग प्रभ्तपाल सिंह पुत्र सिंदर सिंह निवासी चीमा, संगरूर और हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी उडत भगत राम, पुलिस स्टेशन मानसा, जिला मानसा को मामूली चोटें लगीं। गाड़ी में सवार सामाजिक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री मोहाली से गुरदासपुर लेकर जा रहे थे।

    वहीं बस में सवार करीब 35/40 कर्मचारी बाल-बाल बच गए, लेकिन बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस डिवाइडर से टकरा से टकराते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर थाना काठगढ़ पुलिस के SI पूरन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और दोनों वाहनों को साइड में करवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया। हादसे का केस दर्ज करके आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा ने इस दिन प्रदर्शन का किया ऐलान 

    पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चा ने इस दिन प्रदर्शन का किया ऐलान 

    चंडीगढ़: पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाए हैं कि सिखों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होने बड़े प्रदर्शन की तैयारी करते हुए 15 अगस्त को प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि कौमी इंसाफ मोर्चे का धरना 7 जनवरी से मोहाली में जारी है। उनके द्वारा लगातार बंदी सिंहो की रिहाई की मांग की जा रही है। 

  • जालंधरः संदीप नंगल अंबिया केस में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    जालंधरः संदीप नंगल अंबिया केस में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में शामिल आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में लेकर आई। जहां पुलिस ने आरोपियों को माननीय जज केके जैन की कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा कि पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को कोर्ट में पेशी थी। जिसमें फतेह सिंह उर्फ युवराज सिंह, अमित डागर, खुशहाल, जुजार सिंह उर्फ सिमरनजीत सिंह, यादविंदर सिंह, मनजोर कौर उर्फ जोत, राजिंदर सिंह, हरिंदर सिंह उर्फ फौजी, सचिन कुमार, उर्फ दुलिया, विकास महे का शामिल है। आज कोर्ट में पेशी  के दौरान 3 आरोपी पेश नहीं हुए, जिसके बाद माननीय जज ने सुनवाई की अगली तारीख डाल दी है।

    इस केस में डॉक्टर राजेंद्र सचिन और महिला मनजोत कौर को पहले ही जमानत मिली थी, लेकिन तारीख होने के चलते आज वह भी मान्य अदालत में पेश नहीं हुए। डॉक्टर राजेंद्र सचिन और महिला मनजोत कौर सहित एक अन्य आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ।जिसके बाद माननीय जज ने इस महीने की 21 तारीख को आरोपियों को अदालत में पेश होने के आदेश किए गए है। बता दें कि आरोपियों के खिलाफ नकोदर सदर थाने में 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी धारा 302, 307, 148, 149, 120 बी, 212 और 216 सहित आर्मस एक्ट 25,27 के दर्ज है। गौरतलब है कि फतेह सिंह को अमृतसर से 3 आरोपियों को तिहाड़ जेल से लाया गया है।