राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्य पर हुए हमले की कड़ी निंदा

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की स्थानीय इकाई की आपात बैठक उपाध्यक्ष डॉ मीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहडाला, जिला ऊना के प्रधानाचार्य हरीश जोशी पर छात्र और उसके अभिभावक द्वारा किए गए शारीरिक हमले की कड़ी निंदा करती है।   इस प्रकार की घटना बेहद चौंकाने वाली है और पूरे शिक्षक समुदाय पर हमला है, जो बिल्कुल असहनीय है। भविष्य में हमारे समुदाय के किसी भी व्यक्ति के साथ ऐसी कोई घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बैठक में स्थानीय इकाई के महासचिव डॉ सुरेश कुमार, डॉ दर्शन कुमार, डॉ अश्विनी कुमार पटेल, डॉ संजय वर्मा, प्रोफेसर पुनीत कंवर, श्रीमती शशि कंवर, डॉ रूचि शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *