Blog

  • पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः करंट लगने से 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, देखें वीडियो

    बटाला : गुरदासपुर जिले के ढप्पई गांव में ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था। परिजनों के मुताबिक 22 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह जब मोटर चलाने लगा तो ट्यूबवेल की मोटर से करंट लगने से वह बेहोश हो गया।

    इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद बटाला पुलिस के अंतर्गत आने वाले गांव ढप्पई में शोक की लहर है। हरप्रीत सिंह की मां सुखविंदर कौर और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    रामचरितमानस पर बयान देकर घिरे शिक्षा मंत्री

    बिहारः शिक्षामंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने रामचरितमानस की तुलना पोटैशियम सायनाइड से की है। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले चन्द्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे। हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ अकादमी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खाने में 55 तरह के व्यंजन परोस कर उसमें पोटैशियम सायनाइड मिला दीजिए फिर क्या होगा? हिंदू धर्म ग्रंथों का भी वही हाल है। इसलिए वह इसका विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने रामचरितमानस के अरण्यकांड की एक चौपाई ‘पूजही विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पुजहु वेद प्रवीना ‘ का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है?

    बिहार के शिक्षामंत्री ने कहा कि रामचरितमानस को लेकर उनकी आपत्ति जीवन भर रहेगी। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत भी इसपर टिप्पणी कर चुके हैं। उन्होंने दो बार इसपर टिप्पणी की है। मोहन भागवत की टिप्पणी यू्ट्यूब पर भी उपलब्ध है। बाबा नागार्जुन और लोहिया ने भी रामचरितमानस पर टिप्पणी की है। प्रो. चन्द्रशेखर ने अपने विरोधियों पर तंज करते हुए कहा कि सुंदरकांड के दोहे पर टिप्पणी की तो उनके जीभ काटने वालों को 10 करोड रुपए देने की बात कही गई थी ऐसे में मेरे गले की कीमत क्या होगी? मुझे देश से बाहर जाने की धमकी दी जाती है। लेकिन जबतक गोदान के पात्र की जातियां बदलेगी तब तक उनका विरोध कायम रहेगा। इसके साथ ही मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवाल किया कि क्या गुणयुक्त शूद्र वेद का जानकारी होने पर भी पूजनीय नहीं हैं।

    इसके साथ ही शिक्षामंत्री ने आरक्षण और जातीय गणना पर कहा कि जबतक गटर में उतरने वालों की जातियां नहीं बदल जाती है तबतक देश में आरक्षण और जातीय गणना की जरूरत पड़ती रहेगी। चन्द्रशेखर ने रामचरित मानस पर पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने रामचरितमानस बांटने वाला धर्म ग्रंथ बताया था।

  • कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    कार चालक की गलती के कारण 50 फीट नीचे जा गिरा डाक विभाग का ट्रक, देखें CCTV

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आर.टी ऑफिस के नजदीक एक दिल दहला देने वाला वाली घटना पेश आई. वीरवार शाम रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर के दफ्तर के नजदीक सड़क पर गलत तरीके से पार्क कार के चलते डाक विभाग का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ड्राइवर ने कार को न केवल बीच सड़क पर गलत तरीके से खड़ा किया था, बल्कि निजी कार में किसी पिकअप की तरह सामान भरा जा रहा था। तभी अचानक डाक विभाग का ट्रक आया और कार से बाहर लटक रही पाइप से टकरा गया. इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    करीब 50 फीट नीचे गिरने के बाद डाक विभाग का यह ट्रक एक घर के आंगन में जा गिरा. इस घटना में ट्रक ड्राइवर समेत उनके एक अन्य सहयोगी घायल हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त घर के आंगन में कोई मौजूद नहीं था। यदि ऐसा होता, तो यह घटना और भी ज्यादा बड़ी हो सकती थी। फिलहाल शिमला पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर नजर आ रहा है कि कार ड्राइवर ने सड़क पर गलत तरीके से अपनी गाड़ी पार्क की है।

    यहीं साथ लगती हार्डवेयर की दुकान से सामान लेकर ड्राइवर कार में भर रहा है। कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को किनारे पर पार्क करने की जहमत भी नहीं उठाई। डाक विभाग के ट्रक से पहले भी कई गाड़ियां खुद को बचाती हुई यहां से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। बावजूद इसके कार ड्राइवर ने अपनी गाड़ी किनारे पर पार्क नहीं की। यदि गाड़ी को सही तरीके से किनारे पर पार्क किया गया होता, तो ऐसा यह घटना पेश नहीं आती।

  • पंजाब :  भारतीय सेना में ऑफिसर बने दो भाईयों को डीएसपी ने कहे यह शब्द, देखें वीडियो

    पंजाब : भारतीय सेना में ऑफिसर बने दो भाईयों को डीएसपी ने कहे यह शब्द, देखें वीडियो

    पठानकोट : दो जुड़वा भाई भारतीय सेना में ऑफिसर बने, सेना में ऑफिसर बनने के बाद दोनों भाई अपने कालेज में पहुंचे यहां पर दोनों का जोरदार स्वागत हुआ। कालेज के एनसीसी विंग ने बैंड बजा कर दोनों भाईयों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिस कालेज से अपनी पढ़ाई की है, उसी कालेज में ऑफिसर बन कर यहां पर पहुंच कर उन्हें बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। वह दोनों भाई जो भी है, इसी कालेज की वजह से है, खास तौर पर अपने एनसीसी के इंचार्ज डाक्टर शमशेर सिंह का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि

    उनकी सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान है। इस मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान में कहा की वह खुद भी भारतीय सेना में सेवा करके आए है, एक भाई को सोर्ड ऑफ अनार्ज मिला है जोकि एक बहुत बड़ा सम्मान होता है, जो ट्रेनिंग के दौरान सब से बेहतर ऑफिसर होता है, उसे यह सम्मान मिलता है, यह बहुत ही गर्व की बात है।

    दोनों भाइयों के उज्वल भविष्य की कामना भी की। दोनों भाई हमारे नोजवानों के लिए प्रेरणास्रोत बने है। वहीं कालेज में एनसीसी के इंचार्ज डाक्टर शमशेर सिंह ने कहा कि हमारे कालेज के दो विद्यार्थी भारतीय सेना में ऑफिसर बन कर यहां आए है। यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ हमारे कालेज के लिऐ ही नहीं पूरे पठानकोट के लिए गर्व की बात है।

  • जालंधरः हेरोइन सहित पकड़े गए दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP मुखविंदर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः हेरोइन सहित पकड़े गए दो पुलिस कर्मियों को लेकर SSP मुखविंदर ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधरः फिरोजपुर के गांव में हेरोइन सहित पकड़े गए एएसआई और हवलदार को लेकर देहात  के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने चौकाने वाले खुलासे किए हैं। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले दिनों 50 किलो हेरोइन के मामले में उन्होंने मुख्य आरोपी मलकीत सिंह को काबू किया था। जिसे उन्होंने भारी मात्रा में हेरोइन की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलकीत सिंह को बीते दिन दोबारा पूछताछ की गई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके गांव में उसने 2 किलो हेरोइन छुपा कर रखी हुई है। इस दौरान आरोपी ने कहा कि अगर वह कल हेरोइन वहां से आज बरामद कर लेंगे तो उन्हें मिल जाएंगी।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी ने कहा था कि उनके अन्य तस्वीरों को इस हेरोइन के बारे में पता चल चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा इसी के तहत चल थाना प्रभारी में एएसआई और हवलदार को तुरंत वहां गांव में हेरोइन बरामद करने के लिए भेज दिया था। पुलिस अधिकारी का करना है कि इस दौरान गांव वालों को पता चल गया था कि पुलिस ने वहां से हेरोइन बरामद कर ली है। इसके बाद गांव वाले उक्त पुलिसकर्मियों के पीछे लग गए। इसी के कारण उन्होंने हीरोइन को गाड़ी के बोनट में छुपा लिया था और गाड़ी लेकर वहां से भाग गए थे।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि जैसे ही उनको पता लगा कि आगे बीएसएफ का नाका लगा हुआ तो तुरंत उन्होंने वहां गाड़ी अपनी रोक ली। इस दौरान गांव वालों ने उनकी वीडियो बनाकर उन पर हेरोइन बरामदगी के आरोप लगाने शुरू कर दिए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब इस मामले को लेकर बीएसएफ से बात की गई और उनको इस तथ्यों के बारे में बताया गया इसके बाद उन्होंने टीम का सहयोग कर पुलिस मुलाजिमों को छोड़ दिया।

