Blog

  • पंजाब: फिल्मी स्टाइल में बंधक बनाकर हुई डकैती

    लुधियाना: साहनेवाल इलाके में डकैती का मामला सामने आया है। लुटेरों ने फ़िल्मी स्टाइल मे बंधक बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। लुटरो ने घर से लाखों रुपए की नकदी और सोना लूट लिया। इसके इलावा अलमारी में रखा मोबाइल भी निकाल लिया। घर का मालिक जब फोन कर सूचना अपने रिश्तेदारों को देने लगा तो एक लुटेरे ने उसके हाथ में पकड़ा मोबाइल जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।

    लुटेरे पीड़ितों को बंधक बनाकर फरार हो गए। किसी तरह परिवार के सदस्यों ने लुटेरों का पीछा किया, तो वह इलाके के एक घर में छिप गए। जहा लुटेरे  पुलिस के आने से पहले फरार हो गए। थाना साहनेवाल की पुलिस ने पीड़ित अमरजीत यादव निवासी न्यू सतगुरु नगर के बयानों पर उसके ही इलाका में रहने वाले आरोपी विजय उर्फ काला निवासी सतगुरु नगर, हरजिंदर सिंह, तात, दीपक निवासी जसपाल बांगड़ अभिषेक चिरकुट, दीपक गुप्ता और सुखवीर सिंह के खिलाफ डकैती करने का मामला दर्ज किया है। जो अभी फरार बताए जा रहे हैं।

    अमरजीत यादव कंगनवाल रोड स्थित भव्य इंटरनेशनल फैक्ट्री में ठेकेदार के रूप में काम करता है। वह हर महीने वर्करों को सैलरी देता है। 24 फरवरी की रात को वह फैक्ट्री के 3.80 लाख रुपए लेकर घर आया था। उक्त रूपयों के बारे में आरोपियों को पता था। अमरजीत यादव ने मुताबिक 24 फरवरी की रात को बदमाश फैक्ट्री से ही उसका पीछा करते आए। घर में उसका बेटा आर्यन और देव मौजूद था। आरोपियों ने तेज धार हथियार की नोक पर उनको बंधक बना लिया। फैक्ट्री के रुपए और अलमारी में पड़े गहने लेकर वह फरार हो गए।

    लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उक्त आरोपी विजय कुमार के घर में छिप गए। इलाका के लोगों ने आरोपियों को घर में ही घेर लिया।  वह मोहल्ले वालों की सहमति से लूट के पैसे और गहने वापस करने को तैयार हो गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वह घर की छत के रास्ते से भाग निकले । लुटेरे विजय उर्फ काला व उसके साथियों पर पहले भी लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों जेई और क्लर्क गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में तैनात जूनियर इंजीनियर जगजीत सिंह और सेल्स क्लर्क संजीव कुमार को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    ब्यूरो के आधिकारिक ने बताया कि उपरोक्त कर्मचारियों को इंद्रजीत सिंह, नवां कोट, अमृतसर द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी रेलवे लिंक रोड, अमृतसर पर उसके एक प्लाट के स्वामित्व के संबंध में एनओसी जारी करने के बदले में 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अमृतसर रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया जिसमें जेई जगजीत सिंह और क्लर्क संजीव कुमार को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

    इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • संजीव दत्ता बने नंबरदार संघ के प्रधान

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा हरोली के तहत उपतहसील ईसपुर के तहत आने वाले गांव के नंबरदारों की बैठक हुई। जिसमे महासंघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर बृजपाल सिंह ने वर्चुयली बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सर्वपथम उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। जिसके उपरांत सभी सदस्यों ने उपतहसील के तहत नंबरदार यूनियन बनाने बारे विचार विमर्श करते हुए चर्चा की।

    जिसके लिए सभी ने अपनी सहमति व्यक्त की। जिसकी प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष बृजपाल सिंह ने  अध्यक्ष पद के लिए संजीव दत्ता के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की। उसके बाद संजीव दत्ता ने महासचिव पद के लिए रमेश जसवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। जिस पर भी सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। वही रमेश जसवाल ने कोषाध्यक्ष के लिए सुरजीत सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा।

