Blog

  • सिराज के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व कुटलैहड़ सेवा संगठन ने भेजी राहत सामग्री: वीरेन्द्र कंवर

    सिराज के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं व कुटलैहड़ सेवा संगठन ने भेजी राहत सामग्री: वीरेन्द्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित:पिछले दिनों प्रदेश में हुई भारी वर्षा और बादल फटने की घटनाओं ने व्यापक तबाही मचाई है। विशेषकर मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में इस आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संगठन भी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं।

    इसी कड़ी में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने आज ऊना से सिराज क्षेत्र के लिए राहत सामग्री से भरा एक वाहन रवाना किया। यह राहत सामग्री जिला भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कुटलैहड़ सेवा संगठन के सहयोग से एकत्रित की गई है।

    इस अवसर पर कंवर ने बताया कि प्रदेश भाजपा के आह्वान पर राशन, बर्तन और अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा प्रदेश एकजुट है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे भी राहत सामग्री भेजी जाएगी। उन्होंने इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी संगठनों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

  • Jalandhar News: बाढ़ की स्थिति को लेकर सतलुज दरिया किनारे पहुंची NDRF, SDRF सहित अन्य टीम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाढ़ की स्थिति को लेकर सतलुज दरिया किनारे पहुंची NDRF, SDRF सहित अन्य टीम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सतलुज दरिया के किनारे गांव तलवंडी कलां, (फिल्लौर-लुधियाना रोड) फिल्लौर में डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में आज बाढ़ सुरक्षा अभ्यास करवाया गया। जिसमें सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम लाल विश्वास बैंस सहित सेना एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। जहां सतलुज नदी किनारे फिल्लौर में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जायजा लिया गया। इस दौरान बाढ़ की स्थिति में लोगों को कैसे बचाया जा सकता है और लोगों के सामान की कैसे रक्षा की जा सकती है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि डीसी की अगुवाई में आज सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पंजाब पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड व अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रोटेक्शन एक्टिविटी की गई है। जहां सभी विभागों की टीमों ने बखूबी तरीके अभ्यास किया और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए लोगों को अवगत करवाया। इस दौरान जहाज के जरिए भी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किए गए ताकि बाढ़ की स्थिति आने पर लोगों को कैसे सुरक्षित स्थान पर ले जाए जा सके। वहीं अधिकारियों ने गांव वासियों को पानी का स्तर बढ़ने को लेकर अवगत करवाया। उन्होेंने कहा कि बाढ़ की स्थिति के दौरान लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों के अधिकारी मौके पर मौजूद है। ऐसे में किसी को बीमारी की समस्या है तो मौके पर सेहत विभाग की टीम भी मौजूद है।

  • Jalandhar News: धांधली होने पर भड़की राजविंदर कौर थियाड़ा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धांधली होने पर भड़की राजविंदर कौर थियाड़ा, देखें वीडियो

    60 की पर्ची पर दे रहा था 45 किलो गेंहू

    जालंधर, ENS: गेंहू वितरण की धांधली को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा एक्शन मोड में दिखाई दी। दरअसल, गेंहू वितरण के दौरान राजविंदर कौर थियाड़ा खुद जंडियाला पहुंची। जहां उसने लोगों से गेंहू वितरण को लेकर बात की। जब लोगों ने गेंहू की धांधली को लेकर आ रही समस्या के बारे में बताया तो राजविंदर कौर भड़क गई। इस दौरान फोन पर बात करते हुए राजविंदर कौर ने जमकर कलास लगाई।

    जहां लोगों की समस्या सुनने के बाद राजविंदर कौर भड़क गई और गुस्से में लाल होकर राजविंदर कौर ने व्यक्ति के खिलाफ पर्चा दर्ज करके जेल भेजने की धमकी दी। दरअसल जंडियाला में लोगों को गेहूं दिया जा रहा था। पर लोगों की जितने किलो की पर्ची काटी गई थी उस हिसाब से उन्हें गेहूं नहीं दिया जा रहा था। जैसे ही राजविंदर कौर थियाड़ा को इस बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंची।

    उन्होंने गेंहूं वितरण करने वाले से पूछा कि वह लोगों को उनकी पर्ची के हिसाब से गेंहू क्यों नहीं दे रहा। जिस पर व्यक्ति का कहना है कि जिनकी केवाईसी नहीं हुई उन्हें गेंहू नहीं दिया जाएगा। इसके बाद आप विधायक थियाड़ा ने तुरंत अधिकारी को फोन किया और पूछा कि क्या जिनकी केवाईसी नहीं हुई, उन्हें गेहूं देने से मना किया गया है। इस पर अधिकारी कहता है कि नहीं, ऐसा नहीं है। लोगों को केवाईसी के लिए कहा गया, पर जितने किलो की पर्ची काटी गई है, उतना गेहूं मिलेगा।

    इसके बाद थियाड़ा ने व्यक्ति को पूछा कि तुमने 60 किलो की पर्ची काट कर, 45 किलो क्यों दिया। जिसका व्यक्ति के पास कोई जवाब नहीं था और वह सिर्फ एक ही बात बार-बार दोहराई जा रहा था। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे पहले भी तुम्हारी शिकायतें मिल चुकी हैं। इस दौरान व्यक्ति केवाईसी फार्म भरने की लोगों द्वारा बात कर रहा था। जिसके बाद थियाड़ा ने अधिकारी जतिंदर को फोन लगाया और उसे मामले के बारे में अवगत करवाया। थियाड़ा ने कहा कि महिला को व्यक्ति ने 60 किलों की पर्ची काटकर उसे 45 किलों दे रहा था। गुस्से में लाल थियाड़ा ने कहाकि सारी गेंहू लोगों की उक्त व्यक्ति खा रहा है। इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला।

  • बंगाणा: कुटलैहड़ मंडल ने मंडी आपदा क्षेत्र में राशन सामग्री भेजी

    बंगाणा: कुटलैहड़ मंडल ने मंडी आपदा क्षेत्र में राशन सामग्री भेजी

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी विधानसभा कुटलैहड़  मंडल की ओर से मंडी में आई आपदा में मदद करने के बाद अतिरिक्त राहत हेतु राशन सामग्री,बर्तन एवम् कंबल सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के साथ 140 किटों से पूर्ण वाहन को मंगलवार सुबह 11:00 बजे पार्टी कार्यालय होटल करण राज बंगाणा से पार्टी जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया। जिसमें कुटलैहड़ भाजपा के नेता दविन्द्र कुमार भुट्टो विशेष रूप  में उपस्थित रहे।

    भुट्टो ने कहा कि आपदा के दौरान अधिकांश पीड़ितों के घरों के साथ उनका सारा घरेलू सामान भी नष्ट हो गया है। इसीलिए इस बार की राहत किटों में बर्तनों की संख्या बढ़ाई गई है। चावल, आटा, दालों के साथ-साथ बर्तन, छतरियां, गिलास, चूल्हे और कुछ जगहों पर गैस चूल्हों की व्यवस्था भी की गई है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि यह राहत कार्य एक बार की प्रक्रिया नहीं है। हम लगातार भाजपा नेतृत्व और  विपक्ष नेता जयराम ठाकुर के संपर्क में हैं। जैसे ही वहां से आगे की जरूरतों की सूची प्राप्त होगी, हम नई राहत किटें तैयार कर मंडी भेजेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोई भी परिवार भूखा न रहे और उसे बुनियादी जरूरतें समय पर मिलें। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, भाजपा नेत्री संतोष सैनी, सतीश धीमान के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Punjab News: घर से 40 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से 40 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियापुरः जिले के हलका टांडा उड़मुड़ में चोरों ने घर में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक घर में वारदात को अंजाम देने के बाद चोर एक अन्य घर में भी वारदात देने गए, लेकिन सफल नहीं हो पाए। दरअसल, गांव जौड़ा में देर रात 3 अज्ञात चोर बुजुर्ग महिला के घर में घुस गए। जहां चोर हथियारों के बल पर घर से नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब तेजधार हथियारों और पिस्तौल जैसे हथियार से लैस होकर 3 चोर पीड़ित बख्शीश कौर पत्नी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह के घर में घुस गए। इस दौरान 90 वर्षीय बख्शीश कौर सो रही थी। तभी चोरों ने घर में घुसकर उसे उठाया और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद चोर घर से 40 हजार रुपये और मोबाइल फोन चोरी करके फरार हो गए।

    इन चोरों ने ही रात को मास्टर मनजीत सिंह नरवाल के घर में सेंध लगाने की कोशिश भी की लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। वहीं घटना की सूचना पीड़ित परिवार द्वाार टांडा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कपड़ा कारोबारी की हत्या के मामले में ADGP Arpit Shukla का आया बयान, 2 गिरफ्तार

    Punjab News: कपड़ा कारोबारी की हत्या के मामले में ADGP Arpit Shukla का आया बयान, 2 गिरफ्तार

    अबोहरः फाजिल्का के जिले अबोहर में न्यू वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की बीते दिन सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में आज एडीजीपी अर्पिल शुक्ला ने प्रेस वार्ता करके खुलासा किया है। एडीजीपी ने बताया कि वेयरवेल टेलर्स के मालिक संजय वर्मा की हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान राम रतन पुत्र रमेश कुमार निवासी पटियाला और जसप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरदापुर के रूप में हुई है। एडीजीपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके के लोग अंडरब्रिज को लेकर परेशान, प्रदर्शन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके के लोग अंडरब्रिज को लेकर परेशान, प्रदर्शन की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले की पंछी कॉलोनी में लोगों ने रेलवे द्वारा किए जा रहे काम को रोका गया। उन्होंने रेलवे विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से जो अंडर ब्रिज बनाया गया है इसका साइज छोटा है। इसके अलावा बारिश होने की वजह से ब्रिज के नीचे 3 से 4 फूट पानी इकट्ठा हो जाता है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

    जानकारी देते कॉलोनी निवासी भजन सिंह ने बताया कि पिछले 11 साल से हम रेलवे विभाग से अपना सरकारी पक्का रास्ता मांग रहे हैं जिसके लिए हमने रेलवे विभाग को कई बार पत्र भी भेजे हैं और गुरदासपुर डिप्टी कमिश्नर को भी कई बार मांग पत्र दिए हैं, लेकिन अभी तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग की ओर से एक अंडरब्रिज का निर्माण करवाया गया है, लेकिन वह बहुत छोटा है जिस कारण नीचे से हमारी गन्ने की ट्रालियां नहीं गुजर सकती। साथ ही कल जो बारिश हुई थी उससे अंडरब्रिज के नीचे 3 से 4 फीट पानी भर गया है जिस कारण हमारे बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पानी इतना ज्यादा होता है कि कोई बच्चा इसमें डूब भी सकता है। वहीं कई बार इलाके के लोगों के मोटरसाइकिल-स्कूटी पानी में बंद हो रहे हैं।

    इस अंडरब्रिज का हमें कोई फायदा नहीं हो रहा जो पुरानी रेलवे लाइन के नीचे पुली है, वह भी बहुत छोटी है, इसके बारे में कई बार फिरोजपुर रेलवे विभाग को बोला गया है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारी कॉलोनी में से और कोई भी रास्ता नहीं है। इसके अलावा कॉलोनी के लिए पक्का रास्ता भी होना चाहिए। लोगों ने कहा कि 15 दिन में रेलवे विभाग ने सुनवाई नहीं की तो आने वाले समय में हम रेलगाड़ी को रोकना शुरू कर देंगे और जो रेलवे विभाग अपनी नई रेल लाइन डाल रहा है, उसका काम नहीं होने दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: बस स्टैंड पर पुलिस की दबिश, ACP Roop Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस स्टैंड पर पुलिस की दबिश, ACP Roop Kaur का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के कई जिलों में आज कासो ऑपरेशन चलाया जा रहाहै। इसी के तहत आज थाना 6 की पुलिस फोर्स के साथ मिलकर मॉडल एसपी रूपकौर ने बस स्टैंड पर दबिश दी। दरअसल, नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आज कासो आपरेशन चलाया गया। यह कासो ऑपरेशन जालंधर, मोगा सहित अन्य जिलों में चलाया गया। जहां बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों की चैकिंग की गई।

    वहीं बस स्टैंड पर वाहनों की भी बारीकी से जांच की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रूप कौर ने कहा कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में आज बस स्टैंड पर दबिश दी गई। जहां जम्मू और दिल्ली से आने जाने वाली बसों की जांच की गई।

