Blog

  • थाने में पुलिसकर्मी पर गुस्साई महिला ने बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल

    थाने में पुलिसकर्मी पर गुस्साई महिला ने बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल

    सीतापुर: वैसे तो हम पुलिस कर्मियों द्वारा आये दिन किसी न किसी की पिटाई के किस्से सुनते रहते हैं। इस बार एक महिला ने थाने के अंदर ही तमाम पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में एक होमगार्ड को उसी की लाठी से जमकर पीट दिया। पिटाई का यह मामला जिला अस्पताल में बनी पुलिस चौकी का है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि होमगर्ड ने एक महिला के साथ अभद्रता की थी। इससे आक्रोशित महिला ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि इस महिला के साथ बाद में क्या हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।


    सीतापुर में एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक महिला होमगार्ड को पुलिस चौकी के अंदर पीट रही है। उन पर लाठी चला रही है। चौकी के बाहर और अंदर भी पुलिस वाले मौजूद हैं। महिला को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वो रुकने को तैयार नहीं है। महिला काफी गुस्से में दिखाई दे रही है। जैसे ही विवाद बढ़ा पुलिस चौकी के सामने लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच एक शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो बनाने वाला शख्स ये साफ कहते हुए सुनाई दे रहा है कि होमगार्ड ने महिला के साथ अभद्रता की है। इस वजह से महिला ने होमगार्ड की पिटाई की है। इसके बाद महिला के साथ क्या हुआ, महिला कहां गई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

  • चोरी के आरोप में बच्चों को पिलाया पेशाब , प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया, वीडियो वायरल

    चोरी के आरोप में बच्चों को पिलाया पेशाब , प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाली, पेट्रोल का इंजेक्शन लगाया, वीडियो वायरल

    सिद्धार्थनगर: उत्तरप्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक बर्बरता भरी हरकत का वीडियो सामने आया है। यहां एक पोल्ट्री फॉर्म से मुर्गा और पैसे चोरी के आरोप में कुछ लड़कों ने दो नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया। दोनों के प्राइवेट पार्ट में हरी मिर्च डाल दी। इसके बाद सिरिंज में पेट्रोल भरकर इंजेक्शन लगा दिया। आरोपियों का मन इससे भी नहीं भरा, तो दोनों बच्चों को बोतल में पेशाब भरकर पिला दिया । दोनों दर्द के मारे कराहते और रोते रहे, लेकिन दरिंदगी करने वाले नहीं रुके। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर पीटा। दरिंदगी की यह वारदात डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कोनकटी चौराहे की है।

     8 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस इनमें से 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी सिद्धार्थ ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए पीड़ितों से मुलाकात की है।
    कोनकटी चौराहे पर सऊद का पोल्ट्री फॉर्म है।  सऊद और 5 अन्य लोगों ने तुरकौलिया तिवारी और झहरांव के दो बच्चों को पैसे और मुर्गा चुराने के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को फार्म के अंदर बांधकर बुरी तरह से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपियों ने मिर्च तोड़कर जबरन दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट में भर दी। इस दौरान वीडियो में एक शख्स पेट्रोल का इंजेक्शन लगाते भी नजर आ रहा है।
    दरिंदगी करने वालों को इससे मन नहीं भरा, तो उन्होंने खुद पेशाब की और उसे बोतल में भरकर दोनों बच्चों को पिला दिया। वीडियो में दोनों बच्चे हरी मिर्च चबाकर बोतल में भरी पेशाब को पीते भी नजर आ रहे हैं। आरोपियों ने पहले पूरी दरिंदगी का हंसते हुए वीडियो बनाया और फिर खुद ही उसे वायरल कर दिया।

    वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ितों के परिजनों ने पथरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी सिद्धार्थ आनन-फानन में पीड़ितों से मिलने पहुंचे। दोनों के परिवारों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। एएसपी के मुताबिक फिलहाल दोनों बच्चों की हालत ठीक है। उनका इलाज कराया जाएगा। बेवां CHC के सुपरिन्टेंडेंट डॉ. श्रवण तिवारी ने बताया कि अगर पेट्रोल का इंजेक्शन दिया गया है, तो तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराना चाहिए, क्योंकि पेट्रोल खून में घुलकर गुर्दा, हृदय पर बुरा असर डाल सकता है। धीरे-धीरे खून में मिला पेट्रोल नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचा कर लकवे की स्थिति भी पैदा कर सकता है।
    बताया जाता है कि पोल्ट्री फॉर्म संचालक पिछले 3 साल से बिना रजिस्ट्रेशन न सिर्फ फार्म का संचालन कर रहा है, बल्कि मौके पर वह मुर्गों को काटकर बेचता भी है। जबकि नियम ये है कि अगर पोल्ट्री फार्म पर मुर्गे काटकर बेचे जाते हैं, तो उस फार्म का रजिस्ट्रेशन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में होना चाहिए। डीओ जीके दुबे ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। विभाग जांच कर संचालक पर कार्रवाई करेगा।

    वहीं, एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि पथरा पुलिस को तहरीर मिल चुकी है। वीडियो को भी देखा गया है। बर्बरता की हद पार की गई है। 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

  • जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स से बिच्छू निकलने के मामले में सेहत विभाग ने दी दबिश

    जालंधरः Sweety Juice Baar के नूडल्स से बिच्छू निकलने के मामले में सेहत विभाग ने दी दबिश

    सैंपल फेल पाए जाने पर हो सकती है कार्रवाई

    जालंधर, ENS: Sweety Juice Baar की दुकान से जोमैटो से ऑर्डर किए गए नूडल्स में बिच्छू निकलने का मामला सामने आया था। जिसके बाद महिला द्वारा वहां पर हंगामा किया गया। इस मामले के बाद सेहत विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। इसी के तहत विभाग की टीम ने माई हीरा गेट इलाके में चेकिंग की। यहां एक दुकान से दूध, नूडल्स व इस्तेमाल किए हुए तेल के 3 सैंपल लिए हैं। इस दौरान टीम ने उसे सील करने के बाद खरड़ लेबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच दौरान अगर यह सैंपल फेल पाए जाते हैं तो सेहत विभाग की ओर से फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला सेहत अफसर डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के चलते विभाग की तरफ से सख्ती बढ़ाई है ताकि लोगों गुणवत्ता भरपूर खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि उन्हें एक वीडियो मिली थी, जिसमें एक महिला ने माई हीरां गेट में बनी एक दुकान के नूडल्स में मरा हुआ बिच्छू होने का दावा किया था। इसकी जांच करने टीम वहां पर गई थी।

    उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी अफसर मुकुल गिल ने 3 सैंपल लिए हैं। अगर सैंपल फेल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहा है तो तुरंत उसकी जानकारी विभाग से साझा की जाए। क्योंकि गुणवत्ता रहित खाना सेहतमंद व्यक्ति को बीमार कर सकता है।

    बता दें कि 2 दिन पहले Sweety Juice Baar की दुकान से जोमैटो के के जरिए न्यूडल्स का आर्डर दिया था। महिला का आरोप है कि इस दौरान जब उनकी बेटी के न्यूडल खाए। तो उनकी बेटी ने दो-तीन चम्मच नूडल के खाने के दौरान कुछ अजीब सी चीज न्यूडल में देखी।

    इसके बाद उसने अपनी मम्मी को बताया कि न्यूडल्स में कुछ अजीब सी चीज उसे दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि जब उसने उस चीज को चेक किया तो वह बिच्छू था। इस घटना के बाद उसने दुकानदार से बात करनी चाही तो दुकानदार ने यह कहकर बात को खत्म करना चाही उनके स्टाफ से गलती हो गई होगी। लेकिन मामला बढ़ता देखने के बाद दुकानदार ने महिला पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा घर में ही शरारत की गई है। लेकिन इस घटना को संज्ञान में लेते हुए सेहत विभाग की टीम ने दुकान की सैंपल ले लिए हैं। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • पालतू बिल्ली के कारण पड़ोसी ने महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    पालतू बिल्ली के कारण पड़ोसी ने महिला पर किया हमला, देखें CCTV

    कानपुर: हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र में पालतू बिल्ली व साफ सफाई को लेकर दो पड़ोसी महिलाओं का झगड़ा हो गया। मामले में एक पक्ष की महिला के पति ने दूसरी महिला पर फावड़े से हमला कर दिया। तो वहीं महिला को मार खाता देख बेटा बचाने आया। तो उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया। जहां मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस को सूचना होने पर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
    उस्मानपुर कालोनी निवासी आसिफ़ अली पेशे से प्राइवेट कर्मचारी है। आसिफ की पत्नी शीबा फातिमा घर पर बेटे के साथ थी। वहीं पड़ोस में रमाकांत गुप्ता(दीपक)का निवास है। रमाकांत की पत्नी दीप्ति गुप्ता घर के बाहर साफ सफाई कर रही थी। तभी पड़ोसी महिला शीबा को आवाज देकर अपने कमरे के सामने पानी झाड़ने को कहा जिस पर दोनों में कहा सुनी हो गई। मामला मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों महिलाएं वाइपर लेकर आपस में लड़ने लगी। जहां काफी देर तक मारपीट होती रही।
    वहीं मारपीट की आवाज सुन दीप्ति के पति रमाकांत गुप्ता (दीपक) फावड़ा लेकर आ गए। और शीबा पर हमला बोल दिया। वहीं शीबा की आवाज सुन शीबा का बेटा निकल आया। तो फावड़ा से मार रहे पड़ोसी रमाकांत को रोकने का प्रयास किया। जिस पर रमाकांत ने शीबा के बेटे पर हमला कर दिया। मारपीट और फावड़े के हमले से तीन लोग घायल हो गए। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।तो गुस्से में रमाकांत ने कैमरे भी तोड़ दिए।
    पड़ोसियों ने बताया कि शीबा के यहां पालतू बिल्ली पली हुई है। जिससे कारण गन्दगी हो जाती है। और इसकी सफाई को लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा होता था। उसी विवाद में साफ सफाई को लेकर फिर झगड़ा हो गया। जिस पर दोनों महिलाओं में फिर झगड़ा हो गया।तो वहीं एक महिला के पति ने दूसरी महिला के ऊपर फावड़े से हमला कर दिया।

    सूचना पर घायलों का पुलिस ने कराया मेडिकल
    मारपीट की सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दोनों पक्षों को थाने ले आई। और घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली। वहीं रमाकांत उर्फ दीपक गुप्ता का चालान अंतर्गत धारा 107 116 151 सीआरपीसी में किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • बारिश का कहर, यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही, देखें वीडियो 

    बारिश का कहर, यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बही, देखें वीडियो 

    रामनगर: उत्तराखंड के रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है। जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले में बह गई। बस में कुल 35 लोग सवार थे, जिन्‍हें जेसीबी की मदद से बचा लिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बस बरसाती नाले को पार कर रही थी।

    गनीमत रही कि मौके पर जेसीबी मशीन मौजूद थी, जिसकी मदद से इन तमाम यात्रियों को फौरन बस से बाहर निकाल लिया गया। धनगढ़ी क्षेत्र में इस बरसाती नाले में पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इस तरह के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बरसाती नाले को पार करने की कोशिश करते देखे जा रहे हैं। सावधानी नहीं बरतने के कारण यहां कभी-कभी बड़े हादसे हो जाते हैं।

  • दर्दनाक सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 5 की हुई मौत 

    दर्दनाक सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 5 की हुई मौत 

    श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के नेशनल हाईवे-730 पर बीते दिन दो अलग-अलग हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हैं। पहला हादसा आवारा जानवर को बचाने में हुआ, जिससे कार पेड़ से टकरा गई और पांच लोगों की मौत हो गई। दूसरे हादसे में बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 

    मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम एक कार बलरामपुर की तरफ से नेपालगंज जा रही थी। इसी बीच इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार के पास एक आवारा जानवर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थीं। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी बताए जा रहे हैं। गम्भीर रूप से दो घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए भेज दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीएचसी के डाक्टर आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, मृतक नेपाल देश के त्रिभुवन चौक निवासी हैं, जबकि कार का चालक बहराइच जनपद के नानपारा का निवासी बताया जा रहा है। वहीं, दूसरी घटना इसी नेशनल हाईवे-730 पर नवीन मॉर्डन पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाईपास के दूबे दोनक्का की है। जहां पर एक बाइक सवार को अज्ञात बस ने टक्कर मार दी। बाइक सवार को ऐंबुलेंस की मदद से सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां पर बाइक सवार की हालत गम्भीर बनी हुई है। बाइक सवार घायल की पहचान जैनुद्दीन खान निवासी नाजिरपुरा जनपद बहराइच के रूप में हुई है।

  • पंजाब : यूनाइटेड ट्रेड यूनियन ने किया हाईवे जाम, जाने मामला

    पंजाब : यूनाइटेड ट्रेड यूनियन ने किया हाईवे जाम, जाने मामला

    लुधियाना : खन्ना में नेशनल हाईवे जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बैठक की। यूनाइटेड ट्रेड यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश भर के ट्रांसपोर्टर परेशान हैं। इसी के कारण  उन्होंने नैशनल हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। अध्यक्ष ने कहा कि खन्ना में ग्रीनलैंड होटल के पास धरना लगाया जाएगा। जोकि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। लुधियाना, जालंधर, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा समेत सभी जिलों में चक्का जाम रहेगा। 

    अध्यक्ष ने कहा कि वे लाखों रुपए खर्च करके गाड़ियां खरीदते हैं। 55 से 60 हजार रुपए हर साल टैक्स भरते हैं। हैवी लाइसैंस बनाते हैं। सरकारी खजाने को भरते हैं। दूसरी तरफ जुगाड़ू रेहड़े वाले अपने जुगाड़ से वाहन तैयार करके कम किराए पर माल ढोते हैं। ट्रांसपोर्टरों का कारोबार पूरी तरह ठप कर दिया गया है। अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को बैठक में भरोसा दिलाया गया कि किसी प्रकार की हुल्लड़बाजी नहीं होगी। वे शांतिपूर्वक तरीके से रोड जाम करेंगे। एंबुलैंस समेत अन्य एमरजैंसी वाहनों को रास्ता दिया जाएगा। यूनियन ने पंजाब सरकार से मांग की कि जुगाड़ू रेहड़े पूरी तरह से बंद कराए जाएं. क्योंकि यह गैर कानूनी तरीके से तैयार किए जाते हैं। ज्यादातर चोरी के मोटरसाइकिलों के पीछे रेहड़ा लगाकर बनाए जाते हैं। सरकार ने एक बार पाबंदी लगाई थी तो अगले दिन आदेश वापस ले लिए थे। डी.एस.पी. राजेश कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ला एंड आर्डर को मैंटेन रखेगी।

  • पंजाब : भाई ने बहन को मारी गोलियां, युवती की मौत

    पंजाब : भाई ने बहन को मारी गोलियां, युवती की मौत

    लुधियाना: पंजपीर रोड की कॉर्पोरेशन कॉलोनी में देर रात बाइक सवार युवक ने अपनी बहन और उसके पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोलीबारी से बचने के लिए पति-पत्नी इधर-उधर भागे। इसमें नवविवाहिता को करीब 3 से चार गोलियां लगी, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति रवि को दो गोलियां लगी हैं, जो डीएमसी अस्पताल में दाखिल है। गोलीबारी करने वाले युवक ने चेहरा छिपाया हुआ था और हेल्मट पहना हुआ था। गोलियां चलने की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई। लोगों के मुताबिक बाइक सवार ने रवि के घर की छत पर चढ़ कर भी गोलियां चलाई हैं। गोलियों के निशान भी हैं।

    लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के जांच अधिकारी अमरीक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदीप कौर के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। बहन पर गोलियां चलाने वाले युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। वह प्रताप सिंह वाला का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सूरज खुद ही वारदात करने के बाद पुलिस थाना में चला गया।

    सूरज के कुछ साथियों ने बताया कि रवि का बचपन से ही सूरज के घर आना-जाना था। रवि ने सूरज की बहन को अपने प्रेम प्रसंग में ले भगा कर शादी कर ली। उसी बात की रंजिश रख सूरज ने इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल थाना PAU मामले की जांच कर रही है।

