अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज प्रशासन परिवार द्वारा दिया गया मैमोरंडम रिसीव कर लिया है। प्रशासन ने परिवार के किसी एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई हैं और कहाकि कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस खिलाफ कारवाई की जाएगा। जिसके बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया कि सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा।
Blog
-

पंजाबः सरकारी स्कूल के बाथरूम में बेहोश मिला दूसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर
लुधियानाः गांव सुनेत में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा का छात्र बेसुध मिला। जिसके बाद स्कूल के स्टाफ ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। छात्र वेंटिलेटर पर है। इस घटना को लेकर छात्र के पिता चिराग ने बताया कि उसके बेटे के गले में रस्सी जैसे निशान हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें बेटे के बेसुध हालत में मिले की जानकारी नहीं दी।
बता दें कि छुट्टी के समय जब बेटा घर न पहुंचा तो उसकी मां उसे तालाश करते हुए स्कूल पहुंची। उसे स्कूल पहुंचने पर पता चला कि बेटे को रघुनाथ अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पर सराभा नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की पहचान मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। स्कूल स्टाफ के मुताबिक दोपहर में लड़का बाथरूम गया था। जब वह नहीं लौटा तो स्कूल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने उसे बाथरूम में बेहोश पाया और रघुनाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखथे हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।
पीड़िता के पिता चिराग ने कहा कि दोपहर में घर नहीं लौटने पर उन्होंने बेटे की तलाश शुरू कर दी। लड़के की तलाश में स्कूल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने दावा किया कि लड़के की गर्दन पर गला घोटने जैसे निशान हैं। स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान एक शिक्षक हरप्रीत कौर ने उन्हें छात्र के बारे में बताया। वह उसे अस्पताल ले गया और अपनी जेब से अस्पताल के बिलों का भुगतान भी किया।
हरजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस एरिया में लड़का बेहोश पाया गया, वह सीसीटीवी की कवरेज में नहीं है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि बाथरूम के पास निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ठप हो गया। मौके पर अभी भी बजरी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र बजरी पर फिसलकर किसी चीज से उलझ गया होगा। थाना सराभा नगर के एसएचओ सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे चोटों की असलियत जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं
-

कार चालक से नगदी मिली
ऊना/सुशील पंडित: हरोली के बाथडी में एक कार से 5,26970 रुपए एसएसटी टीम -2 ने नाकाबंदी के दौरान बरामद किए। जब टीम ने बेला वाथड़ी में नाका लगाया हुआ था तो हिमाचल पंजाब की सीमा पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया। तलाशी किए जाने पर कार चालक विनय कुमार निवासी खेड़ा कलमोट जिला रोपड़ पंजाब से नगदी के बारे पूछताछ की गई तो इस नकदी से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। एसडीएम हरोली गौरव शर्मा ने बताया कि इस राशि को जिला कोषागार कार्यालय में जमा करवा दिया गया है। -

भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए करते हैं जद्दोजहद : सतपाल सिंह सत्ती
रविवार को भाजपा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेगें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
ऊना/सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को नगर परिषद संतोषगढ़ में डोर टू डोर प्रचार अभियान के तहत अपने पक्ष में मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने मौजूदा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए जुटाई गई उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकारों ने केवल मात्र विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश के लिए दिल खोलकर विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सपा सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के नेता आज एक भी विकास कार्य नहीं गिनवा पा रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में यही फर्क है कि भाजपा के नेता अपने क्षेत्र के विकास के लिए जद्दोजहद करते हैं जबकि कांग्रेस के नेता अपने अस्तित्व की जंग अपनी ही पार्टी में लड़ते रहते हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई में हमेशा विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों को बलि चढ़ाया गया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश में विवाद बदल रहा है और प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस ही कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 2500 करोड रुपए की योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया है जबकि आने वाली भाजपा सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा में रविवार को प्रस्तावित भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस दौरे के दौरान भारी संख्या में जनता नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा के मैदान में पहुंचेगी। -

