Blog

  • Jalandhar News: फिल्मी स्टाइल में चोर एक बाइक छोड़कर दूसरी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: फिल्मी स्टाइल में चोर एक बाइक छोड़कर दूसरी लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं चोर द्वारा फिल्मी स्टाइल में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, उक्त चोर ने पहले लक्ष्मीपुरा से स्पलेंडर बाइक नंबर पीबी 08 सीएम 5084 चोरी की। जिसके बाद वह उक्त स्पलेंडर बाइक लेकर आदर्श नगर पहुंचा। जहां दिन दहाड़े 4.45 बजे उक्त चोर कृष्णा नगर में घर के बाहर खड़ी होंडा शाइन बाइक लेकर फरार हो गया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि हेलमेट पहने चोर आता है और स्पलेंडर बाइक को घटना स्थल पर खड़ा करता है। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में वह दूसरी बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। वहीं पीड़ित हनीश अरोड़ा ने बताया कि चोर स्पलेंडर बाइक उनके घर के बाहर छोड़ गया और उनकी होंडा शाइन बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

    पीड़ित ने जब स्पलेंड बाइक के साथ लटके बैग की छानबीन की तो बैग से एक डायरी बरामद हुई। जिसके बाद उक्त डायरी से नंबर निकालकर फोन किया तो हनीश को पता चला कि उसकी स्पलेंडर बाइक भी चोरी हो गई है। जिसे फोन करके हनीश ने बताया कि उसकी बाइक कृष्णा नगर में खड़ी है। उक्त स्पलेंडर बाइक चालक राजमिस्त्री है। वहीं पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • जिला मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए कुटलैहड़ ने बनाया रिकॉर्ड

    जिला मंडी में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद करने के लिए कुटलैहड़ ने बनाया रिकॉर्ड

    मंडी में आपदा पीड़ितों की सहायता पर कुटलैहड़ से चौथा टैंपो रवाना

    ऊना/सुशील पंडित:  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से मंडी जिले में बाढ़ व भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लगातार राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस क्रम में बुधवार को कुटलैहड़ विस क्षेत्र से लगातार चौथा टैंपो भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में रवाना किया गया। जिसमें इस बार लगभग 150 गद्दे और 50 से अधिक कम्बल शामिल थे। इस टैंपो को रवाना करते समय भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता मंडी के आपदा प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और इसी भावना के तहत यह राहत सामग्री भेजी जा रही है।

    उन्होंने बताया कि इस बार राहत सामग्री के रूप में राशन किट नहीं, बल्कि विशेष रूप से कम्बल और गद्दे भेजे गए हैं, ताकि वे परिवार जो बाढ़ की विभीषिका में अपना घर खो चुके हैं, उन्हें कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मंडी जिले की विभिन्न जगहों में जिन लोगों के घर तबाह हो गए हैं, उनके लिए भोजन के साथ-साथ सोने व आराम करने की व्यवस्था भी अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इस बार यह निर्णय लिया कि उन्हें गर्म कपड़ों और बिस्तर जैसे जरूरी सामान भेजे जाएं। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि मंडी में आई आपदा के बाद से ही भाजपा नेतृत्व लगातार राहत प्रयासों में जुटा हुआ है और विशेष रूप से कुटलैहड़ क्षेत्र के कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो के नेतृत्व में पहले भी तीन टैंपो राहत सामग्री के साथ मंडी भेजे जा चुके हैं, जिनमें खाद्य सामग्री, कपड़े और आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।

    जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता अपने प्रदेशवासियों के दुख में सहभागी है और संकट की इस घड़ी में हर प्रकार की सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी यदि मंडी प्रशासन या राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार की और राहत सामग्री की आवश्यकता जताई जाती है, तो हम तत्परता से उसका प्रबंध करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मिलकर राहत सामग्री को व्यवस्थित रूप से टैंपो में रखा और वहां भेजने की तैयारी की। कई स्थानीय कार्यकर्ताओं व स्वयंसेवकों ने इस पहल में हाथ बंटाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पूरी पहल को ‘सेवा ही संगठन’ के मूलमंत्र पर आधारित बताते हुए कहा कि पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा के हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।

    भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि वह स्वयं जल्द ही मंडी जाकर राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे और वहां ज़मीनी स्तर पर जरूरतों का जायज़ा लेकर अगली राहत की खेप की योजना तैयार करेंगे। उन्होंने अपील की कि प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग आगे आएं और मंडी के प्रभावित परिवारों को यथासंभव सहयोग दें। इस प्रकार चौथा टैंपो भी रवाना हो गया है और इस मानवीय पहल से स्पष्ट है कि जब कभी प्रदेश किसी आपदा से जूझता है, तो हिमाचल वासियों का सामूहिक प्रयास ही सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आता है।

    इस मौके पर जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, भाजपा नेता मनोहर लाल शर्मा, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर, राज कुमार, राहुल शर्मा, ज्ञान चंद, पूर्व जिला परिषद सदस्य राज कुमार, अभिषेक शर्मा, शाम चंदेल बही सहयोगी करने बालों में बलराम बबलू, रामआसरी देवी, कृष्ण पाल शर्मा, रमेश वशिष्ठ, योगराज भारद्वाज, एसडीओ विपन कुमार, अशोक वशिष्ठ, सुरेन्द्र धीमान,सलोचना शर्मा,नरेश वशिष्ठ, सूरम सिंह, सीमा देवी, कमलेश कुमारी,सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अनिल ठाकुर, अजय, रामगोपाल शर्मा, धर्मपाल,नमन, राहुल शर्मा ने  मंडी जिला में आई आपदा पर राहत भेजने में बहुमूल्य योगदान दिया।

  • Punjab News: निहंग बाणे में आए नौजवानों ने की कार लुटने की कोशिश, बना फिल्मी सीन, चली तलवारें, देखें वीडियो

    Punjab News: निहंग बाणे में आए नौजवानों ने की कार लुटने की कोशिश, बना फिल्मी सीन, चली तलवारें, देखें वीडियो

    1. मोहालीः जिले के मुल्लांपुर इलाके में उस समय फिल्मी सीन बन गया, जब निहंग बाणे में आए 3 नौजवानों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दरअसल, निहंग बाणे में आए नौजवानों ने व्यक्ति के कार छीनने की कोशिश। वहीं कार में बैठे नौजवानों ने जब इसका विरोध किया तो निहंग बाणें में आए नौजवानों ने तलवार निकालकर उस पर वार कर दिया। इस घटना में नीतीश नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया जा रहा है कि इस घटना से पहले निहंग बाणें में आए नौजवानों ने 4 युवकों का फोन छीना था। जिसके बाद उक्त चारों थार सवार युवक भी निहंग बाणें वाले नौजवानों का पीछा कर रहे थे। जिसके बाद 2 निहंग बाणें में नौजवान घटना स्थल से भागने में कामयाब हो गए।

    बताया जा रहा है कि एक निहंग बाणे में मौजूद व्यक्ति किरपाण निकालकर दूसरे व्यक्तियों पर लगातार वार करता रहा। बाद में व्यक्तियों ने उक्त व्यक्ति से किसी तरह तलवार छीन ली और उसे काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लोगों ने एक निहंग बाणे में सिंह को काबू किया है, जिससे पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द अन्य दोनों आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: घरेलु विवाद को लेकर महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: घरेलु विवाद को लेकर महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलका टांडा के अंतर्गत आते गांव कंधाला जट्टा की महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, पति से प्रताड़ित होने के मामले में महिला ने पुलिस पर यह गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टांडा पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले लंबे समय से अपने पति से दुखी होकर थानों और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    महिला सुखबीर कौर ने बताया कि सन् 1988 में उसका विवाह गुरदेव सिंह पुत्र अमर सिंह वासी कंधाला जट्टा के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके घर 2 बच्चों ने भी जन्म लिया। महिला ने अब आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए ही किसी दूसरी महिला से शादी करवा ली। उक्त महिला उनके साथ ही घर में रहकर भी गई है। महिला का आरोप है कि उसका पति उससे मारपीट करता है और घर का सामान भी तोड़फोड़ करता है। दूसरे ओर पति गुरदेव सिंह ने आरोप लगाए है कि उसकी पत्नी के छोटे भाई के साथ पिछले कई सालों से अवैध संबंध हैं।

    दोनों मिलकर उसके घर पर हमला करना चाह रहे हैं। गरदेव सिंह का आरोप है कि सुखबीर कौर की तरफ से कई झूठी शिकयतें भी उसके खिलाफ पुलिस के पास दी गई हैं। गुरदेव सिंह का कहना है कि उसके द्वारा तलाक के लिए मान्य अदालत में भी केस चल रहा है और सुखबीर कौर द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे और आधारहीन हैं। इस मामले पर डीएसपी द्विंदर बाजवा का कहना है कि पुलिस के पास दोनों पक्षों ने कई बार शिकायतें दी हैं और कई बार दोनों पक्षों को समझाया भी गया है और अब भी जो शिकायतें मिली हैं, उन पर पुलिस जांच कर रही है।

  • हटली स्कूल के छात्रों ने जन जागरण के दौरान नशे के खिलाफ निकाली रैली

    हटली स्कूल के छात्रों ने जन जागरण के दौरान नशे के खिलाफ निकाली रैली

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक हटली के विद्यार्थियों ने बुधवार को जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक रैली निकाली । रैली का नेतृत्व स्वयं प्रधानाचार्य महोदय राजपाल सरोही ने किया । जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ओर बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से बच्चों ने नशा छोड़ो  जिंदगी सवारों , नशा नाश का दूसरा नाम , हम युवा है नशे के खिलाफ खड़े हैं, जैसे नारे लगा कर  समाज को नशे के दुष्प्रभावों  के प्रति जागरूक किया ।

    रैली विद्यालय परिसर के शुरू होकर हटली गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई बापिस स्कूल परिसर पहुंची । इस अवसर पर विद्यालय के बहुत ही ऊर्जावान , मधुरभाषी प्रधानाचार्य राज पाल सरोही ने बच्चों को नशे से हमेशा दूर रहने का संकल्प करवाया उन्होंने कहां नशा युवाओं को अंदर से खोखला कर रहा है और दिमाग में विकारों को भरता है हमें मिलकर इस बुराई को जड़ से खत्म करना चाहिए इस मौके पर  उपप्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने भी  नशे से दुष्प्रभावों को बताया और हमेशा इस से दूर रहने की सलाह दी । रैली में जीव विज्ञान प्रवक्ता सुनील कुमार ,प्रवक्ता विवेकशील शर्मा ,शारीरिक प्रवक्ता  यशवंत परमार प्रवक्ता कंचन गौतम , प्रवक्ता अनीता कुमारी ,प्रवक्ता मैडम जगोता ने भाग लिया।

  • Punjab News: एक ही नंबर के चल रहे 2 वाहन, चालान कटने पर हर कोई हुआ हैरान

    Punjab News: एक ही नंबर के चल रहे 2 वाहन, चालान कटने पर हर कोई हुआ हैरान

    श्रीमुक्तसर साहिबः जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां संगरूर में गाड़ी का पुलिस ने चालान काटा, लेकिन वह चालान श्री मुक्तसर साहिब में स्कूटी मालिक के पास पहुंच गया। दरअसल, अक्सर फिल्मों में एक ही नंबर वाली दो गाड़ियां चलने के सीन देखने आम बात है। मगर असल जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। संगरूर और मुक्तसर में एक ही नंबर की 2 गाड़ियां चल रही हैं। मुक्तसर निवासी की स्कूटी का नंबर और संगरूर कार का नंबर एक ही चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार संगरूर में पुलिस ने ओवरस्पीड गाड़ी का चालान काटा, लेकिन वह चालान श्री मुक्तसर साहिब में स्कूटी मालिक के पास आ गया।

    जिसके बाद एक नंबर के वाहन चलने का मामला उजागर हुआ। जिसके बाद एक ही नंबर के 2 वाहन चलने को लेकर हर कोई हैरान रह गया। मुक्तसर के बावा कॉलोनी गली नंबर-1 निवासी अमरजोत सिंह घारू ने बताया कि उनके पास एक कार व स्कूटी है। कुछ दिन पहले उन्होंने स्कूटी का नंबर कार पर और कार का नंबर स्कूटी पर लगवाने के लिए चेंज करवाए थे। उन्होंने 10 जून 2025 को अपनी कार का नंबर पीबी 03 एवाई 0800 अपने स्कूटी पर लगवाया था। उस दिन के बाद से उनके स्कूटी पर यही नंबर प्लेट लगी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें ओवरस्पीडिंग का चालान मिला है। यह चालान कार का कटा है जो संगरूर में है। उनकी स्कूटी का नंबर और कार का नंबर एक ही है।

    जबकि उनकी कार घर पर खड़ी है और अब उनकी कार पर यह नंबर भी नहीं है, बल्कि कार का नंबर पीबी 15 वाई 5790 है। जो पहले उनके स्कूटर का नंबर था। मगर जो चालान उनके पास आया है, वह उनकी कार का नहीं है। जो चालान अमरजोत सिंह घारू के पास पहुंचा है उसमें कार की फोटो भी और यह गाड़ी बलेनो है। जब उन्होंने मुक्तसर आरटीओ कार्यालय में इस मामले पर बात की, तो उन्हें केवल यही जवाब मिला कि संगरूर आरटीओ कार्यालय ही उन्हें इस बारे में बता सकता है, क्योंकि चालान वहीं से आया है।

    अमरजोत सिंह घारू ने एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी से इस घटना की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी स्कूटी के नंबर पर चल रही गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अवैध तत्व उनके नाम पर चल रही गाड़ी में कोई अवैध घटना को अंजाम न दें। क्योंकि अभी तो मामला सिर्फ चालान तक ही सीमित है, लेकिन अगर कभी कार चालक ने गाड़ी का इस्तेमाल किसी गलत गतिविधि के लिए किया तो वह बेवजह फंस सकते हैं। इसलिए इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

     

  • अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेताया

    अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेताया

    ऊना /सुशील पंडित:  अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन को चेताया है ,ऊना शाखा संघ के अध्यक्ष रमन कुमार व सचिव भानु प्रताप ने बताया कि संघ ने अपनी  जवलंत मांगों को लिखित रूप में निगम को भेजा है जिनमें मुख्य तौर पर सरकार से मांग की गई है कि एल आई सी और बैंकों से विनिवेश और निजीकरण करने को बंद किया जाए, एफडीआई पर भी पूर्ण रूप से बंद किया जाए, उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की मुख्य मांगों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी में पर्याप्त भरती सुनिश्चित की जाएं तथा आउटसोर्स और ठेके पर नौकरियों को बंद किया जाए।

    संघ के नेताओं ने एनपीएस को बंद कर ओल्ड पेंशन स्कीम चालू करने की भी पुरजोर वकालत की तथा कहा कि जीवन बीमा और स्वास्थ बीमा को जीएसटी मुक्त किया जाए, उन्होंने कहा कि मजदूर श्रम संहिता को सरकार वापस ले और ट्रेड यूनियन के अधिकारों का हनन न करें व समान काम का समान वेतन दिया जाए, संघ के नेताओं ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों का विलय कर एक इकाई बनाई जाए, उन्होंने कहा कि इस हड़ताल का मुख्य लक्ष्य है कि अपनी मांगों को लेकर बीमा प्रबंधन और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है ताकि इन मांगों को लेकर ठोस कदम उठाए जाए, ताकि इस क्षेत्र में डटे कर्मचारियों के खेतों की रक्षा हो सके।

  • शिवम ऑर्थाेकेयर ने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम किया लॉन्च

    शिवम ऑर्थाेकेयर ने रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम किया लॉन्च

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल और पंजाब क्षेत्र के जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को ऊना के सर्वश्रेष्ठ ऑर्थाेपेडिक अस्पतालों में से एक शिवम ऑर्थाेकेयर अस्पताल में कोरी नामक एक उन्नत एआई-संचालित रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम की शुरुआत से बहुत फायदा मिलने वाला है। यह अत्याधुनिक तकनीक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की सटीकता बढ़ाएगी और सर्जरी के परिणामों को बेहतर बनाकर क्रांति लाएगी। मरीज अब तेजी से ठीक होने के कारण जल्दी घर लौट सकेंगे और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की पारंपरिक तकनीकों की तुलना में बिना दर्द के अपने दैनिक कार्य कर सकेंगे। इस तकनीक को लॉन्च करते हुए, ऊना के शिवम ऑर्थाेकेयर अस्पताल के प्रतिष्ठित ऑर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. रितेश कुमार सोनी ने कहा कि कोरी रोबोटिक सिस्टम की शुरुआत ऑर्थाेपेडिक सर्जरी में एक नए युग की शुरुआत है, जो अत्यधिक सटीक और मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर्स (कम से कम चीरफाड़ वाली प्रक्रियाएं) की अनुमति देता है। यह तकनीक न केवल सर्जिकल सटीकता को बढ़ाती है, बल्कि मरीजों के लिए रिकवरी के समय को भी काफी कम करती है, जिससे वे अपनी दैनिक गतिविधियां जल्दी शुरू कर सकते हैं। डॉ. सोनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुपर-स्पेशियलिटी ऑर्थाेपेडिक सेवाएं प्रदान करना है। कोरी रोबोटिक सिस्टम की शुरूआत के साथ, हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे मरीज खामोशी से दर्द न सहते रहें और उन्हें सर्वाेत्तम संभव देखभाल मिल सके। अब इन क्षेत्रों के मरीजों को अपने शहरों में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी और उन्हें रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के लिए बड़े शहरों की लंबी यात्राएं नहीं करनी पड़ेंगी। डॉ सोनी ने 15 वर्षों की अवधि में 1,500 से अधिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किए हैं, जिससे इस क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए उनकी प्रतिष्ठा स्थापित हुई है। वर्तमान में वह चार पूर्णकालिक/उत्कृष्ट ऑर्थाेपेडिक सर्जनों की एक टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जो हिमाचल प्रदेश और पंजाब के आसपास के क्षेत्रों के सभी निवासियों को विशेष ऑर्थाेपेडिक देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. सोनी ने आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की, उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ से ऑर्थाेपेडिक्स में एमएस किया। अपने कौशल को और निखारने के लिए डॉ. सोनी ने हांगकांग और दक्षिण कोरिया में फेलोशिप ली, जहां उन्होंने ऑर्थाेपेडिक तकनीकों में उन्नत विशेषज्ञता हासिल की। लॉन्च कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोगों, स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और समुदाय के सदस्य शामिल हुए, सभी ने इस तकनीक द्वारा क्षेत्र में ऑर्थाेपेडिक स्वास्थ्य सेवाओं में लाई गई नई संभावनाओं और क्षमताओं के लिए उत्साह और आशा व्यक्त की।
  • Himachal News: स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल

    Himachal News: स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना रहा अव्वल

    ज़िला के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को मिला कायाकल्प अवार्ड

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला ऊना स्वास्थ्य सेवाओं में प्रदेशभर में अव्वल रहा है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला ऊना, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को राज्य स्तरीय टीम द्वारा कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि यह चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय चयन टीम द्वारा एक्सटर्नल असेसमेंट के आधार पर की गयी। यह असेसमेंट अप्रैल-मई 2025 में की गई, जिसमें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को प्रदेश भर में श्रेणी-1 के अंतर्गत कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुआ, जिसके लिए 3 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में हासिल की।

    डॉ संजीव ने बताया कि केटेगरी-2 के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर के 15 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प अवार्ड दिया गया, जिसमें से 9 स्वास्थ्य संस्थान केवल जिला ऊना के शामिल रहे। इस श्रेणी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर जिला ऊना के नाम हैं। इसमे सिविल अस्पताल हरोली को राज्य स्तर पर प्रथम रहने पर 7 लाख रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई। इसी कड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलेहड़ ने द्वितीय पुरस्कार और सिविल अस्पताल अम्ब ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जिसके लिए इन्हें 5-5 लाख रूपये देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी, सिविल अस्पताल गगरेट, सिविल अस्पताल बंगाणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुसाड़ा, भदसीली तथा दौलतपुर चौक को एक-एक लाख रूपये की धनराशि दी गई।

    केटेगरी-3 के अंतर्गत जिला ऊना के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित हुए, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान को 2 लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ तथा शेष 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों जिनमें बाथड़ी, खड्ड, पालकवाह, बढेड़ा कांगड़, पंजावर, बढेड़ा राजपूतां, अमलेहड़, लठियाणी, सोहारी टकोली, अकरोट, चक्कसराये, चुरुड़ु, धर्मशाल महंता, शिवपुर मुबारिकपुर, बसाल, बसोली एवम् देहलां को 50-50 हजार रूपये की राशि पुरस्कार स्वरुप प्राप्त हुई।

    केटेगरी-4 के अंतर्गत जिला ऊना के 45 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों ने कायाकल्प अवार्ड प्राप्त किया। जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर झूडोवाल ने प्रथम पुरस्कार एक लाख रूपये,  आयुष्मान आरोग्य मंदिर धुन्धला प्रथम रनअप 50 हजार रूपये, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनोह द्वितीय रनअप 35 हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप हासिल किये। जबकि बाकि 42 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को 25-25 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर संजीव कुमार वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुखदीप सिंह, जिला कंसलटेंट डॉक्टर रमन सन्दल, समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी वर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व् कर्मचारी वर्ग को देते हुए बधाई दी और कहा कि ज़िला के समस्त चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों के से ही  आज जिला ऊना की कामयाबी ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    उपायुक्त ने दी बधाई
    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़िला की इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े सभी चिकित्सकवर्ग, पैरा मैडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारीगण को बधााई दी है। उन्होंने कहा कि ज़िला ऊना में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुविधाओं को बेहतर से बेहतरीन बनाने के प्रयास और तेज किये जाएंगे।

  • जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री

    ऊना/सुशील पंडित: आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी। यह सामग्री उपायुक्त एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल के दिशा निर्देशन में मंडी के उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना की गई। इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव सीपीओ संजय संख्यान भी उपस्थित रहे।

    भेजी गई राहत सामग्री में 40 राहत किट्स सहित अन्य अत्यावश्यक वस्तुएं शामिल हैं। प्रत्येक राहत किट में स्नान एवं कपड़े धोने का साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, सैनिटरी पैड, थाली, कप, स्क्रबर, प्लास्टिक कंटेनर, चप्पल और जैकेट जैसी दैनिक उपयोग की कुल दस श्रेणियों की सामग्री सम्मिलित है ।इसके अतिरिक्त 20 प्रेशर कुकर, 20 इंडक्शन चूल्हे, 20 गैस स्टोव, 20 बाल्टी-मग सेट, 20 टारपोलिन, 25 बर्तन सेट, 100 कंबल और 8 बॉक्स पैकेट दूध पाउडर भी भेजे गए हैं।

    इस संबंध में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यह सहायता मंडी जिले के आपदा प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से भेजी गई है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी आपदा की इस घड़ी में मंडी के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।