Punjab News: मामूली विवाद को लेकर पूर्व सरपंच का गोलियां मालकर कत्ल, देखें CCTV

Written by

in

अमृतसर: राजासांसी थाना क्षेत्र के शिवा एन्क्लेव में सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे पड़ोसी ने किसान को गोली मारकर हत्या कर दी। यह रंजिश इस बात को लेकर थी कि दोनों परिवारों के बीच गली में कार लगाने को लेकर झगड़ा रहता था। दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी हो चुका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परविंदर सिंह के शव को कब्जे में ले लिया है। सहजपाल सिंह उर्फ शुभम और उसके एक अनजान साथी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

परविंदर सिंह अकाली दल का पूर्व सरपंच भी रह चुका है। जानकारी के अनुसार, परविंदर सिंह का बेटा एक रेस्टोरेंट चलाता है और परविंदर सिंह की अपनी जमीन गांव में है। गली में रहने वाले सहजपाल सिंह उर्फ शुभम के साथ उनका अक्सर विवाद रहता था। पिछले कुछ दिनों से गली में कार लगाने को लेकर झगड़ा चल रहा था।

सोमवार रात जब परविंदर सिंह ने अपने घर के बाहर अपनी कार पार्क की तो सहजपाल सिंह ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब किसान ने विरोध किया तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के दौरान, आरोपी सहजपाल सिंह का एक साथी भी बाहर से उनके घर आया हुआ था। आरोपियों ने हाथापाई करते हुए पिस्तौल निकाल कर गोली मार दी। मौके पर ही परविंदर सिंह की मौत हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *