Blog

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम मान के आरोपों को लेकर किया खुलासा, देखे Live

    पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम मान के आरोपों को लेकर किया खुलासा, देखे Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे द्वारा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी जसइंदर से नौकरी दिलवाने के बदले 2 करोड़ रुपए के मामले में प्रेस वार्ता दौरान खुलासा किया था। इसके कुछ देर बाद अब पूर्व सीएम चन्नी ने प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर खुलासा किया है। पूर्व सीएम चन्नी ने सीएम मान पर आरोप लगाए है कि मुझे बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। यह मुझे ही नहीं सभी कांग्रेसियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि ऐह सवा साल दा मैनू बदनाम करन नूं तुलेया पेया है। मेरा एनकाउंटर करवा दे…।

    उन्होंने कहा कि सीएम मान ने मेरे भांजे हनी को भी मामले में जोड़ने की कोशिश की थी। वहीं इसके बाद अब उनके भतीजे को बदनाम करने की कोशिश की। चन्नी प्रेस वार्ता में अपने भतीजे को भी साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि उनके छोटे भाई की पूरी फैमिली डाक्टर है और उनका भतीजा भी डाक्टरी कर रहा है। मेरे भाई मनोहर का बेटा जशन इस समय एमडी कर रहा है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि जसइंदर भगवंत मान के पास आया होगा और नौकरी की बात की होगी। लेकिन भगवंत मान ने उसे कहा होगा कि चन्नी को बदनाम करना होगा। जिसके बाद मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई है। सीएम मान ने पत्र भी दिखाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जसइंदर ने इस मामले को लेकर मार्च 2021 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जहां उसकी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके सबूत भी उन्होंने पेश किए। 

    चन्नी ने आज एक बार फिर से कहा कि उन्होंने कभी भी किसी व्यक्ति को नौकरी देने के दौरान यह नहीं कहा कि मेरे भतीजे या मेरे भांजे को मिल ले। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा कभी कर ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि मैंने कभी झूठी सौंगद नहीं खाई थी और ना ही मैं कभी झूठी सौंगद खाऊंगा। वहीं इस मामले को लेकर चन्नी के भतीजे जशन के कहा कि वह कभी जसइंदर से मिला ही नहीं है। मुझे और मेरे परिवार को बदनाम किया जा रहा है। जशन ने कहा मैं तो जसइंदर को जानता भी नहीं हूं। वहीं परगट सिंह ने दावा किया है कि पंजाब कैबिनेट जसइंदर की कैटेगेरी को नौकरी दे ही नहीं सकती और ना ही सीएम भगवंत मान उसे नौकरी दे सकते है। उन्होंने कहा कि जसइंदर डी रैंक का खिलाड़ी है।उन्होंने कहा कि जसइंदर अभी भी पंजाब किंग्स इलेवन की प्लेइंग इलेवन में नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अभी भी 23 वें खिलाड़ी के रूप में है। उन्होंन कहा कि यह सीएम मान की आदत है कि एक सनसनी बनाकर मुद्दे को दूसरी ओर डायवर्ट करना होता है। उन्होंने कहा कि मैं तो हैरान हूं ऐसी स्टेटमैंट कोई आप का प्रवक्ता दे तो कहे लेकिन सीएम के लैवल पर ऐसी स्टेटमैंट शोभा नहीं देती।

    वहीं इस मामले को सुखपाल खैहरा ने सोशल मीडिया के जरिये खुलासा किया है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि मुझे यकीन है कि भगवंत मान को हाईकोर्ट के 31.3.21 के फैसले के बारे में पता है, जिसमें जसिंदर बैदवान की अपील को माननीय हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था, तो चरणजीत चन्नी सहित किसी भी सीएम के लिए 2 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगना कैसे संभव है, जैसा कि सीएम मान ने आज अपने द्वारा की हगाई प्रेस वार्ता के दौरान आरोप लगाया गया है। यह नकली क्रांतिकारियों द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने के लिए गढ़ी गई एक और मुर्गे और बैल की कहानी है। दागी मंत्री कटारुचक पर लगे ठोस आरोपों पर भगवंत मान चुप क्यों हैं? केवल कांग्रेसी नेताओं को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है?  इस दौरान उन्होंने दो पत्र जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि बैडवान को 31 मार्च, 2021 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बर्खास्त कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री और जसिंदर ने पीसी में साझा नहीं की गई।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों में खूनी झड़प, एक का कटा अंगूठा

    पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों में खूनी झड़प, एक का कटा अंगूठा

    तरनतारन: श्री गोइंदवाल साहिब की सेंट्रल जेल कई बार विवादों में रह चुकी है। वहीं अब एक बार फिर से जेल में कैदियों के भिड़ने का मामला सामने आया है। जहां दो कैदियों में खूनी झड़प हुई।मिली जानकारी के मुताबिक जेल में आज दोपहर दो कैदियों में झड़प हुई। इस दौरान एक कैदी का अंगूठा कटने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब में बंद कैदी सतनाम सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी लोहारका कलां पति बारीयां की जिला अमृतसर के तलवरिंदर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गली बोहड़ी वाली तरनतारन के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    जिस दौरान तलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार के साथ सतनाम सिंह पर हमला कर दिया। इस हादसे में उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इस हमले की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस झगड़े को शांत करवाया। घायल हालत में सतनाम सिंह को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ माह पहले भी इसी जेल में गैंगवार हुई थी। जिसमें दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी। वहीं आज एक बार फिर से झगड़े होने के बाद सेंट्रल जेल सुर्खियों में आ गई है। 

  • तलमेहड़ा: निर्जला एकादशी पर विशाल भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील 

    तलमेहड़ा: निर्जला एकादशी पर विशाल भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के तलमेहड़ा बाजार चौंक में हर वर्ष निर्जला एकादशी के दिन चने भटूरे,ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान वितरण किया जाता है। गांव बडोआ के समाजसेवी- योगराज शर्मा,देवी लाल शर्मा, विनोद शर्मा ,राजीव शर्मा,लेखराज शर्मा,  अनिल शर्मा,तिलक राज शर्मा,अशोक शर्मा,सतीश शर्मा, रवि शर्मा,सोनू बाबा,राकेश धीमान, रधुवीर सिंह,सारांश शर्मा, नरेश शर्मा, राहुल,हनी शर्मा,गोपू शर्मा,अमन शर्मा, मोहित शर्मा, सुखदेव शर्मा,सक्षम सहित अन्य युवाओं ने इस भंडारे में अपना अपना योगदान दिया। इस मौके पर सैंकड़ों लोगों ने भंडारे तथा ठंडे मीठे पानी की छबील तथा मिष्ठान सहित फ्रूटों का आनंद लिया।इस इलावा तलमेहड़ा बाजार में राज कुमार शर्मा ने गने के रस की छबील लगाई तथा लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बहीं पर उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर निर्जला एकादशी के दिन भंडारों का आयोजन किया गया। बहीं पर अलग अलग स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबीलें भी लगाई गई थी।
     
  •  बददी: खाई में गिरी कार ,घायलों को किया पीजीआई रेफर

     बददी: खाई में गिरी कार ,घायलों को किया पीजीआई रेफर

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी साई मार्ग पर मलगन के समीप  एक गाडी के पचास फीट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार साई स्कूल की चार अध्यापिकाएं बुरी तरह से घायल हो गई है। घायलों को लोगों को मदद से बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह साढ़े 8 बजे हुआ। हरियाणा राज्य के जिला पंचकूला के पिंजौर निवासी बर्फीला शारदा (54), न्यू चंडीगढ़ के ओमक्स निवासी अंजू गुप्ता (50), बद्दी के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आशा (52) तथा हरियाणा के जिला पंचकूला के कालका निवासी निशा (53) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साई में शिक्षक तैनात है। यह चारों अध्यापकों एक गाड़ी एचआर 70 डी-3277 को हायर करके रोज स्कूल पहुंचती है।
    बुधवार को जैसे ही इनकी गाड़ी मलगन गांव के समीप पहुंची तो तेज बारिश के दौरान चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पचास फीट गहरी खाई में गिर गयी। गाड़ी के गिरने के बाद शिक्षक आशा और निशा तो गाड़ी से निकाल गई लेकिन बर्फीला और अंजु गुप्ता गाड़ी में ही फंस गई। शौर सुन कर गांव के लोग जमा हो गए है। गाड़ी को सीधा करने के बाद दोनों अध्यापकों को किसी तरह से बाहर निकाला। इस कार को चालक हरीश चला रहा था जिसे मामुली चोटे आई। घायलों को निजी वाहनों से बद्दी अस्पताल पहुंचा गया जहां से बर्फीला शारदा और अंजु के सिर में चोट अधिक होने से उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया जबकि आशा और निशा सिटी स्कैन कराने के लिए रैफर कर दिया गया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
  • निर्जला एकादशी को पानी पिलाना पुण्य का काम – मदन चौधरी

    निर्जला एकादशी को पानी पिलाना पुण्य का काम – मदन चौधरी

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी साईं रोड पर भारद्वाज अस्पताल के सामने बुधवार को निर्जला एकादशी के उपलक्ष में हलवे व ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को पानी पिलाया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मदन लाल चौधरी भी मौजूद रहे। मदन लाल चौधरी ने कहा कि निर्जला एकादशी को किया जाने वाला दान सर्वोपरि माना गया है। इसी उपलक्ष में देशभर में जगह-जगह लोग पानी, हलवे व अन्य तरह के भंडारे और छबीलो का आयोजन करते हैं ।उसी उपलक्ष में साईं रोड पर आज इस छबील का भी आयोजन किया गया है। जिसमें आने जाने वाले सैकड़ों लोगों व स्थानीय दुकानदारों ने यह प्रसाद ग्रहण किया है ।इस मौके पर हरपाल सिंह ,नरेश कुमार, पार्षद कुलदीप सिंह, राज कुमार, निरंजन दास, संजीव कुमार, विक्की ,रोहित कुमार और राहुल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
  • पंजाबः सीएम मान की काफ्रेंस का जवाब देने के लिए चन्नी करेंगे प्रेस वार्ता

    पंजाबः सीएम मान की काफ्रेंस का जवाब देने के लिए चन्नी करेंगे प्रेस वार्ता

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस मामले को लेकर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी 4 बजे प्रेस वार्ता करेंगे और मामले को लेकर खुलासा करेंगे।

    बता दें कि सीएम मान और पूर्व सीएम चन्नी के बीच यह मामला काफी गर्माता हुआ दिखाई दे रहा है। हाल ही में सीएम मान ने प्रेस वार्ता की थी जिसमें उन्होने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी को और उसके पिता साथ मीडिया समक्ष लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि जसइंदर सिंह से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। 

  • पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    पंजाबः खिलाड़ी से 2 करोड़ मांगने के मामले में CM मान ने पूर्व CM चन्नी को लेकर किया बड़ा खुलासा, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दी डेडलाइन आज खत्म होने के बाद सीएम मान ने प्रेस वार्ता की। सीएम मान ने खिलाड़ी को नौकरी देने के नाम पर 2 करोड़ मांगने के मामले में बड़ा खुलासा किया है। सीएम मान ने बताया कि उक्त खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब का खिलाड़ी है। हालांकि प्लेइंग इलेवन में उसका नाम नहीं आया। लेकिन उक्त खिलाड़ी से नौकरी दिलवाने के मामले में रिश्वत मांगी गई थी। जिसमें उन्होंने इस मामले को लेकर पूर्वी सीएम चन्नी के भतीजे के खिलाफ सबूत भी पेश किये है। जसइंदर सिंह खिलाड़ी का नाम है। जिससे नौकरी दिलवाने के लिए रिश्वत मांगी गई है। सीएम मान ने कहा कि सीएम मान ने इस दौरान खिलाड़ी जसइंदर सिंह का रिकॉर्ड भी पेश किया।

    जिसके बाद उन्होंने रिश्वत को लेकर आज खुलासा किया। मान ने बताया कि जशन ने उक्त खिलाड़ी के कागज देखे थे। जिसके खिलाड़ी को नौकरी दिलवाने के लिए अगले दिन बुलाया और गाड़ी में बैठने को कहा। उक्त खिलाड़ी के पिता ने जशन पर पैसे मांगने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उनसे अपशब्द भी कहे गए। हालांकि इससे पहले सीएम मान ने पूर्व सीएम चन्नी को 31 मई तक का समय दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने भतीजे से बात करके खुद ही बता दें कि उन्होंने नौकरी के नाम पर पैसे लिए हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्होंने खिलाड़ी को खुद पेश करने की बात कही थी।