    जिस पर भी सभी सदस्यों ने अपनी मुहर लगा दी। इसी तरह बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसहमति से ही चितविलास पाठक को महासंघ के मुख्य सरंक्षक का कार्यभार प्रदान किया। वही देसराज को उपाध्यक्ष, विक्रम सिंह दत्त को प्रवक्ता व धर्मपाल, सुभाष तथा सर्वजीत कुमार को बतौर कार्यकरणी सदस्य का कार्यभार प्रदान किया गया। नवगठित कार्यकरणी के प्रवक्ता विक्रम सिंह दत्त ने बताया कि कार्यकरणी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा। बैठक में रामकिशन व हरदीप कुमार सहित ईसपुर उपतहसील के तहत क्षेत्र से संबंधित नंबरदार सदस्य मौजूद रहे।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि नंबरदारों की समस्याओं से संबंधित प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डी.सी. ऊना व एस.डी.एम. हरोली को मिलेगा। बैठक के उपरांत नवगठित कार्यकरणी सदस्य उपतहसील के नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा से मिले। नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा ने नवगठित कार्यकरणी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होने सदस्यों को अश्वस्त किया कि नंबरदार महासंघ से जुड़े सभी मसलो को लेकर सदस्य उनके पास बिना झिझक आ सकते है। उनकी उच्चत मांगो को प्रशासन तक पहुंचाने में वह उनकी हरसम्भव मदद करेंगे।

    उन्होने कहा कि नंबरदार वर्ग समाज का एक अभिन्न अंग है। इस अवसर पर अध्यक्ष संजीव दत्ता ने कहा कि वह नंबरदार महासंघ की समस्याओं के लिए सभी सदस्यों को साथ लेकर प्रशासन व सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होने कहा कि महासंघ की आगामी बैठक 6 मार्च को ईसपुर में सुबह 11 बजे होगी।

  • रविवार को जिले में 168 लोगों के हुए चालान

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने दैनिक चालान गतिविधि को जारी रखते हुए रविवार को जिले की विभिन्न जगहों पर 168 लोगों के चालान किए। इसमें यातायात के नियम तोड़ने वाले 164 लोग शामिल हैं। इन लोगों में से कुछ लोगों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस ने जुर्माने के रूप में 21,100 रूपये वसूल किए हैं। इसके आलावा चार लोग ऐसे भी हैं जो खुले में धुम्रपान कर रहे थे। पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने के आरोप में उन चारों व्यक्तियों के भी चालान काटे हैं।
  • बंगाणाः मलांगड़ के शराब अहाते में लड़ाई

    ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा तहसील के मलांगड़ गांव का अहाता फिर से सुर्खियों में है। अब वहां शराब पी रहे एक व्यक्ति ने एक अन्य पर रास्ता रोकने और मारपीट का आरोप लगाया है। पास के ही गांव धुंधला निवासी विकास ठाकुर पुत्र बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रविवार को जब वह मलांगड़ के शराब अहाते में बैठा था तो ननावीं गांव के रहने वाले अनुज पुत्र मोती राम ने रास्ता रोककर उसके ऊपर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बंगाणा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • जिजरः दो लोगों पर मारपीट का आरोप

    ऊऩा/सुशील पंडित: अम्ब तहसील के जिजर गांव में एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना रविवार की है जब शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार पुत्र संत राम का गांव के ही दो लोगों ने रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसी के गांव के मनीष कुमार और सरोज ने उसके ऊपर हमला किया है। अम्ब थाने में उक्त आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
  • गोंदपुरः लटके कार्य पूरे करूंगा- दलबीर सिंह

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली तहसील के गोंदपुर बुल्लां गांव में रविवार को प्रधान पद का उप चुनाव जीतने के बाद दलबीर सिंह ने कहा कि वे पंचायत के लटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज्ञात रहे कि इस पंचायत के भूतपूर्व प्रधान सतनाम सिंह की मृत्यु के बाद से पंचायत प्रधान का पद खाली था। रविवार को पंचायत के उप चुनाव में विजेता रहे नवनिर्वाचित प्रधान दलबीर सिंह को कुल 725 वोट मिले थे जबकि एक मात्र दूसरे उम्मीदवार राजकुमार को 359 वोट पड़े। चुनाव में कुल वोट प्रतिशत 65 प्रतिशत रहा। कुल 1750 मतदाताओं में से 1138 ने ही वोट डाले। जिसमें से 52 वोट रद्द हो गए और दो लोगों ने नोटा का बटन दबाया था। दलबीर सिंह ने प्रधान बनने के बाद कहा कि वे पूरी निष्ठा से इस दायित्व को निभाएंगे।

