Blog

  • Punjab News: बेसहारा जानवरों के लिए एनिमल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Punjab News: बेसहारा जानवरों के लिए एनिमल एंबुलेंस सेवा की शुरुआत, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    पंचकूला: आवारा और बीमार पशुओं की मदद के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है। दी भाऊ प्रोजेक्ट संस्थान की ओर से सोमवार को दो एनिमल एंबुलेंस सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर सांसद रेखा शर्मा ने कहा वह खुद एक पेट लवर है। जब किसी बीमार या घायल कुत्ते को देखती थी, तो सबसे पहले यही महसूस होता था कि एनिमल एंबुलेंस की कितनी जरूरत है। आज यह सेवा पंचकूला में शुरू होना बेहद जरूरी कदम है।

    नई एंबुलेंस सेवा का उद्देश्य शहर के बेसहारा, घायल और बीमार जानवरों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। एनिमल एंबुलेंस में पशु चिकित्सा से जुड़ा आवश्यक स्टाफ और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी मौजूद रहेगी। दी भाऊ प्रोजेक्ट संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि ये दोनों एंबुलेंस फिलहाल पंचकूला में ही कार्य करेंगी, और आवश्यकता पड़ने पर सेवा का दायरा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और पशुप्रेमियों से इस मुहिम को समर्थन देने की अपील की।

  • Punjab News: 40 किलो हेरोइन के साथ 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 40 किलो हेरोइन के साथ 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े हैं तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो हेरोइन बरामद की है और छह ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी मुक्तसर साहिब के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का नेटवर्क पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है और यह खेप मँगवाते थे। इनमें से पांच आरोपी बेरोजगार हैं, जबकि एक आरोपी कार डीलर के रूप में काम करता है। दो आरोपियों के खिलाफ पहले से मुक्तसर साहिब जिले में आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी चार पर पहली बार मामला दर्ज हुआ है।

    एसएसपी बठिंडा ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और राज्य सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उन्होंने कहा कि सीआईए स्टाफ की टीम जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तब उन्हें एक काली फॉर्च्यूनर गाड़ी पर शक हुआ। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की तो भागने की कोशिश करने लगे तो मौक़े पर पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर कार में सवार छह तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

  • Jalandhar News: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला व पुरुष के शव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे ट्रैक पर मिले महिला व पुरुष के शव, देखें वीडियो

    फिल्लौर: गोराया रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक महिला और एक पुरुष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिल्लौर जीआरपी पुलिस स्टेशन के प्रभारी थानेदार प्रेम नाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मृतक नांगल डैम से अमृतसर जा रही ट्रेन के नीचे आ गए थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस को मौके से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर PB91–5624 बरामद हुई है, जो नरिंदर सिंह निवासी प्रताप नगर फाबड़ा, लुधियाना के नाम पर रजिस्टर है। पुलिस ने उक्त पते पर एक कांस्टेबल को भेज कर मृतकों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। थानेदार ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या कोई अन्य कारण। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

  • बल्क ड्रग पार्क पर डीसी ऊना का बड़ा बयान

    बल्क ड्रग पार्क पर डीसी ऊना का बड़ा बयान

    विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन

    परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों और भ्रांतियों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक महत्त्वपूर्ण पहल करते हुए परियोजना स्थल पोलियां में ‘मीडिया वॉकथ्रू’ आयोजित किया। उपायुक्त जतिन लाल की अगुवाई में आयोजित इस मीडिया वॉकथ्रू में पत्रकारों को साइट पर ले जाकर परियोजना के विभिन्न पहलुओं की ब्रीफिंग दी गई और पर्यावरणीय, तकनीकी व सामाजिक तथ्यों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ सुनील राणा सहित अन्य अधिकारी भी उपायुक्त के साथ रहे और उन्होंने अपने विभागों से जुड़ी जानकारियां साझा की।

    उपायुक्त ने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कुछ लोग सोशल मीडिया पर परियोजना को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक भविष्य के लिए निर्णायक है और इसे वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि परियोजना निर्माण में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और केंद्र व राज्य सरकार की पर्यावरणीय गाइडलाइनों का कठोर अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन प्रत्येक आयाम की सूक्ष्मता से समीक्षा कर रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनविश्वास मजबूत हो। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। भू-जल पुनर्भरण, प्रदूषण नियंत्रण, वनीकरण और वन्य जीव संरक्षण के लिए समुचित योजनाएं तैयार की गई हैं और एक प्रोएक्टिव दृष्टिकोण के साथ इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    राष्ट्रीय महत्व की परियोजना, निवेश और रोजगार के नए क्षितिज खोलेगा बल्क ड्रग पार्क 

    उपायुक्त ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दूरदर्शी सोच और औद्योगिक विकासोन्मुख दृष्टिकोण के अनुरूप आकार ले रही है। 1405 एकड़ क्षेत्र में 2000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही यह परियोजना देश में स्थापित हो रही तीन राष्ट्रीय बल्क ड्रग पार्क परियोजनाओं में से एक है, और इसका ऊना में स्थापित होना प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना में भविष्य में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है और 10 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह न केवल ऊना जिले के औद्योगिक परिदृश्य को नया आयाम देगा, बल्कि हिमाचल को फार्मा क्षेत्र में वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करने में सहायक होगा।
    उन्होंने यह भी कहा कि इस परियोजना के माध्यम से भारत की एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट्स आपूर्ति में चीन पर निर्भरता समाप्त होगी और देश की औषधीय आत्मनिर्भरता को बल मिलेगा।

    भूजल संरक्षण को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध, 15 एमएलडी क्षमता का टैंक तैयार

    जतिन लाल ने कहा कि भविष्य की जरूरतों को देखते हुए भूजल संरक्षण के लिए प्रशासन ने प्रोएक्टिव रणनीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र केंद्रीय जल बोर्ड द्वारा सेफ श्रेणी में वर्गीकृत है और वर्तमान भूजल दोहन स्तर 56 प्रतिशत है, जो संतोषजनक माना जाता है। इसके बावजूद प्रशासन ने जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए तालाबों की रिचार्जिंग, जल संचयन संरचनाओं और दीर्घकालिक जलापूर्ति योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। उपायुक्त ने बताया कि पोलियां में 15 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला जल भंडारण टैंक तैयार किया जा चुका है, जो प्रारंभिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है।

    उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की मदद से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि परियोजना का कोई दुष्प्रभाव न भूजल पर पड़े, न कृषि पर और न ही स्थानीय पारिस्थितिकी पर। उन्होंने बताया कि भविष्य के लिए 170 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना की डीपीआर तैयार की गई है, जिसके तहत भाखड़ा डैम से पानी लाया जाएगा। परियोजना के लिए प्रारंभ में 15 एमएलडी पानी की आवश्यकता रहेगी और भविष्य में यह 50 एमएलडी तक बढ़ सकती है, जिसकी व्यवस्था इस योजना में की गई है।

    एपीआई उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना का मुख्य उद्देश्य दवाओं के निर्माण में प्रयुक्त एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रेडिएंट (एपीआई) की घरेलू आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि भारत फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश को फार्मास्यूटिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। परियोजना में सभी पर्यावरणीय और औद्योगिक मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

    संयुक्त निदेशक ने बताया कि सड़क, बिजली और जलापूर्ति से जुड़ी अधोसंरचनाएं तीव्र गति से तैयार की जा रही हैं, जिनमें 85 प्रतिशत से अधिक जलापूर्ति कार्य पूर्ण हो चुका है। आगे परियोजना स्थल पर तरल, ठोस, बायोमेडिकल और ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

