Blog

  • चंडीगढ़ से ट्रेन में रवाना होगा प्रदेश के पत्रकारों का जत्था जयपुर के लिए

    चंडीगढ़ से ट्रेन में रवाना होगा प्रदेश के पत्रकारों का जत्था जयपुर के लिए

    एन.यू.जे (इंडिया) का राष्ट्रीय महाधिवेशन 26-27 अगस्त को पिंक सिटी में

    मीडिया जगत की समस्याओं को लेकर बनेगी संघर्ष की रणनीति

     हिमाचल के पत्रकारों का जयपुर जाने के लिए ट्रेन का विशेष डिब्बा बुक

    बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणेश राणा व रुप किशोर ने दी जानकारी

    बददी/सचिन बैंसल : नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस ( इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26-27 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रखा गया है। इसमें संपूर्ण भारत से एक हजार से ज्यादा पत्रकार भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश से इस सम्मेलन में पचास से ज्यादा सदस्य जयपुर सम्मेलन के लिए शिरकत करने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा ट्रेन का एक डिब्बा विशेष तौर पर बुक कराया गया है। चंडीगढ़ स्टेशन से चलने वाली ट्रेन के इस विशेष डिब्बे को फूल मालाओं से दुल्हन व बैनरों से सजाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु व महासचिव रुप किशोर ठाकुर ने झाड़माजरी के शिवालिक एनक्लेव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हिमाचल से 51 सदस्य पहली बार इतनी बडी संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी के टिकट बुक हो गए हैं ओर मीडीया जगत के साथियो में पिंक सिटी अधिवेशन को लेकर भारी उत्साह है।
    दोनो दिन हिमाचल के लिए विशेष ड्रैस कोड भी रखा गया है जिसमें हिमाचली टोपी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की मेजबाजी में निम्स यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित सम्मेलन में देशभर के 1500 से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन के गठन को मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पत्रकारों के उत्पीडऩ, अखबारों और चैनलों से अवैध छंटनी तथा मीडिया जगत के सभी मुद्दों पर चर्चा करके आंदोलन छेडऩे की रणनीति बनाई जाएगी। एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय सैनी, जार के महासचिव भाग सिंह, जार जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजन स्थल दौरा करने के बाद एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि यह राष्ट्रीय महाधिवेशन 2018 के बाद आयोजित किया जा रहा है।  एनयूजेआई के अखिल भारतीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि 2018 में रांची में आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद इस सम्मेलन में 28 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महाधिवेशन के 26 अगस्त 2023 को आयोजित उद्घाटन सत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रमुख मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है 


  • मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण 

    मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पंचायतों में किया जाएगा पौधारोपण 

    ऊना/सुशील पंडित : खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा की अध्यक्षता में ऊना के पंचायत प्रधानों के साथ मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रधानों को मेरी माटी मेरा देश अभियान बारे विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि इस अभियान के तहत 9 से 13 अगस्त तक शिलाफाल्कम का स्थापन और अमृत वाटिका मे पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 9 से 12 अगस्त तक प्रतिदिन 12-12 पंचायतों 13 अगस्त को 15 पंचायतों में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिलाफाल्कम में संबंधित पंचायतों में युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों का पूर्ण ब्यौरा अंकित किया जाएगा तथा उनका स्थापन अमृत सरोवर, जल स्त्रोतों, स्कूलों, पंचायत घरों या अन्य सार्वजनिक स्थल जो पंचायत द्वारा चिन्हित किया जाएगा।बीडीओ ने बताया कि अमृत वाटिका में एक-एक पौधा सेना से सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त या स्वतंत्रता सेनानियों का उन पौधों का स्वामित्व भी उनकी नाम की पट्टिका लगाकर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को ध्वज़ारोहण एंव राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन्न किया जाएगा।
  • आठ वर्षीय राधिका को ज़हरीले सांप ने काटा, मौत 

