Blog

  • पंजाबः भूकंप के लगे तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    पंजाबः भूकंप के लगे तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

    फिरोजपुरः सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे भूकंप के झटके मसहूस किए गए। बताया जा रहा है कि झटके पंजाब के अलग-अलग जिलों में महसूस किए गए, जिसमें श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, चंडीगढ़, तरनतारन शामिल है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.8 बताई जा रही है। वहीं जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानी  नुक्सान की कोई खबर नहीं है।  नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र तरनतारन बताया जा रहा है, जो धरती से 40 किमी नीचे था।

  • पंजाबः अब Sidhu Moose Wala के घर आएगी खुशियां

    मानसाः अगर आप भी सिधूमूसेवाला के फेन्स है तो आप  के लिए खुशखबरी है।  बता दे कि दिवंगत पंजाबी सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं, क्योंकि उनकी मां चरण कौर अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों उन्हें काफी कम देखा गया है और हर रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं। इस बात की पुष्टि दिवंगत सिंगर के पिता ने की है। बता दे कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी हत्या के बाद उसके बुजुर्ग माता-पिता बिलकुल अकेले रह गए थे।

    इसके चलते उनकी मां चरण कौर आई.वी.एफ. के माध्यम से गर्भवती हो गई जब मीडिया ने गायक के चाचा चमकौर सिंह सिद्धू से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हम भगवान के शुक्रगुजार हैं कि हमारे आंगन में जल्द नई खुशियां दस्तक देने वाली है। बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के पास जवाहरके गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    आईवीएफ (IVF) का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन होता है। जब शरीर अंडों को निषेचित करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रयोगशाला में निषेचित किया जाता है। इसलिए इसे आईवीएफ कहा जाता है। एक बार जब अंडे निषेचित हो जाते हैं, तो भ्रूण को मां के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है। आईवीएफ प्रक्रिया में शुक्राणु और अंडे का मिश्रण शामिल होता है। यह आमतौर पर एक डिश में तब तक होता है जब तक कि निषेचन नहीं हो जाता। हालांकि, आईवीएफ एक जटिल प्रक्रिया हो सकती है। इसलिए, विभिन्न मानदंडों की जांच करना महत्वपूर्ण है।

  • पंजाबः आप पार्टी आज लोकसभा के 13 उम्मीदवारोंं के नामों पर लगा सकती हैं मोहर

    जालंधर/वरुण: आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक मंगलवार को दिल्ली में होने जा रही है। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों के साथ ही पंजाब की 13 सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों मुहर लग सकती है। लोकसभा चुनाव के लिए बहुत ही कम समय बचा है और साथ ही कांग्रेस के साथ प्रदेश में गठबंधन न करने की घोषणा पहले ही पार्टी कर चुकी है, इसलिए पार्टी उम्मीदवारों को फाइनल करने में और अधिक समय नहीं लगाना चाहती है।

    गठबंधन को लेकर आप व कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की कई बैठकें हुई लेकिन प्रदेश में ये गठबंधन सिरे नहीं चढ़ पाया है और दोनों पार्टियों ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ही फैसला किया है। बैठक में दिल्ली, पंजाब के साथ ही अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की जाएगी। इससे पहले 14 फरवरी को पीएसी कमेटी की बैठक हुई थी। 

    बैठक के बाद पंजाब के सह प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है, इसलिए अब जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। आप इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत मान कर चल रही है। पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को ऐसे ही रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। इसी तरह पिछले साल मई में जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी।

  • भीषण सड़क हादसा : जीप और पिकअप की टक्कर, 6 की मौ’त, 8 घायल

    भीषण सड़क हादसा : जीप और पिकअप की टक्कर, 6 की मौ’त, 8 घायल

    नई दिल्ली : यूपी के बलिया जिले में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कमांडर जीप और पिकअप गाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई, जिसमें कमांडर जीप में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे के सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है।

    बलिया के एसपी, देव रंजन वर्मा ने बताया कि बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह लगभग 3 से 3:30 बजे दो कारों और एक पिकअप ट्रक के बीच दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सभी पीड़ित एक कार से किसी समारोह में शिरकत करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका आगे का इलाज चल रहा है।

  • आज का राशिफल, 27 फरवरी 2024

    आज का राशिफल, 27 फरवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगवार का दिन है। तृतीया तिथि आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 फरवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही समस्याएं आज दूर हो जाएंगी। घर वालों के साथ अच्छा टाईम स्पेंड करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस में जूनियर आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। आप उनके साथ डीनर करने का प्लान बनाएंगे। आज आपका कोई काम बड़ी ही आसानी से पूरा हो जाएगा। बच्चे आज आपसे कॉपी की डिमांड कर सकते है। आज बड़ों से प्रेरणा लेकर काम की पहल करने की जरूरत है। अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए अपनी रचनात्मक क्षमता काम में लाएंगे तो आपको अच्छा खासा फायदा होगा।

    वृष राशि-

    आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवार वालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। आप दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। शादी-शुदा लोग आज के दिन कहीं घूमने जा सकते हैं। ए.सी. या फ्रीज से जुड़े कार्य करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम में बढ़ोतरी होगी।

    कन्या राशि-

    आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोग आपसे खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने का विचार बनाएंगे।  आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की वजह से जॉब मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को उपहार देंगे। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपके लेखन कार्यो की सराहना बड़े तौर पर होगी।

    मिथुन राशि-

    आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपकी कार्य क्षमता भविष्य में आपको फायदा दिलाएगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आस-पास के माहौल का लुफ्त उठाएंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। कोई दोस्त बिजनेस के लिए आपको कुछ नए आइडिया दे सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कुछ बड़े लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

    कर्क राशि-

    आज पैसों के मामले में आपको किसी तरह की टेंशन लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में ध्यान से कार्यों को करने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को भी अच्छे रिजल्ट्स पाने के लिए मेहनत करनी होगी। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला हैं। आपको अपने साथ ही अपने बच्चों की सेहत का भी ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपने मन को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज कंप्यूटर इंस्टिट्यूट ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि-

    आज आपको सबके साथ अपने स्वभाव को बेहतर बनाकर रखने चाहिए । खासकर कि अपने दोस्तों के साथ रिश्ते में मजबूती लाने की जरूरत है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। वाहन आदि के संदर्भ में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आया है। रोज की अपेक्षा अधिक सेल होगी। आज आप जीवनसाथी के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे। किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने भी जाएंगे।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिए आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के साथ अपने व्यवहार को नार्मल रखें। घर पर आज कोई धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान करने का मन बनाएंगे।

    वृश्चिक राशि-

    आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिए आप नए सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। परिवार वालों के साथ प्रेम भाव बनाए रखने की कोशिश करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी। स्पोर्ट से जुड़े लोग आज खेल में अच्छा प्रर्दशन करेंगे। महिलाएं आज किसी समारोह में जाएंगी साथ ही मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑफर मिलेगा। आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज ईमानदार लोगो की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से निपटा सकते हैं।

    धनु राशि-

    आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। आप अपने किसी खास दोस्त के घर पूजा में भी शामिल हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जाएगा । दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी ट्रिप पर जाने की योजना बनाएंगे। आप अपने दोस्त को घर में किसी धार्मिक आयोजन के लिए बुला सकते हैं। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा।

    मकर राशि-

    आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस के क्षेत्र में भी बड़े-बड़े लोगों से मिलने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। आपकी तरक्की सुनिश्चित है। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आस-पास की चीजों में आप आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा । अपना कोर्स पूरा कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि-

    आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जाएगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिए आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आएगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

    मीन राशि-

    आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। मित्रों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको किसी नए बिजनेस डील के लिए विदेश जाने का ऑफर मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने की प्लानिंग करेंगे। इस राशि के बच्चों की पढ़ाई बेहतर तरीके से चलेगी। परिवार में सबकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। जीवन में पॉजिटिविटी बरकरार रहेगी। आज अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरूरत है। विरोधी पक्ष आज आपसे आगे निकलने का प्लान बना सकता है। 

     

  • खड्ड कॉलेज के एनएसएस छात्रों ने सड़क सुरक्षा पर निकाली रैली

    मतदान जागरूकता, नशे के विरुद्ध भी  छेड़ा अभियान
    ऊना/सुशील पंडितः राजकीय महाविद्यालय खड्ड में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के चौथे दिन की शुरुआत ग्रुप लीडर्स द्वारा मां सरस्वती वंदना व गणेश स्तुति, शिव आराधना से हुई। वंदना द्वारा शिव भजन प्रस्तुत किया गया। तीसरे दिवस की रिपोर्ट गुरबख्श कोर द्वारा प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मनीषा द्वारा प्रस्तुत आज का विचार”प्रेम और करुणा आवश्यकताएं हैं, विलासिता नहीं, उनके बिना मानवता जीवित नहीं रह सकती “पर चर्चा हुई। शिवम, गुरबख्श, वंदना, अंजलि, शिवानी, रोमिता, तनिक्षा, राहुल, सुनैना, स्वयंसेवियों ने इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर आरती  ने विगत दिनों में रिसोर्स पर्सन द्वारा दी गई जानकारी के बारे में फीडबैक लिया तथा आज के दिन की दिनचर्या प्रस्तुत की व आज के विचार पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। तत्पश्चात स्वयंसेवियों ने शिवम के निर्देशन में परेड का अभ्यास किया। चाय पान के पश्चात स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, बाबा बाबू शाह मंदिर तथा शिव मंदिर तक सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता, नशे के विरुद्ध मूक संदेश देते हुए स्वच्छता अभियान चलाया।
    बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित अशोक कुमार (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी उना ) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया उन्होंने सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया। यातायात के नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट पहनकर गाड़ी चलाने की हिदायत दी। शिवानी ने मंच संचालन तथा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित शपथ दिलाई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमावली की जानकारी के लिए मार्गदर्शिका पुस्तिकाएं भी प्रदान की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर रविराज तथा प्रोफेसर वीरेंद्र, हरीश शर्मा तथा श्रीमती आशा देवी भी कार्यक्रम में उपस्थित रही।
  • जालंधर: गैंगवार में संलिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा निर्देशों पर थाना फिल्लौर की पुलिस ने आज सुबह हुई गैंगवार मे शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार क्र लिया है। आरोपी की पहचान रोशी पुत्र हाजरा लाल वासी मोहल्ला मीठापुर के रूप मे हुई है।  

    पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह 11:30 बजे गैंगवार हुई थी। इस दौरान शहर में सरेआम गोलियां भी चली थी। झगड़े के दौरान संजू मसीह पुत्र कालू मसीह के पेट मे गोली लगी थी। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


    यह गैंगवार विजय और शिवा गैंग में पुरानी रंजिश को लेकर हुई है । दरअसल विजय अपने साथियो के साथ फिल्लौर कोर्ट परिसर मे तारीख पर गया था। जिसका पता जब शिवा को चला तो उसने साथियो के साथ विजय मसीह की गैंग पर हमला कर दिया। जिसमे विजय चचेरा भाई संजु को गोली लग गई। पुलिस शिवा और उसके साथियो की तलाश मे छापेमारी कर रही है।

  • लुधियाना: समराला चौक में हुई गुंडागर्दी के मामले में 5 गिरफ्तार, देखे वीडियो 

    लुधियाना: समराला चौक में हुए दो गुटों की खूनी झड़प के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भिड़ंत दो बस वालों के गुटों में हुई थी। लड़ाई बसों मे सवारियों को चडाने को लेकर हुई थी। दोनों गुटों ने समराला चौक पर समय देकर इस लड़ाई को अंजाम दिया था।     


    इस लड़ाई को देख इलाके मे दहशत फैल गई थी। इतना ही नहीं एक घंटा सड़क पर यातायात भी बंद रहा था। इस खूनी झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने इस मामले मे 15 से 20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिनमे से 5 को पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश मे छानबीन कर रही है।

  • पंजाब: जुआ लूटने पर हुए गोलीकांड के 2 आरोपी गिरफतार, देखे वीडियो 

    अमृतसर: दिवाली की रात पुलिस स्टेशन के पास जुआ लूटने के इरादे से दो पक्षों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान 20 से 25 गोलियां चली थीं और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान प्रमोद कुमार उर्फ ​​लाडी और सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​सैमी के रूप में हुई है.

    इस संबंध में डीसीपी सिटी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि दिवाली की रात गोली चलने का मामला सामने आया था। यह गोली कांड दो पक्षों की आपसी रंजिश के कारण हुआ था। इस मामले में पहले भी पुलिस ने गिरफ्तारियां की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों  से 32 बोर की दो पिस्तौल, चार मोबाइल फोन और दो इंटरनेट डोंगल भी बरामद किए हैं। इस मामले में एक और शख्स फरार है। जिसकी तलाश मे पुलिस छापेमारी कर रही है।

  • पंजाब : सिविल अस्पताल का मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो   

    बठिंडा : विजिलेंस ने सिविल अस्पताल बठिंडा में तैनात डॉक्टर नरिन्दरपाल सिंह मेडिकल अफ़सर और राम सिंह उर्फ टीनू नाम के सफ़ाई सेवक को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिमों को गाँव गुरूसर सहिणे वाला, जि़ला बठिंडा के निवासी निर्मल सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  


     शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज बठिंडा से सम्पर्क करके दोष लगाया है कि उक्त मुलजिमों ने एक झगड़े में जख़़्मी हुए उसके नौकर की लीगल रिपोर्ट (एम.एल.आर.) जारी करने के बदले 12,000 रुपए की रिश्वत की माँग की थी जिसकी डील 10,000 मे तय हुई थी। उक्त दोनों मुलजिम पहले इस सम्बन्धी 5 हज़ार रुपए मौके पर ही ले लिए।

      
    शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसमें उक्त मेडिकल अफ़सर और सफ़ाई सेवक को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत की दूसरी किश्त लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया। थाना बठिंडा रेंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।