Blog

  • घर में यह पौधे लगाने पर चुंबक की तरह खींचा चला आता हैं पैसा!

    Lucky Plants: घर में लगे पौधों का आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत आदि पर बड़ा असर होता है। वास्‍तु शास्‍त्र में ऐसे लकी पौधों के बारे में बताया है जो घर में हों तो व्‍यक्ति जल्‍द ही धनवान बन सकता है।  

    पौधे की देखभाल आर्किड | घर के पौधे फूल

    वैसे तो लोग ऑर्किड के फूलों की सुंदरता के दीवाने रहते हैं। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते हैं कि ऑर्किड धन-समृद्धि, लग्‍जरी और पॉजीटिव एनर्जी को आकर्षित करता है।  

    Snake Plant : घर के लिए कमाल का 'एयर प्यूरीफायर' है Snake Plant, जानिए स्नेक  प्लांट के प्रकार और फायदे

    अगर बात करें स्नेक प्लांट की तो यह ना केवल घर की हवा को शुद्ध रखता है, बल्कि यह पैसे को आकर्षित करने और गुड लक लाने वाला प्‍लांट भी है। इसे घर में लगाने से सौभाग्‍य और धन-समृद्धि बढ़ती है।

    घर के इस कोने में रखें बांस का पौधा, बदल जाएगी सोती किस्मत - vastu tips for bamboo  plant corner of home can change luck pur – News18 हिंदी

    ऐसे ही बैम्‍बू या बांस के पौधे को वास्‍तु शास्‍त्र के साथ-साथ फेंगशुई में भी बेहद शुभ माना गया है। घर में लगा बैम्‍बू प्‍लांट करियर में तरक्‍की की राह खोलता है, इसके साथ-साथ धन में भी वृद्धि करता है।

    अच्छी वाइब्स के लिए 10 विभिन्न प्रकार के मनी प्लांट - प्लांटलेन

    आप मनी प्‍लांट के तो नाम से ही जाहिर है कि यह धन को आकर्षित करने वाला पौधा है। मनी प्‍लांट की बेल ऊपर की ओर जितनी बढ़ती है घर में धन-दौलत, समृद्धि बढ़ती है।

    जेड प्लांट घर में वास्तु के अनुसार लगाएं, नहीं होगी धन की कमी | where to  keep jade plant as per vastu | HerZindagi

    जेड प्‍लांट को मनी चुंबक कहा जाता है क्‍योंकि इस पौधे में पैसे को आकर्षित करने की कमाल की क्षमता होती है। जेड प्‍लांट को मनी प्‍लांट की तरह घर के अंदर लगाना चाहिए।

    Vastu Tips: घर में इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा, नहीं होगी धन दौलत की  कमी, शारीरिक कष्ट भी होंगे दूर - Vastu Tips Which Day To Plant Tusli At  Home -

    तुलसी को धन की देवी मां लक्ष्‍मी का रूप माना गया है। घर में लगी तुलसी की रोजाना पूजा करने से हमेशा सकारात्‍मकता, सुख और समृद्धि बढ़ती जाती है। घर के लोग खूब सफलता पाते हैं।

    Note: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करतें है।

  • पंजाब : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने लगाई नहर मे छलांग, मौत , देखे वीडियो   

    फिरोजपुर : ससुराल वालों से तंग आकर युवक द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक लवप्रीत का पहली पत्नी से तलाक हो चुका था। छह महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी फिरोजपुर के तुबर भान गांव की एक लड़की के साथ हुई थी। 

    मृतक बेकरी की दुकान पर काम करता था। परिवार का आरोप है कि मृतक के ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। पिछले दिन वह अपनी मोटरसाइकिल पर काम पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

    पुलिस को मृतक का मोटरसाइकिल और जोड़ी चप्पलें सरहंद नहर पर मिलीं और पंजाबी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।  जिसमें मृतक ने अपने ससुराल वालों से तंग आकर अपनी जान देने की बात लिखी थी। 

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार की शिकायत और सुसाइड नोट की जांच कर पुलिस ने युवक के ससुराल परिवार के 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : घर मे घुसा व्यक्ति, बच्ची ने मचाई चीख- पुकार, देखे वीडियो

    अमृतसर : थाना सदर के अधीन पड़ते इलाके 88 फुट रोड से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। जहां बीती रात इलाके के एक घर में मां-बेटी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया की वह घर पर अकेली थीं और एक शख्स घर में घुस आया और सिलेंडर चोरी करने की कोशिश करने लगा। जिसे देख बच्ची ने चीला कर ऊपरी मंजिल पर कपड़े सिल रही मां और पडोसीयो को इकट्ठा कर चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। 

    जानकारी देते हुए घर के मालिक जीवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्ची घर में अकेले थे।  जिसके कारण इस व्यक्ति ने सिलेंडर चोरी करने की कोशिश की। पत्नी ने कहा कि उक्त युवक उनकी बेटी का अपहरण कर सकता था या फिर कोई और गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था क्योंकि क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई है।  


    थाना सदर के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सिलेंडर चोरी करते हुए पकड़ा गया है, जिसे लोगों ने पकड़ लिया है। लेकिन जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि उक्त व्यक्ति का शुगर लेवल कम हो गया था। जिस कारण वह एक घर में घुस गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब :छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर हुआ विवाद, DC को दी शिकायत 

    संगरूर: जिले में एक व्यक्ति ने छोले भटूरे की प्लेट के रेट बढ़ने पर DC को शिकायत कर डाली। व्यक्ति का आरोप है कि पहले प्लेट 20 रुपए की थी। रेहड़ी संचालक ने प्लेट का रेट 10 रुपए बढ़ाकर 30 कर दिया। अब उसने रेट 40 रुपए रखा है। व्यक्ति ने ओवरचार्जिंग का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। 2 हफ्ते बाद DC जतिंदर जोरवाल ने SDM को जांच करने को कहा है। बिंदर सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को वह काम पर गया हुआ था। गर्मी के कारण उसकी दाल खराब हो गई। इसलिए वह संगरूर के कोला पार्क के पीछे स्थित छोले भटूरे की दुकान पर गया। भटूरे खाने के बाद रेहड़ी वाले ने उससे 40 रुपए मांगे। उसकी जेब में सिर्फ 50 रुपए ही थे।

    पहले उसने यहां छोटू भटूरे खाए हुए थे। उस दौरान उसने 30 रुपए दिए थे। इससे पहले प्लेट का रेट 20 रुपए था। व्यक्ति ने कहा कि दुकानदार मनमाने ढंग से दाम बढ़ाए जा रहा है। यह गरीबों की जेब पर डाका है। मामले की जानकारी देते हुए बिंदर सिंह ने बताया कि मुझे यही लगा की शिकायत करने से मामले का हल होगा। लोग उसका मजाक उड़ा रहे थे कि यह क्या शिकायत करने की बात है। अब उसे अच्छा लग रहा है कि लोग उसकी बात सुन रहे हैं। लोगों को पहल करनी चाहिए, इंसाफ जरूर मिलेगा। यह बात कोई छोटी नहीं है, यह रूटीन की बात है। अगर किसी के साथ धक्केशाही हो रही है तो लोगों को जागरूक होकर शिकायत करनी चाहिए।

    SDM चरणजोत सिंह वालिया ने कहा कि व्यक्ति ने भटूरे वाले दुकानदार के खिलाफ DC को शिकायत दी थी। वह DC साहब से मार्क होकर उनके पास पहुंची है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भटूरे वाले ने पैसे ज्यादा लिए हैं। वह जांच कर रहे हैं। शिकायत छोटी हो या बड़ी हो, हर कोई सरकार से उम्मीद लेकर शिकायत लेकर आता है। यह यूनीक शिकायत है। हम कोशिश करेंगे, इसका हल निकल जाए। व्यक्ति यही उम्मीद लेकर प्रशासन तक आया है कि उसकी सुनवाई होगी।

  • तेज रफ्तार का कहरः 20 फीट हवा में उछली कार, 3 की मौत

    तेज रफ्तार का कहरः 20 फीट हवा में उछली कार, 3 की मौत

    नई दिल्ली: अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक घातक कार सड़क दुर्घटना में गुजरात की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। इस हादसे में तेज रफ्तार एसयूवी सड़क से उतरकर 20 फीट हवा में उछल गई और उछलने के बाद ग्रीनविले काउंटी के सभी लेनों को पार करते हुए राजमार्ग के विपरीत दिशा में पेड़ों से जा टकराई। 

    दुर्घटना के बाद दक्षिण कैरोलिना हाईवे गश्ती, गैंट फायर एंड रेस्क्यू और कई ग्रीनविले काउंटी ईएमएस इकाइयों सहित आपातकालीन सेवाओं को घटनास्थल पर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • पंजाब : सड़क दुर्घटना में 33 वर्षीय युवक की मौत, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : बटाला के अंतर्गत पड़ते गांव धारोवली से उडोवाली जाने वाली सड़क पर एक 33 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव गाजीनांगल निवासी गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गुरविंदर सिंह की मौत की खबर से परिवार सहित गांव का माहौल गमगीन हो गया। 

    बड़े भाई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक गुरविंदर सिंह एक प्राइवेट बस पर कंडक्टर का काम करता था। वह रोजाना शाम को घर लौट अत था। लेकिन कल उसे एक राहगीर का फोन आया और पता चला कि उडोवाली से धारोवाली रोड पर अज्ञात वाहन से गुरविंदर का भयानक एक्सीडेंट हो गया। 

    जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी , मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।  मृतक के परिवार वालों और इलाका वासियो ने पुलिस प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस स्टेशन कोटली सूरत मल्ली के अधिकारियों ने मामला दर्ज कर घटना की जाँच शुरू कर दी है।

  • अब मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर! मेट्रो बनकर आ रही ‘Vande Bharat’

    नई दिल्लीः अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को 1,000 किलोमीटर से लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, वंदे मेट्रो ट्रेनें करीब 124 शहरों को जोड़ेंगी और कुछ चिन्हित रूटों में लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बलासोर और तिरुपति-चेन्नई शामिल हैं।

    ट्रेन अभी 100 से 200 किलोमीटर का सफर तय करने में ट्रेन घंटों लगाती हैं। लेकिन इंडियन रेलवे कुछ ऐसा करने जा रहा है, जिससे सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। भारतीय रेलवे जुलाई में कम दूरी वाली वंदे मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू होने वाला है, और अगले महीने वंदे भारत की स्लीपर ट्रेनों का ट्रायल रन शुरू करेगी। वंदे मेट्रो ट्रेनें 100 से 250 किलोमीटर के दायरे वाले रूटों पर चलेंगी, जबकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को 1,000 किलोमीटर से लंबे रूटों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, वंदे मेट्रो ट्रेनें करीब 124 शहरों को जोड़ेंगी और कुछ चिन्हित रूट में लखनऊ-कानपुर, आगरा-मथुरा, दिल्ली-रेवाड़ी, भुवनेश्वर-बलासोर और तिरुपति-चेन्नई शामिल हैं।

    नई वंदे मेट्रो ट्रेनें मौजूदा रेलवे की पटरियों पर ही चलेंगी। ये गाड़ियां बड़े शहरों और उनके आसपास के छोटे शहरों को जोड़ने का काम करेंगी। इन ट्रेनों में जनरल डिब्बों में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे अधिकारी के अनुसार ये ट्रेनें जल्दी रफ्तार पकड़ने और छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकेंगी। हर ट्रेन में 12 डिब्बे होंगे और डिब्बों के दरवाजे बड़े और ऑटोमैटिक होंगे। साथ ही, डिब्बों में खड़े होने के लिए भी ज्यादा जगह होगी। अगर जरूरत पड़ी तो इन ट्रेनों में 16 कोच भी लगाए जा सकते हैं।

    ट्रेनों को आधुनिक बनाने की योजना के तहत रेलवे इस साल 50 नई अमृत भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य रखता है। ये ट्रेनें आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगाकर चलाई जाएंगी, जिससे इन्हें दिशा बदलने में आसानी होगी। ये ट्रेनें लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों को किफायती दाम में सफर करने की सुविधा भी प्रदान करेगी। पहली ऐसी ट्रेन दिल्ली और अयोध्या के बीच चलाई गई थी।

  • पंजाब : किरयाना की दुकान में लगी भयंकर आग, मालिक की मौत, देखें वीडियो

    बटाला : ओहारी मोहल्ले में लाडा किरयाना स्टोर पर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इस घटना मे घटना  के ऊपरी मंजिल मे रहने वाले मालिक की मृत्यु हो गई।

    मृतक  के परिजनों ने बताया कि उन्हें रात करीब 1:30 बजे फोन आया कि उनकी दुकान के अंदर आग लग गई है। जब उन्होंने आकर देखा तो आग पूरी दुकान में फैल गई थी।  दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

    जब दुकान के मालिक की तलाश की गई तो वह सुबह करीब ढाई बजे ऊपर मृत पाया गया। आग लगने से सारा सामान और मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गया।

  • चलती कार में लगी आग, एसे बची ड्राइवर की जान

    गुड़गांव : हरियाणा के गुड़गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक चलती कार को आग लगने से  ड्राइवर झुलस गया। ड्राइवर खुद को बचाने के लिए सीवर में कूद गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाना पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची ओर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी दौरान सीवर से किसी ने मदद के लिए आवाज लगाई जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने रेस्कयू कर घायल को सिविल अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के मुताबिक, घायल की पहचान मूल रूप से हिसार के रहने वाले रणधीर के रूप में हुई। सेक्टर-31 में स्टार मॉल के पास गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हो गया जिसके कारण आग लग गई। गाड़ी में आग लगने के बाद पीड़त ने कीसी तरह गाड़ी का गेट खोल दिया और वह बाहर निकल गए और पास ही खुले हुए सीवर में गिर गए।

  • खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगी ‘Kalki 2898 AD’

    नई दिल्लीः प्रभास के पास इस समय कई बड़ी फिल्मों के प्रोजेक्ट पड़े हैं। लेकिन वह जल्द ही नागा अश्विन की ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर लगातार कई अहम अपडेट्स सामने आ रही हैं। यह फिल्म मूल रूप से 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, अब ये फिल्म 27 जुन को रिलीज होगी। लेकिन निर्माता इसमें बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। 

    ‘सालार’ की सफलता के बाद से प्रभास की काफी डिमांड है। फिलहाल उनके कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। इनमें नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898’, ‘राजा साब’, संदीप रेड्डी वांगा की ‘घोस्ट’ और ‘सालार 2’ शामिल हैं। इन दिनों वह राजा साब की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन अब कल्कि हर किसी की जुबान पर हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मौजूद होंगे। यह फिल्म मूल रूप से 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेकर्स तारीख टालने पर विचार कर रहे हैं। इस बीच खबरें हैं कि निर्माता जल्द ही एक बड़ी घोषणा करेगा।

    फिल्म में प्रभास ने भैरव की भूमिका निभाई है। अमिताभ बच्चन ‘अश्वत्थामा’ के किरदार में नजर आएंगे। शुरुआती टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया था। वीडियो में वह एक मंदिर में बैठकर शिवलिंग की पूजा करते नजर आ रहे थे। आप उनका युवा रूप भी देख सकते हैं, जिसे प्रशंसक उत्साह से देखते हैं।