Blog

  • बच्चों से भरी School Van पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाला, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    बच्चों से भरी School Van पलटी, ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर निकाला, 3 की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    मैनपुरीः स्कूल वैन पलटने से 6 बच्चे घायल हो गए, जबकि 3 बच्चों की स्थिति गंभीर है। हादसा सिंहपुर गांव के पास हुआ है। वैन की क्षमता 7 सीटर है लेकिन उसमें 25 बच्चे सवार थे। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। स्कूल वैन करहल चौराहा स्थित संत रामानुज स्कूल की है। हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।

    उन्होंने वैन के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पेरेंट्स अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वैन को सीधा कराया और जांच शुरू कर दी है।

    ग्रामीण सुरेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हम लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। टाटा मैजिक गाड़ी हमारे बगल से तेजी से निकली। कुछ बच्चे खिड़की से बाहर झांक रहे थे। करीब 400 मीटर आगे जाते ही अचानक पलट गई। धमाके की आवाज सुनते ही हम लोग गाड़ी की तरफ भागे। गाड़ी पलटते ही ड्राइवर मौके से भाग गया। 10 लोगों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर बच्चों को निकालना शुरू किया। एक-एक कर 25 बच्चों को निकाला गया। 5-6 बच्चों को ज्यादा चोट लगी है। जिसमें से 4 की हालात सीरियस है।

    मामले की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि एक की हालत नाजुक है लेकिन स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों ने बताया है कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया था। चालक की तलाश कर जा रही है।

  • Punjab News: CM Mann ने लोगों को दी सौगात, अब मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज, देखें Live

    Punjab News: CM Mann ने लोगों को दी सौगात, अब मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज, देखें Live

    मोहालीः पंजाब में मान सरकार ने लोगों को आज बड़ी सौगात दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की। दरअसल, सीएम भगवंत मान ने ऐतिहासिक स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की है। राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सौगात शुरू की गई।

    सीएम मान ने कहा कि इस योजना में आंगनवाड़ी, आशा वर्कर और सरकारी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत कवरेज दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस योजना में बड़े अस्पताल शामिल हैं। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पहले वे नीले और पीले कार्डों में फंसे हुए थे। हमने फैसला किया है कि जो भी पंजाब का वासी है, उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा।

    वहीं सीएम भगवंत मान पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ के हक में आए। उन्होंने कहा कि दिलजीत का विरोध करना गलत है। दिलजीत की फिल्म सरदार जी-3 पहलगाम हमले से पहले शूट हो चुकी थी। सीएम मान ने कहाकि पंजाब का कल्चर सांझा है। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत खेलने आ रही है। दिलजीत की फिल्म का विरोध इसलिए किया गया क्योंकि उसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री को फिल्म में शामिल किया गया।

    गौर हो कि इस योजना की शुरुआत सरकार के 2025-26 के बजट में की गई थी और अब इसे ज़मीन पर उतार दिया गया है। योजना का लक्ष्य राज्य के 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के दायरे में लाना है। मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत पात्र नागरिकों को एक विशेष हेल्थ कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से वे पंजाब के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में बिना पैसे खर्च किए सालाना अधिकतम 10 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकेंगे।

    इस योजना में उन नागरिकों को भी शामिल किया गया है जो पहले से केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कवर हैं। उन्हें राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त 5 लाख रुपये का टॉप-अप कवर मिलेगा, जिससे कुल इलाज राशि 10 लाख रुपये तक पहुंच जाएगी। इस योजना का लाभ समाज के हर वर्ग को मिलेगा चाहे वह ग्रामीण हो या शहरी, आर्थिक रूप से संपन्न हो या कमजोर।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा, “हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी नागरिक इलाज के अभाव में अपनी जान न गंवाए। यह योजना पंजाब के लोगों की सेहत का सच्चा कवच बनेगी।” स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए “फरिश्ते योजना” भी शुरू की है। इसके तहत किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज दिया जाएगा और इसके खर्च का वहन सरकार करेगी।

  • Rajshri ने मनसे नेता जावेद शेख के नशे में धुत बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, बोली – पुलिस की मेज पर पैर रखे

    Rajshri ने मनसे नेता जावेद शेख के नशे में धुत बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, बोली – पुलिस की मेज पर पैर रखे

    मुंबईः मराठी कंटेंट क्रिएटर राजश्री मोरे, जिन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता जावेद शेख के बेटे पर मुंबई में नशे में धुत होकर उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगाया था, ने अब दावा किया है कि पुलिस स्टेशन में घसीटे जाने के बाद उसने पुलिस को भी धमकाया। राजश्री ने राहिल शेख पर रविवार रात को मुंबई के अंधेरी उपनगर में नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया था और एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में उन्हें गालियां देते और धमकाते हुए दिखाई दे रहा था। साथ ही वह चिल्ला रहा था कि उसके पिता इस मामले को ठीक कर देंगे। राजश्री ने बाद में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद भी आरोपी ने कोई खेद नहीं जताया।

    राजश्री ने आरोप लगाया, उसने अपने पैर उस मेज पर रखे, जिस पर पुलिस काम करती है। उसने कहा, ‘मेरा बाप यहां पे आएगा ना, यह पूरा पुलिस स्टेशन खरीद लेगा।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि राहिल की मां और पिता कुछ समय बाद पुलिस स्टेशन पहुंचे और उनसे एफआईआर दर्ज न करने का अनुरोध किया। राजश्री ने कहा, “उसकी मां ने मुझे बताया कि अगर कोई दिन में राहिल को देखे तो वह बहुत अच्छा और व्यवहार कुशल व्यक्ति था।

    उसने शिकायत वापस लेने की भी गुहार लगाई और कहा कि इससे उसका जीवन और करियर बर्बाद हो जाएगा। लेकिन उसका क्या करियर है? उन 3 लोगों के करियर का क्या होगा जिन्हें उसने नशे की हालत में कार चलाते हुए लगभग मार डाला था?” राजश्री ने अंततः एफआईआर दर्ज की और राहिल पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द, इशारा या कृत्य), 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 (शराब या नशीली दवाओं के प्रभाव में वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

  • पंचायत के बीच बिलख-बिलख कर खूब रोई मेयर, कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    पंचायत के बीच बिलख-बिलख कर खूब रोई मेयर, कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: मानेसर की मेयर पंचायत के बीच में बिलख-बिलख कर खूब रोई। दरअसल, गुरुग्राम पुलिस ने राकेश यादव से पूछताछ के लिए उनके घर दबिश दी, लेकिन वो घर पर नहीं मिले। इस दौरान मेयर ने गांव के अंबेडकर भवन में पंचायत बुलाई और लोगों के सामने अपनी बात रखी। पंचायत में मेयर ने रोते हुए अपने पति को बेगुनाह बताया और मामले को साजिश करार दिया।

    पंचायत के दौरान मेयर इंद्रजीत यादव ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि राव नरबीर के दबाव में उनके पति के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। मेयर ने दावा किया कि उनके पति को बेवजह इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। ये मामला कुछ दिन पहले एक पार्षद के भाई के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है, जिसमें पीड़ित ने राकेश यादव पर भी आरोप लगाए थे।

    मारपीट की घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस FIR में राकेश यादव का नाम भी शामिल था। पुलिस ने राकेश को नोटिस जारी कर थाने में बयान दर्ज करने को कहा, लेकिन वो बयान देने नहीं पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उनके घर दबिश दी, लेकिन राकेश वहां नहीं मिले। इस दौरान मेयर के समर्थक बड़ी संख्या में उनके घर के पास जुट गए।

    मेयर इंद्रजीत यादव ने पंचायत में लोगों से अपने पति के पक्ष में खड़े होने की अपील की। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। पंचायत में मौजूद लोगों ने मेयर का समर्थन किया। इस बीच, पुलिस को राकेश यादव की गिरफ्तारी के लिए खाली हाथ लौटना पड़ा। ये मामला अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

  • Punjab News: कारोबारी संजय वर्मा के घर पहुंचे Sunil Jakhar और कैबिनेट मंत्री Aman Arora, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी संजय वर्मा के घर पहुंचे Sunil Jakhar और कैबिनेट मंत्री Aman Arora, देखें वीडियो

    फाजिल्काः अबोहर में न्यू वेयरवेल के मालिक संजय वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शक्ति कुमार पुत्र हंसराज, अज़ीमगढ़ अबोहर का निवासी है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इतना ही नहीं, बाकी आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जांच जारी है।

    दूसरी तरफ भाजपा पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा संजय वर्मा के घर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। वहीं संजय वर्मा के भाई जगत वर्मा ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि संजय वर्मा की हत्या लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है। परिवार ने भाजपा मुखिया सुनील जाखड़ के सामने सवाल उठाए।

    गुजरात जेल से लॉरेंस बिश्नोई द्वारा गैंग चलाने पर सवालिया निशान लगाए। केंद्र सरकार इतने बड़े गैंगस्टर्स के साथ क्या करना चाहती है जिन्हें उसने जेलों में पकड़ा और पाला है?’ भारत सरकार कारोबारियों से इतना टैक्स लेती है और उससे भी अधिक इन गैंगस्टर्स, गुंडों से आपको क्या मिलेगा?। जनता सिर्फ अपने राज्य से इंसाफ और सुरक्षा की मांग करती है। केंद्र को बताना चाहिए कि उन लोगों की सुरक्षा कहां है जो उन्हें टैक्स देते हैं। भाजपा सरकार लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स को क्यों पनाह दे रही है?

  • Airport पर Indigo की Flight को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर मचा हड़कंप

    Airport पर Indigo की Flight को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया। जब इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई हुई थी। इस दौरान फ्लाइट के टॉयलेट में धमकी भरी स्लिप मिली। जिसके बाद कर्मियों द्वारा घटना की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। हालांकि घटना के दौरान सभी 227 यात्री फ्लाइट से उतर चुके थे। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई जांच में बमनुमा कुछ नहीं मिला। इंटर ग्लोब एविएशन लिमिटेड के सिक्योरिटी मैनेजर मनमोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि यह मामला 5 जुलाई का है।

    इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से चंडीगढ़ आई थी। सुबह 11:58 पर मोहाली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। सभी सवारियों को उतार दिया गया था। जब जहाज की सफाई की जा रही थी, तो शौचालय में एक पर्ची मिली। इस पर लिखा गया था कि फ्लाइट के अंदर बम है। यह अंग्रेजी भाषा में लिखा था। बम की सूचना स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों को दी गई। इसके बाद बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी को बताया गया। फिर सारी पड़ताल की गई। इसके बाद अब पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया गया है।

    पुलिस अब इस मामले में इस फ्लाइट में आए सभी सवारियों का डेटा खंगाल रही है, ताकि आरोपी का पता लगा सके। अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में एयरपोर्ट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (आपराधिक धमकी), 324(5) (शरारत से होने वाला लाखों का नुकसान), 217 (झूठी शिकायत) और नागरिक विमानन सुरक्षा के विरुद्ध गैरकानूनी कृत्यों का दमन अधिनियम, 1982 धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, उस फ्लाइट का नंबर 6E108 था। यह हैदराबाद से चंडीगढ़ के लिए उड़ी थी। इसमें 220 सवारी, 5 क्रू मेंबर और दो पायलट समेत कुल 227 सदस्य मौजूद थे। इस फ्लाइट को चंडीगढ़ से वापस दिल्ली जाना था और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का नंबर 6 ई 2195 था। पुलिस को इसकी शिकायत सिक्योरिटी मैनेजर की तरफ से ही दी गई है।

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर पूर्व सरपंच का गोलियां मालकर कत्ल, देखें CCTV

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर पूर्व सरपंच का गोलियां मालकर कत्ल, देखें CCTV

    अमृतसर: राजासांसी थाना क्षेत्र के शिवा एन्क्लेव में सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे पड़ोसी ने किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। यह रंजिश इस बात को लेकर थी कि दोनों परिवारों के बीच गली में कार लगाने को लेकर झगड़ा रहता था। दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परविंदर सिंह के शव को कब्जे में ले लिया है। सहजपाल सिंह उर्फ शुभम और उसके एक अनजान साथी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

    परविंदर सिंह अकाली दल का पूर्व सरपंच भी रह चुका है। जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह का बेटा एक रेस्टोरेंट चलाता है और परविंदर सिंह की अपनी जमीन गांव में है। गली में रहने वाले सहजपाल सिंह उर्फ शुभम के साथ उनका अक्सर विवाद रहता था। पिछले कुछ दिनों से गली में कार लगाने को लेकर झगड़ा चल रहा था।

    सोमवार रात जब परविंदर सिंह ने अपने घर के बाहर अपनी कार पार्क की तो सहजपाल सिंह ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब किसान ने विरोध किया तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के दौरान, आरोपी सहजपाल सिंह का एक साथी भी बाहर से उनके घर आया हुआ था। आरोपियों ने हाथापाई करते हुए पिस्तौल निकाल कर गोली मार दी। मौके पर ही परविंदर सिंह की मौत हो गई।

  • बंदर का शिकार करते Leopard की मौत

    बंदर का शिकार करते Leopard की मौत

    सवाई माधोपुरः रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से सटे नीम चौकी इलाके में 11 केवी लाइन से करंट लगने से एक लेपर्ड की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लिया।

    जानकारी देते हुए नाका राजबाग प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे नीम चौकी के स्थानीय लोगों ने 11 केवी लाइन से करंट की वजह से एक लेपर्ड की मौत की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें डूंगरपाडे के एक घर की छत पर एक लेपर्ड मृत अवस्था में मिला जिसके मुंह में बंदर फंसा हुआ था। यहां बंदर का शिकार करने के चक्कर में लेपर्ड को करंट लग गया और करंट लगने से लेपर्ड और बंदर दोनों की मौत हो गई।

    मौके पर पहुंचकर उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बिजली निगम की ओर से यहां की बिजली आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद लेपर्ड को छत से नीचे उतारा गया और उसके शव को कब्जे में ले लिया गया।

  • Punjab News: New Wearwell Showroom मालिक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: New Wearwell Showroom मालिक के कत्ल मामले में आरोपी गिरफ्तार

    फाजिल्काः अबोहर में Wear Well Showroom मालिक का बीते दिन गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर 3 बाइक सवार हमलावार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद कुछ दूरी पर जाकर हमलावारों ने बाइक खड़ी की और गाड़ी में वह फरार हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली थी। जिसके बाद आज पटियाला से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि आरोपी ने शूटरों की मदद की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटियाला के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है।
    बता दें कि बीते दिन घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी, जिसमें तीनों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। इस घटना को लेकर गुस्साए व्यापारियों ने मार्केट बंद कर दी है। व्यापारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय की छाती से डॉक्टरों ने 12 गोलियां निकाली हैं। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं घटना की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर गैंग ने ली है। आरजू बिश्नोई के नाम सामने आई कथित पोस्ट में लिखा गया है कि ‘ये जो न्यू वियरवेल अबोहर की हत्या हुई है।

    उसकी जिम्मेवारी मैं गोल्डी ढिल्लों, आरजू बिश्नोई और शुभम लोनकर महाराष्ट्र लेते हैं। इसको हमने कॉल किया था कोई मैटर को लेकर। इसने पहचानने से मना कर दिया तो इसको यह बताने के लिए हमने ठोक दिया कि पता चल जाए हम कौन हैं। ये हमारे दुश्मनों को सपोर्ट करता था। जो भी हमारे खिलाफ जाएगा, उसको मिट्‌टी में मिला देंगे। जो हम करते हैं, उसकी जिम्मेवारी लेते हैं। चाहे किसी की 302 हो, चाहे 307। हम जो करते हैं, उसी की जिम्मेवारी लेते हैं। देखते रहो फर्जी बदमाशों के दांतों नीचे उंगलियां रखवा देंगे।’

    घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडीसीपी बलकार सिंह का कहना है कि मृतक परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दरअसल, यह घटना उस समय हुई, जब संजय वर्मा कार से शोरूम पहुंचा।

    इस दौरान जैसे ही वह शोरूम के बाहर कार से उतरा तो बाइक सवार हमलावारों द्वारा संजय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गोलियां लगने के बाद खून से लथपथ संजय सड़क पर गिर गया। जिसके स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा जगह को सील कर दिया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

    वहीं एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय वर्मा पर 4 गोलियां चलाई गईं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

  • Train के AC Coach में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

    Train के AC Coach में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

    अजमेरः रेलवे के कैरिज कारखाने में सोमवार रात ट्रेन के एक एसी कोच में भीषण आग लग गई। आग लगने से कारखाने में कार्यरत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोच में मेंटेनेंस के दौरान आग लगने का कारण बताया जा रहा है।

    जानकारी मुताबिक, सोमवार रात करीब 9 बजे जॉन्सगंज स्थित रेलवे के कैरेज कारखाने में रोजाना की तरह ट्रेन के डिब्बों को सुधारने का काम किया जा रहा था। इसी बीच एक ट्रेन के एसी कोच में वेल्डिंग करते समय चिंगारी ट्रेन के डिब्बे में पहुंच गई जिससे आग लग गई आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत रेलवे के अधिकारियों को दी गई। कर्मचारियों की ओर से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।