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया प्रतिज्ञा पत्र
हिमाचल,हिमाचलियत और हम वचन निभाएंगे: मुकेश अग्निहोत्री
ऊना/सुशील पंडित: निजी होटल में करवाई गई एक प्रेस वार्ता में कांग्रेसी नेता और हरोली से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में हिमाचल कांग्रेस का प्रतिज्ञा पत्र जारी किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि हिमाचल, हिमाचलियत और हम वचन निभाएंगे, यह प्रतिज्ञा पत्र में कहा गया है। इस प्रतिज्ञा पत्र में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने सभी वर्गों को तरजीह देते हुए महंगाई से निपटने के उपाय कर्मचारी कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पुलिस एवं कानून व्यवस्था, पत्रकार कल्याण योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा प्रणाली उच्च तकनीकी शिक्षा, समाज कल्याण योजनाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं, सेवानिवृत्त सैनिक एवं अर्धसैनिक बल योजना, पेंशनभोगी कल्याण योजना, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, युवा व खेलकूद योजना, जनजातीय दलित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कई योजनाओं का समावेश कर कांग्रेस ने अपना महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो 10 ग्रंटियां दी है साक्षर उन पर अमल करते हुए जितनी योजनाएं हमने इस प्रतिज्ञा पत्र में बताई हैं उनके ऊपर कांग्रेस हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य योजना बनाकर काम करेगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा प्रतिज्ञा पत्र में हिमाचल,हिमाचलियत और हम के माध्यम से खेती और बागवानी डेयरी विकास पशुपालन, मत्स्य पालन, पर्यटन परिवहन व्यवस्था, वन एवं पर्यावरण संरक्षण, उद्योग, बिजली, ग्रामीण व शहरी विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता मामले, खनन, जल संसाधन और संस्कृति एवं परंपराएं, साहित्य भाषा और बोली तथा देवस्थान और तीर्थ यात्राएं जैसी योजनाओं को कार्य रूप देकर अमलीजामा पहनाया जाएगा।इस पत्रकार वार्ता में जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें जिलाध्यक्ष भी शामिल रहे।इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता विंग कमांडर अनुमा आचार्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी सतपाल रायजादा उना सदर, सुदर्शन बबलू प्रत्याशी चिंतपूर्णी विधानसभा,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत राणा, विधानसभा कुटलैहड़ से प्रत्याशी देवेंद्र भूट्टो की ओर से विजय डोगरा प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी, महेश्वर चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जिला ऊना कांग्रेस एवं प्रदेश युवा अध्यक्ष निगम भंडारी उपस्थित रहे। -

हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त: राजेंद्र राणा
कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए मांगा समर्थन
ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से कांग्रेस की आंधी चल रही, उसमें साफ है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना तय है। शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश से प्रचारक अध्यक्ष राजेंद्र राणा द्वारा बंगाणा में भारी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने भाजपा का सूफड़ा साफ करने का मन बना लिया है। हिमाचल प्रदेश के लोग महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी कुर्सी बचाने की खातिर जनता से गोल्डन चांस मांग रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्ष के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कर पाए।
अगर कोई फरियादी उनके पास जाता है तो सिर्फ उसे आश्वासन ही मिलता है और उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में ट्रैक्टर की सब्सिडी को लेकर एक महा घोटाला हुआ है क्षेत्र के युवाओं के लिए ना तो कोई खेल मैदान ना पाए और ना ही कोई उद्योग उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन दिलाता हूं हम बड़ी ईमानदारी से काम करेंगे जो 20 साल में नहीं किया गया वह एक वर्ष में करके दिखाएंगे। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए बंगाणा, बाबा डेरा, नारी, विश्वकर्मा मंदिर ,झलेडा्, रैंसरी, रविदास मंदिर में जनता से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।इन नुक्कड़ सभाओं में भारी जनसमूह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर देवेंद्र भुट्टो, रामआसरा ब्लॉक प्रधान कांग्रेस, धर्मेंद्र पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देसराज गौतम, देशराज मोदगिल ,सुमित शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विवेक शर्मा, विवेक मींका, कार्यकारी अध्यक्ष ब्लॉक , रुमेल धीमान, युवा प्रधान मनीष बैंस, सत्या देवी जिला परिषद, गोपाल सैनी युवा नेता, कांग्रेस सेवा दल के से दौलतराम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -

पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर केस को लेकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला ने बीत दिन विवादित बयान दिया था। जिसके बाद आज पंजाब पुलिस ने आतंकी गोपाल सिंह चावला पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने गोपाल सिंह चावला पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो आतंकी चावला विदेश में बैठे लखबीर लंडा का खास है। खालिस्तानी आतंकी चावला ने सोशल मीडिया पर सूरी की मौत के बाद बधाई दी है।

आतंकी चावला ने कत्ल करने वाले की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी भी ली है। तरनतारन से कनाडा जाकर बसे और गैंगस्टर से आतंकी बने लखीबर ने लंडा हरिके अकाउंट से एक पोस्ट कर कहा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।
उसने अपनी पोस्ट में धमकी दी है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह ना समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, हक लेना अभी बाकी है। इस तरह से खालिस्तानी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।
-

