Blog

  • Punjab News: 33 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 33 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पलटी, कंडक्टर की मौत, देखें वीडियो

    बरनालाः जिले के महल कलां में स्कूल बस पलटने की घटना सामने आई है। जहां स्कूल बस के नीचे आने से कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूली बच्चों को बचा लिया गया। यह स्कूल बस महल कलां के एक निजी स्कूल की बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार महल कलां से किरपाल सिंह वाला जा रही स्कूल बस लिंक रोड पर उस समय पलट गई, जब चालक ने आगे से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार वाहन को बचाने की कोशिश की। लेकिन बारिश के कारण बस खेतों में फिसल गई, जिससे बस में बैठा कंडक्टर नीचे गिर गया। मौके पर आसपास के गांवों के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जब कंडक्टर को महल कलां के सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। कंडक्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

    इस बीच, महल कलां थाने के एसएचओ शेरविंदर सिंह ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बस चालक हरपिंदर सिंह ने बताया कि वह कलां माजरा से बच्चों को छोड़कर महल कलां से किरपाल सिंह वाला गांव जा रहा था। उसने बताया कि रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी सिंगल रोड पर आ गई, तो उसे रास्ता देने के लिए गाड़ी को किनारे लगाया गया, लेकिन बारिश के कारण बस पलट गई। उसने बताया कि बस में करीब 55 बच्चे सवार थे। उसने बताया कि कंडक्टर की मौत खिड़की में खड़े होने के कारण हुई। गाड़ी फिसलकर नीचे गिरने के कारण कंडक्टर की मौत हो गई। उसने बताया कि सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

    इस अवसर पर साधु सिंह ने बताया कि उन्हें फ़ोन पर उनके भतीजे की मौत की सूचना मिली और उनके पहुंचने पर पता चला कि उनके भतीजे की मौत गाड़ी गिरने से हुई है। उन्होंने बताया कि वह काफ़ी समय से स्कूल में काम कर रहे थे। वहीं प्रदीप सिंह ने बताया कि जब वह रास्ते से आ रहे थे, तो उन्होंने देखा कि एक बस नीचे गिर गई है। उन्होंने बताया कि हमने गुरुद्वारा साहिब के सेवादार को फ़ोन करके बताया कि एक स्कूल बस पलट गई है और बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उन्होंने बताया कि पूरा गांव इकट्ठा हो जाने के बाद बस को एक तरफ़ से धक्का दिया गया और देखा गया कि बस कंडक्टर की बस से कुचलकर मौत हो गई है।

    दूसरी ओर पुलिस अधिकारी शेरविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि महल कलां और कलालमाजरा के बीच एक स्कूल बस पलट गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना का जायज़ा लिया गया तो पता चला कि सड़क टूटी होने के कारण बस पलट गई थी और कंडक्टर की बस के नीचे आने से मौत हो गई थी और उसका शव बरनाला के शवगृह में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बस में बाबा गांधा सिंह स्कूल के 32 से 33 बच्चे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान, कायाकल्प अवार्ड 2025 में प्रथम

    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान, कायाकल्प अवार्ड 2025 में प्रथम

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान ने राज्य स्तरीय कायाकल्प अवार्ड 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए इस संस्थान को ₹2 लाख का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, रोगी देखभाल, और समुदाय सहभागिता में बेहतरीन प्रयासों के लिए दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत यह अवार्ड उन संस्थानों को दिया जाता है जो अस्पताल प्रबंधन, साफ-सफाई, हाइजीन, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन और रोगी संतुष्टि जैसे मापदंडों पर सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हैं।

    इस उपलब्धि पर जन आरोग्य समिति के समस्त पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जिला पार्षद सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष रहे कृष्ण पाल शर्मा ने सभी को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्रवासियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साझा प्रयासों का प्रतिफल है। रायपुर मैदान का यह सम्मान न केवल जिला ऊना के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य क्षेत्रों को भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

  • मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण एवं भौतिक सत्यापन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

    मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण एवं भौतिक सत्यापन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत वर्तमान मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा जिसके लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 21 जुलाई से 5 अगस्त तक ये सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थित सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि आज (गुरूवार) को इस संबंध में नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।श्र उपायुक्त ने बताया कि मतदान केन्द्रों की संशोधित सूची का प्रारूप प्रकाशन 11 अगस्त को किया जाएगा। प्रारूप प्रकाशन के उपरांत आम नागरिक 11 से 17 अगस्त तक अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श कर अंतिम प्रस्तावना 23 अगस्त तक तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि संशोधन अथवा युक्तिकरण से संबंधित अंतिम सुझाव 29 अगस्त तक जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) को प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
  • Jalandhar News: कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर नेशनल हाइवे पर एक कार और टिप्पर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार चालक अमरप्रीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से लुधियाना की तरफ जा रहा था। वह अपनी दिशा से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर टिप्पर ने ओवरटेक के दौरान उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

    हादसे के दौरान टिप्पर चालक कई मीटर तक गाड़ी को घसीट कर ले गया। कार चालक ने कहा कि वह जठेरे से माथा टेककर लौट रहा था। हादसे में उसका बचाव हो गया, लेकिन गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दूसरी तरफ के टिपर चालक इंद्रजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह टिप्पर अपनी साइड पर चला रहा था कि तभी कार चालक ने अचानक कट मार दिया, जिसके कारण यह सड़क हादसा हो गया।

    हादसे में दोनों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसएसएफ टीम मौके पर पहुंची। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने घटना का जायजा लिया और दोनों गाड़ियों को साइड में करवाया। जिसके बाद हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया। वहीं पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो गया है और वह कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते। टिप्पर चालक ने कार चालक को कहा कि वह उसके नुकसान की भरपाई करवाने के लिए तैयार है।

  • Punjab News: 3.100 किलो हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.100 किलो हेरोइन सहित 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करतके हुए 2 अलग-अलग मामलों में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की। पहला मामले में सीआईए की टीम ने दलविंदर सिंधू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी से पूछताछ के बाद 28 वर्षीय सुखदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई।

    जांच में सुखदेव सिंह खेती करता था, लेकिन पाकिस्तान से सीधे संपर्क रखकर वह नशा तस्करी कर रहा था। वह अपनी आवास बार-बार बदलता था ताकि पुलिस से बच सके। दूसरे मामले में इस्लामाबाद थाना के अधीन मनप्रीत सिंह उर्फ गोरा, अमृतपाल सिंह और हरपाल भाला को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पास से 1 किलो 50 ग्राम हेरोइन और एक ऑल्टो कार भी बरामद की। मनप्रीत के मामा गोपाल सिंह राजस्थान में रहता हैं और उसका पाकिस्तान से ड्रग लिंक सामने आया है।

    गोपाल सिंह पाकिस्तान से नशे की लोकेशन पर निर्देश देता था और मनप्रीत व अन्य साथी उन कंसाइनमेंट्स को प्राप्त कर आगे पहुंचाता था। ये तीनों आरोपी तरनतारन के बॉर्डर गांव के निवासी हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा मुक्त अभियान के तहत हुई है और अभी भी गोपाल सिंह और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। अब तक गिरफ्तार 5 आरोपियों में से अधिकांश के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन वे काफी समय से नशा तस्करी की गतिविधि में लिप्त थे। पुलिस ने अगले दिनों और गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

  • बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

    बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

    ऊना/सुशील पंडित: हर इंसान अपने पक्के घर का सपना देखता है, लेकिन कुछ के लिए यह सपना हालात और अभावों के बोझ तले दबकर बिखर जाता है। ऊना जिले के नंगल खुर्द निवासी 21 वर्षीय रंजीत सिंह और उनके भाई-बहनों के लिए भी अपने पक्के घर का सपना माता-पिता के असमय निधन के बाद एक अधूरी कल्पना बनकर रह गया था। मगर हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से मिली सहायता के बूते उनका यह सपना अब साकार हो रहा है।

    योजना के तहत रंजीत को लगभग 5 मरले भूमि और गृह निर्माण के लिए एक लाख रुपये की पहली किश्त प्राप्त हुई है। अब उस जमीन पर दो कमरों, लॉबी और शौचालय सहित एक पक्के घर की नींव रखी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्र निराश्रितजनों को गृह निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये की सहायता चार किश्तों में प्रदान की जाती है। साथ ही घर के लिए जमीन न होने की स्थिति में तीन बिस्वा तक भूमि भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

    रंजीत बताते हैं कि माता-पिता के असमय निधन के बाद उनके बड़े भाई ने पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। 6 भाई-बहनों के इस परिवार के पास रहने को सिर्फ एक कमरा था और खाना, सोना, पढ़ना, सब कुछ उसी एक जगह पर होता था। आर्थिक तंगी इतनी गहरी थी कि उन्होंने बड़े भाई के साथ दिहाड़ी मज़दूरी शुरू कर दी, ताकि दो वक्त की रोटी जुटाई जा सके।

    लेकिन इस संघर्षपूर्ण जीवन में एक मोड़ तब आया, जब उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की जानकारी मिली। रंजीत कहते हैं कि सरकार ने सिर्फ आर्थिक मदद नहीं दी, वह हमारे लिए सच्चे मायनों में अभिभावक बनकर खड़ी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जितना आभार जताएं कम होगा।रंजीत की बहन इस योजना के सहयोग से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही है और योजना में तीन भाई-बहनों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की सामाजिक सुरक्षा सहायता भी मिल रही है।

    ऊना में 18 बच्चों को मिली गृह निर्माण सहायताFF

    ऊना के जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार बताते हैं कि जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अब तक 18 बच्चों को गृह निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को गृह निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये की सहायता चार किश्तों में प्रदान की जाती है। इसके अलावा जिले में 294 बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन गतिविधियों के लिए अब तक कुल 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

    सरकार सच्चे मायनों में बनी अभिभावक

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा कहते हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता है। हम न केवल उनका पालन-पोषण करेंगे, बल्कि उन्हें हर वह सहायता देंगे जो एक परिवार देता है। इसी सोच से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत हुई है। इस योजना में बच्चों को न केवल आवास और आर्थिक सहायता दी जाती है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कोचिंग, भोजन, वस्त्र, भत्ता और विवाह जैसी आवश्यकताओं की भी समुचित पूर्ति की जाती है। उन्हें हर महीने 4 हजार रुपये की पॉकेट मनी, कपड़ों का भत्ता और त्योहार सहयोग भी मिलता है। राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देने वाला कानून भी पारित किया है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

    योजना का बढ़ा दायरा

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप बताते हैं कि सरकार ने अब योजना का दायरा और व्यापक किया गया है। इसमें ट्रांसजेंडर समुदाय, परित्यक्त एवं सरेंडर किए गए बच्चे और एकल नारियों को भी शामिल किया गया है। एकल नारियों को 2500 रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा सहायता दी जा रही है।

    हर पात्र बच्चे को लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध प्रशासन

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल का कहना है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की संवेदनशील सोच एवं कल्याणकारी दृष्टिकोण के अनुरूप जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ प्रत्येक पात्र बच्चे तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचे। हम हर पात्र लाभार्थी को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

  • गुरु पूर्णिमा पर प्रिंसिपल का छात्रों ने किया कत्ल

    गुरु पूर्णिमा पर प्रिंसिपल का छात्रों ने किया कत्ल

    हिसार: हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दो छात्रों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली वारदात गुरु पूर्णिमा के दिन हुई, जिस दिन गुरु-शिष्य के रिश्ते को श्रद्धा से मनाया जाता है। लेकिन इस घटना ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। यह घटना बांस बादशाहपुर गांव स्थित कृतार मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है।

    जानकारी के मुताबिक, छात्रों ने प्रिंसिपल जगबीर सिंह पर स्कूल परिसर में ही चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि स्कूल स्टाफ ने उन्हें तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर छात्रों की पहचान व गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। गुरु पूर्णिमा के दिन जब देशभर में गुरु के सम्मान में कार्यक्रम हो रहे थे, उसी दिन एक गुरु को उसके ही छात्रों ने मौत के घाट उतार दिया। स्कूल स्टाफ, छात्रों और ग्रामीणों में गहरा शोक है। लोगों का कहना है कि जगबीर सिंह एक सख्त लेकिन न्यायप्रिय शिक्षक थे, जिन्हें सभी सम्मान देते थे। यह घटना गांव और स्कूल दोनों के लिए गहरा आघात है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, और जल्द ही घटना के पीछे की वजहों को सार्वजनिक किया जाएगा।

  • बच्चाें काे स्कूल लेकर जा रही बस धंसी

    बच्चाें काे स्कूल लेकर जा रही बस धंसी

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव समूर में एक स्कूल बस अचानक सड़क धंसने से बीच रास्ते में ही फंस गई। हादसे के समय बस में स्कूली बच्चे सवार थे, गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई, और हादसा होते-होते टल गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सड़क गांववासियों द्वारा स्थानीय स्तर पर पक्की की गई थी, परंतु कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते यह सड़क खोखली हो चुकी थी, क्योंकि पानीके तेज बहाव के कारण सड़क की निकली मिट्टी निकल गई थी।जैसे ही स्कूली बस उस स्थान से निकली ताे सड़क धंस गई और बस उस में फंस गई।

    घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद की तस्वीरें साफ तौर पर दिखा रही हैं कि सड़क किस तरह से बीच से धंस गई है और बस उसमें फंसकर एक ओर झुक गई थी परंतु बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

  • Punjab News: 1.120 किलो हेरोइन सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.120 किलो हेरोइन सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर: अजनाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपी जंडियाला क्षेत्र के निवासी हैं। यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई थी, जिसे ये आरोपी चमियारी रोड पर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए अजनाला के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आरोपियों से पूछताछ में अधिक खुलासे की उम्मीद है। डीएसपी ने कहा कि ड्रोन के माध्यम से नशा भेजकर पंजाब में तस्करों द्वारा नशा फैलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी योजना को नाकाम कर दिया।

    डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह सिर्फ दो आरोपी नहीं बल्कि पूरी नशा गैंग से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और अधिक गिरफ्तारियों की संभावना नकारी नहीं जा सकती। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि और जानकारी मिल सके।

  • मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी सामग्री

    मंडी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भेजी सामग्री

    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    ऊना/सुशील पंडित: मंडी में बाढ़ के चलते हुए भारी नुकसान के बाद जहां विभिन्न सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं। वहीं रोटरी क्लब ऊना, योगा ग्रुप सहित अन्य समाजसेवियों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। सामाजिक संस्थाओं ने बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए राशन सहित अन्य सामग्री भेजी है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर मंडी के लिए रवाना किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान रोटेरियन डा. केआर आर्य, शंकुतला आर्य, रोटे. एचएन चीटू, बलदेव चंद, संजीव अग्रिहोत्री, बरजिंद्रजीत सिंह गोल्डी, सुरेंद्र ठाकुर, मोहित शर्मा, संजीत सिंह जसवाल, अखिल चौधरी व डा. नमिता उपस्थित रहे। रोटरी क्लब के प्रधान यशपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल 80 हजार रुपए का सामान मंडी भेजा गया है। जिसमें 26 राशन किट, 50 कंबल, 16 सेट बर्तन, 50 जोड़ी शूज महिला व पुरुष, 12 सूट महिला, 13 जेकेटस पुरुष, 25 सेट टूथपेस्ट, टूथ ब्रश व साबुन आदि सामग्री भेजी गई है।

    सभी रोटेरियन ने एक-एक हजार रुपए व 30 अन्य समाजसेवियों ने अपना योगदान दिया है। एक महिला ने अपना नाम गुप्त रखते हुए 10 हजार रुपए की मदद सौंपी है। इसके लिए उन्होंने सभी दानवीर सज्जनों का आभार जताया है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मंडी में आई आपदा दुखद है। मंडी के लोगों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाएं व अन्य लोग आगे आ रहे है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी को आगे आकर मंडी के लोगों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऊना हमेशा समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। जिसके लिए रोटरी क्लब ऊना का सहयोग एक अनुकरणीय उदाहरण है।