Blog

  • पंजाब सरकार आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाकर CIFL की तैनाती पर करेगी विरोध : CM Mann

    पंजाब सरकार आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाकर CIFL की तैनाती पर करेगी विरोध : CM Mann

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा डैम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) तैनात करने के फैसले को वापिस लेने का फैसला लिया। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल ने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 23 जुलाई, 2021 को अपने फैसले के माध्यम से भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ तैनात करने की स्वीकृति मनमाने तरीके से दी थी।

    यह पंजाब विरोधी कदम राज्य के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण था क्योंकि पंजाब पुलिस डैमों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम थी। मंत्रिमंडल ने राज्यहित में इस फैसले को वापिस ले लिया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ तैनाती के निर्णय का कड़ा विरोध करने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

    मंत्रिमंडल ने डैम की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ तैनात करने के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस फोर्स की तैनाती के लिए एक भी पैसा नहीं देगी। बैठक में यह भी विचार किया गया कि कांग्रेस सरकार ने फोर्स तैनात करने की सहमति देकर राज्य के हितों को खतरे में डाला, जबकि पंजाब पुलिस के पास सीमा राज्य की रक्षा करने की गौरवशाली परंपरा है।

    मंत्रिमंडल ने हैरानी जताई कि जब पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूती से सुनिश्चित कर सकती है, तो डैमों की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ की जरूरत क्यों पड़ी?

    पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम-2025 और पंजाब में पशु क्रूरता की रोकथाम नियम-2025 को हरी झंडी

    मंत्रिमंडल ने पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन) अधिनियम-2025 और पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (बैलगाड़ी दौड़ का संचालन) नियम-2025 को भी हरी झंडी दे दी है। गौरतलब है कि किला रायपुर में बैलगाड़ी दौड़ ग्रामीण खेलों का अभिन्न हिस्सा थी, लेकिन कई कारणों से इसे कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। पंजाब में पशु संबंधित खेल गतिविधियों को नियमित करने के लिए “पंजाब पशु क्रूरता रोकथाम (किला रायपुर ग्रामीण खेल समारोह और मेला) नियम-2025” को भी स्वीकृति दी गई है।

    इन नियमों का मुख्य उद्देश्य खेलों में भाग लेने वाले पशुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है, जिसमें पशु चिकित्सा निगरानी, सुरक्षा मानक, पंजीकरण/दस्तावेज और उल्लंघन पर जुर्माना शामिल है। यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पंजाब की देशी पशु नस्लों के संरक्षण में भी सहायक होगा।

    प्राइमरी व माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पदों को मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर 3600 स्पेशल एजुकेटर शिक्षकों के पद सृजित करने को भी मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के अनुसार स्पेशल एजुकेटर (मास्टर कैडर) के 1650 पद और स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक कैडर) के 1950 पद स्वीकृत किए गए हैं। इससे पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विशेष आवश्यकता वाले 47,979 बच्चों को लाभ होगा। इन पदों को व्यवसायमुखी अध्यापक, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर और ईटीटी पदों से बदला जा रहा है और इन्हें तीन साल में चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा।

    22 कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने 5 दिसंबर, 2016 को तत्कालीन मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए निर्णय की समीक्षा करते हुए ग्रामीण व्यवसायमुखी प्रशिक्षण संस्था, बादल के लिए सृजित 37 स्थायी पदों के विरुद्ध काम कर रहे 22 व्यक्तियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने को मंजूरी दी है। वित्त विभाग और पर्सनल विभाग की सलाह अनुसार यह कदम विभाग/सरकार को लंबे समय से चली आ रही कानूनी जटिलताओं से राहत दिलाएगा और संस्था में काम कर रहे इन 22 कर्मचारियों का भविष्य भी सुरक्षित करेगा। पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन कर ओ.टी.एस. योजना शुरू करने की मंजूरी

    मंत्रिमंडल ने पंजाब राज्य विकास कर अधिनियम-2018 में संशोधन करने और पंजाब जीएसटी अधिनियम में ‘वेतन’ शब्द को पुनर्परिभाषित करके कर के आधार को व्यापक बनाकर वन टाइम सेटलमेंट (ओ.टी.एस.) योजना शुरू करने को भी मंजूरी दी।

    करदाता एकमुश्त भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं, जिससे अनुपालन सरल होगा और वसूली प्रक्रिया में सुधार किया जा सकेगा। धारा-11ए, नई धारा 11बी, 11सी और 11डी जोड़कर बकाया निपटाने के लिए ओ.टी.एस. को भी मंजूरी दी गई है ताकि मृत्यु, कंपनी के विघटन या परिसमापन और अन्य मामलों में कर देनदारी का समाधान हो सके।

    मंत्रिमंडल ने “पंजाब प्राइवेट यूनिवर्सिटी नीति-2010” के तहत झंझेरी (एस.ए.एस. नगर, मोहाली) में “सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली” और जिला होशियारपुर में “रियात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी” नामक स्ववित्तपोषित निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को भी मंजूरी दे दी। ये निजी शैक्षणिक संस्थान मोहाली और होशियारपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान देंगी।

  • Punjab News: ताजपुर रोड पर गिरी हाई टेंशन लाइन, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    Punjab News: ताजपुर रोड पर गिरी हाई टेंशन लाइन, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    लुधियाना: ताजपुर रोड पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब वहां से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का एक तार जोरदार धमाके के साथ टूटकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पूरी तरह खाली थी, जिससे कोई जानी या भारी माली नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि तार गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।स्थानीय लोगों ने बताया अगर यह हादसा कुछ मिनट पहले या बाद में होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि इस समय सड़क पर ट्रैफिक आमतौर पर तेज रहता है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हाई टेंशन लाइन की नियमित जांच और मरम्मत समय पर नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच की जाए और ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो सके।

  • Himachal News: बसाल में गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला

    Himachal News: बसाल में गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला

    ऊना/सुशील पंडित: निकटवर्ती गांव बसाल में  गैस सिलेंडर को आग  लगने बड़ा हादसा होने से टल गया । घटना उस समय अचानक ही हुई जब रसोई में खाना बनाने का कार्य किया जा रहा था की अचानक ही गैस सिलेंडर से आग की लपटें उठनी शुरू हो गई । आग रत्न कुमार के घर में गेस सिलेंडर को लगी थी।

    जिस कारण सिलेंडर पाईप रेगुलेटर आदि  सामान जल गया, जैसे ही लोगों को आग के बारे में पता चला तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिन्हें सुनकर आस पड़ोस के लोगो ने मौके पर आकर आग बुझाने के प्रयास किए। इसी दौरान लोगो ने दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया।

    फायर अधिकारी उना अशोक राणा ने बताया कि  सूचना मिलते ही फायर अधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम  ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया, साथ लगते रिहायशी आवास को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

  • Punjab News: Mobile Shop में दो हफ्तों में दूसरी बार चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

    Punjab News: Mobile Shop में दो हफ्तों में दूसरी बार चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद

    लुधियाना: गुरपाल नगर डाबा रोड स्थित एक मोबाइल शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। चोरों ने दो सप्ताह के भीतर दुकान में दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया है। जिससे क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक ने बताया कि बीती रात चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती मोबाइल फोन और नकदी चुराकर फरार हो गए।

    इससे पहले भी करीब दो हफ्ते पहले उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है, जिसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस को दी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उसने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा अगर पहले वाली चोरी में सख्त कदम उठाए गए होते, तो शायद दोबारा ऐसी घटना न होती। स्थानीय लोग लगातार हो रही घटनाओं को लेकर चिंता जताई है और पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

  • Himachal News: बढेडा के ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

    Himachal News: बढेडा के ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही से पीड़ितों की मदद करते हुए सोमवार को  हरोली क्षेत्र के गांव  बढ़ेड़ा से राशन की  गाड़ी रवाना की है । गांव  के ग्रामीणों ने  आपदा प्रभावित क्षेत्र सराज के लिए  प्रभावितों को राहत सामग्री  भेजी है ।

