Blog

  • Jalandhar News: 1 किलो अफीम सहित ट्रक चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 1 किलो अफीम सहित ट्रक चालक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देहात पुलिस ने झारखंड और पंजाब के बीच चल रही ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ते हुए 1 किलो अफीम सहित ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुखा पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव पंडोरी अरायण, थाना दसूहा के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने कहा कि एसपी जसरूप कौर, डीएसपी सरवनजीत सिंह और सीआईए स्टाफ जालंधर के प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्प बाली के नेतृत्व में टीम ने आदमपुर के तहत जंडू सिंघा क्षेत्र में हाई-टेक नाकेबंदी दौरान ट्रक नंबर पीबी07-एबी-4677 को रोककर तालाशी ली। तालाशी के दौरान ट्रक चालक की सीट के पीछे छिपे एक काले मोम-सील पैकेट में 1 किलो अफीम बरामद की।

    इस संबंध में थाना आदमपुर में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 05-11-2024 के तहत एफआईआर नंबर 150 दर्ज किया गया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि वह पिछले 20 वर्षों से ट्रक चालक चला रहा है। पूछताछ में आरोपी ने झारखंड के चंपारण में एक ढाबे से अफीम की लाने और जालंधर के आसपास के इलाकों में इसकी आपूर्ति करने की बात कबूल की है।

    ​​गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई चेन में आगे और पीछे के संबंधों की जांच की जाए। झारखंड से अफीम सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए यह महज दो सप्ताह में दूसरी सफलता है। एसएसपी खख ने कहा कि इससे पहले, सीआईए पुलिस टीम ने 2 किलो 31 ग्राम अफीम बरामद की थी और उसी मार्ग से एक ट्रक जब्त किया था।

  • 2 वाहनों की भीषण टक्कर में बच्चों-महिलाओं समेत 10 की मौत, देखें वीडियो

    2 वाहनों की भीषण टक्कर में बच्चों-महिलाओं समेत 10 की मौत, देखें वीडियो

    हरदोई: उत्तर प्रदेश में हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास डीसीएम और ऑटो की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। सभी मृतक ऑटो में सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार लोग दूर जा गिरे। सड़क का कतार से शव बिछे पड़े थे। ये हादसा देखकर हर कोई दहल गया। मरने वालों में महिलाओं समेत मासूम बच्चे भी शामिल है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।


    एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र रोशनपुर गांव के पास डीसीएम और सीएनजी ऑटो की भिड़ंत हो गई। इसमें 10 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। मौके पर पहुंचे एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि एक बाइक वाले को बचाने के चक्कर मे डीसीएम अनियंत्रित हुई और ऑटो से जा भिड़ी। उन्होंने बताया कि मरने वाले 10 लोगों में 6 महिलाएं, 3 बच्चे और एक युवक है।

    घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक ऑटो में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सवार लोग दूर जा गिरे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान भी चलाया। किसी तरह रास्ते को भी जाम से मुक्त कराया गया। मरने वाले में माधुरी देवी पत्नी राजकुमार, सुनीता पत्नी आलोक कुमार, आशी पुत्री आलोक कुमार, सत्यम कुशवाह पुत्र पप्पू, नीलम पत्नी राजाराम, राधा पत्नी राकेश समेत अन्य शामिल हैं।

  • Punjab News: फैक्ट्री में भीषण आग लगने से झुलसी महिलाएं

    Punjab News: फैक्ट्री में भीषण आग लगने से झुलसी महिलाएं

    मुक्तसर साहिबः मुक्तसर साहिब के मंडी कलियांवाली से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार आग चपेट में आने से 3 से 4 महिलाएं झुलस गई हैं। बताया जा रहा है कि स्थित इस फैक्ट्री में मेहंदी तैयार की जाती है। अचानक से हुए धमाके के कारण आग लग गई और देखते ही देखते ही आग ने भयानक रूप धारण कर लिया।

    बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में 7 महिलाओं में 3 से 4 महिलाएं झुलस गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में 3 शव बरामद, दहशत में लोग

    Punjab News: इस इलाके में 3 शव बरामद, दहशत में लोग

    खेमकरणः तरनतारन के विधानसभा हल्का खेमकरण से बड़ी खबर सामने आई है, जहां हल्का के गांव बेंका में राहगीर को ड्रेन के नीचे 3 लाशें पड़ी मिली। वहीं घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। वहीं राहगीर ने बताया कि गांव बैंका के ड्रेन से 3 व्यक्तियों के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुए है। बताया जा रहा है मृतकों के शरीर पर चोट के निशान पड़े हुए है।

    हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं घटना की सूचना मिले ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

     

     

  • Jalandhar News: छठ पूजा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर को दिए आदेश, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छठ पूजा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर को दिए आदेश, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में छठ पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं कल होने वाली छठ पूजा पर्व को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत का बयान सामने आया है। जहां उन्होेंने कहा कि छठ पूजा पर्व के लिए बस्ती बावा खेल नहर पर पूजा का आयोजन किया है। कैबिनेट मंत्री ने छठ पूजा को लेकर लोगों को बधाई दी। उन्होने कहा कि इस पर्व को पंजाब के प्रत्येक जिले में मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं वर्त रखती है और पूजा अर्चना करती है।


    कैबिनेट मंत्री ने कहाकि यह आस्था का पर्व है। इस पर्व को बिहार और यूपी में धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं बस्ती बावा खेल में नहर पर सफाई की व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन को जायजा लेने के लिए बुलाया गया। कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम कमिश्नर को छठ पूजा पर लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर आदेश जारी कर दिए है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहाकि इस पर्व पर लोगों सफाई और पानी की व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। जिसका वह खुद जायजा लेने के लिए आए है। वहीं उन्होंने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर आश्वासन दिया कि छठ पूजा करने वाले लोगों की सभी मांगों का जल्द निपटारा किया जाएगा। वहीं नगर निगम कमिश्नर ने कहा कि मंत्री के आदेशों पर आज शाम तक सभी मांगों का निपटारा कर दिया जाएंगा। वहीं छठ पूजा को लेकर अभी से नहर पर तैयारियां शुरू हो गई है।

  • Punjab News:सेहत मंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू पर की कड़ी ब्यानबाजी, देखें वीडियो

    Punjab News:सेहत मंत्री ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत बिट्टू पर की कड़ी ब्यानबाजी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू पर कड़ी ब्यानबाजी की है। वह सरकार आपके द्वार कैंप के दौरान मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के हितों के लिए काम कर रही है और उन्होंने कई तरह की सुविधाएं लोगों को दी हैं। कई शहरों में सीवरेज की समस्या को दूर किया है और मोहल्ला क्लीनिक भी कई जगह पर बनवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने काम और लोगों को दी गई सुविधाओं के आधार पर ही वोट मांगेंगे।

    इस दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा की गई ब्यानबाजी को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज तक बयान देने के अलावा किया ही क्या है। उनको भाजपा वाले बयान देने के लिए उठाकर लाते हैं, वह खुद तो उठकर भी नहीं आ सकता। जब वह पंजाब के मुख्यमंत्री थे और पटियाला के विधायक थे, तब भी पटियाला में वह नहीं आते थे। अपनी माता के स्वर्गवास के अलावा वो पटियाला नहीं आए।

    इसके साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने दादाजी की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। वह मुख्यमंत्री बनने के बड़े-बड़े सपने तो देख रहे हैं, परंतु बीजेपी वालों ने उन्हें राज्य मंत्री बनाया है। पहले वह उसका ही सुख भोग ले ज्यादा बड़े सपने मत देखें।

  • Punjab News: Computer अध्यापक, AIDS Control Union को बड़ा तोहफा, सरकार उठाने जा रही ये कदम

    Punjab News: Computer अध्यापक, AIDS Control Union को बड़ा तोहफा, सरकार उठाने जा रही ये कदम