    ग्रीन बेल्ट को प्राथमिकता, हर कटे पेड़ के बदले लगेंगे 10 नए पौधे

    डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि पोलियां में बल्क ड्रग पार्क परियोजना के 568 हेक्टेयर क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 45 हजार 822 पेड़ मौजूद हैं। इनमें से लगभग 42 हजार पेड़ छोटे पेड़ों की चतुर्थ एवं पंचम कैटेगेरी की निम्न श्रेणी में आते हैं। केवल 3 हजार पेड़ अपेक्षाकृत विकसित श्रेणी के हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र वन भूमि नहीं, बल्कि राजस्व श्रेणी की ओपन वेजिटेशन ज़ोन है, जहां औसतन 93 पेड़ प्रति हेक्टेयर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर कटे पेड़ के बदले समान प्रजाति के 10 नए पौधे लगाने का प्रावधान किया गया है। साथ ही परियोजना क्षेत्र का 33 प्रतिशत भाग ग्रीन बेल्ट के रूप में संरक्षित रहेगा और पूरे औद्योगिक परिसर की 15 मीटर चौड़ी ग्रीन जोन विकसित किया जाएगा।

  • Punjab News: इस जिले मे फिर चली गोलीयां, हुआ Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले मे फिर चली गोलीयां, हुआ Encounter, देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर लगातार नकेल कसने का प्रयास कर रही है। अबोहर में हुए Encounter के बाद अमृतसर देहात पुलिस ने जंडियाला गुरु इलाके में फिरौती मामले में एक युवक गुरप्रीत सिंह को मुकाबले के दौरान ढेर कर दिया।

    यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस गुरप्रीत को वेपन की बरामदगी के लिए जंडियाला गुरु नहर के पास ले गई थी। इस मामले में जानकरी देते हुए एसपी डी आदित्य वारियर ने बताया कि 25 जून 2025 को जंडियाला गुरु इलाके के एक किराना स्टोर पर फायरिंग हुई थी।

    दुकान मालिक के बयान के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों रमणप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। रमणप्रीत की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों को हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फायरिंग के बाद हथियार जंडियाला गुरु की नहर के पास छिपा दिए थे।

    आरोपी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस के साथ सहयोग करने के बजाय मौका पाते ही गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे गुरप्रीत घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    उक्त आरोपी 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले मे संलिप्त था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी हथियारों, फिरौती और हमले के अधीन अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे मामले की जांच जारी है और हथियारों की बरामदगी के बाद और खुलासों की उम्मीद है।

  • नगर निगम ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित

    नगर निगम ऊना में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित

    भवन निर्माण श्रमिकों को 1.5 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता के लिए पंजीकरण पर जोर

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना द्वारा आज मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आवेदकों एवं लाभार्थियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने की। मनोज कुमार ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य आवास योजना से जुड़े पात्र लाभार्थी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवार 1.5 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त कर सकें।

    योजना की पात्रता

    उन्होंने बताया भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में कार्यरत मिस्त्री, मजदूर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, वेल्डर, ट्रैक्टर ड्राइवर जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य है और जिन्होंने बीते एक वर्ष में कम से कम 90 कार्य दिवस पूर्ण किए हैं, वे कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करवाकर 1.5 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त कर सकते हैं।

    भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ऊना के समन्वयक दिनेश कुमार ने बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों को लाभार्थी एवं उसके दो बच्चों के विवाह हेतु अनुदान, मातृत्व/पितृत्व सहायता, कामगार व उनके आश्रितों को चिकित्सा सहायता, बच्चों की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता, दिव्यांग व विधवा पेंशन, दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में वित्तीय सहायता, बेटी के जन्म पर विशेष उपहार योजना तथा 60 वर्ष की आयु के उपरांत पेंशन योजना का लाभ भी प्रदान किया जाता है।

    कार्यशाला में आवास योजना के सभी उपस्थित आवेदकों एवं लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देकर पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आवश्यक पंजीकरण अवश्य करवाएं।

    कार्यशाला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सामाजिक विकास विशेषज्ञ मनोज शर्मा, सिविल इंजीनियर अदित्य पाठक, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सुशील गुप्ता, अभिषेक पठानिया, सामुदायिक प्रबंधक बबली, और आवास योजना (शहरी)  के  आवेदकों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया।