  • कहां गईं एक लाख नौकरियां- सत्ती

    ऊना/सुशील पंडित: भाजपा के चिंतपूर्णी मंडल की पक्का परोह गांव में हुई एक बैठक में ऊना के विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को बताए कि युवाओं की नौकरियां कहां हैं। सत्ती ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी यह कहकर सत्ता में आई थी कि सरकार बनने के एक साल के भीतर ही वे 1 लाख युवाओं को नौकरी देगी।

    लेकिन 15 महीने बीतने के बाद भी प्रदेश का बेरोजगार युवा सरकार की ओर देख रहा है। हिमाचल की जनता का सुक्खू सरकार के प्रति मोहभंग हो चुका है। इतनी जल्दी किसी जनता का अपनी सरकार से विमुख होना स्पष्ट करता है कि कांग्रेस सरकार जिन वादों के रथ पर सवार हो कर सत्ता में पहुंची थी वे सारे वादे झूठे साबित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी है कि अभी तक उन्हें हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार नहीं मिल पा रहा। जनता भी अब सुक्खू सरकार को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

    कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रमेश चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता राज कुमार धनोटिया, जिला महामंत्री शाम मिन्हास, चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, चिंतपूर्णी मंडल महामंत्री कुलदीप ठाकुर, आप से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले और अब भाजपा में शामिल हुए पूर्व सैनिक राम पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

  • जिला में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व पंचायत समिति सदस्य उप चुनावों के परिणाम घोषित 

    ऊना सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी(पंचायत) व उपायुक्त जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनावों में पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड अम्ब के तहत ग्राम पंचायत मंधोली के वार्ड 1 में रमेश चंद पुत्र दितू राम ने ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में विजय घोषित हुए हैं।

    विकास खंड बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत तनोह के वार्ड 2 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रेखा देवी पत्नी निर्मल कुमार को निर्विरोध चुना गया है। हरोली विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला में प्रधान पद के लिए दलबीर सिंह सुपुत्र मूला सिंह, हरोली के वार्ड 5 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अजीत सिंह पुत्र महां सिंह व हरोली के वार्ड 6 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए संतोष कुमारी पत्नी जैमल सिंह ने चुनाव जीता है। विकास खंड गगरेट के तहत ग्राम पंचायत सलोह बैरी के वार्ड 1 में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए हरमीक सिंह पुत्र प्रदीप कुमार विजय घोषित हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि अम्ब के वार्ड 15 कटोहड कलां में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रवीन कुमार पुत्र झन्डू राम तथा ऊना के वार्ड 1 पनोह में पंचायत समिति सदस्य पद के लिए राज कुमार पुत्र लाल चंद को विजय घोषित किया गया है।

    इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि उप चुनावों में ग्राम पंचायत गोंदपुर बुल्ला में नव निर्वाचित प्रधान को शपथ दिलाने के लिए उप मंडलाधिकारी हरोली तथा उप चुनाव में पंचायत समिति अम्ब के वार्ड 15 कटोहड कलां बीडीसी को शपथ दिलाने के लिए उप मंडलाधिकारी अम्ब व पंचायत समिति ऊना के वार्ड 1 पनोह में पंचायत समिति सदस्य को शपथ दिलाने के लिए उप मंडलाधिकारी ऊना को प्राधिकृत किया गया है।

  • आईटीआई ऊना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

    ऊनासुशील पंडित: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत की।

    इस दौरान मुख्यातिथि बाबा अमरजोत सिंह बेदी ने कहा कि वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित मंच मिलता है और खेलकूद, शैक्षणिक सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उन्हें समान्नित किया जाता है। 

    आईटीआई प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि समारोह में मुख्यातिथि ने सिलाई कला के व्यवसाय में पहला स्थान हासिल करने वाली तनीछा जिसे हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा गोल्ड मेडल और 21 हज़ार रूपये प्राप्त हुए है, को सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें रामदेई ने ट्रिपल जम्प में प्रदेश में पहला स्थान और नाजल कुमारी ने जैवलिन थ्रो में प्रदेश में पहला रैंक हासिल किया है। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाडियों को भी पुरस्कृत किया गया।