Blog

  • Himachal News: गोविंदिका पत्रिका का हुआ विमोचन

    Himachal News: गोविंदिका पत्रिका का हुआ विमोचन

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आज सत्र 2024-25 की वार्षिक पत्रिका गोविंदिका का विधिवत विमोचन राजकीय महाविद्यालय चौकीमनियार के प्राचार्य डॉ. बलविंदर सिंह राणा द्वारा किया गया। विमोचन समारोह के अवसर पर बोलते हुए डॉ. बलविंदर सिंह राणा ने कहा कि पत्रिका किसी भी शैक्षणिक संस्थान का दर्पण होती है, जो वहाँ की शैक्षणिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का परिचायक होती है।

    उन्होंने कहा कि इसमें प्रकाशित सामग्री महाविद्यालय की सृजनात्मकता, गुणवत्ता और शैक्षणिक माहौल को दर्शाती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि । गोविंदिका पत्रिका महाविद्यालय की सृजनशीलता, बौद्धिक ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों का उत्कृष्ट प्रतीक है। गोविंदिका पत्रिका में महाविद्यालय की वार्षिक गतिविधियों, छात्र-शिक्षक सहभागिता तथा रचनात्मक प्रयासों का समावेश किया गया है, जो छात्रों के मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।

    पत्रिका की मुख्य सम्पादक वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. रेखा शर्मा ने बताया कि गोविंदिका का सम्पादन महाविद्यालय के विभिन्न सम्पादकों के सहयोग से किया गया है। विमोचन समारोह में पत्रिका से जुड़े सभी संपादकगण, शिक्षकगण तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

  • नगर निगम ऊना में पीएम आवास योजना के तहत 215 आवेदन प्राप्त, 118 का सत्यापन पूर्ण

    नगर निगम ऊना में पीएम आवास योजना के तहत 215 आवेदन प्राप्त, 118 का सत्यापन पूर्ण

    31 जुलाई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित:  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर निगम ऊना क्षेत्र के पात्र गरीब परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने के लिए 2.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। नगर निगम प्रशासन को अब तक इस योजना के तहत 215 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 118 का सत्यापन कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदनों की प्रक्रिया प्रगति पर है।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इच्छुक पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के यूनिफाइड वेब पोर्टल या निकटवर्ती लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।इस योजना में नगर निगम क्षेत्र के सभी पात्र परिवार आवेदन कर सकते हैं।

    यह रहेगी पात्रता
    योजना के लाभ के लिए पात्र परिवार, जिसमें पति, पत्नी एवं अविवाहित बच्चे शामिल हैं, के पास अपना पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व होना आवश्यक है।  पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त घर नींव का कार्य पूर्ण करने पर, दूसरी किस्त छत तक का कार्य पूर्ण करने पर और अंतिम किस्त घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी।

    योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़
    मनोज कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आवेदक के बैंक अकाउंट की कॉपी, भूमि स्वामित्व के दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अनिवार्य है। इस संबंध में जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226040 पर संपर्क किया जा सकता है।

    उठाएं योजना का अधिकतम लाभ
    नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय पर आवेदन कर इस लाभकारी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) उन शहरी परिवारों के लिए सुनहरा मौका है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है और जो अब तक अपने स्वयं के पक्के घर से वंचित हैं। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और इस योजना का लाभ लेकर अपने घर का सपना पूरा करें।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यमन जोशी ने  NCHMCT की अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में सफलता मिली

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यमन जोशी ने NCHMCT की अखिल भारतीय स्तर की परीक्षा में सफलता मिली

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना के मेधावी छात्र आर्यमन जोशी ने राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खान-पान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT ) की अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। देशभर में कुल 220 सीटों के लिए आयोजित इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आर्यमन ने भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट (IHM) पूसा, नई दिल्ली में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

    आर्यमन के पिता नवीन जोशी एवं माता शुभलता जोशी ने इस उपलब्धि पर अत्यंत गर्व व्यक्त किया और विद्यालय एवं शिक्षकों का विशेष धन्यवाद किया। IHM पूसा में आर्यमन की कक्षाएं 28 जुलाई 2025 से आरंभ होंगी।विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा, “आर्यमन की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और अनुशासन के साथ कोई भी छात्र राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।”

    विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने बधाई देते हुए कहा,”आर्यमन की यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, करियर ओरिएंटेड मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। हम आर्यमन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” वशिष्ट पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से आर्यमन को ढेरों शुभकामनाएँ एवं भविष्य की यात्रा के लिए मंगलकामनाएँ।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, हथियार बरामद, देखें वीडियो

    पहले भी आरोपी कर चुका है पुलिस पर फायरिंग

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं कमिशनरेट पुलिस ने भगतां वाली मंडी के पास आरोपी को काबू करने की कोशिश की। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह गांव भकना के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान जब मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एएसआई सत्तार सिंह द्वारा चलाई गोली आरोपी की टांग में लगी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मिमी की ग्लॉक पिस्टल, .30 बोर की चीनी स्टार पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की। पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रमजीत सिंह पहले भी पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में नामजद है। उसने पिछले साल 5 किलो हेरोइन की खेप के दौरान पुलिस पर फायरिंग की थी। उस घटना में एक राहगीर की मौत हो गई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विक्रमजीत जैसे गैंगस्टर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों की खेप में शामिल हैं और इनके पीछे अन्य संगठित गैंग भी जुड़े हो सकते हैं। पुलिस टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
  • पंद्रह साल पुराने निजी वाहनों पर प्रतिबंध न लगाया जाए: अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ

    पंद्रह साल पुराने निजी वाहनों पर प्रतिबंध न लगाया जाए: अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ

    संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल और महासचिव जतिंदर कंवर ने केंद्र सरकार से किया पुनर्विचार का आग्रह ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल और राष्ट्रीय महासचिव जतिंदर कंवर ने केंद्र सरकार द्वारा 15 वर्ष पुराने वाहनों पर लगाए जा रहे प्रतिबंध पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय यदि व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों तक सीमित रखा जाए तो उचित हो सकता है, लेकिन निजी वाहनों को भी इसके दायरे में लाना सरासर अनुचित और आम जनता के साथ अन्याय है।उन्होंने कहा कि कमर्शियल वाहन दिन-रात चलते हैं और अधिक दूरी तय करते हैं, जिससे उनके प्रदूषण फैलाने की संभावना अधिक रहती है। इसके विपरीत, निजी वाहन आमतौर पर केवल कुछ घंटों के लिए, सीमित दूरी तक ही उपयोग में लाए जाते हैं और अच्छी देखरेख के चलते अपेक्षाकृत कम प्रदूषण करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय आम आदमी की आर्थिक स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी मेहनत की कमाई से वाहन खरीदा है, और जो उसे संभालकर, सीमित उपयोग के लिए चला रहा है, उसे किस अपराध की सजा दी जा रही है?उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और यह देखना चाहिए कि इसका प्रभाव सबसे अधिक किस वर्ग पर पड़ रहा है। संघ ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार ने यह आंकड़े सार्वजनिक किए हैं कि कितने निजी वाहन वास्तव में प्रदूषण के जिम्मेदार हैं? यदि नहीं, तो केवल आयु के आधार पर वाहन प्रतिबंधित करना वैज्ञानिक और न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नीति बनाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत जैसे देश में हर वर्ग के लोग निजी वाहन का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करते हैं। परिवहन के सार्वजनिक साधनों की सीमित उपलब्धता के चलते, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, निजी वाहन ही लोगों का एकमात्र विकल्प होते हैं। संघ ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह इस संवेदनशील मुद्दे पर आम जनता की आवाज को सुने और तत्काल प्रभाव से 15 वर्ष पुराने निजी वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस ले। साथ ही नीति निर्माण में व्यावसायिक और निजी वाहनों में स्पष्ट अंतर करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
  • Punjab News: 2 से अधिक बच्चों को लेकर World Population Day पर सिविल सर्जन का आया बयान, लोगों से ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 से अधिक बच्चों को लेकर World Population Day पर सिविल सर्जन का आया बयान, लोगों से ये अपील, देखें वीडियो

    अमृतसरः विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जनसंख्या मुद्दों और समाज पर उनके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने का है। ऐसा अनुमान है कि आने वाले समय में दुनिया की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ सकती है। रिपोर्ट की मानें तो साल 2050 तक जनसंख्या 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है। यह दिन साल 1987 में पहली बार मनाया गया था। यह दिन इसलिए शुरू किया गया था कि उस वर्ष दुनिया की जनसंख्या 5 अरब हो गई थी।

    इस साल की थीम है “युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना” है। वहीं वर्ल्ड पॉपुलेशन डे के अवसर पर जिले के सिविल अस्पताल डॉक्टर किरणजोत कौर और उनकी टीम द्वारा सिविल अस्पताल अमृतसर में गाइनी वार्ड में महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं के साथ फैमिली प्लानिंग के साथ बच्चों का सही परवरिश का आग्रह किया गया।

    इस मौके पर बात करते हुए सिविल सर्जन अमृतसर डां. किरणजोत कौर ने बताया कि आज विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लोगों में फैमिली प्लानिंग और बच्चों में स्पेस रखने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल में 15वां स्थापना समारोह मनाया गया। उन्होंने महिलाओं को इस बारे में जागरूक किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए फैमिली प्लानिंग बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पुत्र की चाह में बेटियों को जन्म दे रहे हैं और बढ़ती आबादी के कारण बच्चों का सही पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युग में बेटियों और बेटों में फर्क न करो, दोनों को समान प्यार और अधिकार दो, और 2 से अधिक बच्चे ना करने से गुरेज करें।

