Blog

  • बारिश के तेज बहाव में बह गया ट्रक, देखें वीडियो

    बारिश के तेज बहाव में बह गया ट्रक, देखें वीडियो

    हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में बुधवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया और खड़खड़ी सूखी नदी में पानी भरने से कांवड़ियों का एक वाहन बह गया। शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं और कनखल थाने में भी बरसात का पानी घुस गया। तीन घंटे की भारी बारिश की वजह से पानी का बहाव इतना बढ़ा कि खड़खड़ी सूखी नदी में डाक कांवड़ियों का एक ट्रक भी बह गया। पिछले महीने की 25 तारीख को भी भारी बारिश से इसी सूखी नदी में खड़े करीब एक दर्जन चार पहिया वाहन बह गए थे।

    बारिश से भूपतवाला, हरिद्वार, नया हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर की कई कॉलोनियों और बाजारों में पानी भर गया। शहर में अधिकतर सड़कों पर नदियों की तरह पानी बहाने लगा। हरिद्वार के पॉश व्यावसायिक क्षेत्र रानीपुर मोड़ पर भी सड़कों पर भारी जल जमाव हुआ, जबकि यहां कई बड़े-बड़े शोरूम में पानी घुस गया। कनखल के लाटोवाली में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर काफी मात्रा में पानी आ जाने से प्रशासन को कई जगह कांवड़ियों के मार्ग में बदलाव भी करना पड़ा।

    खड़खड़ी में सूखी नदी में डाक कांवड़ियों के वाहन के बहने पर पुलिस ने कहा कि ट्रक में कांवड़िए नहीं थे, लेकिन उसमें रसद और वापसी का जरुरी सामान था। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने यहां ट्रक खड़ा किया, तो उन्हें किसी ने यहां पानी आने के बारे में नहीं बताया। खड़खडी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि ट्रक श्मशान घाट तक बहते हुए देखा गया है। फिलहाल बारिश के साथ-साथ पहाड़ों से पानी का आना जारी है। उन्होंने कहा कि बारिश रूकने के बाद ट्रक को बाहर निकाला जाएगा।

  • सड़क हादसा : Car और कैंटर की टक्कर, 5 की मौत

    सड़क हादसा : Car और कैंटर की टक्कर, 5 की मौत

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में देर रात हादसा होने का मामला सामने आया है। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर कोतवाली क्षेत्र में अनाज मंडी के सामने तेज रफ्तार ईको कार सामने से आ रही कैंटर से टक्करा गई। हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और ईको कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसे में 5 की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ईको कार टप्पल की तरफ से अलीगढ़ की ओर जा रही थी।

    जैसे ही कार अलीगढ़-पलवल मार्ग पर खैर कोतवाली क्षेत्र के अनाज मंड़ी के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ईको कार में ड्राइवर सहित 10 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने रात में ही राहत और बचाव कार्य करते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

