Blog

  • 3 शादियों के बाद भी नहीं मिला सुकून, मिली मौत, जाने मामला

    3 शादियों के बाद भी नहीं मिला सुकून, मिली मौत, जाने मामला

    उत्तर प्रदेश: झांसी में टॉयलेट क्लीनर पीने से 30 साल की एक महिला की मौत हो गई। मृतका ने तीन साल पहले 35 वर्षीय तलाकशुदा युवक से तीसरी शादी की थी। मायके वालों का दावा है कि शादी के बाद पति मृतका से पैसे की मांग करने लगा। उसने मना किया तो उसे पीटा परेशान किया। इस बीच, उसने अपनी पत्नी को पीटा और उसे टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर किया, जिससे झाँसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आरोपी पति व देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

    आपको बता दें कि दिवंगत दुर्गा देवी झांसी कोतवाली के उन्नाव गेट इलाके की रहने वाली थीं। उनका मायका कोतवाली जिले के ओरछा गेट क्षेत्र में था। 18 जून को घर में बहस के बाद दुर्गा देवी को उसके ससुराल वालों ने कथित तौर पर टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर किया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    दुर्गा देवी की पहली शादी 11 साल पहले महोबा के चरखारी में हुई थी। उसका पति अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी पति का अत्याचार बंद नहीं हुआ। बार-बार होने वाले झगड़ों के कारण सामाजिक तलाक हो गया। इसके बाद दुर्गा देवी अपनी मां के घर में रहने लगीं।

    करीब पांच साल पहले उसके माता-पिता ने उसकी शादी दतिया पठारी गांव में कर दी, लेकिन यहीं पता चला कि दूसरे पति का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। इस वजह से पति के रिश्तेदारों के घर में कलह पैदा हो गई। ऐसे में एक साल बाद ही पति-पत्नी अलग हो गए।

    इसके बाद 2021 में दुर्गा देवी ने उन्नाव गेट निवासी राहुल कोष्टा से शादी कर ली। राहुल की भी ये दूसरी शादी थी। अब तक यह दुर्गा देवी की तीसरी शादी थी। इस शादी के बाद दुर्गा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। लेकिन यहां भी पति-पत्नी के बीच अच्छे रिश्ते नहीं थे।

    दुर्गा देवी की मौत के बाद उनके परिवार वालों का दावा है कि उनके पति राहुल एक साड़ी की दुकान में काम करते हैं और कर्ज में डूबे हुए हैं। वह अक्सर कर्ज चुकाने के लिए दुर्गा से पैसे मांगता था। वह हमेशा उसे पीटता था क्योंकि पत्नी उसे पैसे नहीं देती थी। 18 जून को, घर में बहस के बाद दुर्गा के रिश्तेदारों ने देवी को टॉयलेट क्लीनर पीने के लिए मजबूर किया। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालाँकि, संदिग्ध के माता-पिता की शिकायत के बाद, पुलिस ने संदिग्ध के पति और जीजा को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

  • दिल्ली HC में CM केजरीवाल ने दी CBI की गिरफ्तारी को चुनौती

    दिल्ली HC में CM केजरीवाल ने दी CBI की गिरफ्तारी को चुनौती

    नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई की गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा खटखटाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने सीएम को 26 जून को गिरफ्तार किया था और इसके बाद कोर्ट ने उन्हें तीन दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। इसी को लेकर सीएम ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुकदमे में मार्च से न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल बंद केजरीवाल को 26 जून को औपचारिक तौर पर सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

    विशेष अदालत ने उसी दिन सीबीआई की गुहार पर उन्हें इस केंद्रीय जांच एजेंसी की तीन दिनों की हिरासत में भेज दिया था। हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद विशेष अदालत ने सीबीआई के अनुरोध पर शनिवार 29 जून को उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

  • हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी

    हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया जारी

    ऊनासुशील पंडित: समाजसेवी संस्था हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा जिला मुख्यालय पर रोटरी गली में स्थापित संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना में नए सत्र के लिए संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इसके लिए छात्राओं ने भी अपनी रूचि दिखानी शुरू की है। संस्थान में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर एडमिशन की जा रही हैं। यहां पर प्रदेश सरकार के कौशल विकास भत्ता योजना के तहत कटिंग-टेलरिंग का एक साल का कोर्स करवाया जा रहा है। जिसमें एडमिशन लेने वाली छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा एक हजार रुपए प्रतिमाह कौशल विकास भत्ता दिया जाएगा।

    इसके अलावा कटिंग टेलरिंग कोर्स,ब्यूटी कल्चर कोर्स के लिए प्रवेश जारी है। संस्थान के प्राचार्य नरेश सैणी ने बताया कि संस्थान में छात्राओं में प्रवेश को लेकर भारी उत्साह है। प्रवेश को लेकर छात्राओं द्वारा इन्कवायरी का दौर लगातार जारी है।  इन ट्रेडस में उपलब्ध सीटें प्रदेश सरकार के कौशल विकास भत्ता योजना के कटिंग-टेलरिंग कोर्स में 40 सीटें आरक्षित हैं। जिसमें दाखिला लेने के लिए छात्रा का हिमाचली निवासी होना व दसवीं कक्षा उतीर्ण होना अनिवार्य है। वहीं,हिमोत्कर्ष द्वारा विशेष हाबी कोर्स के रूप में फैशन डिजाईनिंग के एक साल के कोर्स के लिए प्रवेश जारी है। जबकि हॉबी कोर्स के तहत कटिंग टेलरिंग के शॉर्ट टर्म कोर्स के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। इनके लिए दसवीं कक्षा पास होनी चाहिए। ब्यूटी कल्चर कोर्स के लिए 20 सीटों के लिए प्रवेश जारी है।

    एडमिशन के लिए इस तरह करें संपर्क इच्छुक युवक-युवतियां किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान में पहुंचकर प्रोस्पैक्टस प्राप्त कर सकती हैं। एडमिशन संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए संस्थान के दूरभाष नंबर 01975-226070 या फिर  8628973733 पर संपर्क किया जा सकता है। 3500 से अधिक युवतियों बनी आत्मनिर्भर संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान पिछले करीब 30 वर्षो से महिला सशक्तिकरण में अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। 3500 से करीब युवतियां इस संस्थान से कोर्स करके आत्मनिर्भर बनी हैं। जिनमें से कई युवतियां स्वयं की कटिंग व टेलरिंग की दुकानें चला रही हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्टाफ की तैनाती की गई है। समय-समय पर संस्थान की छात्राओं के व्यक्तित्व को निखारने के लिए विशेष लैक्चर भी लगाए जाते हैं।  विधवाओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण बैच  हिमोत्कर्ष परिषद ने कटिंग टेलरिंग ट्रेड को अपनी आजीविका के रूप में अपनाने की इच्छुक विधवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने के लिए विशेष बैच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए है।

  • हिमाचल के गैर इस्लामिक धर्मगुरुओं का हम आह्वान करते हैं- यति

    हिमाचल के गैर इस्लामिक धर्मगुरुओं का हम आह्वान करते हैं- यति

     विश्व धर्म संसद को लेकर हिमाचल में पहली बैठक संपन्न

     

    ऊना-सुशील पंडित: भारत में पहली बार विश्व धर्म संसद होने जा रही है। दिसंबर महीने में होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक कार्यक्रम में दुनिया भर के गैर इस्लामिक धर्मगुरू पहुंच रहे हैं। सैकड़ों देशों के धर्मगुरू इसमें आने के लिए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के निमंत्रण को स्वीकार कर चुके हैं। इस धर्म संसद की तैयारियों को लेकर रविवार को अम्ब के पक्का परोह गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के आयोजक और संत परिषद के उत्तर भारत प्रभारी यदि सत्यदेवानंद सरस्वति ने पत्रकारों को बताया कि विश्व की सभी गैर इस्लामिक जातियों और संप्रदायों के लोगों को यह बात समझ लेनी चाहिए कि उनके पास बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। यदि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई, यहूदी और अन्य गैर इस्लामिक संप्रदायों और संस्कृतियों को यदि बचाना है तो इस विश्व धर्म संसद का सफल होना बेहद आवश्यक है। रविवार की बैठक में हिमाचल के अलग अलग जिलों से सनातन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने इस संसद के लिए हिमाचली जनमानस से सहयोग और समर्थन का आह्वान किया है।

    यति सत्यदेवानंद ने कहा कि सैकड़ों वर्षों से जिदादी सनातन समाज को नष्ट करने में लगे थे। उन्होंने पूरे भारत वर्ष में जिहाद का ऐसान कर दिया है। रोजाना हिंदू लड़कियों को इस्लामिक जिहादी लव जिहाद का शिकार बना रहे हैं। हिंदुओं के हाथ से कामधंधे फिसल रहे हैं। असंख्य जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हो चुका है। जहां कभी हिंदू निर्भय होकर जीता था आज वहां से हिंदुओं के पलायन की खबरें आ रही हैं। सत्यदेवानंद ने अपने गुरू महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने यह रिसर्च किया है कि न तो कोई सरकार इन आक्रांताओं से लड़ने में सक्षम है और न ही कोई संगठन या हमारी सैन्य व्यवस्था। इसलिए विश्व भर के धर्मगुरुओं को भी बुलाया गया है। यूरोप के अनेक देशों से गैर इस्लामिक धर्मगुरू ऊत्तर प्रदेश के शिव शक्ति धाम डासना मन्दिर गाजियाबाद में 17,18,19,20 और 21 दिसंबर 2024 को 5 दिवसीय विश्व धर्म संसद में भाग लेने आ रहे हैं। इसलिए भारत के सनातनियों, यहूदी और ईसाई समाज को एकजुट होकर इस धर्मसंसद में पहुंचना चाहिए। मौके पर ठाकुर साधु राम ने बताया कि विश्व धर्म संसद का हिमाचल प्रदेश प्रतिनिधि मंडल सम्पूर्ण हिमाचल प्रदेश के गैर इस्लामिक धर्म गुरुओं, साधकों तथा कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देगा। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कमांडेंट (रि) सुरिंदर शर्मा, गौतम ठाकुर, बीरबल सुमन, डॉक्टर गौतम, गणेश दत्त शर्मा, गोल्डी चौधरी, राम लाल, बिट्टू राणा, गौ रक्षा दल से संजीव चौहान व अन्य उपस्थित रहे।

  • अम्बः चुआर में जमीनी झगड़ा, तीन घायल

    अम्बः चुआर में जमीनी झगड़ा, तीन घायल

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना जिला में रोजाना जमीन के विवाद से जुड़े मामले थानों में पहुंचने लगे हैं। पहले अदालतों में ऐसे मामलों की भीड़ रहती थी लेकिन अब थाने भी जमीन विवाद की शिकायतों से लबालब हो रहे हैं। आए दिन भाई भाई को मार रहा है। पड़ोसी पड़ोसी का सिर फाड़ रहा है। सही समय पर जमीन की निशानदेही और बंटवारा न होने से लंबे खिंचते जमीनी विवाद हिंसक रूप लेने लगे हैं। ताजा मामला अम्ब तहसील के चुआर गांव का है जहां सोमवार को जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस लड़ाई में एक लड़की और उसके माता पिता घायल बताए जा रहे हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्ब पुलिस में शिकायत देने वाले शिवदई पत्नी चिंताराम ने आरोप लगाया है कि उसका अपने ही जेठ के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। बंटवारा हो नहीं पाया तो जेठ ने अपनी जमीन किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी। जिस पार्टी ने जमीन खरीदी है वह जबरदस्ती कब्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं। शिवदई का दावा है कि सोमवार की सुबह तीन पुरुष और तीन महिलाओं ने उसे, उसके पति और बेटी पर हमला बोल दिया जिससे सभी को चोटें आई हैं। अम्ब पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मारपीट का पर्चा दर्ज कर लिया है।

  • Punjab: साइबर अपराध को लेकर हुआ साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, देखें Video

    Punjab: साइबर अपराध को लेकर हुआ साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन, देखें Video

    मोगा। पंजाब में साइबर क्राइम के मामले लगातार बड़ रहे है। हर रोज पंजाब में लोग इसके द्वारा ठगी का शिकार हो रहे है। इन पर काबू पाने के लिए पंजाब के हर जिले में जिला हेड क्वार्टर पर साइबर क्राइम थाने खोले जा रहे है। वहीं, आज जिला मोगा के थाना सदर में भी मोगा के एसएसपी विवेक शील सोनी ने आम जनता की सहुलियत के लिए साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया।

    इस मौके एसएसपी विवेक शील सोनी ने जनता से अपील की वह बिना जांच किए किसी भी अंजान व्यक्ति को ओपीटी और कोड आदि न बताएं। साइबरों ठगों से हमेशा सावधान रहे।

  • Delhi के बुराड़ी कांड की तरह फिर दिल दहलाने वाला मामला आया सामने…एक ही परिवर के…

    Delhi के बुराड़ी कांड की तरह फिर दिल दहलाने वाला मामला आया सामने…एक ही परिवर के…

    ग्वालियर। नई दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह एक और मामला सामने आया है। इस खबर ने एक बार फिर से दिल दहला दिया है। जहां मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में सुबह पति-पत्नी और तीन बच्चों द्वारा सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये हत्या है या फिर आत्महत्या, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है और कई टीमें इन मौतों का राज तलाशने में लगा दी गई हैं।

    घटनाक्रम सोंडवा थाना क्षेत्र के रावडी गांव का है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों के शव घर में फंदे पर झूलते मिले हैं। गांव में मातम सा छा गया है। कोई इसे सामूहिक आत्महत्या मान रहा है तो कोई हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहा। उधर, मृतकों के परिवार के अन्य लोग और रिश्तेदारों ने पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

    मृतकों की ये हुई पहचान
    मृतकों की पहचान राकेश डोडवा (27) पिता जागर सिंह, पत्नी ललिता (25), उनकी बेटी लक्ष्मी (9), बेटा प्रकाश (7) और अक्षय (5) के रूप में हुई है।

  • खड़ोलः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

    खड़ोलः जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की करमाली पंचायत के खड़ोल गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार दावा कर रहा है कि 38 वर्षीय राजनी बाला पत्नी सोहन सिंह ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया होगा जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि रजनी देवी ने सोमवार सुबह सभी के लिए खाना बनाया और थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिवार उसे बंगाणा के सरकारी अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रजनी का पति प्राइवेट नौकरी करता है। रजनी तीन बच्चों की मां भी थी। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम में विसरा जांच से ही पता चल पाएगा कि रजनी ने आखिर ऐसा कौन सा पदार्थ निगल लिया था जिसने उसके प्राण ही ले लिए।

  • ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 149 वाहनों का चालान

    ऊनाः ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 149 वाहनों का चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान का सिलसिला जारी है। सोमवार को पुलिस को पुलिस ने जो चालान किए उससे पुलिस को 38900 रूपए जुर्माना प्राप्त हुआ है। ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को पुलिस ने कुल 154 चालान किए। जिसमें ट्रैफिक के 149, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने पर दो व्यक्तियों और अवैध खनन में लिप्त 3 ट्रैक्टरों के चालान किए गए। ट्रैक्टर वालों ने पांच हजार रूपए प्रति वाहन की दर से कुल 15000 रूपए के चालान भरे।
  • मैहतपुरः जमीनी विवाद पर चार लोगों पर क्रॉस केस

    मैहतपुरः जमीनी विवाद पर चार लोगों पर क्रॉस केस

    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर से सटे रायपुर सहोड़ा गांव में रविवार को हुए झगड़े में दो पक्षों के चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।

     प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर पांच के रहने वाले राजिंदर पुत्र प्रागराज ने अपने भाई बलविंदर कुमार और अभिषेक सहोड़ के विरुद्ध मारपीट की शिकायत की थी। राजिंदर का आरोप है कि जिस समय वह पशुओं के बाड़े में काम कर रहा था तब बलविंदर और अभिषेक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। जबकि बलविंदर कुमार पुत्र प्रागराज ने आरोप लगाया है कि राजिंदर और प्रशांत ने जमीनी विवाद के चलते उसका रास्ता रोक, गाली गलौच के बाद मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो दो लोगों पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।