जयराम सरकार की बदौलत बदली हरोली की तस्वीर
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र हरोली से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की जयराम सरकार की बदौलत हरोली की तस्वीर बदली है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को एम्स,वल्क ड्रग पार्क व वंदे भारत प्रिंट सहित कई सौगातें दी है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों से हरोली क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है।
प्रोफेसर रामकुमार ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर अपने लिए समर्थन मांगा प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि इस बार हिमाचल ने बरसों पुरानी रिवायत टूटेगी और भाजपा रिपीट करने में कामयाब होगी। भाजपा प्रत्याशी राम कुमार ने कहा कि पांच वर्ष हरोली के लोगों की दिन-रात सेवा की है। प्रोफेसर राम कुमार ने कहा कि हरोली में वर्ग ड्रग पार्क के शिलान्यास होने पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अपनी नुक्कड़ जनसभाओं में प्रोफेसर रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। -

पंजाबः सुधीर सूरी के संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार में बनी ये सहमति
अमृतसरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिंदू नेता सुधीर सूरी के संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार में सहमति बन गई है। बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से परिवार की सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई है। प्रशासन और परिवार में काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया है कि अब सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ डीसी अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन और पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने तकरीबन आधे घंटे तक परिवार और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद तीनों मांगों को मानने का आश्वासन डीसी हरप्रीत सूदर और पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने दे दिया। सुधीर सूरी के भाई ने घोषणा की कि जिला प्रशासन स्वर्गीय सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रक्रिया को शुरू करवाएगा। वहीं दूसरी तरफ परिवार के एक सदस्य को नौकरी के लिए भी जिला प्रशासन तैयार हो गया है। वहीं पुलिस जल्द ही अमृतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।
दूसरी ओर विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल सिंह जालंधर में नगर कीर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नगर कीर्तन में पहुंचने के लिए कहा था। पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव में नजरबंद कर लिया है।
-

पंजाबः स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल, SMO के हुए तबादले
चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबदालों का दौर लगातार जारी है। वहीं आज स्वास्थ्य विभाग में तबादलें किए गए। सरकारी की ओर से जारी आदेशों के तहत स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे मेडिकल अफसरों को बतौर सीनियर मेडिकल आफिसर एसएमओ पदोन्नत किया गया है, वहीं पहले से काम कर रहे एसएमओ की अलग-अलग जिलों में बदलियां कर दी गई है। इसके तहत मुक्तसर की जिला सेहत अफसर डा. अमरजीत कौर को लुधियाना के सिविल अस्पताल की जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है। जबकि सिविल अस्पताल का कार्यभार देख रही डा. दीपिका गाेयल को लुधियाना मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में नियुक्त किया गया है।
गुरदासपुर के सीएचसी दुरांगला के एसएमओ डा. लखबीर सिंह को होशियारपपुर का जिला सेहत अफिसर, संगरूर के लोगेवाल सीएचसी के डा. गुरदीप सिंह बोपाराय को फतेहगढ़ साहिब सीएससी बस्सी पठाना, फाजिलका के जिला सेहत अफसर डा. मोहम्मद को संगरूर के शेरपुर सीएचसी, मानसा के भीखी सीएचसी के एसएमओ डा. संजय गोयल को पटियाला सिविल अस्पताल, तरनतारन के डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डा. स्वर्णजीत धवन को सिविल अस्पताल तरनतारन, बठिंडा के सीएचसी नथाणा में कार्यरत डा. दर्शन कौर को तलवंडी साबो सब डिवीजनल अस्पताल, श्री मुक्तसर साहिब की डीआईओ डा. रशिम चावला को सिविल अस्प्ताल गिदड़बाहा, संगरूर के एसीएच डा. भूपिंदर सिंह को डीएचओ मलेरकोटला, पटियाला के डीआईओ डा. वीनू गोयल को माता कौशल्या अस्पताल पटियाला, मानसा के डीएचओ डडा. जसविंदर सिंह को एसीएस पटियाला, पटियाला के एसीएस डा. विकास गोयल को सीएचसी त्रिप्ती पटियाला, अमृतसर के डीएचओ डा. नवीन खुंगड़ को इएसआई अमृतसर, वीआइपीटीम सीएम डा. मनोहर लाल को एसीएस बरनाला, फरीदकोट की डीएचओ डा. कमलजीत कौर को जालंधर के बिलगा पीएचसी, पठानकोट सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. वनीता भूल्लर काके फिरोजपुर सिविल अस्पताल में अब नियुक्त किया गया है।