    चंडीगढ़ः पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वैल्फेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि विभिन्न बैंकों के साथ परामर्श के बाद सोसायटी के कर्मचारियों को आवश्यक जीवन बीमा कवरेज दिया जाएगा।

    यह आश्वासन उन्होंने अपने कार्यालय में पंजाब राज्य कर्मचारी दल, कम्प्यूटर अध्यापक यूनियन और पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वैल्फेयर एसोसिएशन के साथ बैठक में दिया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और राज्य में एच.आई.वी. के प्रसार को रोकने के लिए अपनी 4 प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    चीमा ने एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा निभाई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा। इससे पहले पंजाब राज्य कर्मचारी दल के नेताओं के साथ बैठक के दौरान उनकी ओर से प्रस्तुत मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।

  • Ayushmann Khurrana की हीरोइन इस बीमारी से है परेशान

    Ayushmann Khurrana की हीरोइन इस बीमारी से है परेशान

    नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाते अक्सर दिखते हैं। एक्ट्रेस भी अपने फैंस को एक हेल्थ अपडेट पोस्ट शेयर किया और बताया कि वह बीमार हैं। उनको बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में इंफेक्शन की भी प्रॉब्लम से जूझ रही हैं।

    नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘इंस्टाग्राम’ पर एक कार सेल्फी ली। फोटो में, वह काले रंग की पोशाक और धूप का चश्मा पहने हुए कार की पिछली सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बीमार होने के बावजूद वह खुद को ‘खींचकर’ एक मीटिंग के लिए ले गई। कैप्शन में लिखा था, दीपावली के बाद की स्थिति, सर्दी, बुखार, खांसी, शरीर में दर्द और आंखों में इन्फेक्शन! फिर भी किसी तरह खुद को मीटिंग में खींच रही हूं!’

    Follow these looks of actress Nusrat Bharucha to look stunning in the party | Nusrat Bharucha: पार्टी में स्टनिंग दिखने के लिए फॉलो करें एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के ये लुक्स

    बता दें कि नुसरत लव रंजन द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी बडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन, दिव्येंदु शर्मा, रायो एस बखिरता, सोनाली सहगल और इशिता ने एक्टिंग की थी। अब तक वह ‘आकाश वाणी’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘अजीब दास्तां’, ‘छोरी’, ‘हुड़दंग’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’, ‘छत्रपति’ में नजर आ चुकी हैं।

    नुसरत भरुचा के इस एथनिक लुक को देखकर फेंस हुए दीवाने, देसी अंदाज में दिखाया बो'ल्ड लुक - Nukkad News

    नुसरत भरुचा ने अब तक अपने हर किरदार से ये साबित किया है कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं हैं। अपने एक्टिंग टैलेंट के दम पर वह आज करियर के जिस मुकाम पर हैं उसे देखकर पता चलता है कि उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत की है। ज्यादातर अब नुसरत वूमेंन सेंट्रिक फिल्म्स यानी महिलाओं पर आधारित फिल्मों में नजर आती हैं।

  • Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 10 दिनों में नोटिफिकेशन जारी करने के दिए आदेश

    Punjab News: नगर निगम चुनाव को लेकर हाईकोर्ट सख्त, 10 दिनों में नोटिफिकेशन जारी करने के दिए आदेश

    मोहालीः पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर भले ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। लेकिन आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नगर निगम चुनावों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पंजाब सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग को अवमानना का नोटिस जारी किया है। उन पर उच्च अदालत के आदेशों की पालन न करने का आरोप है।

    अदालत ने पहले 15 दिन में निकाय चुनाव करवाने संबंधी नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश पंजाब सरकार व स्टेट निर्वाचन आयोग को दिए थे। लेकिन इस दिशा में काेई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद अदालत में इस संबंधी याचिका दायर हुई है। वहीं, अब अदालत ने अब आदेश में कहा है कि 10 दिनों में नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई तो 50 हजार का जुर्माना लगेगा, साथ ही अवमानना का केस चलेगा।

