Blog

  • आज से सावन माह शुरू, रखे इन बातों का खास ध्यान

    आज से सावन माह शुरू, रखे इन बातों का खास ध्यान

    धर्मः श्रावण मास हिंदू कैलेंडर का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। यह भगवान शिव की भक्ति से भरा होता है। पूरे महीने लोग भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं। वे व्रत रखते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और साधना करते हैं। यह समय सिर्फ धार्मिक काम करने का नहीं है। यह अपने आप पर नियंत्रण रखने, सात्विक जीवन जीने और खुद को शुद्ध करने का भी समय है। ऐसा माना जाता है कि सावन में श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से उनकी कृपा मिलती है। इससे मन शांत होता है, काम में सफलता मिलती है और जीवन में सेहत और संतुलन बना रहता है।

    सावन में क्‍या करें
    – रोज सुबह स्नान कर शिव पूजा करें। बेलपत्र, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, शक्कर से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
    – सावन के सभी सोमवार को उपवास रखें, यह भगवान शिव को विशेष रूप से प्रिय है। सोलह सोमवार व्रत भी शुभ फल देता है।
    – सावन में हरी वस्तुओं का प्रयोग करें। महिलाएं हरी चूड़ियां, हरी साड़ी, हरा बिंदी आदि पहनें। हरी सब्जियां, तुलसी और बेलपत्र का सेवन करें।
    – सावन में सात्त्विक आहार लें। सावन में फलाहार करें। हल्दी, जीरा, सेंधा नमक जैसे शुद्ध मसालों का प्रयोग करें।
    – पंचाक्षरी मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ॐ नमः शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप शिव कृपा को आकर्षित करता है।
    – ब्राह्मण और जरूरतमंदों को दान दें। अन्न, वस्त्र, जल, छाता, गौ-सेवा, तुलसी, धार्मिक पुस्तकें दान करें।

    सावन में क्या न करें
    – मांस, अंडा, मदिरा, लहसुन-प्याज जैसी तामसिक चीजें पूरी तरह से वर्जित हैं।
    – क्रोध, झूठ और अपशब्दों से बचें। सावन में वाणी पर संयम अत्यंत आवश्यक है। शिव सच्चे हृदय और शांत स्वभाव को प्रिय मानते हैं।
    – तुलसी, केतकी, और चंपा का फल शिवजी को न चढ़ाएं। शिव पूजा में इनका प्रयोग वर्जित है। विशेष रूप से टूटा बेलपत्र भी न चढ़ाएं।
    – लोहे के बर्तन से शिव अभिषेक न करें। शिवलिंग पर अभिषेक हमेशा तांबे, पीतल या मिट्टी के पात्र से करें।
    – रात्रि में व्रत तोड़ने से बचें। व्रत का पारण सूरज ढलने से पहले करें या अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त में।
    – बाल कटवाना और नाखून काटना टालें। धार्मिक मान्यताओं में सावन मास में बाल कटवाना वर्जित माना गया है।
    – विवाद और वाणी के घाव न दें। शिव शांति के देवता हैं। इस माह में किसी से कटुता, आलोचना, और मनमुटाव न बढ़ाएं।सावन में अपने घर पर रुद्राभिषेक करने के फायदे जानिए, आप भी इस सावन में जरूर करें

  • Mumbai News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार BEST Bus, 5 लोग घायल

    Mumbai News: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार BEST Bus, 5 लोग घायल

    मुंबईः आज सुबह मुंबई के गोरेगांव में एक तेज रफ्तार बेस्ट बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें बस चालक समेत 5 लोग घायल हो गए। गौरतलब है कि ट्रक को हाल ही में पुलिस ने चोरी के एक मामले में जब्त किया था और दुर्घटना के समय वह घटनास्थल पर ही खड़ा था। वनराई पुलिस फिलहाल घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

    घटनास्थल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टक्कर से बेस्ट बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त और यात्री निकास द्वार मुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ट्रक का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। दोनों वाहन सड़क पर खड़े रहे, जबकि आसपास मौजूद लोग अपने फोन पर इस घटना को रिकॉर्ड करने के लिए जमा हो गए।
    पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि लापरवाही या तेज रफ्तार मुख्य कारण था।

    ऐसा अनुमान है कि जब्त किए गए ट्रक को बिना स्पष्ट चिह्नों वाली लेन में छोड़ दिया गया था, जिसके चलते यह घटना हुई। यह घटना कुछ हफ्ते पहले हुई एक बेस्ट बस दुर्घटना के बाद हुई है। 23 जून को, सयानी रोड सिग्नल के पास, एक बेस्ट बस और मुर्गी ले जा रहे एक टेंपो के बीच मामूली टक्कर हो गई। गणिमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    टाटा मोटर्स के नेतृत्व वाले बीवीजी समूह द्वारा संचालित, वर्ली और शिवड़ी के बीच रूट 162 पर स्थित यह बस सुबह लगभग 7:15 बजे चौराहे से गुजर रही थी, तभी टेंपो (MH 10 CR 9534) अचानक बाईं ओर मुड़ गया और बस के अगले-बाएं हिस्से से टकरा गया। हालांकि बस का आगे का शीशा टूट गया और बस को मामूली बाहरी क्षति हुई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वर्ली बस डिपो के अधिकारियों ने 23 जून की घटना की पुष्टि की और कहा कि सभी आवश्यक नियमों का पालन किया गया था और दादर पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई गई है।

  • Punjab News: श्री खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने आई महिला की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: श्री खाटू श्याम मंदिर में माथा टेकने आई महिला की चेन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला मोहल्ला संतोख नगर से सामने आया है। जहां मोहल्ले में बने श्री खाटू शाम मंदिर में माथा टेकने आई महिला के गले से सोने की चेन झपट कर स्नेचर फरार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला मंदिर में प्रवेश करने लगी।

    उस दौरान वहां पहले से खड़ा युवक महिला को धक्का-मुक्की करते हुए उसके गले से सोने की चैन झपट लेता है। इस घटना के दौरान दूसरा युवक पहले ही मोटरसाइकिल स्टार्ट करके खड़ा था और झपटमार तुरंत मोटरसाइकिल पर बैठकर साथी के साथ फरार हो गया। इस दौरान पीड़ित महिला और एक अन्य लड़की ने उनके पीछे दौड़कर पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन दोनों युवक तेज़ी से वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • Punjab News: हाईकोर्ट में SSP के खिलाफ वारंट जारी, डीजीपी को दिए ये आदेश

    Punjab News: हाईकोर्ट में SSP के खिलाफ वारंट जारी, डीजीपी को दिए ये आदेश

    होशियारपुरः जिले के एसएसपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने आदेश की गंभीर अवहेलना के मामले में एसएसपी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। यह कार्रवाई एक महिला की कथित गैरकानूनी गिरफ्तारी के मामले में कोर्ट के स्पष्ट आदेशों की अनदेखी करने पर की गई। हाईकोर्ट के जस्टिस सुमीत गोयल की एकल पीठ के समक्ष मामला पेश हुआ, जहां उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस ना तो पीड़िता को अदालत में पेश कर सकी और न ही एसएसपी खुद कोर्ट में हाजिर हुए। उन्होंने कहा, “मामला सुबह 2 बार बुलाया गया, लेकिन ना तो महिला को कोर्ट में लाया गया और न ही कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पेश हुए।

    इस संबंध में कोई संतोषजनक या संभावित स्पष्टीकरण भी सामने नहीं आया।” जस्टिस गोयल ने कहा कि हैबियस कॉर्पस जैसी संवैधानिक याचिका, जो किसी व्यक्ति की गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ दायर की जाती है। नागरिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार की रक्षा करती है। उन्होंने टिप्पणी की “हैबियस कॉर्पस उस कुंजी की तरह है जो स्वतंत्रता के द्वार खोलती है और इसे मौलिक अधिकारों के न्यायशास्त्र का आधार माना जाता है।” कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के मामलों में अदालत द्वारा जारी किसी भी आदेश का पालन पूरी निष्ठा और सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। अदालत ने चेतावनी दी कि ऐसे आदेशों की अनदेखी अदालत की अवमानना के समान है।

    हाईकोर्ट ने एसएसपी को नोटिस जारी कर पूछा कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। साथ ही संबंधित क्षेत्र के आईजीपी को आदेश दिया कि वे एसएसपी के खिलाफ जारी वारंट की तामील सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जस्टिस गोयल ने यह भी निर्देश दिया कि “पंजाब के डीजीपी को आदेश दिया जाता है कि अगली सुनवाई पर उक्त महिला को अदालत में पेश किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो डीजीपी को स्वयं उपस्थित होकर इसका कारण बताना होगा।”

     

  • Punjab News: Central Jail में ADGP Gurpreet Kaur और CP Swapan Sharma की दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Central Jail में ADGP Gurpreet Kaur और CP Swapan Sharma की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः सेंट्रल जेल, लुधियाना में ADGP गुरप्रीत कौर और सीपी स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। उन्होंने इस दौरान जेल में कासो आप्रेशन चलाया और जेल की चेकिंग की। उनके साथ करीब 200 पुलिसकर्मी मौजूद थे जिन्होंने सेंट्रल जेल का चप्पा-चप्पा छाना।

    जानकारी देते हुए ADGP गुरप्रीत कौर देव ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश अनुसार पुलिस हैडक्वार्टर से बड़े ऑफिसरों की अलग-अलग जिलों में जाकर चेकिंग करने की ड्यूटी लगी हुई है जिसके चलते वह यहां चेकिंग के लिए आई हैं। पंजाब पुलिस के 200 पुलिसकर्मी अलग-अलग टीमें बनाकर सेंट्रल जेल की चेकिंग कर रहे हैं, ताकि अगर कोई भी व्यक्ति जेल में नशा करते या अन्य गतिविधि में शामिल हो तो उन पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत मुहित के चलते पुलिस को बड़े पैमाने पर सफलता मिल रही है।

    मार्च से अब तक नशा तस्करों के खिलाफ लगभग 1000 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं लुधियाना जिले में ही करीब 10 नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को गिराया गया है। ADGP ने कहा कि नशे के आदी लोगों को भी नशा मुक्ति केंद्रों में भेजा जा रहा है और पुलिस कर्मियों को भी हिदायते दी जा रही है कि जो भी व्यक्ति नशे से ग्रस्त है, उन्हें ओट सेंटर में दाखिल करवाया जाए, ताकि लोग नशे के चंगुल से बच सके और राज्य को खुशहाली की ओर लेकर जाया जा सके।

  • नदी में पानी भरने उतरी महिला पर मगरमच्छ का हमला, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

    नदी में पानी भरने उतरी महिला पर मगरमच्छ का हमला, SDRF की टीम मौके पर पहुंची

    दमोहः पानी भरने गई एक महिला मगरमच्छ का शिकार हो गई। मगरमच्छ के जबड़े में महिला को जकड़ा देख लोगों ने शोर मचाया। करीब एक घंटे बाद महिला की लाश मिली। महिला की पहचान मालतीबाई (40) पति मेघराज सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं ने बताया कि वे सावन के पहले दिन नदी से जल भरने गई थीं।

    जैसे ही महिला जल भरने के लिए झुकी, तभी एक बड़ा मगरमच्छ आया और पैर को जबड़े में भर लिया और खींचते हुए नदी के बीचोंबीच ले गया। एक ग्रामीण ने घटना का वीडियो बना लिया। इस बीच सूचना मिलते ही वन विभाग और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की सर्चिंग के बाद महिला का शव नदी के दूसरे छोर पर झाड़ियों में फंसा मिला।

  • निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर के सामने ट्रक से धंसी सड़क, मची भगदड़, देखें वीडियो

    निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर के सामने ट्रक से धंसी सड़क, मची भगदड़, देखें वीडियो

    मुबंई: महाराष्ट्र के बीड जिले के वडवणी तालुका के खडकी गांव में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर और उनकी पूरी टीम एक बड़े हादसे में बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान एक ट्रक वहां से गुजरते हुए पलट गया और सड़क धंस गई। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ सड़क के किनारे खड़े। तभी एक ट्रक से गुजरने लगा।

    इस दौरान ट्रक के भार से सड़क के किनारे का हिस्सा धंसने लगा और देखते ही देखते वह नलट गया। इस दौरान वहां खड़े लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इंजीनियर अपनी पूरी टीम के साथ पीछे हट गए। कुछ लोगों ने तो पानी से भरे गड्ढों में छलांग लगाकर जान बचाई। ट्रक जब पलटकर रूक गया तो इंजीनियर और उनकी टीम ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि खडकी गांव में चल रहे पुल निर्माण कार्य के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर कुछ दिन पहले छात्रों ने खुद जाकर मुख्यमंत्री के ग्रामीण सड़क विभाग कार्यालय में वैकल्पिक मार्ग की मांग की थी। इसके बाद ही इंजीनियर साहब अपनी टीम के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

    इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन यह घटना प्रशासन और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर निरीक्षण के समय यह ट्रक कुछ मीटर और आगे बढ़ जाता, तो एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।घटना का वीडियो जैसे ही सामने आया, वह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। लोग सड़क निर्माण की गुणवत्ता और लापरवाही को लेकर प्रशासन से सवाल कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

     

  • नाबालिग लड़की को अगवा कर बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    नाबालिग लड़की को अगवा कर बेचने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ: जिले के कृष्णानगर इलाके से नाबालिग लड़की को अगवा करके बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने बरामद भी किया है। कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि इलाके की एक किशोरी 30 जून को घर से बिना बताए कहीं निकल गई थी। डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पड़ताल के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में किशोरी एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाते हुए दिखाई दी। पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी को अगवा करने वाले लोग अवध चौराहे के पास मौजूद हैं।

    पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम प्रयागराज निवासी डबलू उर्फ संतोष साहू बताया। वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम राजस्थान स्थित अजमेर निवासी मनीष भंडारी उर्फ मोनू बताया। वह भंडारी टूर ऐंड ट्रेवल्स के वाहन चलाता है। आरोपियों के पास से पुलिस ने कृष्णानगर इलाके से अगवा की गई किशोरी को बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने रायबरेली निवासी एक अन्य किशोरी को भी बरामद किया है। आरोपी किशोरी को शादी करवाने का झांसा देकर साथ में ले जा रहे थे। पुलिस ने किशोरी के रायबरेली निवासी परिवारजनों को सूचना दे दी है।

    पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर निवासी किशोरी ने बताया कि वह मथुरा धार्मिक यात्रा पर निकली थी। रास्ते में आरोपी डबलू मिल गया था। उसने किशोरी को मथुरा ले जाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसको अपने घर प्रयागराज स्थित नैनी ले गया। वहां उसे दो दिन तक रखा है। इसके बाद वह उसे मथुरा ले जाने के बहाने कटनी ट्रेन से ले गया और वहां उसे अपने साथी मनीष भंडारी को 50 हजार रुपये में बेच दिया था। मनीष किशोरी को हरियाणा, राजस्थान या अन्य किसी राज्य में बेचता। आरोपियों ने बताया कि वह बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अपने शिकार की तलाश में घूमते रहते हैं। अकेले बैग के साथ किशोरी या युवती को देख उसे अपना शिकार बनाते हैं। आरोपियों ने बताया कि वर्ष 2012 से वह मानव तस्करी कर रहे हैं।

    आरोपी डबलू किशोरियों और युवतियों को जाल में फंसाकर ले जाता है और मनीष को बेच देता है। मनीष ने पुलिस को बताया कि वह लड़कियों को शादी के लिए हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में बेचता है। आरोपी डबलू ने बताया कि 28 जून को कृष्णानगर निवासी किशोरी उसे सीएमएस स्कूल के पास मिली थी। उसकी धर्म के प्रति आस्था देख उसे आरोपित ने 30 जून को चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुलाया था। वहां से बस से कानपुर ले गया था। वहां से प्रयागराज स्थित नैनी में अपने घर में ले गया। इसके बाद वह किशोरी को मध्यप्रदेश के कटनी में सहडोल इलाके में ले गया था। वहां किशोरी को अपने एक परिचित के घर रखा था। आरोपितों ने बताया कि वह लगातार मोबाइल और सिम बदलकर वारदात करते हैं, जिससे कि पुलिस के सर्विलांस में न आएं।

    आरोपी डबलू ने किशोरी को मनीष के हाथों 50 हजार रुपये में बेच दिया था, लेकिन किशोरी ने सच पता चलने पर विरोध किया था। उसने रोते हुए घर जाने की बात कही थी। किशोरी को रोते देख मनीष ने उसे खरीदने से मना कर दिया था। उसने अपने 45 हजार रुपये वापस मांग लिए थे। 5 हजार रुपये आरोपी संतोष को देकर किशोरी को साथ में ले जाने के लिए कहा था। इसके बाद संतोष ने किशोरी को मानकनगर रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया था। पुलिस ने किशोरी को वहां से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपित डबलू के खिलाफ प्रयागराज, वाराणसी, छत्तीसगढ़, प्रतापगढ़ और कृष्णानगर में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी मनीष भंडारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ और कृष्णानगर में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • Mumbai News: बीएमसी ने वार्ड अधिकारी नवनाथ घाडगे की बहाली से किया इनकार

    Mumbai News: बीएमसी ने वार्ड अधिकारी नवनाथ घाडगे की बहाली से किया इनकार

    मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट (एचसी) द्वारा विले पार्ले पूर्व में एक अनधिकृत जैन मंदिर के वैध विध्वंस को बरकरार रखने के बाद, बृहन्मुंबई नगर अभियंता संघ (बीएमईयू) ने आयुक्त भूषण गगरानी से नवनाथ घाडगे को के/पूर्व वार्ड के सहायक आयुक्त के पद पर बहाल करने का आग्रह किया। हालांकि, गगरानी ने स्पष्ट किया कि घाडगे द्वारा विध्वंस से पहले अपने वरिष्ठों को सूचित न करने के कारण यह स्थानांतरण किया गया था और उनकी बहाली पर विचार नहीं किया जा रहा है। 16 अप्रैल को के/पूर्व वार्ड की टीम ने शहर की एक सिविल अदालत के आदेश के बाद, विले पार्ले के कांबली वाड़ी में नेमिनाथ कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी के अंदर स्थित 90 साल पुराने 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का जैन समुदाय ने विरोध किया, जिसके कारण बीएमसी ने घाडगे को उनके पद से हटा दिया।

    हालांकि, मंगलवार को हाईकोर्ट ने मंदिर ट्रस्ट की अपील खारिज कर दी और विध्वंस को वैध ठहराया, जिससे बीएमसी की कार्रवाई वैध हो गई। अदालत के फैसले के मद्देनजर, बीएमईयू ने नगर आयुक्त से घाडगे की उप-मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर लंबित पदोन्नति को मंजूरी देने का आग्रह किया। यूनियन ने कहा कि उन्हें बहाल करने से उनके अचानक स्थानांतरण से हुए अन्याय का निवारण होगा और उनकी पेशेवर गरिमा को बहाल करने में मदद मिलेगी।

    एमईयू के महासचिव यशवंत धुरी ने कहा कि घाडगे वर्तमान में स्लम स्वच्छता कार्यक्रम में उप-मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। अगर बीएमसी उन्हें सहायक आयुक्त के पद पर बहाल नहीं करती है, तो ज़रूरत पड़ने पर हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। हालांकि गगरानी ने स्पष्ट किया कि घाडगे का तबादला मंदिर गिराने के लिए नहीं, बल्कि कार्रवाई से पहले अपने वरिष्ठों को सूचित न करने के कारण किया गया था। तोड़फोड़ अत्यधिक जल्दबाजी में की गई थी। इसलिए, उनकी बहाली का कोई सवाल ही नहीं उठता।

    इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद, बीएमसी जल्द ही मलबा हटाएगी और ट्रस्ट से तोड़फोड़ का खर्च वसूल करेगी। बीएमसी ने दिसंबर 2024 में एक तोड़फोड़ नोटिस जारी किया था, जिसे बाद में मंदिर ट्रस्ट ने चुनौती दी थी।

  • Mumbai News: Parking के दौरान कार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत

    Mumbai News: Parking के दौरान कार की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, मौत

    मुंबईः 9 जुलाई को माटुंगा पूर्व स्थित एक आवासीय परिसर में एक दुखद दुर्घटना में 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब कार चालक गाड़ी पार्क करने की कोशिश कर रहा था। माटुंगा पुलिस ने चालक 39 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनोहर तिरुपति ताडुका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) और 281 के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाकर मौत का कारण बनने का मामला दर्ज किया है।

    प्राथमिकी के अनुसार, मृतका जयाबेन पारेख (73) माटुंगा पूर्व के भाऊ दाजी रोड स्थित हब टाउन हार्मनी बिल्डिंग में रहती थीं। 9 जुलाई की दोपहर लगभग 3:10 बजे वह अपनी बहन से मिलने के लिए अपने घर से बाहर निकलीं और इमारत के बाहर एक दोस्त का इंतजार कर रही थीं। उस समय, नवी मुंबई के सीवुड्स स्थित शिवतेज आशियाना बिल्डिंग में रहने वाला आरोपी ताड़ुका अपनी नई खरीदी गई महिंद्रा XUV700 में अपनी बहन से मिलने आया था। वह बिल्डिंग परिसर में कार पार्क करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार पार्क करते समय ताडुका ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे कार आगे की ओर झुक गई और पारेख से टकरा गई। वह नीचे गिर गईं और अगले पहिये के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं।

    ताडुका ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए सायन अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सा कर्मचारियों के प्रयासों के बावजूद, जयाबेन को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। जयाबेन पारेख अपने 53 वर्षीय बेटे, जो कपड़ा व्यवसायी हैं और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस इमारत में रहती थीं। इस घटना से इलाके के निवासी सदमे में हैं।