Blog

  • ऊनाः मौके पर लोगों ने 18 हजार के चालान भुगते

    ऊना/सुशील पंडित : चालान भुगतान के समय अदालत की लाइनों से बचते हुए सोमवार को जिले के कई लोगों ने मौके पर ही ट्रैफिक चालान भुगत लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना जिले की विभिन्न जगहों पर पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 87 वाहनों के चालान किए थे। मौके पर भुगतान की सुविधा का लाभ लेते हुए कुछ लोगों ने तुरंत जुर्माना भर दिया। जिससे पुलिस को 18800 रूपए प्राप्त हुए हैं। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 2 लोगों के चालान भी किए हैं।
  • धमांदरीः रास्ता रोक मारपीट का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित : धमांदरी गांव में एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक शख्स पर रास्ता रोकने, मारपीट और गाली गलौच के आरोप लगाए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाने में दी शिकायत में शेर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह ने दावा किया है कि सोमवार रात को जब वह दिहाड़ी लगाकर घर वापस जा रहा था तब उसी के गांव के मनीष कुमार पुत्र बलवंत सिंह ने पहले उसका रास्ता रोका। फिर गाली गलौच और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मनीष कुमार के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323,504 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • बसोलीः मारपीट के मामले में क्रॉस पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : मदनपुर बसोली के दो लोगों की रविवार को हुई आपसी झड़प थाने में पहुंच गई है। सदर थाने में दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते रहे। समझौता नहीं हुआ तो पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसोली गांव के विशाल कंवर पुत्र सुखदेव सिंह और मदनपुर के रहने वाले वशिष्ट कालिया पुत्र वेद प्रकाश ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। दोनों की शिकायत में यही बात लिखी थी कि दोनों एक शादी से घर आ रहे थे और दोनों के साथ मारपीट हुई है। विशाल ने विशिष्ट और विशिष्ट ने विशाल का रास्ता रोका। गाली गलौच करने के बाद मारपीट की। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर इन दोनों के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 34 के तहत दो पर्चे दर्ज कर लिए हैं।
  • जिला में 143 खुदरा शराब की दुकानों की बोली 7 मार्च को – विनोद सिंह डोगरा

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना की 143 खुदरा शराब की दुकानों की वर्ष 2024-25 के लिए आबंटन बोली व निविदा प्रक्रिया 7 मार्च को प्रातः 10.30 बजे बचत भवन ऊना में की जाएगी। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 6 मार्च प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे उपायुक्त राज्य कर व आबकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि निविदा फॉर्म व अन्य जानकारी के लिए कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता हैं।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के अनुसार अंग्रेजी शराब का कोटा खपत के अनुसार ही उठा सकते हैं। एमआरपी समाप्त कर दिया गया है। दुकान के कोटे की बजाये यूनिट का कोटा होगा। बोली तथा निविदा पर कैश डाउन कंडीशन रहेगी। शहरी क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान पर देशी शराब भी मिलेगी। स्वीट वाइन की दुकान खोलने के लिए न्यूनतम दूरी तथा एनओसी की शर्त नहीं होगी। दुकानों तथा बार के खोलने व बंद होने के समय में छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त बीयर की शेल्फ लाईफ छः माह से बढ़ाकर नौ माह कर दी गई है।

  • पंजाब : किसानों ने DC दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक तरफ जहां किसान नेता अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर लगातार धरना दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठनों ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में डीसी दफ्तरों के बाहर धरना दे दिया है। जिसके चलते अमृतसर में भी भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    इस बीच मीडिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार बैठकें कर किसानों को गुमराह कर रही है और एक तरफ केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करने को तैयार है। तो दूसरी तरफ यह किसानों के हत्यारे को भाजपा ने एक बार फिर मिश्रा टेनी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे भाजपा की दोहरी राजनीति का पता चलता है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक शुभकरण के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

    ऐसा ही मामला बठिंडा से सामने आया है। 

    किसान नेता ने कहा कि आज पूरे पंजाब में अपनी जायज मांगों को लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना दिया गया है। पंजाब सरकार किसानों को ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति का मुआवजा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ दे। केंद्र सरकार को हरियाणा सरकार द्वारा किसानों के लिए बनाए गए बॉर्डर को खोलना चाहिए या किसानों को खोलना चाहिए और शहीदों को न्याय देना चाहिए।

  • हिमाचल सरकार का महिलाओं  को बड़ा तोहफा

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार को बने अभी डेढ़ वर्ष भी पूरा नहीं हुआ है और माननीय मुख्यमंत्री सुक्खू जी ने पिछले कल कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र पांचवीं गारंटी जिसमे महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने के अपने वायदे को पूरा कर दिखाया है, हिमाचल में अप्रैल महीने में पांच लाख महिलाओ को हर माह पंद्रह सो रुपए प्रति महिला मिलेंगे डेढ़ साल के अंदर महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत हर महीने पंद्रह सौ रूपए देकर महिलाओं के आत्म सम्मान को बढ़ावा देते हुए आत्म निर्भर बनाने का प्र्यास किया है।

    इससे इकदम घरेलू महिलाओ को अपनी निजी व अति आवश्यक वस्तुओं को खरीदने में मदद मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस सचिव सरोज शर्मा ने कहा कि महिलाओ को इस योजना के तहत सम्मान देने के लिए हिमाचल सरकार का आठसौ करोड़ प्रति वर्ष खर्च होगा प्रदेश में आई आपदा के बाद प्रदेश बहुत आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। इसके वाबजूद मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल सहित एक  के बाद एक चुनावी वायदे का निर्वहन करते आगे बढ़ रहे है। इस से हिमाचल मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के साथ साथ कार्यकुशलता से भी आम जनता वह महिलाएं अवगत हो रहे है।

    इससे पहले पच्चीस फरवरी को लाहुल स्पिती जिला में प्रदेश में अठारह से साठ वर्ष की दो लाख सैंतीस हजार महिलाओ की सामाजिक कल्याण पेंशन को गयारह सौ पचास रूपए से बढ़ाकर पंद्रह सौ रुपए कर दिया गया है। सरोज शर्मा ने कहा कि हिमाचल की जनता ने चुनावी वायदों को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार को पांच वर्ष का समय दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार ने डेढ़ साल में ही महिलाओं को समृद्ध करने के उचित कदम उठाए है। कांग्रेस सरकार सदैव महिला हितेषी रही हैं। महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए प्रति माह देने के लिए सरोज शर्मा ने कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है।

  • पंजाबः चोरी के 4 हजार लीटर पेट्रोल और 10 हजार लीटर डीजल सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने पेट्रोल और डीजल चोरी करने के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस ने गश्त के दौरान जिले की रिंग रोड पर बने नोहरे पर तेल कैंटर सहित 2 चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोप कैंटर से तेल चोरी कर बेचते थे। जिसे सीआईए स्टाफ-2 द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया।

    एसपीडी अजय गांधी ने बताया कि सीआईए स्टाफ-2 की पुलिस को सूचना मिली थी कि रिंग रोड पर फतह नामक व्यक्ति तेल कैंटर से तेल चोरी कर बेच रहा था। इस दौरान पुलिस ने फहत सिंह पुत्र अजैब सिंह निवास पक्का काला, गुरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी चोटियां खिलाफ मुकदमा नंबर 31 दिनांक 4.3.2024 नंबर आईपीसी 379, 407, 411 खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके दोनों का रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि पूछताछ के दौरान आरोपियों से ओर बड़े खुलासे हो सके।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    एक पोकलेन और टिप्पर किया जब्त

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो सरकारी आदेशों को ताक पर रखकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं, जिसकी जांच पंजाब पुलिस और खनन विभाग द्वारा सांझे ऑपरेशन के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही एक मामला आज जिले के बेड़िया इलाके में देखने को मिला। जहां कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था और पुलिस ने खनन विभाग के साथ संयुक्त अभियान में छापेमारी की।

    इस दौरान पुलिस ने एक पोकिंग मशीन और एक टिप्पर जब्त कर मामला दर्ज कर लिय है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिले के बेड़िया इलाके में कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने खनन विभाग की टीम के साथ छापेमारी की और मौके से एक टिप्पर और एक पोक मशीन बरामद की, जिसे जब्त कर लिया गया है और इसके साथ ही क्रशर मालिक सहित कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

  • पंजाब : कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    लुधियाना: मुल्लापुर दाखा में यूनियन ऑफ लेड के पंजाब कर्मचारियों द्वारा अपना 6वें पे-कमिशन वेतन आयोग लागू न करने के विरोध में लेड मार्ग्स बैक के चेयरमैन सुरेश गोयल के खिलाफ काले कपड़े पहनकर मुल्लापुर शहर में विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी भी की।

    इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पे-कमिशन लागू करो और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि साडा हक ईत्थे रख। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एस मौके पर यूनियन के कर्मचारियों के एक समूह ने लेड मार्ग्स बैक के अध्यक्ष सुरेश गोयल के घर के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस दौरान कर्मचारियों ने पूतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जसबीर गिल ने बताया कि लेड मार्ग्स बैक के चेयरमैन सुरेश गोयल साढे 3 महीने पहले उन्होंने आश्वासन दिलाया था कि मैं आपका 2-3 दिन में पे-कमिशन लगवा देंगे। लेकिन अभी तक पे-कमिशन लागू नही हुआ। इसी के चलते यह विरोध मार्च निकाला जा रहा है।

  • पंजाबः स्कूल से लौटते समय ASI​​​​​​​ के बेटे पर हमलावारों ने किया हमला, दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

    लुधियानाः खन्ना में लक्की मेडिकोज रत्नेड़ी रोड के पास स्कूल से पेपर देकर लौटते समय हमलावारों ने एएसआई सुखदेव सिंह के बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने एएसआई के बेटे समरदीप सिंह को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसमें एक हमलावर की पहचान परगट सिंह पग्गी निवासी बूथगढ़ के तौर पर हुई। तीन हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। सिटी थाना में चार के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।

    सुखदेव सिंह का बेटा समरदीप सिंह चीमा सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल रत्नहेड़ी रोड खन्ना में 9वीं कक्षा का छात्र है। वह पेपर देने के बाद घर को वापस जाने लगा तो लक्की मेडिकोज रत्नेड़ी रोड के पास परगट सिंह समेत तीन अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। उससे मारपीट की गई। मुंह पर थप्पड़ मारे गए। टांगों से पेट पर हमला किया। सिर में घूंसे मारे गए। हमलावर उसे धमकी दे रहे थे कि अगर बूथगढ़ गांव में या इस रास्ते में दिखाई दिया तो जान से मार दिया जाएगा।

    शिकायतकर्ता के अनुसार वह शहर के मध्य गुरु हरिकृष्ण नगर में रहता है। शहर में ट्रैफिक ज्यादा होने के चलते वह स्कूल के साथ लगते गांव बूथगढ़ वाली सड़क पर स्कूटी सीखता है। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया। कुछ समय पहले नशा तस्करों को पकड़ते समय स्पेशल ब्रांच के एएसआई एवं समरदीप के पिता सुखदेव सिंह पर नशा तस्करों ने हमला कर दिया था तो एएसआई ने बहादुरी से सामना किया था। जान की परवाह न करते हुए नशा तस्करों को दबोचने की पूरी कोशिश की थी और इसके बाद वहां मौजूद पुलिस टीम ने पीछा कर नशा तस्करों को पकड़ लिया था। इस बहादुरी के चलते एएसआई सुखदेव सिंह को डीजीपी डिस्क से सम्मानित भी किया गया था।