Blog

  • Jalandhar आ रहा पेट्रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

    Jalandhar आ रहा पेट्रोल से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

    अमृतसर: वेरका चौक के पास ही पेट्रोल से भरा ट्रक पलट गया। दरअसल, यह घटना देर शाम को हुई। बीच सड़क पर टैंकर पलटने से सड़क पर पेट्रोल बिखर गया। गनीमत यह रही कि कोई भी बड़ा हादसा होने से पहले ही पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। टैंकर ड्राइवर के मुताबिक वो जालंधर से आ रहा था और वेरका के नजदीक ही पेट्रोल पंप पर सप्लाई करना था, लेकिन उससे पहले ही टैंकर पलट गया, जिससे पूरी सड़क पर पेट्रोल फैल गया। ड्राइवर के मुताबिक टैंकर के बैरिंग टूट गया और टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

    मामले की खबर मिलते ही वेरका थाना की पुलिस सहित फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई। पुलिस ने पहले रोड ब्लाक किया और लोगों को दूसरी तरफ से सुरक्षित निकलाना शुरु किया। उसके बाद पानी का छिड़काव करके पेट्रोल को रोड से साफ किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक पहले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रक को हटाया जा रहा है और जल्दी से जल्दी रोड को साफ किया जा रहा है ताकि कोई बड़ा हादसा ना होने पाए।

  • Punjab News: Judge के Gunman ने बाप बेटे पर की फायरिंग

    Punjab News: Judge के Gunman ने बाप बेटे पर की फायरिंग

    माछीवाड़ा साहिब: पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताज़ा मामला मछीवाड़ा साहिब के नजदीकी गांव पंजेटा से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां जज के गनमैन द्वारा बाप-बेटे पर फायरिंग और उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई है।

    इस दौरान घायल हुए बाप बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल रमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला पवित्र सिंह उनका पड़ोसी है। वह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर है और जज का गनमैन है। उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था।

    इस दौरान पवित्र सिंह ने उन्हें गाड़ी से टक्कर मारी और सरकारी पिस्तौल से फायरिंग की। एक गोली उसके सिर में लगी है। इसके बाद जब वह अपने पिता जगदीप सिंह के पास खेतों में गया तो फिर आरोपी ने उसके पिता के सिर में पिस्तौल मार। इसके बाद जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो आरोपी ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जगदीप सिंह ने बताया कि उनकी पवित्र सिंह से कोई दुशमनी नही हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल बाप-बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • इस इलाके में ‘गला घोंटू गैंग’ का खौफ, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    इस इलाके में ‘गला घोंटू गैंग’ का खौफ, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो

    नई दिल्ली: बीते कुछ समय से अपराध की घटनाएं काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। विभिन्न इलाकों से हर रोज हत्या और लूट आदि की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब दिल्ली के पालम इलाके से लूट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिससे हर कोई हैरान हैं। दरअसल, दिल्ली में गला घोटू गैंग सक्रिय हो गया है जो लूट की घटना को अंजाम देता है। गला घोटू गैंग द्वारा किए गए लूट की घटना का एक खौफनाग वीडियो सामने आया है।

    दरअसल, दिल्ली के पालम इलाके में बीते 1 अक्टूबर की देर रात गला घोटू गैंग ने एक युवक का पीछा करके गला दबाया और युवक का बैग लूट लिया। जानकारी के मुताबिक, युवक के बैग में 400 रुपए थे। लूट की इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा गया है कि 4-5 बदमाशों का गैंग एक युवक का पीछा करता है और फिर अचानक से पीछे से एक कपड़े को युवक के गले में फंसा देता है। इसके बाद गैंग युवक का गला घोटते हुए उसे सड़क किनारे ले जाता है और लूट की घटना को अंजाम देता है।

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके 2 बालिग और 2 नाबालिग लुटेरों को पकड़ लिया है। सीसीटीवी वीडियो में गला घोटू गैंग के लुटेरे सुवसान सड़क पर एक युवक का धीरे से पीछा करते और तेजी से युवक का पीछे से गला घोटते हुए दिखाई दिए थे। जानकारी के मुताबिक, बाकी के साथी युवक के साथ लूटपाट करके फरार हो जाते है।

  • Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Gunpoint पर फिल्मी स्टाइल में गाड़ी छीनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोहाली। जिले में फिल्मी स्टाइल में दो शातिरों ने पहले सवारी बनकर इनड्राइव ऐप के माध्यम कार बुक की। इसके बाद रास्ते में पिस्टल के दम पर चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति से कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। जिनकी पहचान रणजीत सिंह व सतिंदर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से छीनी कार व फोन भी बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद हो गई है। पुलिस जांच में वह डमी पिस्टल निकली है। मामले बारे यह जानकारी मोहाली के एसएसपी दीपक पारीख ने दी है।