  • Punjab: गाली-गलौज से रोका तो पड़ोसी ने किया कुल्हाड़ी से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: गाली-गलौज से रोका तो पड़ोसी ने किया कुल्हाड़ी से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः बीती रात जमालपुर इलाके में दो पड़ोसियों में झड़प हो गई। इस दौरान एक पड़ोसी ने दूसरे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में दो लोग पिता-पुत्र घायल हो गए। कुल्हाड़ी से हमला करते व्यक्ति की वीडियो भी सामने आया है। देर रात सिविल अस्पताल में घायलों ने उपचार करवा पुलिस चौकी मुंडियां में शिकायत दी। घायलों की पहचान अमरिंदर सिंह सोढ़ी और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घायल अमरिंदर सिंह सोढ़ी के भाई इंद्रपाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि उनका पड़ोसी काला है। उसकी पत्नी उससे झगड़ा करके कुछ महीने पहले उसे छोड़कर मायके जा चुकी है। काला को इस बात का शक है कि शायद उनके परिवार ने उसकी पत्नी को भड़काकर उसके घर में कलह करवाया है। इंद्रपाल सोढ़ी ने कहा कि उनके परिवार का उसकी पत्नी से कोई लेना-देना नहीं है। बुधवार रात उनकी पत्नी घर के बाहर खड़ी थी। काला उसे गालियां देने लगा। शोर-शराबा सुन जब वह घर के बाहर पहुंचे तो काला उन्हें भी गालियां देने लगा। सोढ़ी मुताबिक उसने अपने भाई अमरिंदर सिंह सोढ़ी और भतीजे हरप्रीत को मौके पर बुलाया और उनसे कहा कि वह लोग काला से बात करें कि वह रोजाना क्यों लड़ाई झगड़ा करता है। हरप्रीत ने जब काला को आवाज लगाकर बाहर बुलाया तो उसने अपनी मां से कुल्हाड़ी मंगवा कर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। किसी तरह उन लोगों ने अपना बचाव करके उससे कुल्हाड़ी छीनी। सोढ़ी ने कहा कि हमले में हरप्रीत और उसके पिता अमरिंदर सिंह सोढ़ी के काफी चोट आई है। पुलिस चौकी मुंडियां में वह शिकायत दर्ज करवाएंगे।
  • Punjab: नौजवान गुरकीरत सिंह ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    Punjab: नौजवान गुरकीरत सिंह ने जीता Gold Medal, देखें वीडियो

    युवाओं को दे रहा निःशुल्क प्रशिक्षण

    अमृतसरः ग्रेपलिंग एसोसिएशन पंजाब की ओर से पंजाब स्टेट ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया, जिसमें अमृतसर के अजनाला तहसील के गुजा पीर गांव के युवा गुरकीरत सिंह गिल शामिल हुए। इस चैंपियनशिप में उन्होंने सवर्ण पदक जीता ओर अपने अच्छे प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतने वाले गुरकीरत सिंह का घर पहुंचने पर उनके परिवार ने ज़बरदस्त स्वागत भी किया। गुरकीरत सिंह द्वारा युवाओं को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है, जिससे तैयार युवाओं ने चैंपियनशिप में विभिन्न पदक भी जीते हैं। इस मौके गोल्ड मेडल जीतने वाले नोजवान गुरकित सिंह ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा प्रशिक्षित साथी युवाओं ने भी कई पदक जीते हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने इस खेल के लिए विदेश से प्रशिक्षण लिया है, जिसके बाद अब वह युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि उनका सपना भविष्य में इस टीम को भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाने का है ताकि आने वाले खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया जा सके। इस मौके पर गोल्ड मेडल जीतने वाले नोजवान के पिता से बात की गई। उन्होंने कहा कि हम इस बात से बेहद खुश हैं कि हमारे बेटे ने गोल्ड मेडल जीता है और उनके बेटे द्वारा तैयार की गई टीम के कई युवाओं ने भी मेडल जीते हैं।
  • सवारियों से भरी Bus अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी Bus अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 4 घायल, देखें वीडियो

    कोटा : झालावाड़ पर राजस्थान रोड़वेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सुबह 8 बजे करीब दरा गांव में अबली महल के पास घटना हुई। बताया जा रहा है कि बस कोटा से झालावाड़ जा रही थी। रोड़वेज बस सुबह 6 बजे करीब कोटा से झालावाड़ के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में हल्की बारिश हो रही थी। जानकारी के अनुसार जानवर सामने आने के कारण अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और खाई में गिर गई। बस में सवार 4 यात्रियों को चोटें लगी है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। SHO योगेश शर्मा ने बताया झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस कोटा से झालावाड़ जा रही थी। सुबह 8 बजे करीब दरा गांव के पास अबली महल के पास खाई में गिर गई। कुछ यात्रियों को चोटें लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
  • Star Miss Teen Continent India 2024 बनी शांभवी, जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Star Miss Teen Continent India 2024 बनी शांभवी, जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः स्टॉर मिस टीन कांटिनेंट इंडिया 2024 सौन्दर्य प्रतियोगिता भारत की एक बड़ी प्रतियोगिता है। शाम्भवी का स्टॉर एंटरटेनमेंट प्रॉडक्शन द्वारा जयपुर में आयोजित स्टॉर मिस टीन कांटिनेंट इंडिया 2024 राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने पर पूरे पंचकूला में जश्न का माहौल है। अब शांभवी स्पेन में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। शांभवी की उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता शांभवी पुत्री दीपक शर्मा के घर पहुंचे और बधाई दी। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की अन्य बेटियों की तरह शांभवी ने भी पंचकूला और हरियाणा का नाम देश में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि मैने शाम्भवी को अपनी गोद में खिलाया है। शांभवी की यह बड़ी उपलब्धि है और अब पंचकूला की यह बेटी स्पेन में जाकर देश का नाम रोशन करेगी।

