Blog

  • Punjab News: 3 दिन बसों का रहेगा चक्का जाम, आऊटसोर्स कर्मचारियों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दिन बसों का रहेगा चक्का जाम, आऊटसोर्स कर्मचारियों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पनबस और पीआरटीसी ट्रांसपोर्ट के आऊटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर गेट रैली की। इस दौरान 9, 10, 11 जुलाई को बसों का पहिया जाम करके हड़ताल की चेतावनी दी है। 11 जुलाई को पंजाब सीएम की कोठी का घेराव किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 9 जुलाई को देश भर में ट्रांसपोर्ट कर्मचारी हड़ताल करेंगे। केंद्र सरकार की ओर ट्रांसपोर्टर पर अपना कानून सख्त कर दिया है। ट्रांसपोर्ट विभाग नया कानून लेकर आ रहा है ओर इसका सख्त विरोध किया जा रहा है। आधार कार्ड पर पंजाब में मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं को तीन दिन अपनी यात्रा को स्थगित करना पड़ेगा।

    वहीं पनबस कर्मचारियों ने बताया पंजाब सरकार ने हमारी मांगों को लेकर कई बार भरोसा दिया, लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर 10, 11 को पंजाब में बसों का चक्का जाम करेंगे। 9 जुलाई को पूरे देश में ट्रांसपोर्ट बंद रहेगी।

  • Jalandhar News: सड़क पर छोटा हाथी पलटने से 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सड़क पर छोटा हाथी पलटने से 3 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के अंतर्गत आते फिल्लौर में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल, पत्थर और टाइलों से भरा छोटा हाथी अनयंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। घटना के दौरान छोटे हाथी में 7 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। हादसे में घायल व्यक्तियों ने बताया कि छोटा हाथी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया था। जिसके बाद जंप खाकर वह सड़क पर पलट गया। हादसे में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटे आई है। घायल व्यक्ति ने बताया कि छोटे में हाथी में पत्थर और टाइल मौजूद थी, लेकिन सारा सामान घटना में टूट गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मियों ने बताया कि हादसा आज सुबह करीब सवा 8 बजे हुआ है। पिकअप ट्रक में मार्बल और टाइल्स लोड किए हुए और छत व कैबिन में कुल 6 लोग सवार थे। जब शहनाई रिसॉर्ट के पास पिकअप ट्रक पहुंचा तो वह डिसबैलेंस हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण उक्त पिकअप हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे छत पर बैठी लेबर हाईवे पर गिरी और उनके ऊपर पिकअप में पड़ा मार्बल और टाइल जा गिरीं। टाइल्स भारी थीं, जिसके चलते कैबिन में बैठे अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। एसएसएफ के अनुसार मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीसरे की अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई।

  • Jalandhar News: थाने से कबड्डी खिलाड़ी का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    Jalandhar News: थाने से कबड्डी खिलाड़ी का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: देहात के शाहकोट थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ऊपरी हिस्से में बने एक कमरे से एक युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरभेज सिंह उर्फ भेजा, निवासी गांव बाजवा कलां (शाहकोट) के रूप में हुई है। गुरभेज सिंह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी रह चुका था और पिछले कुछ महीनों से शाहकोट थाने में चाय-पानी पिलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार को गुरभेज सिंह रोज की तरह थाने गया था, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। परिजन उसे तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

    तीन दिन तक थाने के कर्मचारियों को भी उसकी कोई खबर नहीं थी। रविवार को देर रात थाने में अचानक बदबू फैलने पर जब पुलिसकर्मी छत पर बने कमरे में पहुंचे, तो वहां गुरभेज सिंह का शव पड़ा मिला। शव तीन दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    इस संबंध में जब शाहकोट डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि जिस जगह युवक की लाश मिली, वहां पुलिसकर्मी बहुत कम जाते हैं। प्रारंभिक जांच में युवक की मौत किसी जहरीली कीड़े या अन्य चीज के काटने से उसकी मौत हुई हो सकती है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर क्लियर होगा।

  • Punjab News: आयुर्वेदिक दवाखाना में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab News: आयुर्वेदिक दवाखाना में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    मोहालीः फेस-7 में एक आयुर्वेदिक दवाखाना में भयानक आग लग गई। जिससे दवाखाना में रखी महंगी दवाइयां जलकर राख हो गई। आग से करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    दवाखाना में लगी एसी, कुर्सियां, फ्रिज, एलसीडी जलकर खाक हो गए। आग लगने से आस-पास के लोग भी दहशत में थे। एक घंटे तक दवाखाने में से जोर-जोर से पटाखों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थी। जानकारी अनुसार परिवार खाटू शाम मंदिर में माथा टेकने गया था। परिवार को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

  • Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर Airport से गिरफ्तार

    Punjab News: जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर Airport से गिरफ्तार

    अमृतसरः गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की भाभी लवजीत कौर को पुलिस ने श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देर रात detain कर लिया है। लवजीत कौर ऑस्ट्रलिया जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। लवजीत कौर बटाला में हुए 307 मामले में वांटेड चल रही थी।

    इस मामले में उसके खिलाफ एलओसी जारी की हुई थी। देर रात जैसे ही वह एयरपोर्ट पर पहुंची तो बटाला पुलिस ने लवजीत कौर को अपने कब्जे में ले लिया और उसे साथ ले गई। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

  • Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले

    Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर खुले

    बिजनेसः शेयर मार्केट की शुरुआत मंगलवार को भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 55 अंक नीचे 83387 खुला। एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी 33.45 अंकों नुकसान के साथ 25,427 पर खुला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त से कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद मिले-जुले वैश्विक बाजारों के संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

    ट्रंप द्वारा जापान और दक्षिण कोरिया समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में ज्यादातर बढ़त के साथ कारोबार हुआ। जापान का निक्केई 225 0.36 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.31 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.44 प्रतिशत और कोस्डैक 0.19 प्रतिशत ऊपर था। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

  • Jalandhar News: घर से 13 लाख की नगदी और 50 लाख के गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: घर से 13 लाख की नगदी और 50 लाख के गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर: प्रेम नगर इलाके में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर 50 लाख के गहने और 13 लाख की नकदी चुरा ली। परिवार एक कार्यक्रम में गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति सुबह 5:30 बजे ताला तोड़कर घर में दाखिल होता नजर आया। सूचना पर थाना दो पुलिस, एडीसीपी सिटी वन आकर्षी जैन और एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।

    भाजपा नेता किशनलाल शर्मा ने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घर के मालिक दविंदर कुमार खन्ना ने बताया की रविवार की रात रिश्तेदार के कार्यक्रम में गए हुए थे। वह सोमवार सुबह करीब 6 बजे घर वापस आए तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर आलमारियों में रखी हुई करीब 13 लाख नकदी और 50 लाख रुपये के गहने चोरी कर लेकर जा चुके थे, जिसके बाद उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक व्यक्ति घर में होता नजर आया, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दीं। सूचना पाकर मौके एडीसीपी सिटी वन आकर्षी जैन, एसीपी सेंट्रल अमनदीप सिंह और थाना दो के प्रभारी जसविंदर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए।

  • Jalandhar News: Advocate के नाम पर अष्टाम की धांधली, शिकायत दर्ज

    Jalandhar News: Advocate के नाम पर अष्टाम की धांधली, शिकायत दर्ज

    जालंधर: गांव वडाला की सरपंच और एडवोकेट संगीता सोनी ने जिला प्रशासकीय कॉम्पलेक्स में काम करने वाले अष्टाम फरोश के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। शिकायत में लिखा है कि अष्टाम फरोश सुरेश कुमार, रोहित छाबड़ा (रोहित फोटोस्टेट) और बृज भूषण गुप्ता उनकी सहमति के बिना उनके नाम पर अवैध रूप से ई-स्टांप खरीद और बेच रहे हैं।

    सरपंच ने कमिश्नर से उक्त लोगों का लाइसेंस रद्द करने की मांग के साथ फर्जीवाड़ा का केस दर्ज करने की मांग की है। संगीता ने बताया कि बीती 30 जून को वडाला का ही गुरप्रीत चौहान पुत्र निर्मल दास उनके पास एक शपथ पत्र लेकर आया था। उन्होंने देखा तो हैरान हुई कि उक्त स्टांप उनके नाम से खरीदा गया था। उन्होंने गुरप्रीत से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह स्टांप रोहित फोटोस्टेट से लिया।

    संगीता का कहना है कि वह जब उक्त स्टांप विक्रेता के पास पहुंची तो उन्होंने एक रजिस्टर दिखाया जिसमें उसके फर्जी हस्ताक्षर थे। महिला ने कहा कि आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर कर फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने कभी इसके लिए किसी को मंजूरी नहीं दी। बीती 5 जुलाई को एक अन्य व्यक्ति उनके नाम का ई स्टांप लेकर आ गया।

    यानी आरोपियों ने फर्जीवाड़ा उनकी चेतावनी के बाद भी रोका नहीं है। महिला ने पुलिस कमिश्नर धन्नप्रीत कौर और डीसी हिमांशु अग्रवाल को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

  • आज का राशिफल 8 जुलाई, 2025

    आज का राशिफल 8 जुलाई, 2025

    आज आषाढ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। ज रात 10 बजकर 17 नट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 15 मिनटतक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज भौम प्रदोष व्रत है।

    मेष राशि:आज आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ आज विदेश यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेसफुल रहेंगे और आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    मिथुन राशि:आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिये बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिये आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें और अपने काम पर फोकस करें, आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता- पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। आज आपको सयंम से काम लेने की जरुरत है, धैर्य बनाये रखें सब ठीक होगा। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आप किसी भी काम को करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको अच्छी डील मिल सकती है।

    धनु राशि: आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपका दिन बीते दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। आज आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिये आपको सतर्क रहकर काम करना चाहिए।

    कुम्भ राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिये आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आज आपको बढ़िया लाभ होगा।

    मीन राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव रखना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।

  • BJP ने इस MLA को सौंपी Punjab की कमान

    BJP ने इस MLA को सौंपी Punjab की कमान

    चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की हाईकमान ने पंजाब के पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा पर बड़ा दाव खेलते हुए वर्किंग प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। जिसका चयन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया है।

    पंजाब प्रधान की कमान अभी भी सुनील जाखड़ के पास ही रहेगी। वही विधायक अश्वनी शर्मा को वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई है।

    इससे पहले अश्वनी शर्मा 17 जनवरी 2020 से 4 जुलाई 2023 तक पंजाब बीजेपी के प्रधान पद पर तैनात थे। जिनके नेतृत्व मे बीजेपी ने अकाली दल के साथ गठबंधन टूटने पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा था और पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी।