Blog

  • दी इंपीरियल स्कूल कैंप्स के वार्षिक समारोह में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने की शिरकत

    दी इंपीरियल स्कूल कैंप्स के वार्षिक समारोह में विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने की शिरकत

    आदमपुर/गणेश शर्माः दी इंपीरियल स्कूल सिटी कैंपस में वार्षिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य मेहमान विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, एस एम टांगरी स्कूल के चेयरमैन जगदीश लाल पसरिचा डायरेक्टर जगमोहन अरोड़ा दिशा अरोड़ा और ग्रीन कैंप्स सुखविंदर कौर मल्ही यूरोप कैंप्स दीया पांडय मौजूद थे।

    इस उत्सव पर स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया।

  • जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    जिला ऊना मे साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने की 195 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

    टीम अनीमिया जांच में भी निभा रही अहम भूमिका

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री एवं साँसद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन मे प्रयास संस्था द्वारा संचालित अस्पताल – साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने अस्पताल हर घर, हर द्वार कार्यक्रम के तहत जिला ऊना के विभिन विधानसभा क्षेत्रों ऊना सदर, गगरेट, चिंतपूर्णी व हरोली में बुजुर्गों, महिलाओं एवम बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा की । 
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शिल्पा के नेतृत्व मे ऊना सदर के गांव एवं ग्राम पंचायत बड़ेहर मे 71 लोगो के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की | जिनमें 05 लोगों को हड्डियों से सम्बंधित समस्या, 06 लोग बीपी, 02 लोगों मे शुगर, 3 लोग त्वचा रोग से संबंधित एवं 55 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए |  

    गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकरोह मे डॉ प्रियंका के नेतृत्व में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी निःशुल्क किया । 09 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 03 लोग त्वचा संबंधित रोग,  01-01 मरीज बीपी व शुगर एवं 42 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए |    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम ने डॉ प्रदीप के नेतृत्व मे आंगनवाड़ी केंद्र बड़ा हार, भरसाली मे 37 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की | अनिमिया मुक्त अभियान के तहत 37 स्कूली छात्रों के रक्त की जांच करते हुए छात्रों मे खून की कमी की जांच की गई ।
    साँसद मोबाईल स्वास्थ्य सेवा टीम ने डॉ शशांक के नेतृत्व मे चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गाँव व ग्राम पंचायत कुठियारी मे 31 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जबकि 20 लोगों की रक्तजांच भी की | मरीजों को उपयुक्त उपचार एवं दवाईयों का वितरण भी किया । 04 लोगों मे हड्डियों से संबंधित बीमारी पाई गई जबकि 03 लोग बीपी, 02 लोगों मे शुगर एवं 22 लोग अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए 
    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा द्वारा, पंचायत स्तर पर पिछले चार सालों से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं,  इसके साथ साथ अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में साँसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा अनीमिया से निपटने में भी अहम भूमिका निभा रही है, जिसके फलस्वरूप स्कूली बच्चों की अनीमिया जांच घर द्वार पर ही की जा रही है |
  • कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः तेजधार हथियार दिखा भट्टा मालिक के घर नगदी, एक्टिवा व अन्य सामान लेकर फरार हुए चोर, देखें वीडियो

    कपूरथलाः शहर में लूटपापट और चोरी की वारदातों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। बेखौफ लुटेरेें दिन-दिहाड़े चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज शहर के पॉश एरिया लिंक रोड क्षेत्र में दो नकाबपोश लुटेरों ने ईट भट्टा मालिक के घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर दिखा कर भट्टा मालिक के अकाउंटेंट को जान से मारने की धमकी देकर उससे लैपटॉप एक्टिवा तथा नगदी लूटकर फरार हो गए हैं।

    पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना मिलने के काफी देर बाद सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने काफी देर तक घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मिली जानकारी अनुसार कपूरथला के लिंक रोड क्षेत्र में कोठी नंबर 41 में रहने वाले भट्टा मालिक सुरेश पाल के घर दोपहर को दो नकाबपोश युवक गुस्से और घर में मौजूद भट्ठा मालिक के अकाउंटेंट मनप्रीत सिंह को दातर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान लुटेरों ने लैपटॉप, एक्टिवा, मोबाइल तथा अकाउंटेंट का पर्स लूटकर फरार हो गए।

    वहीं सूत्रों की माने तो उक्त घटना में लुटेरों ने घर में पड़ी नकदी पर भी हाथ साफ किया है जिसके बारे में अभी स्पष्ट बताया नहीं जा रहा है। भट्टा मालिक सुरेश पाल ने बताया कि दोपहर को वह जब अपने भट्टे पर थे तो घर से फोन पर सूचना मिली कि दो नकाबपोश लुटेरों ने घर में घुसकर दातर से तोड़फोड़ की तथा लैपटॉप तथा एक्टिवा लूट कर ले गए है। घटना की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस शाम 5 बजे तक घटनास्थल के नजदीक लगे कैमरे की जांच करने में लगी रही। इस मामले को लेकर जब डीएसपी सब डिवीजन से बात हुई तो उन्होंने भी इतना ही बताया कि वह मौके पर जा रहे हैं। मामले की जांच सिटी एसएचओ कर रहे हैं।

  • नकली दवा बनाने वाला गिरोह चढ़ा विभाग के हत्थे

    नकली दवा बनाने वाला गिरोह चढ़ा विभाग के हत्थे

    छापेमारी में पकड़ी लाखो नकली टेबलेट

    बददी/सचिन बैंसल:  औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप में हुई है। जो कि नामी कंपनियों के नाम पर बद्दी में दवा बनाकर बेचने का काम करता था। मुख्य आरोपी के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है।
    पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों का आगरा में मेडिकल स्टोर भी है। जहां पर इन दवाओं को बेचा जाता था। मंगलवार सुबह बद्दी बैरियर पर ड्रग विभाग की टीम ने यूपी नंबर की क्रेटा कार को पकड़ा। जिसमें नकली दवाइयां ले जाई जा रही थीं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मारवाह की अगुवाई में बनी टीम ने यह सफलता हासिल की है। अब टीम आरोपियों को दवा कंपनी के बारे में पूछताछ कर रही है। विभाग ने पुलिस की मद्द से तीन लोगों को गिरासत में लिया है। 

    इन कंपनियों के नाम पर बना रहे थे नकली दवाइयां

    ड्रग विभाग ने कार से नकली दवा व आरोपियों को हिरासत में लिया। जिनकी निशानदेही पर बरोटीवाला मार्ग सिक्का होटल के समीप से गोदाम भी बरामद किया है। जिसमें लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद की गईं।
    यूएसबी कपनी की कोलेस्ट्रोल  कम करने की रोजोडे -10 दवा,  सिपला कंपनी की कोरोना वायरस में गले में एलर्जी की दवा मांटेयर-10 तथा इफका लैब कंपनी की दर्द निवारक दवा जीरोडोल भी शामिल है।
    राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने नकली दवा पकड़े की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने एक यूपी नंबर की गाड़ी से नकली दवाई पकडऩे के बाद एक गोदाम पर भी दबिश दी है जिसमें लाखों की दवा बरामद की है। विभाग पकड़ी गई दवाओं की गिनती करा रहा है। विभाग ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दवाई को सीज करने के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। 
  • जालंधरः लूटपाट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधरः लूटपाट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    हथियार सहित 8 लाख कैश व अन्य सामान बरामद

    जालंधर/वरुणः शहर में लूटपाट के बढ़ रहे मामलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 8 लाख रुपए कैश, तेजधार हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह र्उफ काका पुत्र तरसेम सिंह निवासी महेली गेट सिटी फगवाड़ा, जिला कपूरथला, राजवीर कैथ पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी गाव मौली थाना सतनामपुरा फगवाड़ा,  लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा पुत्र गुदावर सिंह निवासी गांव कुलथम थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र मझैल सिंह निवासी कुलथम थाना बहराम  शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है।

    यह कार्रवाई आईपीएस पुलिस कमिश्नर जालंधर डीएस भूपती के निर्देशों पर की गई। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान इनसे 8 लाख रुपए भारतीय करंसी, सोने की अंगूठी, एक चेन, एक्टिवा (PB36-J-7035), फार्चूनर गाड़ी (PB29-AD-9295), तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं। बता दें पकड़े गए आरोपियों ने 14 अक्तूबर को छोटी बारादरी में हरविंदरजीत कौर के घर वारदात को अंजाम दिया था।

    वारदात के दौरान हरविंदरजीत कौर बेटी के साथ घर में मौजूद थी। इस दौरान उनके घर में मेन गेट से 3 युवक अंदर आए और 3 फार्चूनर गाड़ी में बाहर से नजर रख रहे थे। इन तीनों ने अंदर आकर कहा कि वह एक्सीस विभाग से हैं और चैकिंग करने आए हैं, इतना कहते ही वह करीब 25 तोले सोने के गहने लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही बाकी के सोने का पता लगा लिया जाएगा।

  • जालंधरः कांग्रेसी विधायक हैनरी के एक और करीबी पर मामला दर्ज 

    जालंधरः कांग्रेसी विधायक हैनरी के एक और करीबी पर मामला दर्ज 

    जालंधर/वरुण : कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह ही थाना रामा मंडी की पुलिस ने विधायक के करीबी पार्षद के रिश्तेदार विशाल गिल सहित 5 पर केस दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने रस्ता मोहल्ला में चल रही शोक सभा के दौरान नशे की हालत में हुल्लड़बाजी करने और बेअदबी के आरोप में कांग्रेसी नेता राघव ढींगरा उर्फ रघु के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

    मिली जानकारी अनुसार मोहल्ले में एक धार्मिक सभा चल रही थी जिस दौरान राघव धींगरा उर्फ रघु ने वहां पहुंच कर मौके पर रखी गई तस्वीरों को फेंकते हुए उपस्थित शोक ग्रस्त परिवार के साथ गाली गलौच की थी। बता दें कि राघव ढींगरा पर आरोप हैं कि शोक सभा में वह शराब पीकर पहुंचे और उन्होंने परिवार से गाली गलौच की है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामल दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज

    लापरवाही से गाड़ी चलाने पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा के डुमखर में एक ट्राला ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज हुआ है। जानकारों के मुताबिक प्रेमवती निवासी मैंहमदपुर, तहसील विलारी, जिला मुरादावाद उतर प्रदेश ने अपनी शिकायत  में बताया है कि 21 नवंबर को वह डुमखर में सड़क के किनारे मौजूद थी तो तेज गति से आ रहे एक जीप ट्राला न एचपी 78ए 0542 ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसे चोटें आई हैं। यह हादसा जीप ट्राला चालक द्वारा तेज रफतारी, गफलत व लापरवाही से चलाने के कारण  हुआ है। जिस विनह पर  उपरोक्त जीप ट्राला चालक गनी मोहम्मद के विरुद्ध धारा 279 और 337 के तहत बंगाणा थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
  • दड़े सट्टे में लिप्त व्यक्ति पर कार्रवाई

    दड़े सट्टे में लिप्त व्यक्ति पर कार्रवाई

    ऊना/ सुशील पंडित: जुआ अधिनियम के तहत ऊना के एक व्यक्ति पर कार्रवाई। सोमवार को ऊना पुलिस ने गश्त के दौरान रामपुर में एक व्यक्ति की जब तालाशी ली तो उसके पास दड़ा सट्टा से संबंधित पर्चियां पाई गईं। पुलिस ने जुआ अधिनियम की धारा 13ए-3-67 के तहत विक्रम चैधरी पुत्र विशन दास, निवासी वार्ड न 9 ऊना के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से पर्चियों के अलावा 1040 रुपये भी बरामद हुए हैं। 
  • मामला AAP विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटने का, देखें वीडियो

    मामला AAP विधायक को दौड़ा-दौड़ाकर कर पीटने का, देखें वीडियो

    इस मामले में सीएम ने साधी चुप्पी 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ बीजेपी लगातार आप पर एमसीडी चुनाव में पैसों के बदले टिकट देने का आरोप लगा रहा है। वहीं, पार्टी के भीतर टिकट को लेकर भारी घमासान मचा हुआ है। इस बीच दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव की कथित पिटाई का एक वीडियो सामने आया है।

    बताया जा रहा है कि एमसीडी चुनाव में टिकट बंटवारे से नाराज कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक को पीट डाला। हालांकि, इस घटना पर अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, सीएम केजरीवाल ने भी इस मामले में चुप्पी साध रखी है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह सोमवार रात श्याम विहार इलाके में एमसीडी चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी उस दौरान हंगामा शुरू हो गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख आखिर में विधायक गुलाब सिंह को वहां से भागना ही पड़ा। 

    बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने गुलाब यादव की पिटाई की है। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा कि ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। आप का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उसके सदस्य भी अपने विधायक को नहीं छोड़ रहे हैं। आगमी एमसीडी चुनाव में भी इसी तरह का रिजल्ट उनका इंतजार कर रहा है। 

    इससे पहले सोमवार को बीजेपी ने एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया था कि आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में टिकट बेच रही है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दिल्ली में प्रेस क्रॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो भी जारी करते हुए कहा था कि कांग्रेस से आप में शामिल हुई बिंदू से टिकट के बदले 80 लाख रुपये की मांग की गई थी। रुपये नहीं देने पर टिकट किसी दूसरे शख्स को दे दिया गया था। आप आदमी पार्टी ने इस पूरे स्टिंग को फर्जी बताया था। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा, वहीं 7 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा। एमसीडी चुनाव पहले अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के कारण चुनाव में देरी हुई।

  • घालुवाल में दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 4 लोग घायल

    घालुवाल में दो कारों में हुई भीषण टक्कर, 4 लोग घायल

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला के अंतर्गत ऊना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव घालुवाल में बीती रात एक मारुति व इनोवा कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें मारुति कार सवार तीन लोगों व इनोवा चालक को चोट पहुंची है. उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार हेतु दाखिल करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे मारुती कार संख्या (HP23A 1897) जिसमें सतपाल पुत्र अमरु राम, परमजीत पुत्र धर्मपाल, मोहन लाल पुत्र माड़ू राम निवासी गांव जखेड़ा तहसील व जिला ऊना होशियारपुर से ऊना जा रहे थे।कार चालक ने घालुवाल चौक पहुंचने पर चौंक से दूसरी तरफ जाने का प्रयास किया तो और सामने से आ रही इन्नोवा कार संख्या (HP12J 2142) जिसमें 55 वर्षीय सुरिंदर पुत्र हुकम सिंह निवासी गांव देहलां की गाड़ी में जा टकराई।
    इस टक्कर में मारुति कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा इनोवा कार को भी नुकसान पहुंचा। टक्कर के बाद मारुति कार विपरीत दिशा में घूम गई. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तथा घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामला दर्ज किया।