Blog

  • डिप्टी SMO का होटल के कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप

    डिप्टी SMO का होटल के कमरे में फंदे से लटकता शव मिलने से मचा हड़कंप

    प्रयागराजः शहर के डिप्टी सीएमओ सुनील कुमार सिंह का सोमवार सुबह होटल में शव मिला है। होटल के कमरे में शव बेडशीड से बने हुए फंदे पर लटका हुआ था। सबसे पहले होटल कर्मचारियों ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुनील कुमार सिंह का 8 महीने पहले मिर्जापुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था। वह सीएमओ ऑफिस में तैनात थे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे। सिविल लाइंस स्थित विट्‌ठल होटल में उन्होंने एक कमरा ले रखा था। 8 महीने यहीं रह रहे थे। सोमवार सुबह उसी कमरे में उनका शव मिला है।

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं। डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले थे। शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है। पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। होटल में डीएम संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने फोरेंसिक टीम और पुलिस टीम से केस को वर्कआउट करने के बारे में बात की। स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले उनकी तैनाती मिर्जापुर में थी। अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे। चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी. दूर था। इसलिए यहीं पर रहने लगे थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो काफी मिलनसार थे। किसी से उनका विवाद नहीं था।

    डॉ. सुनील कुमार सिंह ने ड्यूटी से आने के बाद होटल के कमरा नंबर 106 में ही रहते थे। सोमवार सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे पर पहुंचा, तो कमरा ओपन नहीं हुआ। कई बार आवाज देने के बाद कर्मचारी ने रिसेप्शन पर जानकारी दी। इसके बाद होटल स्टाफ ने मास्टर की से दरवाजा खोला, तो कमरे में बेडशीट के फंदे पर सुनील लटके मिले। होटल स्टाफ ने कमरा बंद कर फौरन घटना की जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। पुलिस ने डिप्टी सीएमओ के सामान की तलाशी ली है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। होटल के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं। ताकि कमरे के आस-पास की मूवमेंट देखी जा सके। पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दे दी है। डॉक्टर के पिता घनश्याम सिंह यूपी कॉलेज बनारस में प्रोफेसर थे। एसीपी आकाश कुल्हारी ने बताया, कमरे के एक कोने में बैग रखा हुआ मिला है। बेड से गद्दा जमीन पर लटका हुआ था। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिला है। पुलिस की एक टीम स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं, दूसरी टीम सामान की जांच, परिवार से संपर्क और सीसीटीवी जांचने में लगा दी गई है। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़ी गाड़ियों पर पलटा कोयले से भरा ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, खड़ी गाड़ियों पर पलटा कोयले से भरा ट्रक, उड़े परखच्चे, देखें तस्वीरें

    पटियाला: नाभा के भादसों में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कोयले से भरा ट्रक (07 जी.डी. 2911) का अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वह अनाज मंडी के पास खड़ी गाड़ियों में जा घुसा। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक नाभा से मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था। जोकि इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गया।

    हादसा इतना भयानक था कि ट्रक ने बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। इस संबंध में सूचना मिलने पर थाना भादसों के एसआई गुरमीत सिंह और हवलदार मनिंदर सिंह ढींढसा ने मौके पर पहुंचकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • शादी में जा रहे 4 दोस्तों की कार को ट्रक ने पीछे मारी टक्कर, 2 की मौत

    शादी में जा रहे 4 दोस्तों की कार को ट्रक ने पीछे मारी टक्कर, 2 की मौत

    पटनाः समस्तीपुर में बारात में शामिल होने जा रहे कार सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये हैं। चौंकाने वाली इन दोनों की जान एयरबैग के कारण बच गई। मरने वाले दोनों पीछे बैठे थे, ट्रक की टक्कर से दोनों पीछे और आगे की सीट के बीच में दब गए। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह वार्ड 8 निवासी डोरिक सहनी के पुत्र रमाकांत सहनी (23) और कोरबाधा के वार्ड संख्या 37 निवासी शत्रुघ्न ठाकुर के पुत्र कमलेश कुमार (22) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

    घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी के पास की है। परिजनों का कहना है कि कार में सवार चार दोस्त बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। मृतक रामाकांत सहनी के भाई संतोष सहनी ने बताया कि शाम में सरपंच का बेटा उनके भाई को बुलाकर ले गया था। कहीं किसी मित्र की बारात जाना है लेकिन किसकी शादी थी और बारात कहा जानी थी इसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्हें सुबह चार बजे जानकारी मिली की उसके भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

    लोगों ने बताया कि मध्य रात्रि करीब एक बजे उदापट्टी के पास एक ट्रक ने कार में पीछे से ठोकर मार दी। जिससे कार सामने पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में बैठे सामने के दो मित्र एयरबैंग खुल जाने के कारण जख्मी हो गए। लेकिन कार में पीछे बैठा कमलेश  व रामाकांत की मौत हो गई। हल्ला होने पर रात में ही आसपास के लोगों ने जख्मी को मुसरीघरारी के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां दो को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मुसरीघरारी थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मरने वालों के परिवार को जानकारी दे दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए लगाया गया कैंप, देखें वीडियो

    पंजाबः कुदरती आपदाओं से निपटने के लिए लगाया गया कैंप, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः फिरोजपुर में सिविल डिफेंस की तरफ से अलग-अलग कुदरती आपदा जैसे बाढ़, भूकंप , भयानक आग लगना , दुर्घटना आदि से निपटने के लिए तीन दिन का कैंप लगाया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चो ने हिस्सा लिया। वहीं डिविजनल कमांडेंट चरणजीत सिंह ने कहा की समय समय पर कैंप लगाया जाता है। सिविल डिफेंस में बच्चों को यह ट्रेनिंग दी जाती है कि जो कुदरती आपदा आती है तो उसे कैसे बचाव किया जा सके उसकी पूरी ट्रेनिग दो जाती है। 

  • अमृतपाल सिंह को बड़ा झटकाः हैबियस कॉपर्स याचिका पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    अमृतपाल सिंह को बड़ा झटकाः हैबियस कॉपर्स याचिका पर कोर्ट का आया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः वारिस पंजाब दे के चीफ और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को दाखिल हैबियस-कॉर्पस की याचिका के मामले में कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनके वकील इमान सिंह खारा की ओर से दाखिल हैबियस-कॉर्पस की याचिका लगाई है। जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। वकील इमान खान ऐसा कोई तथ्य या सबूत पेश नहीं कर सके, जिससे साबित हो पाता कि अमृतपाल सिंह अवैध पुलिस हिरासत में था। मामले में पंजाब पुलिस की ओर से अमृतपाल के बीती 23 अप्रैल को ही गिरफ्तार किए जाने का पक्ष रखा गया। पुलिस विभाग द्वारा अमृतपाल के पहले से पुलिस हिरासत में होने के दावे को निराधार बताया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील को फटकार लगाई थी।

    इससे पहले वारिस पंजाब दे के लीगल एडवाइजर ने हैबियस-कॉर्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका) दाखिल की थी। इसमें अमृतपाल के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजे गए बाजेके का नाम भी शामिल था। हाईकोर्ट द्वारा बाजेके पर NSA लगा होने की बात कही गई थी। हाईकोर्ट ने पहले भी जिस आधार पर हैबियस-कॉर्पस दाखिल की गई कि उसे पेश करने को कहा था। इससे पहले मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पूछा था कि किस आधार पर असम जेल की लेडी सुपरिंटेंडेंट को बाई नेम पार्टी बनाया गया है?। पूछा गया था कि क्या वकील को बेसिक कानून की भी जानकारी नहीं है। हाईकोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील से कहा था कि वह किसी दूसरे मजिस्ट्रेट के पास गए लेकिन असम हाईकोर्ट क्यों नहीं गए?। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि उनकी पटीशन का ग्राउंड ठीक नहीं है।

  • पंजाबः मंडियो में लिफ्टिग न होने पर आढ़ती हुए परेशान, लगाया धरना, देखें वीडियो

    पंजाबः मंडियो में लिफ्टिग न होने पर आढ़ती हुए परेशान, लगाया धरना, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः  जिला फिरोजपुर की ज्यादतर मंडियों में लिफ्टिंग ना होने के चलते आढ़ती परेशान नजर आ रहे हैं इसी के चले आज मलावाला के आढ़तियों ने डी.एफ.एस.सी. के दफ्तर के बाहर धरना लगा लिया और नारेबाजी की गई।

    वही आढ़तियों ने कहा की अगर मंडियो से माल न उठाया गया तो मंडिया खाली कहा से होंगी अगर प्रशासन और सरकार ने ध्यान ना दिया तो आने वाले समय में हमें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना, पाठ कर रहे ग्रंथी पर व्यक्ति ने किया हमला

