Blog

  • बेसमेंट में पानी भरने से 4 साल की बच्ची सहित 3 की मौत

    बेसमेंट में पानी भरने से 4 साल की बच्ची सहित 3 की मौत

    नई दिल्ली : मानसून की सक्रियता के चलते राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। जहां बुधवार  को करौली में सबसे अधिक बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हुई।

    इस दौरान करौली में सबसे अधिक 80 मिलीमीटर वर्षा हुई। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर के गडरा रोड में 32.5 मिलीमीटर बारिश हुई। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के चलते जलभराव के कारण मौतों के मामला सामने आ रहे है। जयपुर में तीन लोगों की मौत हुई है। जयपुर में जान गंवाने वालों में चार साल की बच्ची भी शामिल है। मामला विश्वकर्मा इलाके का है।

    यहां बेसमेंट में पानी भरने से दो वयस्क सहित तीन लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के सात घंटे बाद तीनों के शव निकाले गए। जयपुर में बारिश के चलते बेसमेंट में पानी भर गया था। पीड़ित समय रहते बेसमेंट से बाहर नहीं आ सके और बारिश के पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

  • Punjab: UP-Bihar के मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें, नया फरमान हुआ जारी

    Punjab: UP-Bihar के मजदूरों की बढ़ी मुश्किलें, नया फरमान हुआ जारी

    मोहालीः जिले के मुंधो संगतियां गांव के ग्रामीणों ने प्रवासी श्रमिकों को गांव में न रहने देने का प्रस्ताव पारित किया है। इस संबंध में गांव के युवाओं के नेतृत्व में गांव के बुजुर्ग एकत्रित हुए और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रवासी को गांव में रहने के लिए जगह नहीं दी जाएगी और न ही किसी प्रवासी का आधार कार्ड और वोटर कार्ड गांव में बनाया जाएगा। गांव में रहने वाले प्रवासियों को गांव छोड़ने के लिए कुछ दिनों का समय दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, जो दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों द्वारा की जाती हैं, इसलिए हमने अपने गांव की सुरक्षा के लिए यह संकल्प लिया है।

    वहीं दूसरी ओर लक्खा सिधाना गांव मुंधो संगतियां पहुंचकर ग्रामीणों के फैसले की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये प्रवासी श्रमिक ट्रेन से पंजाब आते हैं और उनकी पृष्ठभूमि किसी को नहीं पता होता। जब कोई प्रवासी गैरकानूनी घटना को अंजाम देकर भाग जाता है तो पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगता। लक्खा सिधाना का कहना हैकि ये लोग गैरकानूनी घटना को अंजाम देकर पंजाब से भाग जाते हैं। इसलिए ग्रामीणों द्वारा लिया गया फैसला सराहनीय है।

    उधर, जब इस संबंध में प्रवासी मजदूरों से बात की तो उनका कहना है कि वे आजाद देश में रहते हैं। पंजाब में हर नागरिक को रहने का अधिकार है। यदि उनमें से कोई भी कोई गैरकानूनी कार्य करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। परंतु सभी लोगों के विरुद्ध ऐसा फैसला प्रस्ताव पारित करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वे रोजी रोटी की खातिर पंजाब आते हैं और पंजाब ने उन्हें रोजी रोटी और सम्मान दिया है। लेकिन अब गांव में इस तरह के फैसले से वे काफी निराश हैं और वे गांव के लोगों से ऐसा कदम न उठाने की अपील करते हैं।

  • Punjab: Golden Temple में दिखा बारिश का अद्धभुत नजारा, देखें वीडियो

    Punjab: Golden Temple में दिखा बारिश का अद्धभुत नजारा, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज पंजाब के कई ज़िलों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई थी, लेकिन आज पूरे पंजाब में बारिश होने से पंजाब राज्य के लोगों को पड़ रही गर्मी से राहत मीली है।

    वहीं श्री दरबार साहिब अमृतसर में आज सुबह से ही बारिश होने से वहां अद्धभुत नजारा देखने को मिला। यहां माथा टेकने आए श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में हो रही बारिश का आनंद उठाया। सुबह से हो रही बारिश के कारण पंजाब में पड़ रही गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।

    मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह ऑरेंज अलर्ट पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, बरनाला, संगरूर और मनसा के लिए हैं।

  • Jalandhar: इस महीने हो सकते है नगर निगम के चुनाव

    Jalandhar: इस महीने हो सकते है नगर निगम के चुनाव

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनावों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिसम्बर में नगर निगम के चुनाव हो सकते है। बताया जा रहा हैकि अक्तूबर माह में 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव हो सकते है। ऐसे में कहा जा रहा हैकि अगर अक्तूबर माह में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो जाते है तो दिसबंर माह में नगर निगम के चुनाव हो सकते है। कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग द्वारा संभवतः ये उपचुनाव हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के साथ करवाए जा सकते है।

    आप पार्टी के नेताओं के निकटवर्तियों का मानना है कि उप- चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को नगर निगम चुनाव जीतने में आसानी होगी और विधानसभा सीटों के उप-चुनाव के नतीजे पक्ष में आने से एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी जनता के बीच में चला जाएगा। गौर हो कि नगर निगम के चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके बाद शहरों में निचले स्तर तक राजनीतिक शक्ति निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में सौंपी जा सकेगी। दरअसल, पिछले 1 साल से भी अधिक समय से नगर निगम के चुनाव किसी न किसी कारणों से लटकते चले आ रहे हैं।

     

  • Punjab : चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने गुरुद्वारा साहिब में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला : पुलिस के अंतर्गत आने वाले डेरा बाबा नानक इलाके में चोरों और नशेड़ियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि आए दिन राहगीरों, घरों और दुकानों आदि को निशाना बना रहे है। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया है। डेरा बाबा नानक थाने के गांव निकोसरा से जहां चोरों ने गुरुद्वारा श्री रामप्रसाद के ताले तोड़ दिए और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई नरिंदर सिंह और प्रधान बलकार सिंह ने बताया कि जब बाबा जी गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के ताले टूटे हुए थे और जब अंदर जाकर देखा तो गुरुद्वारा साहिब की गोलक टूटी हुई थी। हेड ग्रंथी ने बताया कि इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सूचित किया गया है। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि गुरुद्वारा साहिब की दो गोलकें टूटी हुई थी और चोर स्टोर रूम में एक तांबे का बर्तन, देसी घी का एक डिब्बा चोरी कर फरार हो गए है।

    उन्होंने बताया कि चोर ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए है। इस संबंध में 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। गांववासियों ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि हमारे गांव निकोसरां में खुलेआम चिट्टे का नशा बेचा जा रहा है। इन नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • डेरा प्रमुख महाराज बहादुर चंद का हुआ निधन, वार्षिक समागम रद्द

    डेरा प्रमुख महाराज बहादुर चंद का हुआ निधन, वार्षिक समागम रद्द

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा के जगमाल वाली डेरा के मुखिया महाराज बहादुर चंद ‘वकील साहब’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार महाराज बहादुर का आज तड़के निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ माह से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाराज बहादुर चंद का पार्थिव शरीर जगमालवाली डेरा पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    जगमाल वाली डेरा के मुखिया के स्वर्गवास की सूचना श्रद्धालुओं को वीरवार सुबह मिली। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। डेरे में डेरा प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। लोग देश-विदेशों से उनके दर्शन करने के लिए डेरे में पहुंचने लगे हैं। संत बहादुर चंद डबवाली के गांव चौटाला के रहने वाले थे। उनका जन्म मनी राम बिश्नोई (सिहाग) और मनोहरी देवी के घर 10 दिसंबर 1944 को हुआ था।

    आठ वर्ष की आयु में उनका दाखिला गांव के ही स्कूल में कराया गया। जहां इनके अध्यापक ने इन्हें देखकर कहा कि यह बालक महान आत्मा है। स्कूल में अधिकतर समय ये अन्य विद्यार्थियों से अलग रहते तथा सदैव ध्यान में ही रमे रहते। एक बार ये बीमार पड़े तो किसी ने इन्हें राम-राम जपने को कहा, इन्होंने वैसा ही किया तथा स्वस्थ हो गए। महाराज डेरा जगमालवाली के डेरा प्रमुख डेरा मुखी गुरुबख्श सिंह मैनेजर साहब के बाद गद्दीनशीन हुए थे।

  • SC-ST श्रेणियों के लिए Supreme Court का आया बड़ा फैसला

    SC-ST श्रेणियों के लिए Supreme Court का आया बड़ा फैसला

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के आरक्षण में कोटा बनाने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि जनजाति के कोटे में भी कोटा हो सकता है। चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली सात सदस्यों की बेंच ने 2004 के सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच का फैसला पलट दिया है। चिन्नैया केस में कोर्ट ने 2004 में अनुसूचित जातियों के बीच कोटे में कोटा के प्रावधान को खारिज कर दिया था।

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अनुसूचित जाति (SC) एक सजातीय ग्रुप नहीं है और सरकारें इसके 15 प्रतिशत के आरक्षण में ज्यादा उत्पीड़न और शोषण का सामना करने वाली जातियों को फायदा पहुंचाने के लिए इसमें उप-वर्ग बना सकती हैं। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी, पंकज मित्तल, मनोज मिश्रा, सतीश सी शर्मा की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के 2004 के फैसले को पलट दिया है। 2004 के चिन्नैया केस में शीर्ष कोर्ट ने अनुसूचित जाति के आरक्षण में सब-कैटेगिरी के खिलाफ अपना फैसला दिया था।

    कोर्ट ने कहा कि अनुसूचित जातियों के बीच सब कैटेगिरी उनके उत्पीड़न के आधार पर होनी चाहिए। इसका प्रावधान राज्य शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी नौकरियों में उनके प्रतिनिधित्व से जुड़े डाटा के आधार पर कर सकते हैं। 7 जजों की बेंच ने 6-1 के बहुमत से अपना फैसला सुनाया है। हालांकि जस्टिस बेला त्रिवेदी ने इस पर अपनी सहमति नहीं जताई। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य द्वारा अनुसूचित जाति की किसी भी जाति को आरक्षण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता।

  • आज से हुए 6 बदलाव, Cylinder महंगा, रिटर्न फाइल की लेट फीस में भी हुआ इजाफा

    आज से हुए 6 बदलाव, Cylinder महंगा, रिटर्न फाइल की लेट फीस में भी हुआ इजाफा

    बिजनेसः 1 अगस्त यानी आज से नियमों में कुछ बदलाव हुआ है। जिससे आपकी जेब पर असर पड़ सकता है। पहली खबर है कि आय से 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 8.50 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन खत्म होने के बाद अब रिटर्न फाइल करने लिए 5 हजार रुपए तक की लेट फीस देनी होगी।

    इसके अलावा एविएशन फ्यूल के दाम बढ़ने से हवाई सफर मंहगा हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों को 2,058.29 रुपए प्रति किलोलीटर (1000 लीटर) तक बढ़ा दिया है। वहीं राजस्थान में बिजली महंगी हो गई है।

    वहीं तीन साल पुराने फास्टैग की KYC अपडेट करानी होगी। इसके अलावा 5 साल या इससे ज्यादा पुराने फास्टैग को बदलना होगा। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान (रेंटल ट्रांजैक्शन) अगर थर्ड पार्टी ऐप CRED, पेटीएम, फोनपे और अन्य से किए जाएंगे, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगाया जाएगा। प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपए तय की गई है। इसके अलावा 15,000 रुपए से ज्यादा के फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगेगा। फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  • Jalandhar: DAV फ्लाईओवर पर दो वाहनों की टक्कर, दो घायल, हालत नाजुक

    Jalandhar: DAV फ्लाईओवर पर दो वाहनों की टक्कर, दो घायल, हालत नाजुक

    जालंधर, ENS: डीएवी फ्लाईओवर से आ रहे एक्टिवा चालक ने गांधी कैंप को मुड़ रहे एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें वहां से निकल रहे बाइक सवार ने आटो का मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया और परिवार को सूचित किया। दोनों युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवकों की पहचान गांधी कैंप के रहने वाले प्रिंस और शेखा बाजार के अंश के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना दो की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    गांधी कैंप के रहने वाले ये प्रिस के चाचा सुनील ने बताया कि वह फोटोग्राफी का काम करता है और काम से घर आ रहा था कि जब वह गांधी क्या आपको मोड़ से घर को मुड़ने लगा तो डीएवी फ्लाईओवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार एक्टिवा सवार अंश ने प्रिंस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी होकर बेसुध हो सड़क पर गिर गए। सुनील ने आरोप लगाते हुए कहा कि अंश पड़ोस में रहने वाले विशाल नामक युवक की एक्टिवा घूमने के लिए मांगकर लेकर आया था और हादसे का पता चलने के बाद विशाल के साथ ही घटनास्थल पर मौके देखने के लिए थे।

    उन्हें जब वो पता चला की गलती उनके साथी की है तो एक्टिवा का सबूत मिटाने के लिए उसकी नंबर प्लेट तोड़ कर झाड़ियों में फेंक गए। उसने जांच के दौरान एक्टिवा का नंबर ढूंढ लिया। वहीं दूसरी तरफ से कहा बाजार की रहने वाले विशाल ने बताया कि उसका पड़ोसी उनसे पहले भी कई बार एक्टिवा मांग कर ले जा चुका है। उसने बुधवार रात को भी घूमने जाने के लिए मांगी तो उसने दे दी। हादसा कैसे हुआ इस बात का किसी को नहीं पता और वह सबूत क्यों मिटाएंगा एक्टिवा तो अंश चला रहा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया मौक़े पर पहुंची थाना दो की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar: Factory में Police की रेड, मालिक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar: Factory में Police की रेड, मालिक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अमन नगर में स्थित फैक्ट्री में पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार उक्त फैक्ट्री में फॉर्च्यून ऑयल का लेबल लगाकर नकली तेल बेचा जा रहा था। जिसकी कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर रेड की। मौके पर पुलिस को फॉर्च्यून कंपनी के नाम के स्टीकर व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक अनिल कुमार निवासी अमन नगर को हिरासत में ले लिया।

    कंपनी के सीनियर अधिकारी रमेश दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अमन नगर में हरी सन एग्रो नाम की फैक्ट्री उनके ब्रांड फार्च्यून के नाम पर नकली तेल बेच रहे हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी तो उन्होंने एडीसीपी सिटी-1 को आदेश दिए। जब छापा मारा तो फैक्ट्री में हजारों लीटर तेल के टीन थे, जिन पर फॉर्च्यून कंपनी के स्टीकर लगे हुए थे।

    इसके अलावा जब फैक्ट्री में सर्च की गई तो वहां से लाखों की संख्या में स्टीकर भी बरामद हुए। सभी सामान और स्टीकर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। थाना-8 के एसएचओ गुरमुख सिंह देओल ने बताया कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर छापेमारी की थी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर काफी सामान भी रिकवर किया गया है।