    समाजसेवी  अनिल कटवाल व देसराज राणा ने बताया कि गांव के ग्रामीणों ने  मंडी के सराज क्षेत्र के लिए  मूलभूत सुविधाओं से लैस करके गाड़ी भेजी है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए  गद्दे, 117 राशन किट्टें, कम्बल और रसोई का उपयोग सामान   इत्यादि सामग्री भेजी  है।  उन्होंने लोगों से भी आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अपील की है। इस अवसर शाम लाल, विजय कुमार, राजेश कुमार, कुलभूषण, सुखदेव, विनोद ठाकुर  , कर्ण समेत युवा मंडल के लोग मौजूद रहे।

  • Punjab News: पटियाला रोड हत्याकांड सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पटियाला रोड हत्याकांड सुलझा, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुर: पटियाला रोड पर 3 जुलाई को हुई नौजवान चंदन की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस केस में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। वारदात की वजह मामूली कहासुनी बताई जा रही है, जो देखते ही देखते खूनखराबे में बदल गई।

    पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि 3 जुलाई की रात चंदन की कुछ युवकों से बहस हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मामले की जांच करते हुए पुलिस ने मोहाली के जगतपुरा इलाके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

  • सिराज में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई श्री राम फाउंडेशन

    सिराज में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई श्री राम फाउंडेशन

    हर सम्भव सहायता के लिए हर समय संस्था तैयार – सतीश ठाकुर  

    ऊना/ सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र की बहु चर्चित संस्था श्री राम फाउंडेश ने एक बार फिर मानवता की सेवा के लिए आगे आई हैं व मंडी के सिराज में आई भयंकर बाढ़ से हुई तवाही में प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेही हैं. श्री राम फाउंडेशन के फाउंडर सतीश ठाकुर ने बताया की मंडी के सिराज, थुनाग व बागसेयाद में बाढ़ ने भयंकर तवाही की हैं जिससे वहाँ पर हजारों लोग प्रभावित हुए हैं उनके लिए राहत सामग्री की एक गाड़ी भेजी गई हैं जिसमे  50 राशन की किट, 20 वर्तन की किटे,  गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, सब्जिया, चपले, जूते, बाल्टीया आदि भेजे गए हैं।

    जिसको प्रभावित लोगों तक पहुँचाया जायेगा उन्होंने बताया की उनकी संस्था इस मुसीबत के समय में प्रभावित लोगों के साथ खडे हैं. गोरतलब हैं की इससे पहले भी श्री राम फाउंडेशन हरोली में निर्धन लड़कियो की शादी, गरीब लोगों व बीमार लोगों  के उपचार के लिए मदद करती आई हैं व बहुत से समाजिक कार्यों में भी अंग्रेणी योगदान देती आई हैं. मंडी में हुई इस त्रासदी में भी श्री राम फाउंडेशन ने दिल खोलकर हताहत हुए लोगों की मदद करने के लिए आगे आई हैं।

    इस मौके पर परविंद्र सिंह, दविंद्र सिंह, राजेश सैनी, सुरिंदर कुमार, साहिल शर्मा, सन्नी चौधरी, सन्नी टेंट, सुनील कोंडल, मनोज रायज़ादा, गोल्डी कोंडल, प्रदीप कुमार, अवतार सिंह, रमनीष राणा, आकाश ठाकुर, काला ढिल्लों, गुरदीप ठाकुर, विजय अवतार सिंह व श्री राम फाउंडेशन हरोली के सभी सदस्यों व स्थानीय लोगों ने ने इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग किया हैं।

  • Punjab News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर व्यापारी से 20 लाख रुपये की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर व्यापारी से 20 लाख रुपये की लूट, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के व्यस्त इलाके अमरीक सिंह रोड पर दिनदहाड़े 2 अज्ञात लुटेरे स्कूटर सवार व्यापारी को पिस्टल के बल पर 20 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। यह घटना उस समय हुई जब दोनों व्यापारी मनी एक्सचेंज का पैसा लेकर जा रहे थे। वारदात के बाद मौक़े पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

    जानकारी देते हुए SP सिटी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यापारी, जो मनी एक्सचेंज का काम करते हैं, स्कूटर पर 20 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। तभी अमरीक सिंह रोड के मोड़ पर पीछे से आई एक कार में सवार 2 लुटेरे उन्हें घेरकर पिस्तौल दिखाते हुए पैसे लूटकर मौके से फरार हो गए।

    पीड़ितों के अनुसार, लुटेरों के पास हथियार भी थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। लूट के बाद आरोपी तेजी से गाड़ी सहित फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि उनकी टीमें घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • Punjab News: लापता Retired Professor की लाश मोरनी से बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

    Punjab News: लापता Retired Professor की लाश मोरनी से बरामद, पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे

    चंडीगढ़ः मोहाली 3 जुलाई से लापता चल रहे रिटायर्ड प्रोफेसर अमरजीत सिंह सिहाग की लाश हरियाणा के मोरनी इलाके से बरामद हुई है। इस मामले में मोहाली पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला करोड़ों रुपये के लेन-देन से जुड़ा हो सकता है।

    मृतक प्रोफेसर के बेटे राहुल सिहाग ने 3 जुलाई को आईटीसीटी थाना मोहाली में शिकायत दी थी कि उनके पिता बिना बताए घर से चले गए हैं। उन्होंने आशंका जताई थी कि उनके पिता का अपहरण किया गया है। राहुल ने बताया कि अमरजीत सिंह अपनी कार घर पर ही छोड़ गए थे और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उसी शाम उनके पिता ने घर के नौकर दुनी राम को फोन कर 35 से 40 लाख रुपये का इंतजाम कर सेक्टर-88 पहुंचने को कहा था। यह रकम किसी को सौंपनी थी।

    लेकिन इसके बाद प्रोफेसर का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस को मोरनी से अमरजीत सिंह की लाश बरामद हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • फिर छोटे पर्दे पर दिखेंगी Smriti Irani, ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ का लुक रिलीज

    फिर छोटे पर्दे पर दिखेंगी Smriti Irani, ‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi-2’ का लुक रिलीज

    मुंबईः एक बार फिर से भाजपा की पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर दिखाई देंगी। दरअसल, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से स्मृति ईरानी का लुक रिलीज हो गया है। स्टार प्लस एक बार फिर अपने सबसे चर्चित शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीज़न के साथ तैयार है और फैंस की एक्साइटमेंट देखने लायक है। जैसे-जैसे शो की ग्रैंड रिलीज का वक्त नज़दीक आ रहा है, सोशल मीडिया पर तुलसी की एक लीक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग पहली झलक को लेकर और भी ज़्यादा उत्साहित हो गए हैं। शो की लीड किरदार तुलसी विरानी को नए अंदाज़ में देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

    इस तस्वीर में स्मृति ईरानी, जो तुलसी विरानी का किरदार निभा रही हैं, मरून रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें गोल्डन ज़री बॉर्डर है। उनके चेहरे पर वही पुरानी गरिमा और आत्मविश्वास झलक रहा है। उन्होंने एक सादा काले रंग का मंगलसूत्र, हल्के गहने और अपनी पहचान बन चुकी बड़ी लाल बिंदी लगाई है, जो तुलसी के संबल और शालीनता का प्रतीक रही है। उनके बाल सलीके से जूड़े में बंधे हुए हैं। इस पहली झलक ने दर्शकों को एक बार फिर उस सुनहरे टेलीविज़न दौर में लौटा दिया है और तुलसी विरानी के साथ उनकी भावनात्मक जुड़ाव को फिर से जिंदा कर दिया है।

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ भारतीय टेलीविज़न के सबसे बड़ी विरासतों में से एक है। साल 2000 में लॉन्च हुआ यह शो सिर्फ़ प्राइम टाइम पर नहीं छाया, बल्कि करोड़ों भारतीय परिवारों के दिलों में हमेशा के लिए अपनी जगह बना गया। यह सिर्फ़ एक डेली सोप नहीं था, बल्कि एक भावना बन गया, जो पीढ़ियों के साथ जुड़ गया। यह शो हर घर में एक पारिवारिक रस्म की तरह देखा जाने लगा, और तुलसी और मिहिर विरानी भारतीय टेलीविज़न के सबसे यादगार किरदार बन गए। जैसे-जैसे शो का नया सीज़न अपनी ग्रैंड रिलीज़ की ओर बढ़ रहा है, मेकर्स जल्द ही इस मच अवेटेड शो की रिलीज़ डेट का ऐलान करने वाले हैं।