Home Himachal मैहतपुरः क्वालिटी होटल पर छापे में अवैध शराब बरामद

मैहतपुरः क्वालिटी होटल पर छापे में अवैध शराब बरामद

0
मैहतपुरः क्वालिटी होटल पर छापे में अवैध शराब बरामद
ऊना/सुशील पंडित:मैहतपुर के होटल क्वालिटी बार एंड रेस्त्रां में रविवार को पुलिस की छापेमारी में अवैध शराब की आठ बोतलें बरामद हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त होटल में अवैध शराब का कारोबार होता है। पुलिस की एक टीम ने जब छापा मारा तो वहां बिना लाइसेंस के ग्राहकों को पैग  बेचे जा रहे थे। तालाशी ली गई तो देसी शराब की 8 बोतलें बरामद कर ली गईं। मैहतपुर थाने में होटल के मालिक अमित कुमार पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बसदेहड़ा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) ए के अधीन मामला दर्ज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here