    आठ वर्षीय राधिका को ज़हरीले सांप ने काटा, मौत 

    बड़सर अस्पताल लेकर जा रहे थे परिजन, रास्ते में  तोड़ा दम

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की सिहाणा पंचायत के मनोहर लाल की आठ वर्षीय पुत्री राधिका को रविवार सुबह विस्तार पर सोते हुए जहरीले सांप ने काट लिया था बहीं पर वेटी रो रही थी और उंगली को चुस रही थी जहां पर जहरीले सांप ने काट लिया था। परन्तु जब परिजनों की नज़र साथ लगते बक्से पर पड़ी तो देखा ज़हरीला सांप घुम रहा था । जब परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले जारहे थे तो रास्ते में राधिका ने दम तोड दिया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि मनजीत सिंह ने बताया कि मनोहर लाल ग़रीब परिवार से संबंध रखता है ,उसका नाम बीपीएल सूची में शामिल है, पुराना घर है दो कमरे हैं जिसमें एक में खाना बनाते है दुसरे में सोते हैं।मनोहर लाल के दो बच्चे थे।वेटी बड़ी थी वेटा छोटा है।और मनोहर लाल की धर्मपत्नी लगभग 90 प्रतिशत विकलांग है।अब राधिका रसोई घर में मां का हाथ बटाने लगी थी कि भगवान ने उसे भी छीन लिया।
  • विश्व स्तनपान सप्ताह पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कंवर अस्पताल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित 

    विश्व स्तनपान सप्ताह पर इन्नर व्हील क्लब द्वारा कंवर अस्पताल में जागरूकता कार्यशाला आयोजित 

    ऊना/सुशील पंडित : विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में इन्नर व्हील क्लब ऊना द्वारा कंवर अस्पताल ऊना में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला आयुष अधिकारी डा.ज्योति कंवर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुई। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डा. ज्योति कंवर ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म लेने के साथ ही उसे शहद या अन्य कोई भी पदार्थ खिलाने से पहले उसे सबसे पहले मां का दूध पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। यह नवजात बच्चे को विभिन्न रोगों से लडऩे की क्षमता प्रदान करता है। वहीं, उसकी सेहत के लिए यह अत्यावश्यक है।
    कार्यशाला में मुख्य वक्ता चिक्तिसक डा.अजेता कंवर ने उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के बारे में अवश्यक जानकारियां दी। उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से महिलाओं को समझाया कि किस प्रकार से गर्भवती महिलाओं में दूध बनता है व यह किस प्रकार से बच्चों के लिए लाभदायक है। उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे से लेकर उसके जन्म तक मां के शरीर में आने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी। वहीं,उन्होंने बताया कि किस प्रकार से स्तनपान मां और बच्चे के बीच में भावनात्मक रिश्ता पैदा करता है। कार्यशाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. जगदीश्वर कंवर ने गर्भवती महिलाओं को बच्चों को दूध पिलाते समय उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को दूध पिलाने के समय पौस्चर के बारे में भी बताया। उन्होंने नवजात बच्चों की सेहत के लिए मां के दूध को रामबाण करार दिया। इस अवसर पर इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ ने कहा कि महिलाओं को अपने नवजात बच्चों को कम से कम छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। इन्नर व्हील क्लब की सचिव रमा कंवर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डा.किरण कंवर,सुशील शर्मा, इन्नर व्हील क्लब अध्यक्ष सीमा वशिष्ठ,सचिव रमा कंवर,क्लब उपाध्यक्ष पूजा कपिला,सदस्य डा.जागृति दत्ता,प्रेस सचिव सुमन पुरी,सदस्य रंजना जसवाल, रमा कालिया,कमला कंवर,रजिता कसाणा,प्रियंका,शोभा सोनी,सुदेश धीमान,निरूपमा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
  • राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पर हुए हमले की कड़ी निंदा

    राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पर हुए हमले की कड़ी निंदा

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई की आपात बैठक उपाध्यक्ष डॉ मीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहडाला, जिला ऊना के प्रधानाचार्य हरीश जोशी पर छात्र और उसके अभिभावक द्वारा किए गए शारीरिक हमले की कड़ी निंदा करती है।   इस प्रकार की घटना बेहद चौंकाने वाली है और पूरे शिक्षक समुदाय पर हमला है, जो बिल्कुल असहनीय है। भविष्य में हमारे समुदाय के किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बैठक में स्थानीय इकाई के महासचिव डॉ सुरेश कुमार, डॉ दर्शन कुमार, डॉ अश्विनी कुमार पटेल, डॉ संजय वर्मा, प्रोफेसर पुनीत कंवर, श्रीमती शशि कंवर, डॉ रूचि शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
  • उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी ने की बैठक l

    उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर उपमंडल अधिकारी ने की बैठक l

    बंगाणा/सुशील पंडित : उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय बंगाणा के प्रांगण में मनाया जाएगा । यह जानकारी  उपमंडल अधिकारी मनोज कुमार ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। समारोह में विभिन्न स्कूलों के एनसीसी ,एनएसएस व स्काउट एंड गाइड बच्चों द्वारा  मार्च पास्ट किया जाएगा समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति कार्यक्रम  प्रस्तुत किए जाएंगें। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी स्कूल अपने प्रतिभागियों की सूची दिनांक 10- 08- 2023 तक  केंद्रीय विद्यालय बंगाणा  को भेजना सुनिश्चित करें l
     14 अगस्त के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और मार्च पास्ट की रिहर्सल की जाएगी l स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा l उप मंडल अधिकारी ने समारोह स्थल को 14 अगस्त से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश दिए lउन्होने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान करने की अपील की। 
  • अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की डीसी ऊना से भेंट

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की डीसी ऊना से भेंट

    शीघ्र होगी जेसीसी की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला ऊना के प्रतिनिधिमण्डल ने एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा की अगुवाई में सोमवार को उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जेसीसी की बैठक आयोजित करवाने का आग्रह किया। जिसपर उपायुक्त ने शीघ्र बैठक करवाने का आश्वासन दिया। एनजीओ प्रधान रजनीश शर्मा ने ज़िला के सभी विभागांे के अराजपत्रित कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वे अपनी समस्याओं अथवा मांगों को महासंघ के ध्यान में लाएं ताकि बैठक का एजैंडा तैयार किया जा सके। प्रतिनिधिमण्डल में महासंघ के वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, प्रधान शहरी इकाई भाग सिंह, प्रधान खण्ड हरोली हरजिन्दर सिंह व उपप्रधान बेयन्त सिहं, प्रदेश प्रतिनिधि राजीव पाठक, जिला प्रतिनिधि मंजीत, मुनीश, चमेल सिंह  व अशोक कुमार शामिल थे।
  • डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी में भरें जाएंगे इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के तीन पद 

    डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी में भरें जाएंगे इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के तीन पद 

    ऊना/सुशील पंडित : डॉ पारूल कोचिंग एंड कंसल्टेंसी ऊना द्वारा महिला वर्ग में तीन पद इंगलिश टीचिंग फैक्लटी के भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदो के लिए साक्षात्कार 9 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन रखी गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अधिकारी जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • चिट्टे सहित युवक पकड़ा

    चिट्टे सहित युवक पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के मुलाजमों ने 3.74 ग्राम चिट्टे सहित युवक पकड़ा है और जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम यातायात चैंकिग के लिए गांव कलोह में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 3.74 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपित की पहचान हरविन्द्र कुमार निवासी गांव अम्बोटा जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  •  नियमों की अवहेलना करने पर कटे 179 चालान

     नियमों की अवहेलना करने पर कटे 179 चालान

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 179 चालान काटे गए। जिनमें से 03 चालान का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1500/- रूपये वसूल किए गए हैं । इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान  कर जुर्माने के रूप में  4700/- रूपये प्राप्त किए गए है।