चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं अब 3 IPROs के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट


चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा तबादलों का दौर लगातार जारी है। वहीं अब 3 IPROs के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट


पठानकोट/अनमोलः सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पठानकोट के मोहल्ला सराई स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा मे एक मेडिकल लेबोरटरी का शुभारंभ ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबरॉय ने किया। लेब के शुभारंभ से पहले श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के सन्मुख कीर्तन व अरदास करके आशीर्वाद प्राप्त किया गया। लेब का शुभारंभ करने के बाद एसपी सिंह ओबराय ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को इलाज में सहयोग करने के लिये पूरे पँजाब में 50 लेब खोलने का फैसला किया गया, इससे पूरा पँजाब कवर नही हुआ जिस के बाद इस लक्ष्य को 100 किया गया। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के गुरुद्वारा सिंह सभा सराई मोहल्ला में आधुनिक लेब का शुभारंभ किया गया है, जिस में बहुत ही कम रेटों पर उच्च गुणवंता वाले टेस्ट किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब को कवर करने के बाद पड़ोसी राज्यो में भी यह काम किया जाएगा। इसके साथ ही आने वाले समय मे इन लेबोरेटरी के साथ साथ फिजोथेरपी सेंटर, डेंटल क्लिनिक, एक्सरे मशीन ओर अल्ट्रासाउंड की सहूलत भी दी जा जाएगी । उन्होंने इस काम मे सहयोग करने के लिये गुरुद्वारा कमेटी का भी धन्यवाद किया।
इस मोके पर शहर के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर केडी सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इस लेब में बहुत ही आधुनिक मशीनें लगाई गई है, उन्होंने शहर के लोगो को इस सहूलत का लाभ लेने की अपील भी की। कार्यक्रम के अंत मे गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जीएस सेठी ने आधुनिक लेब खोलने के लिये सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन डॉक्टर एसपी सिंह ओबराय का धन्यवाद किया ओर शहर के लोगो से इस सुविधा का लाभ लेने की अपील भी की।

मोहालीः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दाखिला नियमों के विपरीत चल रहे स्कूलों को चेतावनी जारी की है। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ स्कूल निर्धारित नियमों की अनदेखी कर अधिक छात्रों को स्कूल में दाखिल कर रहे है। बोर्ड ने ऐसे निजी स्कूलों को पत्र जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि अगर भविष्य में भी ये स्कूल बिना बुनियादी ढांचे और निर्धारित शर्तों को पूरा किए बिना छात्रों को लेते हैं तो उनके दाखिले को खारिज कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं संबंधित स्कूल के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने कुछ मान्यता प्राप्त स्कूलों और सहयोगी संस्थानों द्वारा नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
बोर्ड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि आमतौर पर ऐसे मामले सामने आते हैं कि स्कूलों में छात्रों का दाखिला शेड्यूल समाप्त होने के बाद भी ये संस्थान मान्यत प्राप्त नियमों की उल्लंघना मंजूर गिणती से अधिका दाखिला लेने वाले छात्रो के भविष्य का हवाला देकर बोर्ड से अतिरिक्त सेक्शन की मांग करते हैं, जबकि कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में नामांकित छात्रों की संख्या निचली कक्षाओं की तुलना में कम होती है। उन्होंने कहा कि अगर बुनियादी ढांचे और शर्तें पूरी नहीं की जाती, तब भी संस्थान अतिरिक्त सेक्शन के लिए आवेदन करते हैं, जो तर्क संगत नहीं है।
इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष सतबीर बेदी ने कहा कि जिन संस्थानों के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान अतिरिक्त सेक्शन के लिए केस प्राप्त होंगे, उन पर अभिभावक नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा और बुनियादी ढांचे और शर्तों को पूरा नहीं करने वाले स्कूलों को बिना विचार किए खारिज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की पेनल्टी या अन्य छूट के साथ वार्षिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ मान्यता प्राप्त और एसोसिएट संस्थानों को उनकी लॉगिन आईडी के जरिये इस संबंधी जानकारी भेज दी गई है। इसके अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी दी जा रही है।



ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर धमांदरी गांव में एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को लगाए जाने को लेकर आसपास के कई गांवों के लोगो ने अभी से विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी की अगुवाई में काफी संख्या में ग्रामीण ऊना के मिनी सचिवालय परिसर में पहुंचे और यहां जमकर नारेबाजी की। बाद में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा। जिला के कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा की पंचायत प्रतिनिधियों का एक मंडल उनसे मिला है। उन्होंने एक एथेनॉल व डिस्टलरी वॉटलिंग प्लांट को एनओसी ना दिए जाने की मांग की है।इसे आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि पिछले लगभग 2 साल से शराब की फैक्ट्री यहां स्थापित किए जाने को लेकर एनओसी की मांग की जा रही है। जिसका विरोध पांच पंचायतें लगातार कर रही हैं यदि उनके गांव में यह प्लांट स्थापित होता है तो इससे गांव में प्रदूषण फैलेगा। ऐसे में प्रदूषण से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो जाएंगी। इससे आसपास क्षेत्र के कई गांवों पर असर पड़ेगा। इस प्लांट के विरोध में ग्राम पंचायत डठवाड़ा, ग्राम पंचायत धमांदरी, ग्राम पंचायत वदोली, ग्राम पंचायत नंगलसलांगडी, ग्राम पंचायत वडसाला ने भी विरोध जताया है।
पंचायत प्रधान ने बताया कि यदि सरकार इस क्षेत्र में कोई अन्य उद्योग लगाना चाहती है तो यहां पर स्थापित कर सकती हैं। उसके लिए ग्रामीण स्वयं सहयोग करेंगे। परंतु इस प्लांट को लगाने की मंजूरी ना दी जाए।उन्होंने कहा की यदि सरकार व प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों के विरोध के बावजूद यहां पर प्लांट स्थापित करने की कवायद शुरु की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। यहां तक कि ग्रामीण सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर काफी ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।


ਤਲਵਾੜਾ / ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਪੰਜਾਬ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ ਬੋਰਡ ਦਸਵੀਂ ਪੀ੍ਖਿਆ ਮਾਰਚ, 2023 ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਮਾਡਲ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-2 ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ। ਤਲਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਦੋ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਸਥਾਨ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 8ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੂਜੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਵੀ ਮੈਰਿਟ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਚੋ 13ਵਾਂ ਰੈਂਕ ਪਾ੍ਪਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਆਪਦੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ, ਸਕੂਲ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਨਾਂ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ।
ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਅੰਕਿਤਾ ਅਤੇ ਆਂਚਲ ਪਰਮਾਰ ਨੇ ਕ੍ਰਮਵਾਰ 640/650(98•46℅) ਅਤੇ 635/650(97•69℅) ਅੰਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਰਿਤਕਾ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਸਿਖਿਆ ਸ਼ਾਸਤਰੀ ਪੋ੍ਫੈਸਰ ਅਜੈ ਸਹਿਗਲ, ਸਕੂਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੈਅਰਮੈਨ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ, ਸੀ੍ ਮਤੀ ਹਰਮੀਤ ਕੌਰ, ਨਵਕਿਰਨ, ਸੁਸ਼ਮਾ ਕੁਮਾਰੀ, ਕਿਰਨ ਬਾਲਾ, ਭੁਪਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਨਿਰਮਲ ਸਿੰਘ, ਮੋਨਿਕਾ, ਕਮਲੇਸ਼, ਵਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਜੀਤ ਕੁਮਾਰ, ਯਾਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਚਤਰ ਸਿੰਘ, ਅੰਜੂ ਬਾਲਾ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਕੂਲ ਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਮ੍ਹਲ ਸਨ।

ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 101 चालान काटे गये। जिनमें से 05 चालानों का मौके पर ही निपटारा करके जुर्माने के रूप में 12,000/- रूपये वसूल किये गये हैं।वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किये गये व जुर्माने के रूप में 1100/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 02 वाहनों के चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के रूप में 12,500/- रूपये प्राप्त किए गए।

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ को लेकर जमकर बवाल हो गया है। जिसके बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के पार्षदों और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एआईएमआईएम को पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मारपीट की। इस दौरान समारोह में खूब हंगामा देखने को मिला। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह पूरे मामले को शांत किया।
आरोप है कि मेरठ नगर निगम में शपथ समारोह कार्यक्रम चल रहा था। ये समारोह सीसीएसयू में चल रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाया गया, जिस पर सीसीएसयू में मौजूद तमाम नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रगीत के सम्मान में अपनी सीट से खड़े हो गए, लेकिन एआईएमआईएम के पार्षद और कार्यकर्ता अपनी सीट से खड़े नहीं हुए और वो कुर्सी पर ही बैठे रहे। इस बात पर बीजेपी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को गुस्सा आ गया और दोनों पक्षों के बीच बवाल शुरू हो गया।
देखते ही देखते सीसीएसयू में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जंग का मैदान बन गया। दोनों दलों के समर्थक और पार्षद आपस में भिड़ गए। इस दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की और किसी तरह एआईएमआईएम और बीजेपी नेताओं को अलग किया। और किसी तरह पूरे हालात को संभाला। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है वहीं पुलिस कर्मी लगातार विवाद को सुलझाते दिखाई दे रहे हैं।