Blog

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले राजा वड़िंग ने खासमखास को पद से हटाया 

    पंजाबः नवजोत सिद्धू की रिहाई से पहले राजा वड़िंग ने खासमखास को पद से हटाया 

    सिद्धू को रिसीव करने नहीं जाएंगे राजा वड़िंग! 

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज रोडरेज मामले में सजा पूरी करने के बाद पटियाला जेल से रिहा हो रहे हैं। सिद्धू के बाहर आने की सूचना के बाद बीते दिन से ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हलचल शुरू हो चुकी है। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने उन्हें रिसीव करने से साफ मना कर दिया, वहीं दूसरी तरफ सिद्धू के करीबी नवतेज सुल्तानविंड को न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान के पद से हटा दिया।

    राजा वड़िंग के एक्शन से साफ हो गया है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को अपने साथ लेकर चलने के मूड में नहीं हैं। दूसरी तरफ 2022 विधानसभा चुनावों के बाद दो धड़ों के बीच की तकरार और बढ़ सकती है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई की खबर फैलने के साथ ही मोहिंदर सिंह केपी और और लाल सिंह पटियाला जेल पहुंचे। दोनों ने तकरीबन आधा घंटा नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की। नवजोत सिंह के बीते साल 19 मई को जेल जाने के बाद से ही सिद्धू धड़ा शांत बैठा हुआ था, लेकिन सिद्धू के बाहर आने के साथ ही एक्टिव भी होगा और यह प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए मुश्किलें भी खड़ी करेगा।

    सूचना है कि बीते दिनों विधानसभा ऑपोजीशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने भी सिद्धू से बातचीत की है। रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी पर एक्शन ले लिया है। अमृतसर ईस्ट में न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को फारग कर दिया है। जनरल सेक्रेटरी कैप्टन संदीप सिंह संधू की तरफ से भेजे लैटर में साफ लिखा है कि प्रधान राजा वड़िंग के निर्देशों पर यह कदम उठाया गया है। नवतेज सुल्तानविंड पार्टी के आयोजित कार्यक्रमों में गैर-हाजिर रह रहे थे।

  • पंजाबः रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, हटाई गई Z+ सिक्योरिटी 

    पंजाबः रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका, हटाई गई Z+ सिक्योरिटी 

    चंडीगढ़ः कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज दोपहर पटियाला जेल से रिहा होने वाले हैं। सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है। इस बीच सिद्धू की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता की Z+ सिक्योरिटी में कटौती करते हुए उसे Y सिक्योरिटी कर दी गई है। बता दें कि 20 मई 2022 सिद्धू को रोड रेज के एक मामले में 1 साल की सजा सुनाई गई थी। ये सजा आज पूरी हो गई है, कुछ ही घंटों बाद वो जेल से बाहर आएंगे।

    किस ओर करवट लेगी पंजाब की राजनीति?

    नवजोत सिंह सिद्धू  को पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम माना जाता है। वो हमेशा सुर्खियों में रहे है। बीजेपी से रहते हुए भी सिद्धू हमेशा सुर्खियों में रहे और अब कांग्रेस में भी उनकी गिनती दिग्गज नेता के रुप में होती है। सिद्धू ने खुद को सियासी तौर पर काफी मजबूत बनाया है। बीजेपी से 3 बार लोकसभा का चुनाव लड़ने के बाद भी कांग्रेस में उनकी दमदार एंट्री हुई। सिद्धू के आने की खुशी में उनके समर्थकों ने भव्य तैयारिया की है। वहीं शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने जेल में जाकर सिद्धू से मुलाकात की। शमशेर सिंह दूलो, लाल सिंह, मोहिंदर केपी और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा सिद्धू से मिलने पटियाला जेल पहुंचे। वहींं आज सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद काली माता मंदिर और दुख निवारण गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंच सकते हैं।

    पत्नी ने सीएम मान और कैप्टन पर लगाए थे बड़े आरोप

    अभी कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने डेरा बस्सी में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीएम भगवंत मान पर बड़े आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उनके पति को बिना किसी गुनाह के फसाया गया है। जिसकी वजह से उन्हें जेल हुई है। नवजोत कौर ने कहा उनके पति को फसाने का पूरा मामला पॉलिटिकली मोटिवेटिड है। उन्होंने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिद्धू की बेगुनाही के सबूत वाली पेन ड्राइव उन्हें दी गई थी, लेकिन सीएम की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

  • पंजाबः कुछ देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे Navjot Sidhu !

    पंजाबः कुछ देर में पटियाला जेल से बाहर आएंगे Navjot Sidhu !

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार नवजोत सिद्धू कुछ ही देर में पटियाला की सेंट्रल जेल से रिहा हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू की रिहाई की कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। नवजोत सिद्धू के स्वागत में पटियाला में जगह-जगह उनके स्वागत में होर्डिंग लगाए गए हैं। इस बीच पटियाला जेल के बाहर सिद्धू के समर्थक जुटे हैं। ढोल बजा रहे हैं। कांग्रेस नेता गौतम सेठ ने बताया कि केसी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं। सिद्धू जेल से रिहा होने के बाद काली माता मंदिर जाएंगे। उसके बाद घर रवाना होंगे। इस दौरान पत्नी डॉ. नवजोत सिंह सिद्धू, बेटा करण सिद्धू और बेटी राबिया भी साथ रहेंगी।

    वहीं सिद्धू की रिहाई को लेकर सिद्धू परिवार के बेहद करीबी जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के पूर्व प्रधान नरिंदर पाल लाली ने कहा कि सिद्धू के स्वागत के लिए लड्डुओं का ऑर्डर कर दिया गया है। सिद्धू को जुलूस की शक्ल में शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए पटियाला के यादविंदरा एनक्लेव स्थित उनकी कोठी तक लाया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह गेट लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। पूरी-छोले, कड़ाह, दूध का लंगर लगाया जाएगा, लड्डू बांटे जाएंगे। बाद में अपनी रिहाइश पर पहुंचकर सिद्धू मीडिया के साथ मुखातिब होंगे।

    छुट‌्टी न लेने की वजह से सिद्धू अपनी सजा से 48 दिन पहले रिहा हो रहे हैं। वैसे उनकी एक साल की सजा 19 मई को पूरी हो रही थी। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। उधर, रिहाई से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सिद्धू के करीबी को न्यू अमृतसर ब्लॉक प्रधान नवतेज सिंह सुल्तानविंड को हटा दिया है।

  • पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ी राहत, दामों में हुई कटौती !

    पंजाबः शराब के शौकिनों को बड़ी राहत, दामों में हुई कटौती !

    जालंधर/वरुण: शराब के शौकिनों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहर में नए ठेकेदारों की कई ग्रुपों में एंट्री होने से शराब के ठेके टूट गए। जिसके चलते उपभोक्ताओं को उम्मीद से सस्ती शराब उपलब्ध होने की सूचना मिली है। ग्रुपों में मुख्य रुप से ज्योति चौक, रेलवे स्टेशन, माडल टाऊन, बस स्टैंड इत्यादि ग्रुपों में नए ठेकेदारों की एंट्री हुई है। हालांकि शराब के दामों की कटौती को लेकर सरकार की ओर से कोई लिस्ट जारी नहीं हुई है। लेकिन शहर के लंबा पिंड ग्रुप के अन्तर्गत आते ठेकों में शराब सस्ती होने के चलते उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगी नजर आई।

    मिली जानकारी के मुताबिक पुराने ठेकेदारों ने अपना स्टॉक क्लीयर करने के लिए दामों में गिरावट कर दी। इस क्रम में प्रति बोतल करीब 250 से 300 रुपए की कमी देखने को मिली। अंग्रेजी की जो बोतल 600 रुपए में बेची जाती है वही बोतल 300-350 रुपए के करीब बिकती नजर आई। वहीं टूटे ठेकों पर देसी शराब के दामों में 70 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई। सूत्रों के अनुसार रेट कम होने की खबर लोगों तक तेजी से फैल गई, जिसके चलते सस्ती शराब बिकने वाले ठेकों पर भारी भीड़ पहुंची। कई ठेकों पर दाम कम होने के बाद 1 घंटे के भीतर ठेका खाली हो गया। 

  • जालंधरः दमोरिया पुल के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधरः दमोरिया पुल के पास व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण/हर्षः महानगर में दिन चढ़ते ही रेलवे स्टेशन के नज़दीक दमोरिया पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का खिड़की की ग्रिल से लटकता हुआ शव बरामद हुआ। शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। वहीं घटनास्थल के पास सो रहे व्यक्ति हसन ने बताया कि वह रात रात नशा ज्यादा करने की वजह से सो गए और मृतक शख्स रात ही वहां आया था।

    सुबह जब उठे तो उस अज्ञात व्यक्ति का शव शौचालय की ग्रिल से लटकता हुए देखा गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र ना मिलने से शव की पहचान नहीं हो पाई, जिसके बाद पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में ले सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है।

  • जालंधरः रिटायर्ड DCP राजेंद्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

    जालंधरः रिटायर्ड DCP राजेंद्र सिंह भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर/वरुणः महानगर में लोकसभा उपचुनाव से पहले सियासी समीकरण में लगातार बदलाव हो रहा है जालंधर से रिटायर्ड पुलिस अफसर राजेंद्र सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं राजेंद्र सिंह एसपी रैंक से रिटायर हुए हैं और जालंधर में बतौर डीसीपी भी रह चुके हैं। बता दें इससे पहले जालंधर की सियासत में डीसीपी रहे बलकार सिंह आम आदमी पार्टी की टिकट से करतारपुर से विधायक बन चुके हैं और अब इस बार राजेंद्र सिंह ने लोकसभा उपचुनाव से तुरंत पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है।

    भाजपा के केंद्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें भाजपा ज्वाइन करवा दी है आशंका जताई जा रही है कि वह आने वाले दिनों में भाजपा के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। राजिंदरसिंह ने भाजपा ज्वाइन करते ही कहा मैं आप का हो गया पार्टी जो जिम्मेवारी लगाएगी उसे निभायेंगे।

  • पंजाब से बड़ी खबरः CM मान ने एक और Toll Plaza करवाया बंद, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबरः CM मान ने एक और Toll Plaza करवाया बंद, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब/ संदीप शर्मा: सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक और टोल प्लाजा को बंद करवाया दिया है। सीएम मान ने आज कीरतपुर साहिब जाकर नक्कीया टोल प्लाजा को बंद करवाया है। लोगों को संबंधोति करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले पहले 7 टोल प्लाजा बंद करवा दिए गए है और यह नक्कीया टोल प्लाजा 8वां है। लोगों के इससे एक दिन के 10 लाख 12 हजार रुपये बचेंगे।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    गौर हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा था,” लोगों के पैसों की लूट बर्दाशत नहीं करेंगे। आज कीरतपुर साहिब-श्री आनंदपुर साहिब-नंगल-ऊना वाला टोल प्लाजा मुफ्त कर दिया जाएगा। इसके साथ लोगों के 1 दिन के 10 लाख 12 हजार रुपए बचेंगे.. कंपनी द्वारा 582 दिन की अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज कर दी गई है… कंपनी ने कई बार एग्रीमेंट की उल्लंघना की है..बाकी विवरण जल्द ही जारी किया जाएगा।

  • जालंधरः किशनपुरा रोड पर कैंटर और स्कॉर्पियो की भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधरः किशनपुरा रोड पर कैंटर और स्कॉर्पियो की भयानक टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः लंबा पिंड से किशनपुरा रोड पर संतोखपुरा के पास कैंटर और स्कॉर्पियो गाड़ी में भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान 5 लोग घायल हो गए, जिसमें से 2 की हालत गंभीर है। कैंटर चालक इकबाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव प्रतापगढ़, लुधियाना ने बताया की वह संतोखपुरा के पास गाड़ी से ब्रेड उतार रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी खड़ी गाड़ी को टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी में सवार लोग और गाड़ी से ब्रेड एक व्यक्ति सभी गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के ज़रिए हस्पताल में पहुंचाया गया। कैंटर चालक ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार सभी लोग नशे में धुत थे और स्कॉर्पियो गाड़ी की डिक्की से भी बियर और शराब की कई पेटियां बरामद हुई। वहीं मौक़े पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह से अलग हुआ पप्पलप्रीत सिंह, डेरे से नई CCTV आई सामने 

