Blog
-
राजस्व जिला बीबीएन में 125 शराब दुकानों की नीलामी 7 मार्च को
बद्दी/ सचिन बैंसल : बीबीएन में 125 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया 7 मार्च को बीबीएनाईए से सभागार में होगी। इसके लिए विभाग ने सभी औपचारकिताएं पूरी कर ली है। आबकारी राजस्व जिला बीबीएन के डिप्टी कमिश्नर एसडी शर्मा ने बताया कि बीबीएन राजस्व जिला की 125 शराब दुकानों का आबंटन ओपन बिड व निविदा विधि 7 मार्च वीरवार को 10 बजे उपरांत झाड़माजरी स्थित बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीएनआइए) के सभागार मे होना निश्चित की गई है। इस नीलामी व निविदा आबंटन की अध्यक्षता जिलाधीश मनमोहन शर्मा करेंगे।शराब की इन 125 दुकानों का सरकारी मूल्य 126 करोड़ 53 लाख 01हजार 950 रुपये रखा गया है। हिमाचल प्रदेश आबकारी नीति 2024-25 के तहत इन 125 शराब की दुकानों को पांच यूनिटों मे बांटा गया है। युनिट मे बोली लगाने व निविदा देने के लिए यूनिट के सरकारी मूल्य का दो प्रतिशत का अर्नेस्ट मनी का बैंक ड्राफ्ट इच्छुक बोलीदाता या निविदा दाता को प्रस्तुत करना होगा। टैडर फीस दो लाख प्रति टैंडर रखी गयी है जो नान रिफंडेबल होगी। पडोसी राज्यों से शराब की अवैध आवक रोकने के लिए अंग्रेजी शराब की बोतल की कीमत 50 से 100 रुपये कम की गयी है। हर यूनिट मे एक स्मार्ट वाइन शॉप खोलने का प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि नालागढ़ यूनिट मे खरुणी से आगे का क्षेत्र रखा गया है जिसमे रामशहर क्षेत्र भी शामिल है। इस यूनिट में 53 दुकाने रखी गयी हैं जिनमें देसी शराब का कोटा 672058 प्रूफ लीटर व अंग्रेजी शराब का कोटा 426010 प्रूफ लीटर रखा गया है। नालागढ़ यूनिट की सरकारी कीमत 37.47करोड़ रुपये रखी गयी है। पिछले वर्ष भी इस युनिट मे 53 दुकानें थी व इसका अंतिम सरकारी बिक्री मूल्य भी 37.47करोड़ रुपये था। भौगोलिक स्थितियों व नाजायज शराब पर प्रभावी नकेल कसने के दृष्टिगत इस यूनिट की फोरमेशन की गई है।बरोटीवाला युनिट मे शराब की 14 दूकानें रहेंगी जिनमें देसी शराब का कोटा 283800 प्रूफ लीटर व अंग्रेजी शराब का कोटा 170955 प्रूफ लीटर रखा गया है। बरोटीवाला यूनिट की सरकारी कीमत 15.43 करोड़ रुपये रखी गयी है। सांई रोड युनिट मे शराब की 20 दूकानें रहेंगी जिनमें देसी शराब का कोटा 373303 प्रूफ लीटर व अंग्रेजी शराब का कोटा 365528 प्रूफ लीटर रखा गया है। इस यूनिट की सरकारी कीमत 26.35 करोड़ रुपये रखी गयी है। स्वराज माजरा युनिट में शराब की 16 दूकानें रहेंगी जिनमें देसी शराब का कोटा 348822 प्रूफ लीटर व अंग्रेजी शराब का कोटा 236967 प्रूफ लीटर रखा गया है। इस यूनिट की सरकारी कीमत 20.13 करोड रुपये रखी गयी है।किशनपुरा युनिट में शराब की 22 दूकानें रहेंगी जिनमें देसी शराब का कोटा 558098 प्रूफ लीटर व अंग्रेजी शराब का कोटा 261044 प्रूफ लीटर रखा गया है। इस यूनिट की सरकारी कीमत 27.13 करोड रुपये रखी गयी है। बीबीएन राजस्व जिला मे वित वर्ष 2024-25 के दौरान अंग्रेजी व देसी शराब की कुल 85लाख 9 हजार 847 बोतलों का कोटा तय किया गया है। सभी इच्छुक हितधारक उप आयुक्त राज्यकर व आबकारी विभाग राजस्व जिला बीबीएन झाड़माजरी के कार्यलय से संपर्क कर सकते हैं। निविदा प्रक्रिया 6 मार्च को 10 बजे उपरांत शुरू होकर 7 मार्च तक पीठासीन अधिकारी के आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल न0 8219732253 प्रेम सिंह कायथ सहायक आयुक्त आबकारी से संपर्क आमंत्रित हैं। -
अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन ने थाना कलां गौशाला में मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस
ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन एवम् एचडीएफसी बैंक द्वारा मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस थानाखास गौशाला में धूमधाम से मनाया गया । जिसने दर्जनों महिलाओ ने भाग लिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनीता देवी मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुईं । और महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा आज के समय में महिलाए किसी भी कार्य में पुरुषो से पीछे नहीं है। राजनीति हो या फिर अन्य समाजसेवा। देश में महिलाए बेझिझक होकर आगे बढ़ रही है। जबकि अंबुजा फाउंडेशन की ओर से निर्देश कुमार, मनीषा सिंह,शिखा, सविता,गुंजन, सुरेश कुमार, दीपक गौतम, मनोहर लाल,सुनील , पूनम गौतम , सीमा ठाकुर,रमा शर्मा, प्रधान सरोज कुमारी, प्रधान नीलम कुमारी,मधु सहित पन्द्रह गांवों की एक सौ पचास महिलाओं ने हिस्सा लिया । अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर निर्देश कुमार ने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन महिलाओं के लिए उनकी आर्थिकि सुदृढ़ करने के लिए अनेकों कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इस कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसके अलावा महिलाओं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सभी उपस्थित महिला प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किये गए। -
खड्ड कॉलेज में मत के महत्त्व पर अभियान
मेरा पहला वोट देश के लिएऊना /सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में “मेरा पहला वोट देश के लिए” अभियान चलाया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार शर्मा ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई तथा नए मतदाताओं को वोट का महत्व समझाते हुए कहा कि हमें अपने मत का प्रयोग सही उम्मीदवार को चुनने के लिए करना चाहिए । किसी के बहकावे में आकर या लालच में आकर मतदान नहीं करना चाहिए । आपका वोट बहुत कीमती है अतः अपने मत का प्रयोग अवश्य करें । इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती के निर्देशन में नारा लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई । इस अवसर पर प्रोफेसर रविराज, प्रोफेसर लखबीर ,प्रोफेसर वीरेंद्र, प्रोफेसर मनीराम, एनसीसी ,रोवर और रेंजर, रेड रिबन क्लब के सदस्य भी उपस्थित रहे । -
पंजाब: 36 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी हुए आदेशों के मुताबिक 36 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादलें हुए हैं। देखें लिस्ट:-




-
2014 से ही राजनीति इतनी खराब हुई है : पठानिया
अकेले बड़सर में ही 150 करोड़ खर्च होने वाले हैंऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में उठे राजनीतिक ज्वर को शांत करने के लिए कांग्रेस के तमाम विधायक जगह जगह प्रेस कांफ्रेंस से स्थिति को शांत करने में जुटे हैं। एक के बाद एक नेताओं की प्रेस वार्ताएं प्रदेश भर में जारी हैं। मंगलवार को ऊना में भी कांग्रेस के फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने भी ऐसी ही एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि सुक्खू सरकार पहले से मजबूत स्थिति में है और हमने राजनीतिक संकट से पार पा लिया है। पठानिया ने हिमाचल में उत्पन हुए इस राजनीतिक संकट का सारा ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा देश भर के राज्यों में ऐसे ही सरकारों को अस्थिर करने में लगी है। पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 6 बागी विधायक उनके भी करीबी रहे हैं।उन्होंने बड़सर विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी कुछ हफ्ते पहले ही बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने लगभग डेढ़ सौ करोड़ रूपए के विकास कार्यों को आरंभ करवाया है। सारे प्रोजेक्ट समय पर शुरू हो रहे हैं। यदि हम एक विधायक के पांच साल के कार्यकाल की बात करें तो मुश्किल से वह पांच साल में 50 से 100 करोड़ रूपए के विकास कार्य करवा पाता है। यही हिमाचल का चलन भी है। लेकिन अकेले बड़सर में ही हमने 150 करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृति दे रखी है। ऐसे में 6 बागी विधायकों का यह कहना कि उनके क्षेत्रों की अनदेखी हो रही थी। या उनके क्षेत्रों को पैसा नहीं दिया जा रहा था।यह सारी बातें निराधार हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों के इलाकों में जाकर आप जमीनी हकीकत देख सकते हैं। विकास कार्यों में रुकावट की तो कोई बात ही नहीं थी। यदि ऐसा कुछ था भी तो उन विधायकों को हाईकमान के पास जाना चाहिए था। अपनी नाराजगी अपनी ही सरकार के समक्ष पेश की जा सकती थी लेकिन उन्होंने तो सरकार को ही दांव पर लगा दिया। सुक्खू सरकार सरकारी खर्चों को कम करने के साथ साथ आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए आय के साधन भी विकसित कर रही है। -
आईटीआई में आयोजित हुए रोजगार मेले में 28 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार
ऊना/ सुशील पंडित : आईटीआई ऊना में मंगलवार 5 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में मैसर्ज़ टाटा मोटर्स लिमिटेड सनंद जीआईडीसी अहमदाबाद, मैसर्ज़ टीवीएस मोटर्स लिमिटेड नालागढ़, मैसर्ज़ जीएमपी प्राईवेट लिमिटेड मोहाली, मैसर्ज जीएसके इंटर नेशनल प्राईवेट लिमिटेड झाड़माज़री बद्दी व मैसर्ज़ लिव गार्ड लिमिटेड मुबारिकपुर ने कैम्पस ड्राइव में हिस्सा लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य ई अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में भिन्न-भिन्न आईटीआई के 46 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया जिसमें 28 प्रशिक्षुओं का चयन कम्पनियों द्वारा नियमित व एनएपीएस के तहत किया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनियों द्वारा एनएपीएस प्रशिक्षुओं को 12 हज़ार 800, एक व दो वर्ष के अनुभव वाले प्रशिक्षुओं को 16 हज़ार 500 व तीन वर्ष के अनुभव वालों को 17 हज़ार रूपये मासिक वेतन प्रस्तावित किया गया।
-
राजनैतिक दलों को तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की प्रतियां देना अनिवार्य : जतिन लाल
ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत पैम्पलैटों, पोस्टरों के मुद्रण को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन अभियान हेतु होर्डिंग्स, कटआउटस, पैम्पलैटों, पोस्टरों, बैनर, हैण्ड बिल व अपीलों इत्यादि का बडे स्तर पर मुद्रण करवाया जाता है। जतिन लाल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 127 ए की उप धारा 1 तथा 2 के तहत इस प्रकार के दस्तावेज़ों के मुद्रण के तीन दिनों के भीतर मुद्रित सामग्री की चार प्रतियां संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाइ्र अमल में जा सकती है। -
कुटलैहड़ आईटीआईः आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल
ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ आईटीआई बल्ह टीहरा में मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं बचाव के संबंध में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। हिमाचल होमगार्ड विंग द्वारा आयोजित इस ड्रिल में भूकंप तथा आगजनी जैसी आपदाओं की स्थिति में बचाव तथा प्राथमिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इसमें संस्थान के सभी प्रशिक्षुओं, स्टाफ सदस्यों तथा अन्य लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर होम गार्ड्स के कंपनी कमांडर हंसराज ने भूकंप आने की स्थिति में पहले तथा बाद में क्या करें व क्या ना करें के अलावा खुद का बचाव करने तथा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने व उसे अस्पताल तक पहुंचाने संबंधी प्रक्रिया बारे व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। जिसमें होमगार्ड के जवान राकेश कुमार तथा अजय कुमार ने इस प्रक्रिया में उनका सहयोग किया। मौके पर कुटलैहड़ आईटीआई की प्रबंध निदेशक इंजीनियर रजनीश बाला, प्रधानाचार्य सूबेदार (रि) सोम पाल, अनुदेशक करमजीत, पंकज शर्मा, शशी कुमार, नीलम कुमारी, सीमा देवी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। -
ऊना कॉलेजः छात्रों ने ली मतदान की शपथ
ऊना/सुशील पंडित : ऊना कॉलेज में 18 साल की आयु पार कर रहे नए मतदाता छात्रों के लिए एक मतदान जागरुकता अभियान चलाया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे छात्रों को शपथ दिलाई गई कि वे अपना पहला वोट देश के लिए डालेंगे। एनएसएस के इस कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर विकास सैनी ने नए मतदाताओं को वोट और चुनाव से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। सरकारी द्वारा भेजे गए इंजीनियर लखविंदर सिंह ने एक वोटिंग मशीन के ऊपर छात्रों को वोट डालने की पूरी प्रक्रिया समझाई। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा ने छात्रों से कहा कि आपको लोकसभा चुनाव में अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारी प्रो. प्रोमिला, प्रो. मनजीत सिंह मान व अन्य मौजूद रहे। -
मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुरेश कुमार मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मानव सेवा समिति के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा ने बताया कि ये समिती का तीसरा रक्तदान शिविर है जो कि समिति के स्थापना दिवस पर मनाया जाता है। शिविर में मुख्यतिथि सुरेश कुमार ने बताया कि रक्तदान को लेकर समाज में बहुत सारी भ्रांतियां हैं जिस कारण कई लोग रक्तदान से डरते हैं।उन्होने कहा कि किसी की जान बचाने के लिए लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना जरूरी है। कार्यक्रम मेंजिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे रक्तदान करने में आगे आएं। उन्होने कहा कि रक्तदान करने से जहां किसी व्यक्ति की जान बचाते हैं वहीं इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। शिविर में समस्त रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।इस मौके पर सुनील कुमार, उपप्रधान इकबाल सिंह, संजीव कुमार, रमेश चंद फौजी, हुसन सिंह,नसीब सिंह लंबड़दार, वीरेंद्र कुमार, सुरेंद्र मोहन, लेखराज, प्रकाश चंद, शंकर दास, महिंदर भारद्वाज, डा रमेश चंद, पवन कुमार, नीलम कुमारी, संजीव वैंस, संजीव कुमार, रविंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।