Blog

  • Punjab News: 1 किलो ‘आइस’ और 1 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो ‘आइस’ और 1 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो ‘आइस’ (मेथामफेटामाइन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का हिस्सा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से करनदीप की भूमिका अहम मानी जा रही है।

    जांच में सामने आया है कि करनदीप लंबे समय से विदेशों में रह रहा था। वह दुबई, यूएई और रूस के मास्को में रह चुका है और वहां से वापस पंजाब लौटने के बाद वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में आया। करनदीप की गतिविधियां संदेहास्पद थीं, और उसके नेटवर्क में विदेशी गैंगस्टरों का भी जुड़ाव था। पुलिस के अनुसार, करनदीप विदेश में बसे कुख्यात गैंगस्टर गुरदेव उर्फ जैसल से भी संपर्क में था। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में शामिल है।

    पुलिस ने खुलासा किया कि इस तस्करी में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों को सीमा पार भेजा, जो एक नए और गंभीर खतरे का संकेत है। ड्रोन का इस्तेमाल कर ड्रग्स पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पहुंचाई गई, जहां से इसे पूरे राज्य में फैला दिया जाता था। ड्रोन द्वारा तस्करी का यह तरीका पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और करनदीप के पिछले संपर्कों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों और तस्करी के अन्य रूट्स का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस नेटवर्क के पिछले और भविष्य में संभावित लिंक को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पंजाब को मादक पदार्थों के संकट से बाहर निकाला जा सके।

     

  • Punjab News : हमलावरों ने घर पर ईंटों और बोतलों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News : हमलावरों ने घर पर ईंटों और बोतलों से किया हमला, देखें वीडियो

    अमृतसर : मजीठा रोड इलाके में देर रात कुछ युवकों ने एक घर की छत पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में गर्भवती महिला पर पत्थर और बोतलें फेंक कर गंभीर जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। संजीव सूश ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार का लड़का चांद एक दुकान में काम करता है। जहां इलाके के कुछ नौजवान मच्छली खाने के गए थे।

    जिसके बाद उक्त नौजवानों ने चांद को बिल के पैसों में लैस के लिए कहा। जिसके बाद उक्त नौजवानों ने चांद को जातिसूचक शब्द बोले, इसी बात को लेकर दुकान में चांद और उक्त नौजवानों में हाथापाई हो गई। इस दौरान दुकान के मालिक ने मामले को शांत करवाया। कुछ देर बाद चांद आपने घर वापिस आ रहा था, उक्त युवकों ने उस पर हमला कर दिया। चांद ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचा कर घर वापिस पहुंचा। युवको ने घर पर भी हमला किया।

    इस हमले में गर्भवती महिला गंभीर घायल हो गई। पीड़ित परिवार के जसपाल सिंह ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर पर हमला किया है। जसपाल सिंह ने बताया उनकी बेटी ने फोन कर हमले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मेरी बहू गर्भवती है। जसपाल सिंह ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मामले की जांच शुरु कर दी।

  • जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है ये Drink, 30 दिन लगातार पीने से होंगे पुराने दर्द दूर

    जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है ये Drink, 30 दिन लगातार पीने से होंगे पुराने दर्द दूर

    नई दिल्लीः यह तो सभी को पता है कि बादाम भिगोकर खाने से दिमाग तेज होता है। लेकिन ऐसी कई घरेलू चीजें हैं, जिन्हें भिगोकर खाना बहुत ही लाभदायक होता है। 4 चीजे ऐसी हैं जिसे भिगोकर उसका सेवन करने से एड़ी से चोटी तक किसी भी प्रकार का जोड़ों का दर्द दूर कर सकते हैं।

    जोड़ों का दर्द एक आम समस्या है जो उम्र बढ़ने के साथ होती है। कई बार चोट या अर्थराइटिस जैसी बीमारी के कारण कम उम्र में भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मगर इसके लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर पुराना नुस्खा अपनाने की सलाह देते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए एक मॉर्निंग ड्रिंक बेस्ट है। उनके मुताबिक अगर 30 दिन तक यह ड्रिंक पी लेंगे तो दर्द से राहत मिल जाएगी।
    ड्रिक को बनाने के लिए सबसे पहले 1 छोटा चम्मच अजवाइन, छोटा चम्मच जीरा, छोटा चम्मच सौंफ, बड़ा चम्मच मेथी दाना को 1 कप पानी के अंदर भिगोकर रात में रख दें। सुबह इसे गर्म करके गुनगुना ही पीएं। ऐसा 30 दिनों तक करने पर फायदा मिलेगा।

    मेथीदाना में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दर्द की जड़ को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके साथ यह मसल्स और जोड़ों को मजबूत बनाने का काम भी करते हैं। वहीं अजवाइन सूजन कम करके दर्द में राहत देती है तथा जीरा इंफ्लामेशन और दर्द कम करने में मदद करता है। सौंफ जकड़न, अकड़न और दर्द को कम करने के लिए उत्तम मानी जाती है।

  • Punjab News: जिले में पहुंची DAP को लेकर किसानों का हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: जिले में पहुंची DAP को लेकर किसानों का हंगामा, देखें वीडियो

    अबोहरः जिले के माल गोदाम से ट्रकों में लोड की जा रही डीएपी खाद को लेकर किसानों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। दरअसल, किसानों का कहना है कि जो डीएपी खाद अबोहर के लिए आई, उसे अब उपचुनाव वाले क्षेत्र गिदड़बाहा में भेजा जा रहा है। जिसको लेकर किसानों द्वारा हंगामा किया गया। किसान नेता ने आप सरकार पर डीएपी खाद को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। जब किसान नेता से पूछा गया कि उन्हें कैसे पता कि यह खाद अबोहर से गिदड़बाहा ले जाई जा रही है तो किसान नेता ने कहा कि मार्कफेड के इंस्पेक्कटर गिदड़बाहा से आए हुए थे।

    किसानों ने कहाकि डीएपी खाद के एक ट्रक को भी वह अबोहर से कहीं नहीं जाने देंगे। मौके पर किसानों के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। वहीं इस मामले को लेकर अन्य किसान नेता ने कहा कि पहले ही गेंहू की खरीद पर 8 से 15 किलो पर काट काटी जा रही थी। वहीं डीएपी ब्लैक में मिल रही है। धान की खरीद एक अक्टूबर से होनी थी, उसको लेकर एक माह से अधिक समय बीत गया, किसान की धान खराब हो रही है। वहीं किसान नेता ने कहा कि 70 हजार बोरियों का रैक अबोहर में आना था, लेकिन 26 हजार बोरियों का ही रैक आया।

    किसान नेता ने कहा कि गिदड़बाहा में उपचुनाव को लेकर डीएपी यहां लेकर जा रहे है। किसान नेता ने कहा कि ठेकेदारों ने उनके साथ बातचीत में खुद माना कि वह डीएपी खाद गिदड़बाहा लेकर जा रहे है। वहीं अन्य नेता ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर वह सबसे पहले मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रकों की बैलेट चैक की, जिसमें पता चला कि डीएपी खाद गिदड़बाहा के गांवों में जा रही थी। किसान नेताओं ने कहा कि वह जान दे देंगे, लेकिन एक भी बोरी गिदड़बाहा नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि उनका गिदड़बाहा से कोई विवाद नहीं है, लेकिन जो डीएपी खाद उनके लिए आई है, वह कहीं ओर जाने नहीं देंगे।

  • अमेरिका में फिर चला राष्ट्रपति Trump Card, Kangana ने अलग अंदाज में दी बधाई

    अमेरिका में फिर चला राष्ट्रपति Trump Card, Kangana ने अलग अंदाज में दी बधाई

    ट्रंप बोले- पहली बार एतिहासिक बदलाव

    नई दिल्लीः अमेरिका में चुनाव को लेकर 5 नवंबर को वोटिंग के बाद 50 राज्यों में 538 सीटों या अमेरिका के हिसाब से कहें तो इलेक्टोरल वोट के लिए चुनाव हुआ। इन सीटों में जीतने वाले प्रत्याशी को 270 का आंकड़ा पार करना था। जहां ट्रंप को 277 और विपक्ष की कमला हैरिस को 226 सीटें हासिल हुई। वहीं एक बार फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने बहुमत के आंकड़े को पार किया। अमेरिका के इन राष्ट्रपति चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर डोनाल्ड ट्रंप बधाई मिलने का सिलसिल जारी हो गया है। वहीं ट्रंप ने इस जीत को पहली बार की ऐतिहासिक जीत बताया। ट्रंप ने कहाकि इससे पहले ऐसी जीत उन्होंने कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका की सीमाओं को मजबूत करेंगे। ट्रंप ने एलन मस्क को नया सितारा बताया। डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं। इस ऐतिहासिक जीत पर डोनाल्ड ट्रंप को कंगना रनौत की तरफ से बधाई दी। अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अलग अंदाज में बधाई दी हैइस मामले को मद्देनजर रखते हुए कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। कंगना के इस ट्वीट में डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की एक एडिटेड तस्वीर को शामिल रखा है, जिसमें ये दोनों विदेशी दिग्गज भगवा रंग में नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट के कैप्शन में इमरजेंसी एक्ट्रेस ने लिखा है- ट्विटर पर आज का सबसे शानदार मीम, शानदार जीत के लिए आपको बधाई। इस तरह से कंगना रनौत ने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की जीत अपनी प्रतिक्रिया दी है । इस बेहतरीन जीत के बाद अब ट्रंप अमेरिका के इतिहास के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। इसके अलावा साल 2016 के बाद एक फिर से उनकी व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति वापसी होगी। कुल मिलाकर कहा जाए तो अमेरिका में पूरी तरह से ट्रंप कार्ड चल गया है।
  • Punjab News:  यह जिला बनेगा पहला कचरा-मुक्त शहर, दिसंबर से शुरू होगा विशेष Pilot Project

    Punjab News: यह जिला बनेगा पहला कचरा-मुक्त शहर, दिसंबर से शुरू होगा विशेष Pilot Project

    Highlights:
    1. खन्ना को पंजाब का पहला कचरा-मुक्त शहर बनाने का प्रयास, 1 दिसंबर से शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट।
    2. हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा।
    3. 60 मिनट के भीतर कचरे से संबंधित शिकायतों पर कार्रवाई के लिए शिकायत केंद्र की स्थापना।

    चंडीगढ़, 6 नवंबर 2024: पंजाब में स्वच्छता और पर्यावरण सुधार के प्रयासों को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार ने खन्ना को पहला कचरा-मुक्त शहर बनाने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंड ने इस महत्वपूर्ण पायलट प्रोजेक्ट की घोषणा की, जो 1 दिसंबर 2024 से खन्ना शहर में शुरू किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य पूरे पंजाब को कचरा-मुक्त बनाना है और खन्ना इसका पहला मॉडल शहर होगा। इस परियोजना के लिए पंजाब सरकार ने 4 करोड़ 8 लाख 12 हजार 850 रुपये का बजट आवंटित किया है। सोंड ने कहा कि इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन के बाद इसे पंजाब के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा, ताकि “रंगला पंजाब” का सपना साकार हो सके।

    गीला और सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण

    परियोजना के तहत खन्ना के प्रत्येक वार्ड में हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। इसके लिए, शहर के निवासियों, व्यापारियों और सड़क विक्रेताओं को एक विशेष उपयोगकर्ता नंबर प्रदान किया जाएगा, जो उन्हें एक मोबाइल ऐप से जोड़ेगा। इस ऐप के माध्यम से कचरा संग्रहण शुल्क के लिए उपयोगकर्ताओं को एक न्यूनतम शुल्क संदेश (SMS) द्वारा भेजा जाएगा, जिसे वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जमा कर सकेंगे। यह पहल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगी बल्कि कचरा प्रबंधन में एक व्यवस्थित प्रणाली स्थापित करेगी, जिससे सड़कों और गलियों में अनियंत्रित कचरा फैलाव रोका जा सकेगा। कचरे के अलग-अलग संग्रहण से पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा मिलेगा और इससे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    शिकायत केंद्र: 60 मिनट में समाधान

    खन्ना को कचरा-मुक्त बनाने के इस अभियान में स्थानीय लोगों की भागीदारी और शिकायत निवारण प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए एक शिकायत केंद्र (Complaint Cell) स्थापित किया जाएगा, जो कचरे से संबंधित किसी भी समस्या पर 60 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। शिकायत केंद्र के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, ताकि किसी भी समय, कहीं से भी निवासी अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और उस पर शीघ्रता से कार्यवाही हो सके।

    भविष्य की योजनाएं

    तरुणप्रीत सिंह सोंड ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब को कचरा-मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। खन्ना को कचरा-मुक्त शहर बनाना इसी दिशा में पहला कदम है। उन्होंने खन्ना के निवासियों से इस पायलट प्रोजेक्ट को सफल बनाने में सहयोग की अपील की, ताकि इसे पूरे पंजाब में लागू किया जा सके। यह परियोजना न केवल खन्ना को एक साफ-सुथरा शहर बनाएगी बल्कि लोगों की जागरूकता और सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगी।

    सफाई कर्मचारियों की भूमिका और ट्रेनिंग

    कचरा-मुक्त परियोजना को सफल बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों की विशेष भूमिका होगी। परियोजना के तहत सभी सफाई कर्मचारियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र कर सकें। इसके अलावा, कचरे को पुनर्चक्रण केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया को भी सुगम बनाया जाएगा। इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें उचित उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया और उम्मीदें

    खन्ना के निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है और वे इस परियोजना से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। स्थानीय निवासी मानते हैं कि यह पहल शहर को साफ-सुथरा बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी और इसका प्रभाव उनके स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा। स्थानीय व्यापारियों ने भी कचरा संग्रहण शुल्क के प्रणालीबद्ध तरीके को सराहा है, जिससे शहर की सुंदरता और पर्यावरणीय स्थिति में सुधार आएगा। इस परियोजना के सफल कार्यान्वयन से खन्ना न केवल कचरा-मुक्त शहर बनेगा बल्कि अन्य शहरों के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा। यह पहल प्लास्टिक कचरे में कमी लाने, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और पर्यावरण में सुधार लाने में भी सहायक सिद्ध होगी। साथ ही, इस परियोजना के माध्यम से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। स्थानीय लोग अपने आस-पास के वातावरण की सफाई बनाए रखने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग रखने में अधिक सतर्क होंगे। पंजाब सरकार के इस कदम का उद्देश्य एक स्वच्छ और हरित राज्य का निर्माण करना है। खन्ना से शुरू हो रही इस परियोजना का असर पूरे पंजाब में देखने को मिलेगा। भविष्य में इस प्रकार की परियोजनाओं के माध्यम से अन्य शहरों में भी कचरा प्रबंधन को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। यह पहल न केवल स्वच्छता के लिए बल्कि एक स्थायी और संतुलित पर्यावरण के निर्माण के लिए भी मील का पत्थर साबित होगी।
  • ‘भूल भुलैया 3’ के साथ कार्तिक आर्यन का बड़ा स्टारडम, इन एक्टरों को दे रहा टक्कर, देखें लिस्ट

    ‘भूल भुलैया 3’ के साथ कार्तिक आर्यन का बड़ा स्टारडम, इन एक्टरों को दे रहा टक्कर, देखें लिस्ट

    मुंबईः ‘भूल भुलैया 3’ जहां धुआंधार कमाई कर रही है, वहीं कार्तिक आर्यन का जलवा भी बुलंदी पर है। एक दशक से भी ज्यादा वक्त से इंडस्ट्री में मेहनत कर रहे कार्तिक का स्टारडम भी इसके साथ जोरों से चमक रहा है।

    ‘सिंघम अगेन’ जैसी दमदार स्टार्स से भरी, तगड़ी फिल्म के सामने क्लैश के बावजूद कार्तिक की फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है। पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी और पहले हफ्ते में 150 करोड़ पार करने को तैयार ‘भूल भुलैया 3’ 2024 की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट्स में से एक बनने को तैयार है।

    बॉलीवुड में एक्टर्स के स्टारडम का तापमान हर शुक्रवार घटता-बढ़ता रहता है और ये सबकुछ तय होता है एक स्टार की बॉक्स ऑफिस कामयाबी से। इस पैमाने पर कार्तिक के साथ आए एक्टर्स उनसे ज्यादा कामयाब साबित हुए हैं, भले इस समय उनके नाम का शोर कार्तिक के नाम जितना बुलंद ना हो। ये दोनों कार्तिक के साथ ही इंडस्ट्री में आए थे और इनका कामयाबी के मामले में इनका रिकॉर्ड बहुत कमाल का है।

    इंडस्ट्री के नए चेहरों का बैच 2010 वाले दशक में आया। 2010 में राजकुमार राव और रणवीर सिंह के साथ शुरू हुए इस बैच में कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, आयुष्मान खुराना सुशांत सिंह राजपूत, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ जैसे नाम इंडस्ट्री में आए। ‘भूल भुलैया 3’ के साथ कार्तिक आर्यन इसी 2010 वाले बैच में अपना दबदबा बना रहे हैं। लेकिन इस बैच में, आज सबसे ज्यादा चमचमाते नजर आ रहे कार्तिक से भी ज्यादा कामयाब स्टार हैं।

    all actors

    रणवीर सिंह की तुलना बार-बार रणबीर कपूर से होना शायद उनके शानदार रिकॉर्ड और मिलते-जुलते नाम की देन है, लेकिन फैक्ट ये है कि डेब्यू के हिसाब से कार्तिक और रणवीर एक साथ आए स्टार्स हैं क्योंकि दोनों की पहली फिल्में 6 महीने के अंदर रिलीज हुई थीं, जहां रणवीर की ‘बैंड बाजा बारात’ दिसंबर 2010 में आई थी, वहीं कार्तिक की ‘प्यार का पंचनामा’ अप्रैल 2011 में।

    रणवीर अपने बैच के लोगों में बड़े स्टार इसलिए हैं क्योंकि सबसे पहली 100 करोड़ वाली फिल्म (बाजीराव मस्तानी, 2013) उनके खाते में आई थी। रणवीर ने कुल 16 फिल्में की हैं, जिनमें से 5 ही पूरी तरह फ्लॉप रही हैं। 2015 से 2019 के बीच रणवीर ने बैक टू बैक 6 कामयाब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिलीवर की हैं।

    कार्तिक के एक साल बाद आने वाले वरुण धवन और आयुष्मान खुराना भी तगड़े कामयाब स्टार हैं। इन दोनों के खाते में 100 करोड़ कमाने वालीं चार-चार फिल्में हैं, जबकि कार्तिक के पास ‘भूल भुलैया 3’ को जोड़कर अब 3 होंगी।
    2010s वाले स्टार्स के बैच में सबसे ज्यादा फिल्में आयुष्मान खुराना ने की हैं और बॉक्स ऑफिस के हिसाब से वो, अपने से एक साल पहले आए कार्तिक के मुकाबले ज्यादा बड़े स्टार नजर आते हैं। जहां कार्तिक की 14 फिल्मों में से 6 फ्लॉप हैं, वहीं आयुष्मान की 19 फिल्मों में 7 को ही फ्लॉप कहा जा सकता है। 2017 से 2020 के बीच आयुष्मान ने बैक टू बैक 8 कामयाब फिल्में डिलीवर की हैं।

    आयुष्मान और वरुण के मुकाबले कार्तिक बस एक चीज में बेहतर हैं कि उनकी सबसे बड़ी फिल्में 200 करोड़ के करीब पहुंची हैं। हालांकि, ऐसा इसलिए है कि लॉकडाउन के बाद वरुण और आयुष्मान को अभी तक कोई बड़ी हिट नहीं मिली है। लेकिन लॉकडाउन के बाद ‘ड्रीम गर्ल 2’ से आयुष्मान और ‘भेड़िया’ से वरुण धवन हिट्स देना शुरू कर चुके हैं। वरुण के पास ‘बेबी जॉन’ और ‘बॉर्डर 2’ जैसी तगड़ी फिल्में हैं जो बड़ा धमाका करने के लिए तैयार हैं।

    अब देखना ये होगा कि लॉकडाउन के बाद भौकाली हुए कार्तिक के ताजे-ताजे स्टारडम को जब दोबारा अपने बैच के एक्टर्स से चैलेन्ज मिलना शुरू होगा, तब इंडस्ट्री में क्या माहौल बनता है।

  • Punjab News: Canada में मंदिर विवाद पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    Punjab News: Canada में मंदिर विवाद पर जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने सिख बुद्धिजीवों और सिख पंथक शख्सियतों के साथ मीटिंग की। जिसमें पंथक और सुखबीर बादल के मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने कनाडा में हिंदू मंदिर विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

    इस दौरान सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि मंदिर पर किसी भी तरह का कोई हमला नहीं हुआ है, मंदिर के  बार सिर्फ झड़प हुई है। जो की निंदनीय है। कहा कि सिख कभी भी किसी धार्मिक स्थलों पर हमला नहीं कर सकता। एक 1 नवंबर 1984 में सिखों पर नरसहार किया गया था, इस दौरान गुरुद्वारा साहिबों पर जरूर हमले हुए थे।

    दूसरी तरफ एयर इंडिया एयरलाइन मुलाजिमों की ओर से सिखों को कृपाण न ले जाने के दिए आदेशों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सविधान के अनुसार सिखों को सिख चिन्ह पहनने की इजाजत दी गई है। जो आदेश एयरइंडिया की ओर से दिए गए है वह निंदनीय है।