    राज्य में फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर, लुधियाना नगर निगमों और 42 नगर परिषदों का पांच साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस समय को पूर हुए काफी समय बीत गया है। लेकिन सरकार ने अभी तक चुनाव नहीं करवाए गए। चुनाव की मांग को लेकर यह मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा था। गत चौदह अक्टूबर को सुनवाई के बाद अदालत ने आदेश दिए थे कि चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन बिना वार्डबंदी से 15 दिनों में जारी की जाए। लेकिन तय समय अवधि यह प्रक्रिया नहीं हुई।

    बता दें कि पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी हुई है। दरअसल, राज्य सरकार की ओर से एक एस.एल.पी (स्पेशल लीव पिटिशन) दायर कर दी गई। एस.एल.पी. नंबर 51131/ 2024 में संभवत यह तर्क दिया गया है कि फगवाड़ा नगर निगम संबंधी एक याचिका पहले ही सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है और उसपर अभी कोई फैसला नहीं आया है परंतु हाईकोर्ट ने सभी निगम चुनावों का शेड्यूल जारी करने के निर्देश दे दिए हैं।

    यह एस.एल.पी. स्टेट ऑफ पंजाब बनाम बेअंत कुमार के टाइटल से दायर की गई है। इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट में लिस्ट कर लिया गया है और जल्द इस पर सुनवाई संभावित है। माना जा रहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्त्ताओं के तर्क से सहमत होते हुए स्टे आर्डर जारी कर दिया तो पंजाब में नगर निगम चुनावों में और कई महीनों की देरी हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्रों में तो यह भी चर्चा है कि सुप्रीम कोर्ट में यह केस एक प्रसिद्ध वकील (जो कांग्रेस के पदाधिकारी रहे हैं) द्वारा लड़ा जाएगा।

     

  • Punjab News: गायों पर डाका मारने के मामले में व्यारापी व निहंग सिंहों ने की प्रेस कॉन्फ्रैंस, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: गायों पर डाका मारने के मामले में व्यारापी व निहंग सिंहों ने की प्रेस कॉन्फ्रैंस, किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    अमृतसरः पिछले कुछ दिन पहले गांव मूले चक्क में निहंग सिंह पर गायों पर डाका मारने के आरोप लगे थे। मामले में निहंग सिंह और व्यापारी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रैंस करके अहम खुलासे किए गए है। व्यापारी बिट्टू शाह व निहंग सिंह जुझार सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह नामक नौजवान ने बिट्टू शाह से 21 लाख रुपए में गायों का सौदा तय किया था, जिसके बाद वह गायों को ले गया, लेकिन बेअंत सिंह ने न पैसे वापस किए न ही गाय वापस कर रहा था। कुछ दिन पहले हवेली में बेअंत सिंह के साथ बात करने पहुंचे थे, जहां उसने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद 21 की बजाए 15 लाख में सौदा तय हुआ और कुछ गाय हम अपने साथ ले आए, जिसके बाद बेअंत सिंह ने गायों पर डाका मारने के झूठे आरोप लगा दिए। जो बिलकुल गलत है। बिट्टू शाह ने बताया कि हमने किसी भी तरह का कोई डाका नहीं मारा है। हम अपने पैसे लेने बेअंत सिंह के पास गए थे। मदद के लिए निहंग सिंह जुझार सिंह को साथ लेकर गए थे।

    दूसरी तरफ निहंग सिंह ने बताया कि व्यापारी बिट्टू शाह की मदद के लिए वहां गए थे। लेकिन बेअंत सिंह की ओर से झूठी अफवाह फैलाई गई की हमने उनकी गायों पर डाका मारा है। जो भी आरोप हमारे ऊपर लगाए गए है वह बिल्कुल गलत है।

    मामले में जब पुलिस अधिकारियों के साथ बात की तो उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों को 7 नवंबर तक का समय दिया गया है। जिसके बाद मामले की जांच करते बनती कार्रवाई की जाएगी।