Blog

  • Cabinet  बैठक में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

    Cabinet बैठक में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी का हुआ Accident, कार के उड़े परखच्चे

    भोपाल: प्रदेश की राजधानी भोपाल जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की गाड़ी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। दरअसल मंत्री तुलसी सिलावट कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते मे उनकी गाड़ी की दूसरी गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मंत्री सिलावट की कार के परखच्चे उड़ गए।

    हालांकि हादसे से तुलसी सिलावट को कोई चोट नहीं आई है। वहीं हादसे के बाद मत्री तुलसी दूसरे कार में बैठकर रवाना हो गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मंत्री तुलसी सिलावट कैबिनेट बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तुलसी नगर के पास माता मंदिर की ओरे से आ रही कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मंत्री सिलावट के कार के परखच्चे उड़ गए।

    उनकी गाड़ी के सामने का पूरा हिस्सा बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद सिलावट दूसरी कार से मंत्रालय के लिए रवाना हो गए। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। साथ ही मंत्री के ड्रायवर की शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया। वहीं उनकी क्षतिग्रस्त कार को फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के नजदीक पार्क कर दिया गया है।

     

     

     

  • आज जारी हुए Budget का Congress के घोषणापत्र से क्या है कनेक्शन, पूर्व वित्त मंत्री आया बयान

    आज जारी हुए Budget का Congress के घोषणापत्र से क्या है कनेक्शन, पूर्व वित्त मंत्री आया बयान

    नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का आगाज होने के बाद आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। वहीं वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर कांग्रेस के पूर्व वित्त मंत्री का बयान सामने आया है। दरअसल, विपक्षी पार्टी कांग्रेस का दावा है कि मोदी 3.0 का पहला बजट कांग्रेस के मेनिफेस्टो की कॉपी है।

    पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बजट 2024 को लेकर पोस्ट शेयर किया है। एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट लिखते हुए उन्होंने कहा कि मैं आभारी हूं कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस का घोषणा पत्र पढ़ा। मुझे बेहद खुशी है कि उन्होंने रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) को अपनाने का जिक्र किया। यह कांग्रेस मेनिफेस्टो के पेज नंबर 30 पर लिखा है।

    पी चिंदबरम ने आगे लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि बजट में वित्त मंत्री ने प्रशिक्षुता योजना का ऐलान किया, जो कांग्रेस मेनिफेस्टो के पेज नंबर 11 पर लिखी है। काश वित्त मंत्री कांग्रेस के घोषणापत्र से कुछ और चीजें कॉपी कर लेतीं तो बेहतर होता। मैं जल्दी ही इससे जुड़ी अधिक जानकारी साझा करूंगा।


    बजट 2024 पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि 10 साल तक इनकार करने के बाद आखिरकार केंद्र सरकार इस तथ्य को मानने के लिए मजबूर हो गई कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इस समस्या को शामिल नहीं किया, मगर बजट से साफ है कि केंद्र सरकार को इस बात का अहसास हो गया है कि बेरोजगारी पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

  • 2 बसों में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 7 गंभीर घायल

    2 बसों में भीषण टक्कर, 2 की मौत, 7 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : झालावाड़ रोड ओवर ब्रिज पुलिया पर गायों को बचाने के प्रयास में दो बसों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजे नेशनल हाईवे-27 पर बारां में आमापुरा ओवरब्रिज पर हुआ। इस हादसे में गाय और 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 12 से अधिक घायल हुए है। मृतकों की पहचान  मुकेश प्रजापति (34) और नरेश (30) के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार 7 लोगों की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार बस पलटने से एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर नीचे दबे व्यक्ति के शव को निकाल गया। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि ओवरब्रिज पर सड़क पर बैठी गायों को बचाने के कारण आगे चल रही बस ने अपनी लाइन चेंज की।

    इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद आगे चल रही बस पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

  • BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष जानलेवा हमले में हुए घायल, देखें वीडियो

    BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष जानलेवा हमले में हुए घायल, देखें वीडियो

    बांदाः उत्तर प्रदेश के जिला बांदा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नरैनी कोतवाली में भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में भाजपा नेता बुरी तरह से घायल हो गए है और काफी खून भी बह रहा है। लेकिन घायल अवस्था में भाजपा नेता ने वीडियो जारी करके दबंगों पर कार्रवाई के लिए न्याय की गुहार लगाई हैं।

    भाजपा नेता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में घायल प्रदीप सिंह सेंगर ने बताया कि दबंग रामबाबू श्रीवास ने उन पर जानलेवा हमला किया है। उसके ऊपर पहले से ही कई सारे मुकदमे दर्ज हैं। घायल प्रदीप सिंह सेंगर ने दबंग के ऊपर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वीडियो में आप साफ सुन सकते हैं कि दबंग ने उन पर हमला कर घायल कर दिया।

    फिर प्रदीप के दोस्तों के द्वारा उन्हें पुलिस थाने ले जाया गया। जहां पर उन्हें अस्पताल के जाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिए हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

     

  • Mata Vaishno Devi भवन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, यह मार्ग हुआ बंद

    Mata Vaishno Devi भवन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, यह मार्ग हुआ बंद

    जम्मूः श्री माता वैष्णो देवी भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, भवन की ओर जाने वाले हिमकोटी मार्ग को यात्रियों के लिए बंद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के चलते मार्ग पर अलग-अलग जगह पर पत्थर गिरे हैं, जिस कारण पैदल यात्रा और बैटरी कार के लिए इस मार्ग को बंद कर दिया गया है। वहीं श्रद्धालु इस समय मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पुराने रास्ते से होते हुए भवन की ओर जा रहे हैं।

  • Punjab: पूर्व जत्थेदार Jasveer Singh खालसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    Punjab: पूर्व जत्थेदार Jasveer Singh खालसा ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल से कुछ हफ्ते पहले बागी हुए गुट ने श्री अकाल तख्त साहिब और सचिवालय को माफीनामा दिया था। जिसके बाद लगातार राजनीति गरमाती रही और अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार और पंच सिख साहिबानां की तरफ अकाल दल के प्रधान सुखबीर बादल को 15 दिन तक अपना स्पष्टीकरण देने का समय भी दिया गया।

    आज इंटरनैश्नल पंथक दल और पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब जसवीर सिंह खालसा अपने साथियों के साथ अकाल तख्त साहिब पहुंचे और उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह को एक मांग पत्र दिया। जिसमें उन्होंने मांग की कि सिख मुद्दों पर समूह सिख जत्थेबंदियों को एकजुट होकर सिखों के हक की बात करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले दिनों श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबियां हुई है, वह अकाली दल सरकार के दौरान हुई थी और उन बेअदबियों का न्याय मांगने गए सिखों पर जो गोलियां चली है, वह भी अकाली दल सरकार के दौरान चली है।

    उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ सिखों की भावनाएं जुड़ी हुई है। लेकिन अकाली दल के बड़े नेताओं ने सिखों का ही इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अपमान करने वाले आरोपियों का समर्थन अकाली दल के बड़े नेताओं ने भी किया है।

  • Punjab: Car से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    Punjab: Car से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

    गुरदासपुरः थाना तिबड़ की पुलिस ने कार से अवैध देशी शराब के बरामद की है। दरअसल, पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान देर रात करीब साढ़े 12 बजे लिफाफों में पैक करके और बोरियों में भरकर कार में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की। हालांकि, इस मामले के दौरान कार सवार दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना तिबड़ के एसएचओ अमृतपाल सिंह ने बताया कि देर रात एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर तैनात थे। इस दौरान जब वह गांव औजला रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास लिंक रोड़ पर पहुंचे तो औजला गांव की ओर से उन्हें एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा दिया गया। इस दौरान कार चलाक और उसके साथ बैठे उसके साथी ने गाड़ी साइड पर लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों मौके से फरार हो गए।

    जिसके बाद जब पुलिस पार्टी द्वारा सफेद रंग की महिंद्रा वेरिटो कार नंबर पीबी 06 टी 2966 की चेकिंग की गई तो कार से प्लास्टिक के लिफाफों में पैक की गई 09 बोरियां बरामद हुई है। जिसमें 3 लाख 37 हजार 500 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। एसएचओ अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि मौके से फरार हुए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही दोनों फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • शादी के बाद दूल्हे ने की ये गल्ती, 3 मिनट में दुल्हन ने लिया तलाक

    शादी के बाद दूल्हे ने की ये गल्ती, 3 मिनट में दुल्हन ने लिया तलाक

    नई दिल्लीः एक कपल ने पति-पत्नी घोषित होने के महज 3 मिनट बाद ही तलाक ले लिया। यह वायरल खबर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल, कोर्ट में शादी के दूल्हे ने दुल्हन के लिए ऐसी बात कह दी, जिसके बाद दुल्हन का माथा ठनका गया। इसके बाद उसने तुरंत कोर्ट ने तलाक के लिए आवेदन कर दिया। जज सहमत हो गए और उनकी शादी के 3 मिनट बाद ही इसे रद्द कर दिया। इसे देश के इतिहास की सबसे छोटी शादी कहा जा रहा है। फिलहाल शादी और तुरंत तलाक की खबर लोगों की बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पूरा मामला कुवैत का है। यह घटना 2019 में हुई थी और सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। जब कपल औपचारिक कार्यवाही समाप्त होने के बाद कोर्ट हाउस से बाहर जाने के लिए मुड़ा, तभी दुल्हन का पैर अचानक से फिसल गया। दुल्हन के गिरते ही दूल्हे ने उसे बेवकूफ कह दिया। दूल्हे की इस बात पर दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस बीच दुल्हन ने आव देखा न ताव तुरंत उल्टे पैर कोर्ट हाउस गई और उसने जज से तुरंत उनकी शादी को रद्द करने के लिए कह दिया। दुल्हन की बात को सुनकर पहले तो जज खुद हैरान रह गए, लेकिन अगले ही पल सहमति जताते हुए तीन मिनट बाद ही शादी को रद्द कर दिया गया।

    एक व्यक्ति ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “मैं एक शादी में गया था जहां दूल्हे ने अपनी स्पीच में पत्नी का मज़ाक उड़ाया जैसे कि उसकी कोई अहमियत ही नहीं है किसी तरह का मजाक हो। उसे भी वही करना चाहिए था जो इस महिला ने किया।” एक शख्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘जिस शादी में कोई सम्मान न हो वह शुरू से ही असफल होती है।’ एक अन्य ने कहा “अगर वह शुरुआत में ही ऐसा व्यवहार करता है, तो उसे छोड़ देना ही बेहतर है।”

    बता दें कि एक बार ब्रिटेन से ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक कपल ने शादी के सिर्फ 90 मिनट बाद तलाक के लिए अर्जी दायर की। ग्रेटर मैनचेस्टर में स्टॉकपोर्ट रजिस्टर कार्यालय में स्कॉट मैकी और विक्टोरिया एंडरसन द्वारा शपथ लेने के एक घंटे से अधिक समय बाद ही रिश्ता खत्म हो गया। दरअसल, महिला इस बात से नाराज हो गई थी कि उसके पति ने उसकी सहेलियों को टोस्ट दिया था। इसके बाद महिला ने स्वागत समारोह में पति के सिर पर ऐशट्रे से प्रहार कर दिया।

     

  • बजट के बाद सोने में आई भारी गिरावट !

    बजट के बाद सोने में आई भारी गिरावट !

    नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया है। वहीं बजट के दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती की जाएगी। जिसके बाद सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। वित्त मंत्री के इस फैसले के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।

    आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गोल्ड के दाम में 3518 रुपए की गिरावट देखने को मिल रही है और दाम 69,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ चुके हैं। जबकि कारोबारी सत्र के दौरान गोल्ड की कीमत में 3,700 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है। जिसके बाद दाम कीमतें कारोबारी सत्र के दौरान 69,020 रुपए प्रति दस ग्राम तक नीचे चली गई। एक दिन पहले गोल्ड की कीमतें 72,718 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

    बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। मोबाइल और मोबइल चार्जर समेत अन्य उपकरणों पर BCD 15% घटाई गई है। इसके अलावा सरकार ने सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम करके अब 6% कर दिया है। इसके बाद सोना-चांदी की कीमतें कम हो जाएंगी। इसके अलावा लेदर और फुटवियर पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। वहीं दूसरी ओर टेलिकॉम उपकरण महंगे हो गए हैं, इनपर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15% कर दिया गया है।

  • लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    भीलवाड़ा : लाइनमैन की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मामला शहर के प्रतापनगर थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार बिजली की लाइन पर काम करते समय अचानक लाइन चालू होने से लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। वह पोल पर ही चिपक गया। 30 मिनट तक उसकी बॉडी खंभे पर तारों में उलझी रही। मृतक की पहचान सौरभ पटेल (22) पुत्र गिरधारी के तौर पर हुई है।

    एएसआई ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहने वाला सौरभ बिजली विभाग में ठेकेदार के अंडर लाइनमैन काम करता था। मंगलवार सौरभ बापूनगर इलाके की हेमू कॉलोनी पार्क के पास ट्रैक्टर क्रेन पर चढ़कर बिजली लाइन पर काम कर रहा था। इसी दौरान सप्लाई चालू होने से वायरों में करंट दौड़ गया। सौरभ पोल और लाइन से चिपक गया। इस दौरान उसकी  मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार बिजली की तार में आग लगने से उसका बायां पैर कटकर अलग होकर सड़क पर जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापनगर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पहुंचे। लाइनमैन का शव क्रेन की मदद नीचे उतरा गया। पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मध्य प्रदेश में रहने वाले इसके परिजनों को सूचित किया है। उनके आने के बाद पोस्टमॉर्टम किया जाएगा