जालंधरः कांग्रेसी विधायक हैनरी के एक और करीबी पर मामला दर्ज 

जालंधर/वरुण : कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। आज सुबह ही थाना रामा मंडी की पुलिस ने विधायक के करीबी पार्षद के रिश्तेदार विशाल गिल सहित 5 पर केस दर्ज किया था। वहीं अब पुलिस ने रस्ता मोहल्ला में चल रही शोक सभा के दौरान नशे की हालत में हुल्लड़बाजी करने और बेअदबी के आरोप में कांग्रेसी नेता राघव ढींगरा उर्फ रघु के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

मिली जानकारी अनुसार मोहल्ले में एक धार्मिक सभा चल रही थी जिस दौरान राघव धींगरा उर्फ रघु ने वहां पहुंच कर मौके पर रखी गई तस्वीरों को फेंकते हुए उपस्थित शोक ग्रस्त परिवार के साथ गाली गलौच की थी। बता दें कि राघव ढींगरा पर आरोप हैं कि शोक सभा में वह शराब पीकर पहुंचे और उन्होंने परिवार से गाली गलौच की है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामल दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *