Blog

  • पंजाब: दुकान में बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    पंजाब: दुकान में बैठे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

    फिरोज़पुर: कस्बा तलवंडी भाई में पुरानी दाना मंडी में आज दोपहर दो अज्ञात मोटरसाइकल सवार नकाबोश ने एक आढ़ती की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर गोलियां चला दी। गोली लगने से प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

    जिससे मोगा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंचे फिरोजपुर दिहाती विधायक रजनीश दहिया ने कहा की हमलावरों को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ लेगी।

  • जालंधरः दिनदहाड़े इलाके में 2 सिलेंडर चोरी कर लुटेरा फरार, देखें CCTV

    जालंधरः दिनदहाड़े इलाके में 2 सिलेंडर चोरी कर लुटेरा फरार, देखें CCTV

    जालंधरः शहर में लूटपाट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन शहर में चोरी की घटनाओं की वार्ता के सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला घास मंडी स सामने आया है। जहां दिनदहाड़े एक्टिवा सवार लुटेरा सिलेंडर चोरी करके ले गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि घास मंडी चौक नजदीक दशहरा ग्राउंड के पास सफेद रंग की एक्टिवा सवार पर आया लुटेरा सिलेंडर चोरी कर ले जा रहा है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय ने बताया कि उसके घर से लुटेरा 2 सिलेंडर चोरी कर कर ले गया है। लेकिन इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं दी।

    पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस को शिकायत देते हैं तो वह उक्त लुटेरों को पकड़ कर थोड़ी देर बाद छोड़ देती है। जिसके बाद दोबारा वह घटनाओं को अंजाम देते हैं। विजय ने कहा कि पहले भी वहां पर चोरी की वारदात हो चुकी है। 

  • जालंधरः इस इलाके में चोरों ने 4 से 5 घरों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में चोरों ने 4 से 5 घरों को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    जालंधरः थाना लांबडा के अंतर्गत आते गांव निजंरा में देर रात चोर 4 से 5 घरों को अपना निशाना बना वहां से फरार हो गए और घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हरनेक सिंह मेंबर पंचायत ने बताया कि देर रात को हाथ में तेज़धार हथियार लेकर चोर उनके गांव में घूम रहे थे और उनकी तरफ से बंद पडे घरों को अपना निशाना बनाया गया।

    जहां वह कई घरों में समान चोरी कर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ़ थोड़ा लंबडा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि गांव निजंरा में देर रात चोर बंदर घरों को अपना निशाना बना वहा से इस समान चोरी कर फरार हुए। शिकायत मिलने के बाद भी उनकी टीम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि चोरों को जल्द से जल्द पकडा जा सके।

  • पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    पंजाब : नेशनल हाईवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, कई वाहन चालक फिसले

    लुधियाना: दिल्ली नेशनल हाईवे पर हीरो साइकिल के नजदीक पुल पर एक तेल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर की बाइक सवार से भिड़ंत हुई। इस बीच बाइक सवार बाल-बाल बच गया। टैंकर गलत साइड से आ रहा था। इसमें काले तेल भरा हुआ था। ये टैंकर पंजाब ऑयल का है, जो पानीपत से आ रहा था। टैंकर के पलटने के बाद सड़क पर तेल ही तेल फैल गया। पुल पर कई वाहन स्लिप होते दिखे। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने ड्राइवर को टैंकर से निकाला।

    बताया जा रहा है कि ड्राइवर की टांग टूट गई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल अभी टैंकर का मालिक मौके पर नहीं पहुंचा है। घायल चालक का नाम गुरविंदर सिंह है । वह टैंकर लेकर ट्रांसपोर्ट नगर जा रहा था। हाईवे पर चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के ट्रैफिक पुलिस निर्देश दे रही है। मौके पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस कर्मचारियों ने खुलवाया।

  • पंजाब : इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

    पंजाब : इस मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जारी हुआ ड्रेस कोड

    पटियाला: पटियाला के काली माता मंदिर में दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार अब महिलाएं व पुरुष छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जा सकेंगे। यह फैसला अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति और हिन्दू तख्त ने लिया है। पटियाला के प्रसिद्ध काली माता मंदिर के बाहर लगाए गए एक पोस्टर को निजी शीर्षकों के साथ लगाया गया है जिसमें कहा गया है कि लड़कों-लड़कियों और महिलाओं-पुरुष को अब छोटे कपड़े पहनकर मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और वे मंदिर में दर्शन नहीं कर सकेंगे।

  • पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    पंजाब: ट्राली के नीचे आया एक्टिवा सवार व्यक्ति, हुई मौत

    लुधियाना: ऋषि नगर इलाके में एक्टिवा सवार व्यक्ति ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली के पिछले टायर सिर के ऊपर से गुजरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोशन लाल (40) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी गार्ड था।

    बीते कल वह स्कूटी पर ड्यूटी जा रहा था। इस दौरान अचानक सड़क पर एक गली से कार बाहर निकली। रोशन लाल ने कार से बचाव करने के लिए एक्टिवा की ब्रेक लगा दी। ऐसे में उससे स्कूटी संभली नहीं और साथ में गुजर रही ट्रॉली के नीचे आ गया। ट्रॉली चालक ने वापस जाकर रोशन लाल को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था।

    ये हादसा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने तुरंत थाना PAU की पुलिस को सूचित किया। मौके पर जांच अधिकारी महिन्द्रपाल पहुंचे। महिन्द्रपाल ने रोशन लाल के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

  • जालंधर : स्टेशनों पर टिकट बुकिंग को लेकर लगी भीड़, रेलवे विभाग ने किया ऐलान

    जालंधर : स्टेशनों पर टिकट बुकिंग को लेकर लगी भीड़, रेलवे विभाग ने किया ऐलान

    जालंधर: रेलवे की तरफ से फिरोजपुर मंडल में स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए नौ बुकिंग विंडो काउंटर बढ़ाए गए हैं। रेलवे ने यह कदम इसलिए उठाया है, जिससे यात्रियों को बुकिंग काउंटरों पर लगने वाली भीड़ की वजह से परेशानी न हो और उक्त भीड़ को दूसरे काउंटरों पर बांटा जा सके। इसके मद्देनजर ही जालंधर, जालंधर कैंट, अमृतसर, श्री माता वैष्णो देवी कटरा में एक-एक, ढंढारी कलां में दो, जम्मूतवी ने तीन बुकिंग काउंटर बढ़ाए गए हैं।

    इसके अलावा, स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान संबंधी भी बार-बार सूचनाएं करवाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को आसानी से पता चल सके कि उनकी ट्रेन कौन से प्लेटफार्म में आ रही है। डीआरएम डा. सीमा शर्मा ने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों की वजह से स्टेशनों में भीड़ अत्यधिक बढ़ गई है। इससे टिकट बुकिंग काउंटरों के आगे लाइनें भी लंबी होने लग पड़ी हैं। ऐसे में काउंटरों के आगे की भीड़ को घटाने व यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से ही यह अतिरिक्त काउंटर शुरू किए जा रहे हैं। वहीं भीड़ प्रबंधन के लिए आरपीएफ की तरफ से माइक के जरिये प्रबंध किए जा रहे हैं।

    आज छपरा-अमृतसर के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रेल यात्रियों की सुविधाओं को मद्देनज़र रखते हुए चलेगी। रेलवे की तरफ से छपरा से अमृतसर के बीच अनारक्षित स्पेशल रेल 05005-06 चलाई जा रही है। इसके तहत छपरा-अमृतसर स्पेशल रेल 23 जून को छपरा से सुबह साढ़े दस बजे चलेगी और अगले दिन सुबह साढ़े नौ बजे अमृतसर पहुंचेगी।

    इसी तरह से वापसी के लिए अमृतसर छपरा स्पेशल 05006 रेल 24 जून को अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर एक बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन सामान्य श्रेणी के अनारक्षित डिब्बों में है और ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया, भटनी, सीवाना में रुकेगी।

  • जालंधरः संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

    जालंधरः संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

    जालंधर : देहात में थाना पतारा के अंतर्गत आते इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध हालातों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला की हत्या कर उसे पुल के नजदीक फैंक दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।

    इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने महिला के शव को कब्जे में सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया  Yellow अलर्ट, तेज हवाओं के साथ और बारिश के आसार

    पंजाब : मौसम विभाग ने जारी किया Yellow अलर्ट, तेज हवाओं के साथ और बारिश के आसार

    चंडीगढ़ : पंजाब में शुक्रवार से अगले चार दिनों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तेज गरज व चमक के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही बारिश भी पड़ेगी। खासतौर से 25 व 26 जून के लिए मौसम विभाग ने पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक इससे पारे में चार से पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    उधर, वीरवार को सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते पारे में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही रहा। पंजाब में सबसे अधिक 41.7 डिग्री का अधिकतम तापमान मुक्तसर का दर्ज किया गया। वहीं, अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का पारा 40.7 डिग्री, लुधियाना का 36.3, पटियाला का 36.0, पठानकोट का 37.5 डिग्री, बरनाला का 40.7 डिग्री व रोपड़ का 35.9 डिग्री दर्ज किया गया।

    पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 26.2 डिग्री का न्यूनतम तापमान फतेहगढ़ साहिब का रहा। पंजाब में सुबह साढ़े आठ बजे तक सबसे अधिक फतेहगढ़ साहिब में 15.5 एमएम की बारिश पड़ी। पटियाला में 12.5 एमएम, एसबीएस नगर में 11.5 एमएम, रोपड़ में 4.0 एमएम की बारिश पड़ी।

  • पंजाब :  बड़ा झटका, अब पेंशनधारकों को देना होगा टैक्स

    पंजाब : बड़ा झटका, अब पेंशनधारकों को देना होगा टैक्स

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने अपने रिटायर्ड मुलाजिमों/पेंशनरों पर पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टैक्स (पीएसडीटी) लागू कर दिया है। इसके तहत उनकी पेंशन में से प्रति माह 200 रुपये काटे जाएंगे। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग (वित्त खर्च- 5 शाखा) द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि वित्त विभाग ने पेंशनरों/रिटायर मुलाजिमों से पंजाब स्टेट डेवलपमेंट टेक्स वसूलने के एक्साइज एंड टेक्सेशन विभाग के प्रस्ताव पर विचार करने के बाद उसे मंजूरी दे दी है।

    गौरतलब है कि एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग राज्य में टेक्स एकत्र करने के लिए नोडल एजेंसी है। इस संबंध में वित्त विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जल्दी ही इस संबंध में नोटिफिकेशन कर दिया जाएगा और सरकार पेंशनधारकों के बैंक खातों से सीधेउपरोक्त टेक्स की राशि काटने के निर्देश देगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार द्वारा 2018 में कार्यरत सरकारी मुलाजिमों पर यह टैक्स लगाया था।

    इसके तहत मुलाजिमों के वेतन से हर महीने 200 रुपये काटे जाते हैं, जो आज तक लागू है। कैप्टन सरकार ने पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम, 2018 के तहत यह टैक्स लागू किया था। इसमें कहा गया है कि पंजाब सरकार के अनुसार कोई भी व्यक्ति जो पंजाब में व्यापार, व्यवसाय, पेशे या रोजगार में लगा हुआ है, जो आयकर दाता है, इसका मतलब है कि जिसकी आयकर अधिनियम के तहत ”0” से अधिक है तो कर योग्य आय है, को उक्त अधिनियम के तहत कर का भुगतान करना होगा।

    राज्य में पुरानी पेंशन की बहाली और मुलाजिमों की लंबे समय से पेंडिंग मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे साझा मुलाजिम मंच ने राज्य सरकार के ताजा फैसले की कड़ी निंदा की है। मंच के कन्वीनर सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि दुख और शर्म की बात है कि इस सरकार ने मात्र पेंशन के सहारे जीवन बसर करने वाले बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने तो डेवलपमेंट टैक्स के नाम पर कर्मचारियों की जेब काटने का तरीका ढूंढ लिया था और अब राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने तो रिटायर्ड मुलाजिमों पर निशाना साधा है, जिन्हें अपने बाकी जीवन के दौरान पेंशन से ही गुजारा करना है।

    खैरा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार यह कह रही है कि वह कर्मचारियों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करेगी। साथ ही सरकार का यह भी दावा है कि खजाना भरा हुआ है, तो पेंशन पर जीवनयापन करने वालों की जेब काटने की क्या जरूरत पड़ गई? उन्होंने कहा कि सरकार न तो पुरानी पेंशन बहाल कर सकी है और न ही कर्मचारियों की लंबित मांगों का ही हल निकला है। बड़ी संख्या में मुलाजिम पूरे वेतन का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार किसी न किसी बहाने मुलाजिमों की जेब काटने के मौके तलाशने में जुटी है।