    बता दें कि भारत की जनसंख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। साल 2025 में भारत की जनसंख्या 1.46 बिलियन से ज्यादा होने का अनुमान है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर चीन है। जहां की जनसंख्या 1.41 बिलियन से ज्यादा है। इस दिन को जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुनियाभर में लगातार बढ़ रही जनसंख्या एक गंभीर विषय है। इसके कारण भुखमरी, गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।

    जनसंख्या दिवस पर जागरूकता फैलाने के लिए कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल विश्व जनसंख्या दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्णा दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना है। दुनिया की आबादी भले ही तेजी से बढ़ी हो लेकिन परिवार तेजी से बिखर रहे हैं। ऐसे में इस साल की थीम को सेलिब्रेट करना युवाओं के लिए बेहद जरूरी है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में आई नगर निगम की टीम, इमारत को किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आई नगर निगम की टीम, इमारत को किया सील, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में अगर कोई अपनी जमीन पर अवैध निर्माण करता है तो अधिकारियों द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है, लेकिन पठानकोट के लोगों को शायद नगर निगम के अधिकारियों का कोई डर नहीं है और न ही उन्हें नगर निगम द्वारा लगाए गए जुर्माने का कोई डर है। लेकिन अब नगर निगम की टीम एक्शन मोड पर आ गई है। जिसके चलते अब नगर निगम की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं आज नगर निगम की टीम ने एक इमारत को सील कर दिया है।

    वहीं दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने भी नगर निगम के ढीले रवैये को लेकर कई सवाल उठाए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने कहा कि नगर निगम के ढीले रवैये के कारण ही लोग अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट शहर में हर तरह की समस्याएं हैं, चाहे वह ट्रैफिक हो या कोई अन्य मुद्दा, इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को ऐसे निर्माणों के प्रति सुचेत रहना चाहिए ताकि इससे ना तो लोगों को कोई नुकसान हो और ना ही नगर निगम को कोई नुकसान हो।

  • Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.5 किलो हेरोइन और 2 लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मुहिम के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ऋछपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखमिंदर सिंह निवासी बस्ती माछियां के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चौराहे टिंडवा-चोहल पर बने बस अड्डे पर मौजूद थी।

    इस दौरान वहां एक युवक किट बैग लिए खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर मौके से खिसकने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तालाशी ली। तालाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर जीरा में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में SDM के ड्राइवर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में SDM के ड्राइवर पर किया तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जिले के सुल्तानपुर लोधी में उस समय माहौल गरमा गया, जब निर्मल कुटिया के पास स्कूटी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां पटवारियों के अस्थायी कार्यालय में एसडीएम के ड्राइवर पर दूसरे पक्ष द्वारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना में कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारी पर हमलावरों ने लाठियों और तेजधार हथियारों हमला कर दिया। घटना को लेकर कार्यालय में मौजूद कर्मियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइव को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पीड़ित का उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार कानूनगो सहायक गुरप्रीत सिंह पटवारी के कार्यालय में राजस्व संबंधी काम से आए थे। जहां उन्होंने अपनी स्कूटी बाहर खड़ी की। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया।

    मामला बढ़ने पर ट्रैक्टर चालक ने 8-10 साथियों को बुला लिया। हमलावर लाठियों और तेजधार हथियारों से लैस होकर वहां पहुंच गए। उन्होंने गुरप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। पटवारी लवप्रीत सिंह और सुखदेव सिंह ने घायल गुरप्रीत को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार गुरप्रीत की दोनों बाजुओं और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने एक आरोपी जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सुल्तानपुर लोधी की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • Punjab News: 6 रुपए की लॉटरी से विकलांग जोड़े की चमकी किस्मत, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 रुपए की लॉटरी से विकलांग जोड़े की चमकी किस्मत, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः मालेरकोट के जमील खेड़ी वाला में विकलांग जोड़े की किस्मत उस समय चमकी जब इस जोड़े ने 6 रुपये वाली लॉटरी डाली। अब इस 6 रुपए की लॉटरी से उनकी 2 लाख 20 हजार रुपए का ईनाम निकला। बताया गया कि पति-पत्नी दोनों ही 70 प्रतिशत विकलांग हैं। यह दोनों काफी गरीब हैं। इस जोड़े की 6 रुपए से लाखों की किस्मत अब जागी है।

    इस मौके पर व्यक्ति ने कहा कि वह इन पैसों को अपने घर की मुरम्मत करवाएंगे और किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। इस मौके पर लॉटरी विक्रेता पंडित लॉटरी एजेंसी की तरफ से कहा गया कि ऐसे जरूरतमंद और विकलांग व्यक्ति की लॉटरी लगना काफी खुशी की बात है। क्योंकि ऐसे जरूरतमंद लोग होते हैं जिनके सिर पर छत भी नहीं होती, अब उनकी लॉटरी निकलना अच्छी बात है।