  • Jalandhar News: पॉश इलाके में पाइप ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे सोना और नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    Jalandhar News: पॉश इलाके में पाइप ठीक करने के बहाने घर में घुसे लुटेरे सोना और नगदी लेकर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके लाजपत नगर में घर में पाइप ठीक करने के बहाने में घुसे। इस दौरान लुटेरों ने चाय में नशीली चीज मिलाकर दपंति को दे दी। जिसके बाद वह घर से सोना और नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए गुरदीप ने बताया कि वह कल दोपहर डेढ बजे घर में पति के साथ मौजूद थी। इस दौरान दो एक्टिवा सवार युवक उनके घर में आए।

    इस दौरान एक युवक घर के बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक घर में आया और कहने लगा कि वह पाइप ठीक करने के लिए कहा है और उसे उनके जानकार ने पाइप ठीक करने के लिए भेजा है। इस दौरान लुटेरे ने पहले उससे पानी मांगा और बाद में चाय मांगी। पीड़ित ने कहा कि जब वह चाय लेकर आई तो लुटेरे ने नमक मांगा। जिसके बाद लुटेेरे ने बड़ी चालाकी से उसके पति और उसकी चाय में नशीली चीज मिला दी।

    चाय पीने से दोनों बेहोश हो गए और लुटेरे घर से नगदी और सोना लेकर फरार हो गए। जब देर शाम को लड़की काम से घर लौटी तो देखा कि मां-बाप बेसुध हालत में पड़े हुए थे। जिसके बाद लड़की ने पड़ोसियों की मदद से माता-पिता सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गई। जहां देर रात महिला को होश आया और उसने सारी घटना के बारे में बेटी को बताया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पिता को सुबह तक होश नहीं आया है।

  • Cricket News: Rohit Sharma की टीम में शामिल हो सकते हैं Babar Azam और Shaheen Afridi

    Cricket News: Rohit Sharma की टीम में शामिल हो सकते हैं Babar Azam और Shaheen Afridi

    नई दिल्लीः विदेशी खिलाड़ियों को रोहित शर्मा की टीम में खेलते हुए कई बार देखा होगा, आईपीएल में यह आम बात है, लेकिन अब इंटरनेशनल मुकाबले में रोहित शर्मा की क्पतानी में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, मेहदी हसन और मथीशा पथिराणा जैसे खिलाड़ी खेलेंगे। दरअसल अफीकी क्रिकेट एसोसिएशन की हाल ही में हुई एजीएम में अफ्रो-एशिया कप को फिर से कराने पर चर्चा हुई। यह टूर्नामेंट पहले भी 2005 और 2007 में आयोजित हो चुके हैं। अगर अफ्रीकी बोर्ड का यह प्लान परवान चढ़ता है तो जल्द ही इसका तीसरा एडिशन देखने को मिल सकता है। अफीकन इलेवन में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी शामिल होते हैं ओर एशियन इलेवन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाड़ी दिख सकते हैं।

    इससे पहले इंजमाम की कप्तानी में खेले थे भारतीय खिलाड़ी

    2005 में अफ्रो-एशिया कप पहली बार आयोजित किया गया था। तब एशियन इलेवन टीम की कप्तानी पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने संभाली थी। अफ्रीका इलेवन की कमान शॉन पोलक को मिली थी। इंजमाम की अगुवाई वाली टीम में भारत के 6 खिलाड़ी राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, आशीष नेहरा और जहीर खान शामिल थे। इसके बाद 2007 में अफ्रो-एशिया कप की टीम में टी20 टीम की कमान शोएब मलिक ने संभाली। एशियन टी20 टीम में सचिन तेंदुलकर और मुनाफ पटेल शामिल थे। इसी तरह वनडे टीम में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग हरभजन सिंह और जहीर खान शामिल थे।

    बाबर आज़म ओर शाहीन अफ्रीदी की खराब परफॉर्मेंस

    बता दें कि पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम लगातार खराब फॉर्म में दिखाई दे रहै हैं, शाहीन अफरीदी की गेंदबाजी कुछ खास नही कर पा रही यही वजह है कि पहले बांग्‍लादेश और अब इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट में पाकिस्‍तान टीम की किरकिरी हुई है। अब पीसीबी इन दोनों स्‍टार खिलाडि़यों के खिलाफ सख्‍त एक्‍शन लेने के मूड में है। रिपोर्ट आ रही है कि इंग्‍लैंड से पहला टेस्‍ट हारने के बाद लाहौर में सेलेक्शन कमेटी की एक अहम बैठक हुई है। इस बैठक में चेयरमैन मोहसिन नकवी के अलावा 5 मेंटोर भी शामिल हुए थे। बैठक में बाबर आजम के साथ शाहीन अफरीदी को इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट बाहर करने का फैसला लिया गया है।