    इस दौरान शकी यात्रियों से पूछताछ करते हुए तालाशी ली गई। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड पर खड़े वाहनों की जांच की। एसीपी ने कहा कि पंजाब में किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। शरारती अनंसरों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कासो ऑपरेशन के तहत की गई कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी।

  • Punjab News: PRTC कर्मियों पर लगे बाप-बेटे को पीटने के आरोप, उतरी पगड़ी, भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    Punjab News: PRTC कर्मियों पर लगे बाप-बेटे को पीटने के आरोप, उतरी पगड़ी, भारी हंगामा, वीडियो वायरल

    पटियालाः जिले में पीआरटीसी के कर्मियों के साथ बाप-बेटे का विवाद हो गया। जहां बाप-बेटे के साथ पीआरटीसी कर्मियों द्वारा मारपीट की गई। इस दौरान पीड़ित ने पगड़ी उतारने के आरोप भी लगाए है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, जिला फतेहगढ़ साहिब के गांव छलाड़ी कलां के रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि वह सुरक्षा गार्ड का काम करता हैं।

    बीते दिन शाम लगभग 6:20 बजे वह बेटे के साथ राजपुरा से आ रहा था। इस दौरान राजपुरा-दिल्ली सड़क पर पटियाला से आते समय क्रॉसिंग पुल निर्माण के कारण पटियाला से आने-जाने के लिए सर्विस रोड की ओर के पास उसका पीआरटीसी कर्मियों के साथ विवाद हो या। पीड़ित ने कहा कि जब वह बेटे के साथ राजपुरा से सरहिंद की ओर आ रहे थे, तो पीछे से PRTC की VOLVO बस नंबर P10 GW 7155 के ड्राइवर ने बहुत करीब आकर अचानक हॉर्न बजा दिया। अचानक उसके पास हार्न बजने से वह घबरा गया और वह गहरे खड्डे में गिरने से बच गया।

    पीड़ित का कहना है कि जब उसने कुछ दूरी पर जाकर बस ड्राइवर से बात करनी चाही, तो बस में सवार कर्मचारी और कुछ शरारती तत्वों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान उक्त कर्मियों ने दोनों बाप-बेटे को बेरहमी से पीटा। पीड़ित का कहना है कि इस घटना में उसकी पगड़ी उतार दी गई। अमरजीत सिंह ने आरोप लगाए है कि उन्हें कर्मी द्वारा धमकी दी गई कि तेरे ऊपर भी बस को वह चढ़ा देंगे। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पीआरटीसी के चेयरमैन रंजोध सिंह हड़ाना और मुख्यमंत्री भगवंत मान से विनती की कि इन लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

    वहीं दूसरी ओर इस घटना को लेकर बस ड्राइवरों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। जबकि घटना को लेकर पीड़ित अमरजीत सिंह ने चौकी बसंतपुरा में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। चौकी इंचार्ज भूपिंदर सिंह मुलतानी ने अन्य लोगों से बात की है और कहा कि वे पटियाला डिपो गए थे और सुबह 5 बजे बस लेकर निकले थे, शाम को वापसी पर राजपुरा में उन्हें नोटिस दिया जाएगा, अगर फिर भी वे पेश नहीं होते तो उनके FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बस स्टैंड पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, की यात्रियों की चैकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: बस स्टैंड पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, की यात्रियों की चैकिंग, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को नशा ओर अपराध मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस दुवारा लगातार कासो आपरेशन चलाए जा रहे है। वहीं नशा में लिप्त तस्करों और आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करके आरोपियों की गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के चलते आज भारी पुलिस फोर्स के साथ एसपी ने बस स्टैंड में दबिश दी। जहां पुलिस द्वारा बस स्टैंड की बारीकी से जांच की गई।

    यह कार्रवाई एसपी एच संदीप सिंह की अगुवाई में की गई। इस दौरान बस स्टैंड पर सभी आने जाने वाले यात्रियों की जांच की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी एच संदीप सिंह ने बताया कि लगातार जिले में चेकिंग की जा रही है। इस दौरान आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों को पकड़ कर जेलो में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी चेकिंग लगातार आगे भी जारी रहेगी।