ऊना: 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आती टाहलीवाल चौकी के मुलाजिमों ने 3.47 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को पकड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर शाम पुलिस पोस्ट टाहलीवाल के मुलाजिम मादक  पदार्थ तथा यातायात चैकिंग के लिए गांव बाथु में मौजूद थे तो सामने से एक कार संख्या ( एच0पी0 21 बी0-3607) को पुलिस पार्टी द्वारा रोका गया। तो तलाशी लेने पर 3.47 ग्राम हैरोईन/ चिटटा बरामद किया गया। चैकिंग में कार चालक अपना ड्राइविंग लाइसैंस भी पेश न कर सका । आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित युवकों की पहचान कार चालक राजेश कुमार निवासी वस्सी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर व साथ बैठा युवक विशाल शर्मा निवासी करहा खरवाड, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम व 181 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *