Blog

  • Punjab News: Hotel में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिला पुलिस ने होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मुताबिक, इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह, एएसआई सतनाम सिंह, कांस्टेबल अर्सदीप सिंह, कांस्टेबल गगनदीप सिंह और लेडी कांस्टेबल जसविंदर के साथ गश्त के सिलसिले में घी मंडी चौक पर मौजूद थे कि मुखबिर ने उनके पास आकर सूचना दी कि सतविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी देवीदासपुरा जिला अमृतसर देहाती अपने बेटे गुरकरण सिंह और मैनेजर हरिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी गांव पखोके जिला तरनतारन के साथ वीरभल मंदिर के पास होटल अमृतसर होम स्टे, घी मंडी में भोली-भाली लड़कियों को नौकरी देने के बहाने बहला फुसलाकर वेश्यावृत्ति में फंसाकर उनसे मोटी कमाई की जा रही है। यदि अभी उक्त होटल पर छापा मारा जाए तो उक्त तीनों को पकड़ा जा सकता है।

    सूचना पुख्ता पाकर कांस्टेबल गगनदीप सिंह और इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह अन्य साथियों सहित मौके पर होटल में रुके और होटल के काउंटर से मैनेजर के तौर पर काम करने वाले हरिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी पट्टी लेहड़ी, पिछली तरफ, अरविंदरपाल के घर, गांव पखोके, जिला तरनतारन, और उनके पास खड़े सतविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी देवी दासपुरा, जिला अमृतसर ग्रामीण, कमरा नंबर 101 से बाहर आए। जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और कमरा नंबर 102 से 3 लड़कियों को बरामद किया गया। मामला दर्ज कर मामले की जांच की गई।

    पुलिस कमिश्नर अमृतसर, गुरप्रीत सिंह भुल्लर आईपीएस के निर्देशानुसार, तथा जसरूप कौर बाठ आईपीएस, एडीसीपी सिटी-3, अमृतसर और शीतल सिंह पीपीएस, एसीपी ईस्ट, अमृतसर के दिशा-निर्देशों पर, मामले के आरोपी सतविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी देवी दासपुरा, जिला अमृतसर ग्रामीण, गुरकरण सिंह पुत्र सतविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी देवी दासपुरा, जिला अमृतसर, हरिंदर सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी पट्टी लेहड़ी बैक साइड अरविंदरपाल का घर, गांव पखोके, जिला तरनतारन को आज अदालत में पेश किया जाना है, जिसके बाद उसे माननीय अदालत द्वारा रिमांड पर लिया जाएगा और आगे की पूछताछ की जाएगी।

  • Mumbai News: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने ‘Udaipur Files’ की रिलीज पर रोक के लिए न्यायालय का रुख किया

    Mumbai News: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने ‘Udaipur Files’ की रिलीज पर रोक के लिए न्यायालय का रुख किया

    मुंबईः रजा अकादमी द्वारा दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एक याचिका दायर करने के बाद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए एक रिट याचिका दायर की।

    यह फिल्म 28 जून, 2022 को राजस्थान में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की सोशल मीडिया पर पैगंबर मुहम्मद पर कथित रूप से टिप्पणी करने के आरोप में हुई हत्या पर आधारित है। फिल्म का एक प्रचार वीडियो सोमवार को जारी किया गया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी और दारुल उलूम, देवबंद के रेक्टर मौलाना अबुल कासिम नौमानी के बीच परामर्श के बाद, संगठन की तमिलनाडु इकाई ने एक जनहित याचिका दायर की जिसमें अदालत से तमिलनाडु सरकार के प्रधान सचिव, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के लिए एक परमादेश जारी करने का अनुरोध किया गया तथा सूचना व प्रसारण मंत्रालय से अनुरोध किया गया है कि वह फिल्म की रिलीज को स्थगित करें तथा कानून के अनुसार इसकी विषय-वस्तु की पुनः जांच और संशोधन सुनिश्चित करें।

    याचिकाकर्ता ने मुस्लिम समुदाय को अपमानजनक तरीके से चित्रित करके फिल्म में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की क्षमता को लेकर चिंता जताई है। फिल्म में ईशनिंदा की एकमात्र सजा के रूप में सिर कलम करने को दिखाया गया है, याचिकाकर्ता का तर्क है कि यह एक ऐसा कथानक है जो मुसलमानों को खतरनाक रूप से रूढ़िबद्ध बनाता है और शत्रुता भड़काता है। फिल्म में भारत के सबसे बड़े इस्लामी मदरसे, दारुल उलूम देवबंद का संदर्भ दिया गया है। याचिका में कहा गया है कि देवबंद से सीधे जुड़े एक नारे का इस्तेमाल न केवल मदरसे, बल्कि व्यापक मुस्लिम समुदाय को भी बदनाम करने की एक जानबूझकर की गई कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    फिल्म में एक पूर्व भाजपा प्रवक्ता को पैगंबर मुहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया है, वही टिप्पणी जिसने पहले हत्या को जन्म दिया था और जिसके कारण उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। एक अन्य दृश्य में कथित तौर पर एक मुस्लिम विद्वान को समलैंगिक गतिविधि में लिप्त दिखाया गया है, जिसके बारे में याचिकाकर्ता ने कहा कि यह जानबूझकर किया गया अपमान है और इस्लामी विद्वानों और समग्र रूप से धर्म को बदनाम करने के लिए बनाया गया है।

    याचिका में तर्क दिया गया है कि संविधान का अनुच्छेद 19(1)(ए) अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, लेकिन सार्वजनिक व्यवस्था, शालीनता और नैतिकता की रक्षा के लिए अनुच्छेद 19(2) के तहत इस पर उचित प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। याचिका में दावा किया गया है कि सीबीएफसी सिनेमैटोग्राफ अधिनियम और प्रमाणन दिशा-निर्देशों के तहत निर्धारित वैधानिक कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहा है। चूंकि फिल्म 11 जुलाई, 2025 को रिलीज होने वाली है, इसलिए याचिकाकर्ता ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए तत्काल अंतरिम निषेधाज्ञा की मांग की है।

  • Mumbai News: बेटिंग एप्प की ऐड करनी पड़ी महंगी, Vijay Deverakonda, Rana Daggubati समेत 29 पर केस दर्ज

    Mumbai News: बेटिंग एप्प की ऐड करनी पड़ी महंगी, Vijay Deverakonda, Rana Daggubati समेत 29 पर केस दर्ज

    मुंबईः दक्षिण फिल्म उद्योग के प्रशंसकों को उस समय झटका लगा जब ईडी ने 29 फिल्मी हस्तियों, यूट्यूबर्स और प्रभावशाली लोगों पर अवैध सट्टेबाजी ऐप्स का कथित रूप से प्रचार करने का मामला दर्ज किया। इस सूची में सबसे बड़े नाम विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, लक्ष्मी मांचू है। वहीं अन्य पर भी कार्रवाई हुई है। इस सूची में अन्य नाम प्रकाश राज, निधि अग्रवाल, अनन्या नागल्ला, प्रणिता सुभाष, एंकर श्रीमुखी और श्यामला, यूट्यूबर हर्ष साईं, बय्या सनी यादव और “लोकल बॉय” नानी जैसे नाम शामिल हैं। व्यवसायी फणींद्र शर्मा द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें दावा किया गया था कि ये प्रभावशाली हस्तियां ऐसे सट्टेबाजी ऐप्स का प्रचार कर रही हैं, जो युवाओं और मासूम लोगों को अपनी मेहनत की कमाई इस घोटाले में लगाने के लिए उकसा रही हैं और बाद में उन्हें आर्थिक तंगी में छोड़ रही हैं। इसके बाद, इस साल 19 मार्च को साइबराबाद पुलिस ने इन हस्तियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की। ईडी ने अब धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच अपने हाथ में ले ली है और एफआईआर में नामजद सेलेब्स को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार के लिए मिले पारिश्रमिक की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इन ऐप्स में हजारों करोड़ रुपये के लेन-देन शामिल हैं, जो उन्होंने युवाओं को आसान और भारी रिटर्न का वादा करके सट्टेबाजी के जाल में फंसाकर जमा किए हैं।

    विजय, राणा की टीमों ने बयान जारी किए

    विजय देवरकोंडा की टीम ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल एक कौशल-आधारित गेमिंग प्लेटफॉर्म, A23 का प्रचार किया था और यह अभियान 2023 में समाप्त हो गया था। राणा दग्गुबाती ने दावा किया कि उन्होंने ऐप्स से जुड़ते समय कानूनी मानदंडों का पालन किया। प्रकाश राज ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2016 में एक सट्टेबाजी ऐप का प्रचार किया था, लेकिन बाद में यह महसूस करने के बाद कि यह सही नहीं था, उन्होंने इससे दूरी बना ली। अवैध सट्टेबाजी ऐप्स मामले में अगली कार्रवाई की जानकारी ईडी ने अभी तक साझा नहीं की है।
  • बारिश के कारण हुई Landslide, रास्ता बंद, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    बारिश के कारण हुई Landslide, रास्ता बंद, फंसे वाहन, देखें वीडियो

    पिंजौरः देश में कई जगहों हो लगातार हो रही बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर रखा है। दिल्ली, उतराखंड हिमाचल, पिंजौर में बीते दिन से बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड के मामले में सामने आ रहे है। इसी के चलते पिंजौर के कजियाना टोरन लिंक मार्ग पर लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गई। इस लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया। दरअसल, लैंडस्लाइड के चलते सड़क पर पत्थर और मिट्टी आने से मार्ग बंद हुआ है।

    जिससे काफी नुकसान हो गया है, गनीमत यह रही कि लैंड स्लाइड के दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं मार्ग बंद होने से वाहनों की आवजाही बंद हो गई। लैंड स्लाइड के कारण वाहन रास्ते में फंस गए। लगातार बारिश से भूखलन से आसपास के क्षेत्र में भी भारी नुकसान होने की सूचना मिली है।

    वहीं राहगीरों का कहना है कि रात से बारिश हो रही है और रास्ता बंद हो गया। लैंडस्लाइड के दौरान मौके पर कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोग खुद रास्ते को खोलने का प्रयास कर रहे है। व्यक्ति ने बताया कि वह कावड़ लेकर जा रहे थे, लेकिन लैंडस्लाइड के कारण वह रास्ते में फंस गए।

  • पूर्व महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी, सोने की चेन और फोन लूटकर चोर फरार

    पूर्व महिला पुलिसकर्मी के घर चोरी, सोने की चेन और फोन लूटकर चोर फरार

    मुंबईः एक सेवानिवृत्त महिला पुलिसकर्मी के चेंबूर स्थित घर में एक अज्ञात घुसपैठिए ने घुसकर उनकी 2 लाख रुपये की सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। यह घटना 8 जुलाई की तड़के हुई और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया है।

    तिलक नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता, 74 वर्षीय जमुना विट्ठल गायकवाड़, अपने 2 बेटों और उनके परिवारों के साथ चेंबूर के पी. एल. लोखंडे मार्ग स्थित मालेकरवाड़ी में रहती हैं। गायकवाड़ 7 जुलाई की रात को अपने भूतल स्थित बेडरूम में सो रही थीं। रात करीब 2:30 बजे, मुख्य दरवाजे की आहट से उनकी नींद खुली और उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को देखा, जो लगभग 5 फीट लंबा था, नीली शर्ट और काली पतलून पहने हुए था और एक बैग लिए हुए था, जो घर से भाग रहा था। कुछ ही पल बाद, उन्हें एहसास हुआ कि उनके गले से 20 ग्राम की सोने की चेन चोरी हो गई है और उनका सैमसंग मोबाइल फोन भी गायब है।

    बाद में पता चला कि उनका बड़ा बेटा रात करीब 2:15 बजे किसी दोस्त से मिलने के लिए बाहर गया था और दरवाज़ा खुला छोड़ गया था, जिससे अनजाने में चोर घर में घुस गया। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज से बाद में पुष्टि हुई कि चोर आधे खुले मुख्य द्वार से घर में घुसा और कुछ ही मिनटों में बाहर निकल गया। संदेह है कि चोर ने सोते समय गायकवाड़ के गले से चेन काटने के लिए किसी धारदार औजार का इस्तेमाल किया। तिलक नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

  • Punjab News: बोरी से महिला का शव मिलने के मामले में 3 गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    Punjab News: बोरी से महिला का शव मिलने के मामले में 3 गिरफ्तार, सामने आई ये वजह, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के आरती चौक के नजदीक बोरी से शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कृष्ण, दुलारी और अजय के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास-ससुर और उनका रिश्तेदार शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि परिवार को रेशम के कैरेक्टर पर शक था। जिसके चलते सास-ससुर ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

    इसके बाद अन्य रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी लाश को दूसरे दिन बोरी में डालकर आरती चौक के नजदीक फेंक दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में तीनों आरोपियों के साथ घटना में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि इस गुत्थी को पुलिस ने 4 घंटों में सुलझा लिया था। बहू की हत्या करने के बाद अगले दिन आरोपियों ने अजय को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद अजय को आरोपियों ने कहा कि उन्होंने आम की बोरी फेंकने के लिए जाना है। जिसके बाद अजय बाइक लेकर आया और आरोपियों के साथ मिलकर बोरी फेंकने के लिए चला गया।

    डीसीपी रूपिदंर सिंह ने बताया कि 31 वर्षीय की मृतक रेशम के कैरेक्टर पर परिवार शक था। जिसके चलते सास ससुर ने गला दबाकर रेशमा की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि रेशम उसका पति लखनऊ में रहता है और यह अपने सास ससुर के पास महाराज नगर में किराए के मकान में रहती थी। जांच में सामने आया है कि यह सभी 15 दिन पहले ही मकान में किराये पर आए थे। वहीं आरोपियों की गिरफ्तार के बाद बारीकी से मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: DC Camp Office में तैनात ASI को लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    Punjab News: DC Camp Office में तैनात ASI को लगी गोली, हालत नाजुक, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के डीसी कैंप ऑफिस गार्द के एएसआई को गोली लग गई। घायल अवस्था में एएसआई को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां एएसआई की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल एएसआई की पहचान 56 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी गांव खोसा पांडो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह के घर लैंटर का काम चल रहा था। जिसके चलते वह काफी खुश था। लेकिन उसे क्या मालूम था कि वह इस बात की खुशियां अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने परिवार के साथ नहीं मना पाएगा।

    जैसे ही एएसआई सुखविंदर सिंह की ड्यूटी खत्म होने का समय आया, तो अचानक रहस्य्मयी परिस्थितियों से उसकी कबाइन से एक गोली चलती है, जो कि सीधी एएसआई सुखविंदर की ठोडी के नीचे बाईं और लगकर उसके जबड़े को चीरती हुई उसकी आंख के पीछे जाकर फंस गई। एएसआई सुखविंदर सिंह को फ़ौरन स्थानीय मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

    जैसे ही इस बात की सूचना डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया को मिली तो वह फौरन अपने सब काम छोड़कर मेडिसिटी अस्पताल पहुंच गए व लगभग डेढ़ घंटा उन्होंने अस्पताल में रहकर अपनी गार्द के एएसआई सुखविंदर सिंह के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम करवाए। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल घायल मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती है। जबकि घायल एएसआई सुखविंदर का इलाज करने वाले डॉक्टर अजमेर कालड़ा ने भी मरीज के मौजूदा हालात की साझा करते हुए कहा कि मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है।

     
  • Punjab News: डाक्टर अनिल कंबोज पर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: डाक्टर अनिल कंबोज पर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपियों को किए थे असला सप्लाई, इस ग्रुप का है गुर्गा

    मोगाः जिले के कोट इसे खां में 4 जुलाई को अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डाक्टर अनिल कंबोज को उस समय गोलियां मारी थी। घटना के दौरान जब डाक्टर अपने अस्पताल हरबंस नर्सिंग होम में मरीज देख रहे थे, तभी डाक्टर अनिल कंबोज पर हमलावारों द्वारा हमला कर दिया गया। गोलियां लगने से डाक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टर की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

    वह अभी भी वेंटिलेटर पर है। पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच शुरू करते हुए 6 जुलाई को 3 आरोपियों का एनकाउंटर कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों से जांच में 8 जुलाई को फतेहगढ़ साहिब जिले की रहने वाली एक महिला पवनदीप कौर को भी गिरफ्तार कर लिया था।

    मोगा पुलिस एक गोली कांड की पूरी गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है ओर बीती शाम इस मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हरमीत सिंह मीतू है। आरोपी लंडा ग्रुप गुर्गा है और यह पकड़े गए आरोपियों को असला सप्लाई करता था। वही पुलिस अब इस पूरे मामले में बारीकी से जांच कर रही है। आज आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर हासिल करेंगी।

  • Phagwara News: Motorcycle सवार 2 बदमाशों ने व्यक्ति पर की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Phagwara News: Motorcycle सवार 2 बदमाशों ने व्यक्ति पर की फायरिंग, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के गांव भाखडीआना में मोटरसाइकिल सवार 2 अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उसके परिजनों द्वारा फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

    जानकारी देते घायल परमजीत वासी भाखडीआना के साथी मनजीत सिंह ने बताया कि वह सरपंच के घर से निकलकर पंच के घर की ओर जा रहे थे कि जब वह घर के गेट के सामने पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली परमजीत की दाई टांग पर लगी और वह नीचे गिर गया। इतने में मोटरसाइकिल सवार वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल परमजीत सिंह को परिजनों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    पीड़ित ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उनका घरेलू जमीनी विवाद चल रहा है। उसको शक है कि उस पर हमला उसके ही पारिवारिक सदस्यों द्वारा करवाया गया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा परमजीत की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

  • भयानक बाढ़ से मचा हाहाकार, ताश के पत्तों की तरह बहते दिखे मकान, Emergency घोषित, देखें वीडियो

    भयानक बाढ़ से मचा हाहाकार, ताश के पत्तों की तरह बहते दिखे मकान, Emergency घोषित, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: न्यू मेक्सिको में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने इन हालात में आपातकाल घोषित कर दिया। रियो रुइदोसो नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़ गया, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। रुइदोसो में कई लोगों को बचाने का काम चल रहा है। एनडब्लूएस के अनुसार, लिंकन काउंटी में एक पिता और दो बच्चे बाढ़ के पानी में बह गए। यह जगह अल्बुकर्क से लगभग 150 मील दक्षिण-पूर्व में है।

    बाढ़ के कारण कई घर पानी में बह गए हैं। लोगों को नदी से दूर रहने और ऊंचे स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है।बाढ़ इतनी अधिक खतरनाक है कि वह अपने साथ दर्जनों मकानों और दुकानों को बहा ले जा रही है। एक ऐसा ही बाढ़ का वीडियो सामने आया है, जिसमें बहते मकानों और तैरती दुकानों का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है। बाढ़ का ऐसा भयानक वीडियो देख कर आपका कलेजा कांप उठेगा। यह वीडियो न्यू मैक्सिको में रुइदोसो का है। जहां पर भयंकर फ्लैश फ्लड का कहर दिखाई दे रहा है।

    बाढ़ का अंदाजा इस आधार पर लगा सकते हैं कि रुइदोसो के पहाड़ी क्षेत्र में तेज मॉनसून की वर्षा ने रियो रुइदोसो नदी का स्तर महज कुछ मिनटों में लगभग 20 फीट ऊपर उठा दिया। इसके बाद अचानक आई इस बाढ़ में घरों, दुकानों और अन्य तरह का मलबा कागज की तरह तैरता व बहता दिखाई दिया। इसी दौरान एक पूरा घर नदी की तेज धार में बहते हुए देखा गया। यह स्थानीय कलाकार के दोस्त का घर था, लेकिन परिवार सुरक्षित है। इस दौरान चलाए गए बचाव अभियान में 85 से अधिक लोगों को बचाया गया। अभी तक कोई जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

    नदी में जल का स्तर अचानक इतना अधिक बढ़ जाने के बाद इसे खतरे के संकेत बताया गया। कहा गया, “यह एक खतरनाक स्थिति है! तुरंत ऊंचाई वाली जगहों पर चले जाओ!” स्थानीय अधिकारियों द्वारा लोगोंको तत्काल विस्थापन आदेश दिया गया है। साथ ही नदी के किनारे और निचली इलाकों में रहने वाले लोगों से तत्काल ऊंचे स्थलों की ओर जाने को कहा गया है।

    लोगों को राहत पहुंचाने के लिए सैंडबैग वितरण अग्नि केंद्र 2 और व्हाइट माउंटेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को आश्रय केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही लोगों को तेज धाराओं की चपेट में आऩे से रोकने के लिए पानी में गाड़ी न चलाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि यह क्षेत्र पिछले साल के जंगल की आग से गंभीर रूप से प्रभावित था, जिससे जल अवशोषण क्षमता कम हो गई थी।