    सीएम ने कहा कि वह जो भी कहते हैं, तथ्यों के आधार पर कहते हैं। अब चन्नी को सामने आकर जवाब देना चाहिए। मान ने मीडिया को क्रिकेटर जस इंदर और चन्नी की मुलाकात की फोटो दिखाते हुए कहा कि अब चन्नी खुद फैसला कर लें कि ये वही हैं या कोई और है? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहली बार जब ये मामला उठाया तो चन्नी ने गुरुद्वारे जाकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने सफाई दी और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दावा किया था कि वह कभी किसी खिलाड़ी या उसके परिवार से नहीं मिले। इन फोटोज ने चन्नी के झूठ की पोल खोल दी है।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री के साथ मौजूद क्रिकेटर जस इंदर के पिता मनजिंदर सिंह ने कहा कि उनकी मोहाली में 9 नवंबर 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी से 10 मिनट मुलाकात हुई थी। तब चन्नी के साथ तत्कालीन डिप्टी सीएम ओपी सोनी और पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू भी थे। भगवंत मान ने मनजिंदर सिंह और चन्नी की मुलाकात की फोटो के अलावा उस दिन के प्रोग्राम का इन्विटेशन लेटर भी मीडिया को दिखाया।

  • दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः कार में लगी आग, जिंदा जले 4 लोग, देखें वीडियो

    हरदाः मध्य प्रदेश में हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बेकाबू कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। कार में बैठे चारों लोग जिंदा जल गए। घटना नौसर गांव के नजदीक बुधवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतकों में पति-पत्‍नी समेत एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं।

    जानकारी के मुताबिक कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। अचानक उसका टायर फट गया और अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई। कार में सवार चार लोग जिंदा जल गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। सभी मृतक 25 से 30 वर्ष की उम्र के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार कार में बैठे लोग हरदा जिले के बरकला चारखेड़ा गांव के निवासी थे। वे बुधवार की सुबह अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।

  • जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधरः इस बाजार में पहुंची नगर निगम की तहबाजारी टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः नगर निगम की तहबाजारी टीम ने वाल्मीकी चौक (ज्योति चौक) के पास रैनक बाजार में रूटीन चैकिंग की। इस दौरान तहबाजारी टीम को देखकर कुछ दुकानदारों ने पहले ही दुकानों के बाहर रखा सामान उठाकर अंदर करना शुरू कर दिया। निगम की ओर से कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया व कईयो को चेतावनी दी गई। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल भी देखने को मिला। दुकानदार अपना सामान फटाफट समेटते नजर आए। राकेश हंस तहबाजारी अधिकारी ने कहा कि निगम कमिश्नर के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। तहबाजारी विभाग के अधीक्षक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान दुकानदारों एवं फड़ी वालों द्वारा सड़कों पर लगाई गई मार्केट को लेकर हटवाने की चेतावनी दी।

    इस दौरान पुलिस टीम भी साथ रही। निगम के अधिकारियों ने बताया कि ज्योति चौक के आसपास के इलाके में लोगों ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानें लगा ली थीं। जिसके कारण वह वह रूटीन चैकिंग करने के लिए वहां पहुंचे। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का सामान जब्त नहीं किया। उन्होंने दुकानदारों को दुकानों के बाहर सामान रखने को लेकर चेतावनी दी है। 

  • पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    पंजाबः कैबिनेट में फेरदबल, इन 5 मंत्रियों को सौंपे नए विभाग, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में आज 2 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। जिनमें गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह का नाम शामिल है। इस दौरान उनके विभागों का भी बटवारा कर दिया गया। 2 नए मंत्रियों के शपथ दौरान 3 मंत्रियों के विभाग बदले गए। इस दौरान कुल 5 मंत्रियों को नए विभाग सौंपे गए है। जिनमें इन दोनों के साथ 3 पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदले गए हैं। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से दो अहम खेतीबाड़ी व पंचायती विभाग वापिसले लिए गए हैं और उन्हें अब एनआरआई अफेयर और प्रशासिक सुधार विभाग सौंपा गया है। 

    इसके साथ ही बलकार सिंह को लोकल बॉडी विभाग, गुरमीत सिंह खुडियां को खेतीबाड़ी विभाग और लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को जल संसाधन, स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विस, कन्सेर्वटिव ऑफ लैंड एंड वाटर, माइनिंग व जियोलॉजी, विभाग सौंपा गया है। विभागों का बटवारा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह लोगों की उम्मीदों के मुताबिक अपना कर्तव्य ईमानदारी से निभाएंगे।