    सात अक्टूबर को इस बारे में चंडीगढ़ के सेक्टर-49 निवासी पुलिस को शिकायत दी थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने चार अक्टूबर को ही उसने नई कार खरीदी थी। जिसे वह टैक्सी के रूप में चला रहा था। सात अक्टूबर की सुबह वह अपनी टैक्सी में सेक्टर-43 में खड़ा था। चार बजे इनड्राइव ऐप के माध्यम से सेक्टर-43 से सेक्टर-109 मोहाली के लिए सवारी मिली। वह सवारी को पिक करने के बाद वहां से निकल गया। विशाल ने बताया कि इसके बाद वह उन्हें मोहाली शहर के अंदर से होते हुए सेक्टर 109 लेकर जा रहा था। जैसे ही उनकी कार सेक्टर-85/86 में सुनसान जगह पर पहुंची तो दोनों आरोपियों में से एक व्यक्ति ने कहा कि उसे पेशाब लगा हुआ है। उसने उसे कार रोकने को कहा, जैसे ही वह पेशाब जाकर आया, तो उसने उसे कार का शीशा नीचे करने को कहा। इसके बाद उसके सिर पर पिस्टल लगा दी। इसके बाद उससे मोबाइल व कार की चाबी मांगी। पिस्टल देखकर वह डर गया। उसने उसे चाबी व मोबाइल सौंप दिया। इसके बाद कार छीनकर फरार हो गए।

    इसके बाद जैसे ही यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई। साथ ही पुलिस ने टेक्निकल व हयूमन इंटेलिजेंस के सहारे 9 अक्टूबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन गुरुग्राम से आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ में बताया है कि वह एक साल से बेरोजगार थे। दोनों को एक दूसरे को जानते थे। इसके बाद दोनों ने मिलकर कार को लूटने का प्लान बनाया था। आरोपियों ने बताया कि कार को लूटने से पहले उन्होंने छह अक्टूबर फोन चोरी किया।

    फोन उन्होंने सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के सामने उस व्यक्ति का चोरी किया, जो कि रात के समय अपनी कार का शीशा खोलकर सो रहा था। इसके बाद चोरी वाले मोबाइल से फर्जी नाम उपकार सिद्धू नाम से इनड्राइव एप डाउनलोड की है। इसके बाद उन्होंने उस ऐप से कार बुक की थी। पुलिस ने चोरी का फोन व अन्य सामान बरामद कर लिया है।

  • कुल्लू के बालोदी गांव के लोगों को मौत छू कर गई

    कुल्लू के बालोदी गांव के लोगों को मौत छू कर गई

    आपदा से हुए नुकसान से नहीं ऊभर पाए लोग
     
    बद्दी/ सचिन बैंसल: कुल्लू के मलाना क्षेत्र के बालोदी गांव में बेघर हुए लोग अभी तक आपदा से हुए नुकसान से ऊभर नहीं पाए। अभी तक गांव खंडहर में तबदील है। कुछ लोगो को सरकार की ओर से राहत राशि  के रूप में दस हजार रुपये मिले लेकिन इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला है। इस आपदा से उनके मकान, जमीन व पशु धन को नुकसान हुआ है। मौत उनसे छू कर गई है। दस मिनट पहले घर छोड़ा और उनके देखते ही देखते उनका मकान जल मगन हो गए। भगवान की यह कृपा रही कि बाढ़ आने से पहले उनके मकानों में कंपन पैदा हो गई। जिससे उनकी नींद खुल गई। जब एक की नींद खुली तो उन्होंने पूरे गांव के शौर मचा कर खाली करा दिया जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। यह गांव अभी तक सड़क से जुड़ा नहीं है जिससे यहां पर राहत सामग्री भी  तार में ट्राली लगा कर पहुंचाई गई। भारत विकास परिषद ने दो माह का खाने का पका हुआ रेडीमेट भोजन वितरित किया। यह सामग्री भी तार में ट्राली के जरिए गांव तक पहुंचाई गई।
    पीड़ित परिवार के सदस्य नीटू ने बताया कि 1 अगस्त की सुबह चार बजे के करीब अचानक मकान में कंपन हुई और वह नींद से जागे तब तक उन्हें परिजनों के फोन भी आ गए। फोन आते ही उन्होंने मकान छोड़ दिया जिससे उनके सारा सामान मकान पानी के साथ बह गए। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। जबकि बच्चे दादी के पास दूसरे गांव में थे वह किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागा। उसके जान के दस मिनट के बाद ही उनका मकान बह गया था।
    हेमराज ने बताया के मलाना में बादल फटने से मलाना बांध का टूट गया। पानी जिससे यह तबाही हुई। उनका घर व पशु पानी में बह गए। उन्होंने मौत के काफी करीब से देखा अगर वह सोये रहते तो पानी में समा जाते। उसकी दुकान व उसमें रखा सामान सब पानी के साथ बह गया।
    ओमराज ने बताया कि उसके परिवार में तीन लोग उस समय घर में थे। लेकिन गांव में लोगों को चिल्लाने व मकान में कंपकंपी होने से वह अपने परिवार के सदस्यों के मकान छोड़ कर चले गए। जब तक खेत से पीछे मुड कर देखा तो उनका मकान गायब हो गया था।
    पुष्पा ने कहा कि उनका मकान टापू के बीच में रह गया है। चारो ओर पानी होने से अब वह किराये के मकान में रह रहे है। उनके लैंटर वाला मकान था जो आधा बीच से टूट कर पानी के साथ चला गया है। लेकिन वह खुशकिस्मत वाले है कि दोनो पति व पत्नी जिंदा बच गए।
    चंद्रकांता ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने लोगों के पैसा उधार करके पक्का मकान बनाया था जो पानी की भेंट चढ़ गया। मलाना बांध नहीं टूटता को उनके गांव के कोई नुकसान नहीं होना था।
    विजेता ने बताया कि वह अपने पति व दो बच्चों के साथ घर में सोई हुई थी। गांव के हेमराज के पोन आने के बाद ही उन्होंने अपने घर छोड़ा लेकिन उनका सब कुछ नष्ट हो गया। जिस रास्ते से वह जा रहे थे तो पीछे नदी का पानी उसी ओर आ रहा था। पानी केसाथ साथ उन्होंने किसी तरह  अपनी जान बचाई।
  • पश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

    पश्चमी सभ्यता से दूरी बनाने लगे युवा

    केक काटने के बजाए अब युवा जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने लगे उत्सव  
    बद्दी/ सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा की प्रेरणा पा कर तीन युवा पवन कुमार, टिकुं और डा. वैभव शर्मा ने पश्चमी सभ्यता को छोड़ कर अपने जन्म दिन पर जररूतमंदो को भोजन करा कर भारतीय परंपरा को पुर्नजीवित करने में अपना योगदान दिया। सनातन धर्म की पंरपरा उपहार लेने की नहीं देने की है। भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा के मुख्य संरक्षक आरके शर्मा ने बताया कि शाखा बद्दी युवाओ में पश्चमी सभ्याता को छोड़ कर अपने जन्म दिन , सालगिरह  व कोई भी उत्सव केक काटने की बजाए जरूरत मंदों को भोजन खिला कर मनाने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी कड़ी में वीरवार को तीन युवकों ने ईएसआईसी अस्पताल काठा में अपने जन्म दिन को ओपीडी के लिए आए मरीजों व दाखिल मरीजों के तामिरदारों को भोजन कराया। संस्था के सचिव देवव्रत यादव ने बताया कि  उनके पास काफी युवाओं ने अपना जन्म दिन व सालगिरह भोजन परोस कर मनाने के लिए भारत विकास परिषद की बद्दी शाखा से संपर्क किया हुआ है। जो कि भारतीय संस्कृति के गौरव की बात है। परिषद के अध्यक्ष रमन कौशल, संगठन सचिव राधा गोबिंद मंत्री एवं उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने कहा कि वे भविष्य में भी भारतीय पंरपंरा को बनाए रखने के लिए पूर्ण रूप से कार्य करते रहेंगे। इसके लिए डॉ. मुकेश मल्होत्रा, कामगार नेता मेला राम चंदेल, एम केयर अस्पताल, कलर्स इंडिया, बिरला टैक्सटाईल एवं यश ग्रुप के स्टाफ, परमवीर चौहान, अनुपम शर्मा, प्रेमलता भावसार ने भोजन परोसने में सहयोग किया।
  • Punjab News: इस चौक के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग

    Punjab News: इस चौक के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग

    लुधियाना: जिले में लगातार दूसरे दिन आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, आज सुबह ही रॉयल गेस्ट हाउस में आग लगने से दंपति की मौत हो गई थी। वहीं अब सुंदर नगर चौक पर भीषण आग लगने का सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि उक्त चौक में स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है, आगजनी के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग इतनी ज्यादा फैल गई कि पूरे चौक में भगदड़ मच गई। चारों ओर काले धुएं के बादल बन गए है।

    स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को दे दी गई। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। एक और जहां पुलिस द्वारा लोगों को साइड पर किया गया वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

  • फायर अधिकारी नितिन बने शिमला के डीएफओ

    फायर अधिकारी नितिन बने शिमला के डीएफओ

      ऊना में सेवाए रही सराहनीय : कमांडेंट 
     
     ऊना/सुशील पंडित : अग्निशमन केंद्र ऊना  के प्रभारी नितिन धीमान अब शिमला में डीएफओ के पद पर सेवाएं देंगे ।  इनके पदोन्नत होने के आदेश सरकार ने जारी कर दिए हैं । अब ये अधिकारी प्रदेश में आग की घटनाओं को रोकने के लिय नए प्लान व विभाग के अन्य कार्य करेंगे।नितिन धीमान के डिविजनल फायर आफिसर के पद  पर प्रमोशन होने को लेकर  फायर कर्मचारीयों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमे होमगार्ड्स  कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने नितिन की सेवाओं को सराहनीय करार दिया।  उन्होंने कहा कि नितिन ने हमेशा ही उच्च आदर्शों को अपनाते हुए विभाग में बेहतर सेवाएं दी और फायर तकनीक में इनका रोल उल्लेखनीय रहा है ।
    उन्होंने कहा कि अलग हटकर कार्य में करने में माहिर अधिकारी को अब विभाग में बड़े स्तर पर कार्य करने का सौभाग्य मिला है। इसलिए हम सब इन्हें बधाई देते हैं । कार्यक्रम में नितिन धीमान ने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से ऊना में  अच्छा कार्य करने का मौका मिला है।जिसे वे कभी नही भूल पाएंगे ।   इस मौके पर उप अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ,मदन कुमार  समेत समस्त जिला के कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • वंगाणा कालेज में नए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई

    वंगाणा कालेज में नए स्वयंसेवकों को शपथ दिलाई

    ऊना/ सुशील पंडित :  अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में सत्र 2024-25 के नए स्वयंसेवियों व कार्यकारिणी सदस्यों को  शपथ समारोह का आयोजन किया गया । शपथ समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर थे। सबसे पहले एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर को पुष्पगुच् और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर  नेगी ने नए स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य ने नए चयनित कार्यकारिणी सदस्यों एन एस एस कैंपस कैप्टन कैप्टन एन एस एस कैंपस प्रधान गौरव कुमार , उप प्रधान शुभम शर्मा , महासचिव परीक्षा , सहसचिव स्नेहा , कोषाध्यक्ष नीलम, कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर लता ठाकुर , मीडिया सचिव कुशल राणा को एन एन एस टोपी और बैच पहनना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एनएसएस के पूर्व प्रोग्राम अधिकारी प्रोफेसर कृष्ण चंद को कीय नोट स्पीकर आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि राष्‍ट्रीय सेवा योजना राष्‍ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व विकास हेतु युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक सक्रिय कार्यक्रम है। इसके गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ीत लोगों की सहायता आदि। विद्यार्थी जीवन से ही समाजपयोगी कार्यों में रत रहने से उनमें समाज सेवा या राष्‍ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है। एक आदर्श नागरिक बनने के लिए इन गुणों का विकास होना अत्‍यंत आवश्‍यक है।
  • मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

    मारपीट के आरोप में मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : एक युवक ने गांव के ही दो युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार(24) पुत्र वलवंत सिंह गांव मनसोह डा0 धनान्दरी ने बताया कि मैं बडसाला में नाई की दुकान करता हूँ। 9 अक्तूबर 24 को करीब 9.30 बजे इसे ववलू का फोन आया कि चौंक पर आ जाओ जब यह वहाँ पहुंचा तो ववलू व लाडी वहां पर खडे थे तो ववलू ने मुझे वोला की आओ पैग लगाते है मैने मना कर दिया कि मैने शराब नही पीनी है इतने में लाडी ने इसके साथ गाली-गलौच व मार पीट करनी शुरू कर दी। इतने में लाडी ने मेरे सिर के बाल पकड़ लिए और मेरे साथ थप्पड बगैराह से मारपीट करने लगे इनकी मारपीट से मैने खुद को छुडाया औऱ भागने लगा तो लाडी सिंह ने मेरा रास्ता रोक लिया और मुझे कमर से पकड़ लिया उसके वाद लाडी व ववलू दोनो ने मेरे साथ थप्पडों व मुक्कों से मारपीट की है। जिसमें इसे चोटें आई हैं। और कानूनी कार्यवाही की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 126(2), 115(2), 3(5)भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।