  • Paris Olympic Games में देश के लिए दौड़ेगा Punjab का अक्षदीप, देखें वीडियो

    Paris Olympic Games में देश के लिए दौड़ेगा Punjab का अक्षदीप, देखें वीडियो

    बरनालाः फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रही ओलम्पिक खेलों में बरनाला जिले का अक्षदीप सिंह भी आज यानी 1 अगस्त को देश के लिए दौड़ेंगा। अक्षदीप सिंह जिले के गांव काहनेके का पहला युवा हैं जो ओलंपिक खेलों में भाग ले रहा हैं। ओलम्पिक खेलों के लिए हुए चयन से उनके गांव और परिवार में भी खुशी का माहौल है। लक्षद्वीप के परिवार और गांव वालों द्वारा अक्षदीप के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में अऱदास की गई।

    अक्षदीप के माता-पिता कोच ने बताया कि अक्षदीप 2014 से वॉकिंग रेस का अभ्यास कर रहे हैं। अब देश के लिए ओलम्पिक खेलों में भाग ले रहा है। रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस में अक्षदीप सिंह ने 20 किमी वॉकिंग रेस को 1 घंटे 19 मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। जिसके बाद उसने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। अक्षदीप पिछले 4 साल से बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में लगातार ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अक्षदीप ने कहा कि वह ओलंपिक में अपना दमख़म दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार वह देश के लिए मैडल जरूर लेकर आएगा।

  • Jalandhar: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    Jalandhar: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, देखें Live

    जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक से नकोदर चौक की ओर जाते रास्ते में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां टिप्पर की चपेट में व्यक्ति आ गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी लाबंड़ा के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा नंबर का टिप्पर है, जिसे कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

  • Punjab: हो जाएं सावधान! बच्चा वाहन चलाता पकड़ा गया तो हो सकती है 3 साल की कैद, देखें वीडियो

    Punjab: हो जाएं सावधान! बच्चा वाहन चलाता पकड़ा गया तो हो सकती है 3 साल की कैद, देखें वीडियो

    पठानकोटः अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन देने वाले माता-पिता सावधान हो जाएं, क्योंकि कल से नए यातायात नियमों के अनुसार छोटे बच्चों के वाहन चलाने पर अब 25 हज़ार तक का चालान काटा जाएगा। 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना और बच्चे के माता-पिता को तीन साल तक की सजा भी हो सकती है।

    इस अवसर पर ट्रैफिक प्रभारी से जब डीजी लॉकर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डिजी लॉकर वैध है और कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन किए बिना डीजी लॉकर में दस्तावेजों को दिखा सकता है, लेकिन साथ ही यदि वाहन चलाने वाला व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता हैं तो उनके वाहन जब्त कर लिए जाएंगे और वाहन के कागजात दिखाने पर ही वाहन उन्हें वापस किया जाएगा और कोई भी इस मामले को हल्के में न ले, अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

  • बारिश का कहर, नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत, आज स्कूल रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    बारिश का कहर, नाले में गिरने से मां-बेटे की मौत, आज स्कूल रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    सब्जी मंडी में गिरी इमारत, स्कूल की दीवार गिरने से गाड़ी मलबे में दबी

    नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर में जब बुधवार को देर शाम ढली तो आसमान बादलों से ढक गया और झमाझम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम की खबर लोगों तक पहुंची तो इसी हेडलाइन के साथ, लेकिन 20 मिनट ही बीते होंगे कि वक्त बदल गया, हालात बदल गए। सुहाने मौसम और बारिश की खबर, जलभराव वाली तस्वीरों और वीडियो में बदल गई। आलम ये हुआ कि बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। न्यूज एंजेसी के मुताबिक दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका 3 साल का बेटा प्रियांश गज़ीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे। इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारीं ने कहा कि उन्हें रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढहने को लेकर रात 8:57 बजे फोन आया। 5 फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं। एक आदमी को मलबे से बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में हुई भारी बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक 22 साल की तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गज़ीपुर क्षेत्र की खोड़ा कॉलोनी के पास साप्ताहिक बाजार में गए थे। इस दौरान वह फिसल गए और एक नाले में गिर गए। अधिकारी ने कहा कि दोनों को गोताखोरों और क्रेन की मदद से निकाला गया और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक स्कूल की दीवार गिर गई है। स्कूल का नाम हैपी स्कूल है। इसकी दीवार गिरने से इलाके में कई गाड़ियां डैमेज हो गई हैं। मौके पर पुलिस और फायर विभाग की टीम पहुंची है। वहीं, उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति मकान ढहने से घायल हो गया। दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें रॉबिन सिनेमा के पास गांता घर के करीब सब्जी मंडी इलाके में एक घर ढहने को लेकर रात 8:57 बजे फोन आया। पांच फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं। एक आदमी को मलबे से बचाया गया। अधिकारी ने कहा कि उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, वहीं एक महिला दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज क्षेत्र में एक दीवार के ढहने से घायल हो गई। ये हाल राजधानी दिल्ली के उन इलाकों का है, जो पॉश कहे जाते हैं। बीते चार-पांच दिनों से करोल बाग चर्चा में है। यहां एक IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई थी। कोचिंग संचालक और शासन-प्रशासन अभी तक अपने-अपने तर्क देकर लीपापोती में लगे हुए हैं। स्टूडेंट्स अपने साथियों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इसी करोल बाग का आज का हाल देखिए कि जरा देर की बारिश हुई और यह पूरा इलाका लबालब भर गया। मेट्रो से लेकर मार्केट एरिया तक ऐसा जल जमाव हुआ है कि नाव तैरने लगें। जिस RAU’s कोचिंग सेंटर में हादसा हुआ था, उसी के सामने का हाल बताते हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि घुटनों तक भरे पानी में कई छात्र दिख रहे हैं। बारिश के बीच बनी इस वीडियो में एक छात्र बता रहा है कि, ‘ ये वही जगह है, जहां तीन छात्रों की मौत हुई थी और एक हफ्ते बाद भी देख लीजिए, यहां क्या हाल हैं? प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों की मांग थी कि इस तरह की परेशानी पर तुरंत एक्शन हो, लेकिन पुलिस बीते एक हफ्ते से यहां से सिर्फ छात्रों को हटाने में लगी है। ये नहीं हो रहा है कि इस पर एक्शन लिया जाए।’ छात्र कह रहा है कि यहां पानी इतनी तेज बढ़ रहा है कि यहां भी डूबने वाली स्थिति हो जाएगी। पर पुलिस यहां पर स्टूडेंट को पकड़ने और उन्हें मारने में लगी है। लेकिन जो असली मोटिव है कि प्रोटेस्ट का कि ऐसी घटना दोबारा न हो, उस पर काम नहीं हो रहा है। इसलिए ये प्रोटेस्ट जरूरी है। ‘ इसी बीच पीछे से आवाज आ रही है कि निकलिए-निकलिए, यहां से हटिए। इस दौरान दिख रहा है कि इस सड़क पर पानी कमर से कुछ ही नीचे है।