Home Himachal राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 

0
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम आयोजित 

ऊना/सुशील पंडित: रेड रिबन क्लब  राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी ने की। कार्यक्रम के के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने शिरकत की। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता करवाया गया। अंशिका एवं ग्रुप बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम स्थान, आशीष द्वितीय स्थान, दीप्ति ग्रुप धारा एवं रूचि तृतीय स्थान पर रहे।

निर्णायक मंडल की भूमिका  प्रोफेसर रेखा शर्मा प्रोफेसर , प्रोफेसर अनु लखनपाल और प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर किरण कुमारी ने बताया कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी  व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और  प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक, कैंडल मार्च आदि , इस जागरूकता अभियान में वॉलिंटियरों को भी शामिल किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डा रमेश ठाकुर ने विजेता छात्रों को मेडल पहनकर सम्मानित किया और कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए  हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रोफेसर रेखा शर्मा प्रोफेसर , अनु लखनपाल, प्रोफेसर किरण कुमारी, डॉ रीना, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रोफेसर अरविंद रतन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here