  • फिर बदलेगा World Cup 2023 का शेड्यूल, पाकिस्तान के एक और मैच पर लटकी तलवार

    फिर बदलेगा World Cup 2023 का शेड्यूल, पाकिस्तान के एक और मैच पर लटकी तलवार

    नई दिल्ली : भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल आईसीसी और बीसीसीआई के लिए एक बड़े सिरदर्द में बदलता दिख रहा है। पहले ही वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी करने में बीसीसीआई और आईसीसी ने काफी देरी की। फिर एक महीने में ही उसे बदलने की नौबत आ गई, क्योंकि अहमदाबाद में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुजरात पुलिस ने सुरक्षा देने में बेबसी जताई। अब ऐसी ही स्थिति कोलकाता में भी बन रही है, जहां एक बार फिर पाकिस्तान के मैच की तारीख बदलने की नौबत आती हुई दिख रही है। कोलकाता पुलिस ने 12 नवंबर को होने वाले पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परेशानी जाहिर की है। 

    बीसीसीआई और आईसीसी ने 27 जून को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया था, जो टूर्नामेंट शुरू होने से सिर्फ तीन महीने पहले ही रिलीज हुआ था। ये अपने-आप में दोनों संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा था। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होनी है और फाइनल 19 नवंबर को खेला जाना है। फिर एक महीने से भी कम समय के अंदर इसे बदलने की नौबत आ गई क्योंकि अहमदाबाद में 15 अक्टूबर को होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच नवरात्र के पहले दिन पड़ रहा था और ऐसे में अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए इसे बदलने का सुझाव दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड इसे बदलकर नया शेड्यूल जारी करने की तैयारी कर ही रहा था लेकिन अब उसके सामने एक और गुगली पड़ गई है। शनिवार को आईसीसी की एक टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स के दौरे पर थी, जहां वो टूर्नामेंट के लिए स्टेडियम की तैयारियों का जायजा ले रही थी। इस दौरे पर ही बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) ने आईसीसी के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

    समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, CAB अधिकारियों ने आईसीसी को बताया कि 12 नवंबर को कोलकाता में काली पूजा होनी है, जो बंगाल के सबसे बड़े त्योहारों में से है और ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने उस दिन मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा देने में असमर्थता जाहिर की है। अधिकारियों ने आईसीसी से इस मैच की तारीख में बदलाव की गुहार लगाई है। इस मामले में हालांकि CAB के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने कहा है कि अभी तक कोलकाता पुलिस से आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एसोसिएशन के कई अधिकारियों ने साफ कहा है कि दीवाली सप्ताह होने के कारण मैच को कराना आसान नहीं होगा।

    इससे पहले ही पाकिस्तान के दो मैचों की तारीख में बदलाव किया जा चुका है। बीसीसीआई ने हालांकि अभी तक बदला हुआ शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन जानकारी के मुताबिक भारत और पाकिस्तान का 15 अक्टूबर को होने वाला मुकाबला अब 14 अक्टूबर को होगा। वहीं श्रीलंका के साथ 12 अक्टूबर को होने वाला पाकिस्तान का मैच अब 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। अब सबकी नजरें आईसीसी और बीसीसीआई पर हैं कि क्या 12 नवंबर के मैच की तारीख में भी बदलाव होगा या नहीं?

  • पंजाब : साले ने किया जीजा को मारने वाले साथी का कत्ल

    पंजाब : साले ने किया जीजा को मारने वाले साथी का कत्ल

    पटियाला : जिले में जीजा की मौत से क्षुब्ध साले ने अपने साथी की हत्या कर दी। बता दें कि पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी के बाहर युवक का शव मिला, जिसके बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि इस युवक का नाम राज कुमार है, इसकी उम्र 18 साल है। यह प्रवासी युवक पटियाला में अकेला रहता था। यहां वह दैनिक मजदूरी के साथ-साथ कैटरिंग का काम भी करता था और सड़क पर ही सोता था। 
    इसका एक दोस्त साजन है, जिसके साथ यह अक्सर घूमता-फिरता था। कुछ समय पहले इस युवक से साजन के जीजा का झगड़ा हो गया था, जिसके चलते साजन ने उसे थापर यूनिवर्सिटी के पास वाले पार्क में बुलाया, जहां साजन ने उसे मार दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और मामला दर्ज कर लिया है।