    जालंधरः अमृतपाल सिंह से अलग हुआ पप्पलप्रीत सिंह, डेरे से नई CCTV आई सामने 

    जालंधर, वरुण/हर्ष: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के साथ साए की तरह चल रहा पपलप्रीत अब अलग हो चुका है। उसने अमृतपाल के भागने में अहम रोल अदा किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक होशियारपुर में पुलिस से घिर जाने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। पपलप्रीत सिंह यहां से जोगा सिंह के साथ भागा था, जबकि अमृतपाल सिंह किसी और के साथ दूसरी दिशा में भाग गया था। जांच में सामने आया कि पुलिस ने रावलपिंडी पुलिस स्टेशन से ही अमृतपाल व पपलप्रीत सिंह का पीछा करना शुरू कर दिया था।

    वे दोनों होशियारपुर में किसी चैनल को इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस को पीछे आता देख अमृतपाल के साथी इनोवा को मरनाइंया गांव के गुरुद्वारे ले गए। यहां खुद को फंसा देख सभी कार छोड़ भाग गए। अमृतपाल सिंह ने इस दौरान अपना मोबाइल जोगा सिंह को दे दिया, ताकि पुलिस को गलत लोकेशन मिले और वह भाग सके। अमृतपाल सिंह और इनोवा कार का ड्राइवर चरणजीत सिंह एक दिशा और जोगा व पपलप्रीत सिंह दूसरी दिशा में भागे थे। रात के समय पपलप्रीत सिंह और जोगा सिंह ने होशियारपुर के ही एक डेरे में पनाह ली। जहां से पपलप्रीत सिंह की एक सीसीटीवी फोटो भी सामने आई है, जो 29 मार्च सुबह की है।

    मिली जानकारी के अनुसार पपलप्रीत सिंह और जोगा सिंह एक रात होशियारपुर के डेरे में रुकने के बाद सुबह साहनेवाला के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर जोगा सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पपलप्रीत यहां भी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। पंजाब के होशियारपुर में फिर से पुलिस को अमृतपाल सिंह की इनपुट मिली है। जिसके बाद शुक्रवार रात से पुलिस ने एक फिर से सर्च अभियान को तेज किया गया है। देर रात पुलिस ने दसूहा के अंतर्गत आते गार्ना साहिब गुरुद्वारे में सर्च ऑपरेशन चलाया।

  • नशे की हालत में स्वीडिश यात्री ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, जानें मामला

    नशे की हालत में स्वीडिश यात्री ने एयरहोस्टेस से की छेड़छाड़, जानें मामला

    मुंबई: बैंकॉक से मुंबई जाने वाली 6E-1052  इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मुंबई पुलिस ने नशे में धुत एक 63 वर्षीय स्वीडिश नागरिक को 24 वर्षीय एयरहोस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यात्री की पहचान क्लास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में बताई जा रही है जिसने एक सह-यात्री के साथ मारपीट भी की जिसके चलते फ्लाइट में खूब हंगामा हुआ।

    मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आई जानकारी के मुताबिक वेस्टबर्ग ने भोजन परोसते समय एयर होस्टेस के साथ दुर्व्यवहार किया। जब फ्लाइट अटेंडेंट ने उसे सूचित किया कि बोर्ड पर कोई भोजन नहीं है तो आरोपी चिकन की डिश लेने के लिए तैयार हो गया। जब एयर होस्टेस भुगतान करने के लिए स्वाइप मशीन लेकर उसके पास पहुंची तो उसने कार्ड स्वाइप करने के बहाने एयर होस्टेस का गलत तरीके से हाथ पकड़ा।

    एक महिला ने मुंबई पुलिस को बताया कि जब एयर होस्टेस ने इस बदतमीज़ी का विरोध किया तो वेस्टबर्ग सीट से उठ गया और फ्लाइट में अन्य यात्रियों के सामने इंडिगो के और कर्मचारियों से छेड़छाड़ करने लगा। एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि बाद में उस व्यक्ति ने स्टाफ और अन्य यात्रियों के साथ भी गलत बर्ताव किया।

    आरोपी को  आज यानि गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो  उसे  अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे जमानत दे दी गई।