  • Punjab News: भारी बारिश के बाद आई तबाही से टूटा गांव का संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी बारिश के बाद आई तबाही से टूटा गांव का संपर्क, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल और पंजाब में 2 दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण के भंगी चौं में पानी का सैलाब आ गया। जिसके बाद जहां इस पानी को देखने के लिए सैकड़ों हजारों लोग इस चौ के किनारों पर जमा हो गए, वहीं कई स्थानों पर इस बारिश के कारण आए पानी की बाढ़ के बाद तबाही का मंजर भी देखने को मिला। यह घटना होशियारपुर के नजदीकी गांव बसी गुलाम हुसैन की है, जहां बारिश के बाद तेज पानी आया और चला भी गया, लेकिन यह तेज पानी का बहाव पीछे तबाही छोड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गांववासी सीधे रास्ते पर बने काजवे को पानी अपने साथ बहाकर ले गया।

    जिसके बाद इस गांव का होशियारपुर से सीधा और नजदीकी की संपर्क टूट गया। गांव के प्रतिष्ठित लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि अब उन्हें रास्ता बदलकर जाना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें जहां सफर लंबा करना पड़ रहा है, वहीं अन्य छोटी लिंक मार्गों की हालत भी बारिश के कारण बहुत खराब हो चुकी है। इतना ही नहीं, लोगों ने बताया कि यह रास्ता मुख्य होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से भी यह मार्ग हर कोई आवागमन के लिए इस्तेमाल करता था और करीब आधा दर्जन गांव के लोग यहां से गुजरते थे।

    लोगों ने बताया कि जहां अन्य लिंक मार्ग खराब हालत में हैं, वहां उन मार्गों का उपयोग करना भी खतरनाक है क्योंकि आए दिन वहां लूटपाट और चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल इस काजवे के स्थायी समाधान के लिए अपील करते हुए कहा कि इस स्थान पर या तो पुल बनाया जाए या फिर इसका कोई और ठोस स्थायी समाधान तुरंत किया जाए।

  • हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

    हरोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 को

    ऊना/सुशील पंडित: बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 10 जुलाई को प्रातः 10 बजे किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एसडीएम हरोली के कार्यालय में आयोजित होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र शाह मुहल्ला भदसाली, अप्पर कांगड़ वर्तमान, भदौड़ी, जननी-दो, ललड़ी- एक वर्तमान और गुज्जर मोहल्ला-दो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों और पूरियां मोहल्ला सलोह, बिबडू मोहल्ला दुलैहड़, भरवाल मोहल्ला ललड़ी, पदया मोहल्ला पूबोवाल, बट्ट कलां निचली बस्ती और गाऊया मोहल्ला दुलैहड़ में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

  • पुलिस ने काटे 355 वाहनों के चालान

    पुलिस ने काटे 355 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों अवहेलना करने पर कुल  335 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 94 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 75000/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर एक व्यक्ति का दस चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1000/-रुपये वसूल किए गए।

  • Punjab News: इस पुल पर मंदिर तोड़ने आई विभागीय टीम का हुआ विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस पुल पर मंदिर तोड़ने आई विभागीय टीम का हुआ विरोध, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पठानकोटः माननीय हाईकोर्ट की ओर से बीते दिन एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि अगर मंदिर मान्यता प्राप्त नहीं भी हैं तो भी उन्हें हटाया जाए। इसी के चलते आज विभागीय टीम ने सुजानपुर के पुल नंबर 5 का दौरा किया, जहां नहरी विभाग की जमीन पर मंदिर बना हुआ था, जिसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि आज विभागीय अधिकारी पुल नंबर 5 पर बने मंदिर को हटाने आए थे, लेकिन यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। वहीं प्रशासन का कहना है कि इस मंदिर को हटाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी माननीय उच्च न्यायालय के आदेश लेकर यहां पहुंचे थे, लेकिन आज विभाग के अधिकारियों से बात करके आज कुछ दिन का समय ले लिया गया है, ताकि इस फैसले को चुनौती दी जा सके।

    वहीं जब मौके पर पहुंचे अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें माननीय उच्च न्यायालय से आदेश मिले थे कि भले ही मंदिर की मान्यता न हो, लेकिन उसे वहां से हटा दिया जाए, जिसके चलते हमारी टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन लोगों ने मंदिर को नहीं हटाने दिया और लोगों ने कहा कि वे इस फैसले के खिलाफ न्यायालय भी जाएंगे।