Blog

  • Punjab: पत्नी, भाभी और भतीजे के हत्यारोपी को 70 साल कैद की सजा

    Punjab: पत्नी, भाभी और भतीजे के हत्यारोपी को 70 साल कैद की सजा

    मोरिंडाः ट्रिपल मर्डर केस में अदालत ने एक हत्यारोपी को 70 साल की कैद सजा सुनाई है। हत्यारोपी ने अपनी पत्नी, भाभी पत्नी के भतीजे को कुल्हाड़ी से काट दिया था। बता दें कि 3 जून 2020 की रात को आरोपी आलम ने अपनी पत्नी काजल, भाभी जसप्रीत कौर और उसके बेटे साहिल की सोते समय कुल्हाड़ी से काट दिया था और अपनी भाभी के दूसरे बेटे बॉबी की भी हत्या करने का प्रयास किया, जो मोरिंडा में अपनी पत्नी के पैतृक घर में रह रहे थे। जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रूपनगर ने आलम को हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया। केस की लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 20 साल की आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। SHO सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी नकोदर का रहने वाला है। जांच में पता चला कि उसे अपनी पत्नी पर कोविड काल में अवैध संबंधों का शक था। जिसको लेकर उसने उक्त वारदात को अंजाम दिया। मामले में शिकायतकर्ता सास खुद को एक कमरे में बंद करके भाग गई।

    अदालत ने मामले में आईपीसी की धारा 57 लागू की, जिसमें 20 साल की आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। इस धारा के आधार पर, आलम 60 साल तक जेल में रहेगा, यानी आईपीसी की धारा 302 (तीन अपराधों के लिए) के तहत 20-20 साल, और धारा 307 के तहत अपराध के लिए 10 साल और जेल में रहेगा।

  • Jalandhar: ससुर परिवार ने बहू को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें Live

    Jalandhar: ससुर परिवार ने बहू को बेरहमी से पीटा, पीड़िता ने लगाए आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: ईश्वर नगर में ससुर परिवार पर बहू ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता का आरोप है कि आज सुबह वह घर पर आई तो उसके ससुर परिवार वालों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़िता का कहना है कि 2 से 3 दिन पहले उसकी माता का देहांत हो गया था। जिसके चलते वह अपने मायके गई हुई थी। 2 से 3 दिन बाद आज जब वह घर लौटी तो उस पर ससुर परिवार द्वारा मारपीट की गई। पीड़िता का आरोप है कि ससुर परिवार पहले उसे मायके पर ही रहने के लिए ताने मारने लगा और बाद में उसके साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी।

    वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा अगर उनकी बेटी को कुछ हो गया तो इसके सास, ससुर, पति और जेठ जिम्मेदार होंगे। वहीं पीड़िता का आरोप है कि वह गर्भवती है और सास उसे बच्चे गिराने के लिए बार-बार मजबूर कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी एक बार बच्चे का अबॉर्शन करवा दिया गया था, लेकिन अब फिर से वह गर्भपात करने के लिए उसे मजबूर कर रहे है।

    पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए हैकि अब उस पर आंखों में चश्मा लगने, दहेज जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिजनों ने कहा कि शादी को डेढ़ साल हो गया है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाए है कि उसके पेट में पत्थरी की सर्जरी भी मायके परिवार ने बेरी अस्पताल में 35 हजार रुपए देकर करवाया था। वहीं आज पीड़िता ने पति और सास पर मारपीट के आरोप लगाए है।

  • Jalandhar National Highway पर Bus और Bike की टक्कर में युवक की मौत

    Jalandhar National Highway पर Bus और Bike की टक्कर में युवक की मौत

    होशियारपुरः दसूहा स्थित एसडीएम चौक पर आज सुबह बस और बाइक की टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मनजोत सिंह पुत्र जमशेर सिंह निवासी गांव बोदल के रूप में हुई है। वहीं घटना आज सुबह 9 की बताई जा रही है।

    जानकारी के अनुसार मनजोत घर से दसूहा के लिए दुकान पर काम करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था। जब वह दसूहा स्थित एसडीएम चौक पर पहुंचा तो दसूहा-जालंधर नेशनल हाइवे पर एक निजी कंपनी की बस ने उसे साइड मार दी, जिस कारण मनजोत सड़क पर गिर गया। वहीं इस घटना में मनजोत के सिर और नाक पर चोटें आईं।

    जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे दसूहा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते में मनजोत की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही बस चालक को काबू कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab: Car अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 घायल

    Punjab: Car अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, 2 घायल

    फाजिल्का : तेज रफ्तार कार का नहर में डूबने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसा जलालाबाद में मुक्तसर रोड पर हिसानवाला गांव के पास हुआ है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार 2 लोगों को चोटें आई है।

    जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात यहां से दो कारें तेज रफ्तार से आ रही थीl जिसके बाद यह कार मुक्तसर रोड ड्रीमविला पैलेस से हिसानवाला गांव को जाती लिंक रोड पर चली गई। जहां पर एक कार का संतुलन बिगड़ गया। हादसे का शिकार होकर नहर में गिर गई।

    हादसे में कार का काफी नुकसान हो गया हैl गाड़ी में दो लोग सवार थे l जिन्हें चोटें आई है। मौके पर उनके दूसरे साथी उन्हें दूसरी कार से ले गए l घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • क्या रद्द हो सकती है Amritpal Singh की सांसद सदस्यता ! जानें मामला

    क्या रद्द हो सकती है Amritpal Singh की सांसद सदस्यता ! जानें मामला

    चंडीगढ़ः खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीतने वाले सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के खिलाफ आजाद चुनाव लड़ने वाले विक्रमजीत सिंह ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक पटिशन दायर की है। जिसमें उन्होंने पर अमृतपाल सिंह पर चुनाव के दौरान कुछ जानकारी छिपाने के आरोप लगाए है। ऐसे में अगर जानकारियां छिपाने का मामला सच साबित होता है तो अमृतपाल सिंह के सासंद की सदस्यता रद्द भी हो सकती है।

    दरअसल, अमृतपाल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह ने अपनी याचिका का आधार 5 बिंदुओं को बनाया है। विक्रमजीत सिंह ने आरोप लगाया है कि वारिस पंजाब संगठन के प्रधान और खडूर साहिब से आजाद चुनाव जीतने वाले अमृतपाल सिंह के नामांकन दस्तावेजों में कई जानकारियां छिपाई गई हैं।

    विक्रमजीत सिंह का कहना है कि नामांकन पत्र अधूरा है। आरोप है कि इसमें फंड और खर्च की जानकारी छुपाई गई है। वहीं कहा गया है कि वोट मांगने के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल किया गया और चुनाव प्रचार सामग्री बिना मंजूरी के छापी गई। आरोप लगाए गए है कि चुनाव आयोग की अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार विक्रमजीत सिंह ने चुनाव आयोग को भी पार्टी बनाया है। याचिका पर 6 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी। सांसद अमृतपाल सिंह, पंजाब चुनाव आयोग के चुनाव व्यय अधिकारी, मुख्य चुनाव अधिकारी, खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को पार्टी बनाया गया है।

    बता दें कि लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत लोक सभा चुनाव के 45 दिनों के भीतर किसी जन प्रतिनिधि के चुनाव को चुनौती दी जा सकती है। यह याचिका 1971 की घटना के जरिए याद की जाती है। 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यूपी की रायबरेली सीट से सांसद चुनी गईं थी, तब राजनारायण सिंह ने उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में इंदिरा गांधी के चुनाव को खारिज कर दिया था।

  • Punjab: नहर में डूबे सरपंच का नहीं मिला कोई सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में डूबे सरपंच का नहीं मिला कोई सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अपरबारी दोआब नहर में नहाने उतरे मौजूदा सरपंच रणबीर सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। सुबह से ही एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। वहीं गोताखोर की टीम ने पानी के तेज बहाव में बहे सरपंच के साथी मक्खन सिंह और करतार सिंह के शव को बरामद कर लिया है। लेकिन सरपंच का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

    बता दें कि दो दिन पहले बटाला के नजदीक गांव अलीवाल में देर शाम अपरबारी दोआब नहर में नहा रहे 3 लोगों के डूबने का मामला सामने आया था। गांव भारथवाल के सरपंच रणबीर सिंह पानी के तेज बहाव में बह गए, उन्हें बचाने के लिए उसके 2 साथियों ने डूबते हुए सरपंच साथी को बचाने की कोशिश की। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह भी पानी में डूब गए।

  • Punjab: टैंट की दुकान में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab: टैंट की दुकान में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के गांव तलवंडी भंगेरिया से एक टैंट की दुकान में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहूंची।

    मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है। टैंट हाऊस के गोदाम में आग लगने से उसके अंदर पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मुश्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ीयां और गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

  • Punjab: GYM गए युवक पर चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab: GYM गए युवक पर चली गोली, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना: गांव सुजातवाला की मच्छी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां युवक पर दोस्तों द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की आंख में गोली लगी है। घायल की पहचान 20 वर्षीय दीपू के रूप में हुई है। वहीं पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि 15 जुलाई को शाम 8 बजे दोषी उसके भाई दीपू को जिम में एक्सरसाइज करने के लिए ले गए। इस दौरान 16 जुलाई को सुबह साढ़े बजे एक बच्चा उनके घर आया और उसने बताया कि दीपू बेहोशी की हालात में मच्छी कालोनी में गिरा हुआ है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि जब घटना स्थल पर जाकर देखा तो भाई के हाथ बंधे हुए थे और वह कीचड़ के भरा हुआ था। उन्होंने कहा कि दाईं आंख में गहरा जख्म पड़ा हुआ था, जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके सिर से एक गोली का बुलेट निकला है। वहीं जांच अधिकारी सरजीत सिंह के अनुसार आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह और सोनू निवासी मच्छी कालोनी मेहरबान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 109, 61 (2) और आर्म्स एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
  • Sawan माह में इन कामों को करने से शिवजी होंगे प्रसन्न

    Sawan माह में इन कामों को करने से शिवजी होंगे प्रसन्न

    नई दिल्ली : साल 2024 में सावन का माह बहुत विशेष है। इस साल सावन की शुरुआत और सावन माह का समापन दोनों सोमवार के दिन हो रहा है। सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है जो 19 अगस्त तक रहेगा। आज से सावन महीने की शुरुआत ही रही है। इस बार भगवान शिव की कृपा से जुड़े रहने के लिए एक सोमवार अधिक आएगा। यूं तो हर महीना भगवान शिव से जुड़ने के लिए शुभ होता है लेकिन सावन के महीने को सबसे ज्यादा अहमियत दी जाती है। ग्रहों की वजह से सावन का महीना परम ऊर्जा से जुड़े रहने के लिए बहुत शुभ है।
    पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के महीने में जगत जननी माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए सोमवार के व्रत रखे थे और उन्होंने इसी महीने में घोर तपस्या भी की थी। इस तपस्या के कारण ही भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी अर्धांगिनी के रूप से स्वीकार किया था। यही कारण है कि भगवान शिव को यह महीना बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि सावन में ही भगवान शिव धरती पर आए थे और अपने सुसराल गए थे।
    सावन के महीने में यदि आप चांदी के लौटे से शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं तो कीर्ति बढ़ती है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो पूरे महीने में किसी एक दिन भगवान शिव को चांदी अर्पित कर दें। नेम और फेम पाने के लिए ये सबसे उत्तम उपाय है।.यदि आप पीतल के लौटे में जल चढ़ाते हैं तो आपको जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त होता है। अगर आप सोने का कुछ दान करते हैं तो इससे अच्छा कोई और उपाय हो ही नहीं सकता है। मानसिक शांति को बनाए रखने के लिए शिवलिंग पर कपूर चढ़ाएं। सावन के महीने में निरंतर गाय को गुड़ खिलाने से जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
  • गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, महिलाओं सहित लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    गाड़ी से गिरी शराब की पेटियां, महिलाओं सहित लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बरहन रोड में शराब से भरी गाड़ी में पेटियां गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर गाड़ी चालक को पता नहीं था कि उसकी शराब की पेटियां रास्ते में गिर गई है। वहीं लोगों में शराब लूटने की होड़ मची रही। हैरानी की बात यह है कि शराब लूटने में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थी।

    बताया जा रहा हैकि देशी शराब के गोदाम से देहात क्षेत्र में अनुज्ञापियों के ठेकों पर मैजिक गाड़ी शराब देने जा रही थी। बरहन रोड पर एचडीएफसी बैंक के पास ब्रेकर ब्रेकर पर 4 से 5 देशी शराब के कार्टून सड़क पर गिर गए। गाड़ी चालक को पता नहीं चला और वह गाड़ी लेकर आगे चला गया। इसके बाद राहगीरों में शराब लूटने के लिए होड़ मच गई। इसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे। किसी ने बताया तो गाड़ी चालक लोटकर मौके पर पहुंचा। तब तक शराब लुट चुकी थी।

    इधर शराब की बोतलें लूटने के लिए लोग गाड़ी खड़ी करके रुक गए और चंद मिनटों में लोग शराब लूट ले गए। कुछ देर बाद जब गाड़ी चालक को जानकारी हुई तो वापस घटनास्थल पर लौटा तो तब तक बोतलें लुट चुकी थीं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शराब की गाड़ी आंवल खेड़ा की तरफ शराब के ठेकों पर सप्लाई देने जाते समय ब्रेकर पर गाड़ी का डाला खुलने से शराब के कार्टून गिर गए। उन्हें आम लोग उठाकर ले गए।