Home Himachal न कोई घोषणा, न कोई विकास के लिए धन की बात, टिकाऊ बिकाऊ का भाषण देकर जनता को रिझा गए सीएम साहब: कंवर

न कोई घोषणा, न कोई विकास के लिए धन की बात, टिकाऊ बिकाऊ का भाषण देकर जनता को रिझा गए सीएम साहब: कंवर

0
कंवर ने विवेक विक्कू को दिया तीन महीने का समय
ऊना-सुशील पंडित : कुटलैहड़ के पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुटलैहड़ दौर पर सियासी हमला बोला है। कंवर ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में मुख्यमंत्री सुक्खू का यह पहला कुटलैहड़ प्रवास था लेकिन इस दौरे पर मुख्यमंत्री ने कोई नई घोषणा या विकास की कोई बात नहीं की। वे सिर्फ टिकाऊ बिकाऊ की बात करके लौट गए। कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय जहां कुटलैहड़ के अघलौर में सौर ऊर्जा का शिलान्यास करके गए है। उक्त जगह पर हेलीपैड का शिलान्यास हुआ था। और करीब अढ़ाई करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी।
और पैसा भी विभाग में पड़ा हुआ है। राज्य चुनावी आचार संहिता लगने पर हेलीपैड का कार्य शुरू नहीं हो पाया था। कंवर ने कहा कि बेहतर होता यदि मुख्यमंत्री अघलोर में बनने वाले हेलीपैड के कार्य को शुरू करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देते। कंवर ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार के 18 माह का कार्यकाल कालाध्याय के रूप में जनता जानेगी। उन्होंने कहा कि हमने सुक्खू सरकार और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा को तीन माह का समय दिया है। और अगर तीन माह में कुटलैहड़ में बंद पड़े विकास कार्य शुरू नहीं हुए और बंद कर दिए गए कार्यालय नहीं खोले गए तो कुटलैहड़ भाजपा सामूहिक धरने प्रदर्शन शुरू करेगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here