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना, पाठ कर रहे ग्रंथी पर व्यक्ति ने किया हमला

    मोरिंडाः जिले के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक शख्स ने पाठ कर रहे 2 ग्रंथी सिंहों को बेरहमी से पीट डाला। उक्त सारी घटना वहां लगे कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरों के अनुसार एक सिख युवक पाठ कर रहे ग्रंथी सिंहों को पीटना शुरू कर देता है।

    वहीं वहां मौजूद लोगों ने हमला करने वाले शख्स की पीटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल इस घटना के बाद दहशत का माहौल पैदा हो गया है। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बेअदबी के बाद गुस्से में आए लोगों ने मोरिंडा के कनौर चौक पर जाम लगा दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठ गए और सतनाम-वाहीगुरू के नारे लगाने लगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਪੁੱਤਰਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਪਿਓ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਦੋ ਪੁੱਤਰਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੋਈ ਪਿਓ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਲਾਇਨ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਇੱਕ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਨ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਦੋ ਪੁੱਤਰਾਂ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਹੀ ਪਿਓ ਨੇ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਪੁੱਤਰ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਾਰਜ ਸਿੰਘ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 45 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਜੋਧਪੁਰ ਜੋ ਐਮ.ਪੀ. ਵਿੱਚ ਮਸ਼ੀਨ ਨਾਲ ਕਣਕ ਦਾ ਸੀਜਨ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਜਦੋਂ ਉਹ ਕਾਫੀ ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸਨੂੰ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਤੇ ਲੈਕੇ ਉਸਦੇ ਦੋ ਪੁੱਤਰ ਘਰ ਵਾਪਿਸ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ ਕਿ ਜਦ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਦੇ ਨਜਦੀਕ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਤੋਂ ਆ ਰਹੀ ਇੱਕ ਮਹਿੰਦਰਾ ਪਿਕਅੱਪ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰਜ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਦੋਨੋਂ ਲੜਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਇਲਾਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਾਰਜ ਸਿੰਘ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜੇ ਵਿੱਚ ਲੈਕੇ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • जालंधरः आप पार्टी पर दारू और पैसे देने के व्यक्ति ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल

    जालंधरः आप पार्टी पर दारू और पैसे देने के व्यक्ति ने लगाए आरोप, वीडियो वायरल

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उप चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं काजी मंडी में व्यक्तियों ने हाथ में आप पार्टी ने झंडे पकड़े हुए है और आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगा रहे है। इस दौरान विजय नामक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता ने उन्हें नारे लगाने के नाम पर दारू देने और 200 रुपए देने के लिए कहा था। लेकिन ना तो उन्होंने उन्हे दारू दी और ना ही पैसे दिए। उक्त व्यक्ति ने कहा कि हमारा मंत्री एक ही है और वह है बाबा अंबेडकर साहिब। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने अपने हलके में सरेआम दारू और चिट्टा बेचने के आरोप भी लगाए है।

    विजय ने कहा वह मास्टर सलीम के साथ जयकारे भी लगाता है और भेटें भी गाता है। ऐसे में अब देखना यह है कि क्या सच में आप पार्टी की ओर से दारू और पैसे मुहैय्या करवाए जा रहे है। हालांकि इस वीडियो के बाद आप पार्टी के किसी कार्यकर्ता का कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। 

  • पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, दो युवकों का चाकू मारकर कत्ल

    पंजाबः दिल दहलाने वाली घटना, दो युवकों का चाकू मारकर कत्ल

    पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन लूटपाट और कत्ल के मामले सामने आ रहे है। वहीं आज सुबह बस स्टेंड के नजदीक 2 नौजवानों का चाकू मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। दोनों नौजवानों के शव सड़क किनारे बरामद होने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। मारे गए युवकों की पहचान नकुल कुमार (18) पुत्र सतीश कुमार निवासी गली नंबर छह पुराना बिशन नगर और अनिल कुमार (20) उर्फ छोटू पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी के तौर पर हुई है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कातिलों की तालाश शुरू कर दी है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मरने वाले दोनों दोस्त थे और तीन-चार दिन पहले इनका कुछ लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ था। पुलिस को शक है कि इस रंजिश में ही दोनों का कत्ल किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच करने की बात कही जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं नौजवान बेटों की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए इंसाफ की मांग की है।