  • सोने-चांदी के आभूषण ला रहा व्यापारी पकड़ा, लगा जुर्माना

    सोने-चांदी के आभूषण ला रहा व्यापारी पकड़ा, लगा जुर्माना

    ऊना/सुशील पंडित: बिना बिल सोने चांदी के आभूषण ला रहे व्यापारी को राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने गगरेट वैरियर पर पकड़ा है जिससे 35 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर गगरेट  राष्ट्रीय मार्ग पर गगरेट में स्थित राज्य कर एवं आबकारी विभाग के इ सुविधा केंद्र पर गुप्त सूचना के आधार पर सोने व चांदी के आभूषण पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त सुविधा केंद्र पर ड्यूटी पर उपस्थित सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली थी कि होशियारपुर से कांगड़ा की तरफ आ रही कार में सोने व चांदी के आभूषण लेकर व्यापारी आ रहा है तो उन्होंने सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारी अमन सोफत सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना को दी। अपने उच्च अधिकारी के आदेश पर टीम गठित कर नाकाबंदी की गई जैसे ही शाम के करीब 8 बजे उक्त कार गगरेट टोल टैक्स बैरियर पर आई तो टीम ने गाड़ी को रूकने का इशारा किया चालक के गाड़ी रोकने पर सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर व टीम ने कर के मालिक के सामने गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी की अगली सीट के पास एक कपड़े का थैला रखा था।
    जब इसके बारे में गाड़ी के मालिक से पूछा गया कि इस थैले में क्या है तो उसने बताया कि इसमें शादी के कपड़े रखे हैं लेकिन जब टीम ने थैली में पड़े सूटों की तलाशी ली तो उसमें सोने व चांदी के आभूषण बरामद हुए। जब मालिक से इन आभूषणों का बिल मांगा गया तो वह कोई भी बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। उसके बाद माल का वज़न करवाया तो सोने के आभूषण 90 ग्राम व चांदी के आभूषणों का वज़न 1300 ग्राम पाया गया जिसकी बाजार की कीमत 583000 आंकी गई। उच्च अधिकारी के आदेश पर इस सामान पर₹35000  रुपए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत मौके पर ही जुर्माना किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ने इसकी पुष्टि की व कहा कि जो भी व्यापारी बाहर से सामान ला रहे हैं वह उस सामान का बिल अवश्य ही लेकर आए नहीं तो टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग आगे भी ऐसी ही कार्रवाई अमल में लाता रहेगा। विभाग की नजर टैक्स चोरी करने वालों पर है।
  • जालंधर : जिम में वर्कआउट करने गए युवक का बाइक ले उड़ा चोर, देखें वीडियो

    जालंधर : जिम में वर्कआउट करने गए युवक का बाइक ले उड़ा चोर, देखें वीडियो

    जालंधर : गत रात जिम के बाहर से बाइक चोरी हो गया। बता दे पीड़ित साहिब जिम में वर्कआउट करने के लिए आया था और जब वह वर्कआउट कर बाहर निकला तो देखा है कि उसकी मोटरसाइकिल बाहर नहीं खड़ा था। आसपास ढूंढने के बाद भी जब नहीं मिला, तो उसके बाद पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौका देखकर बयान दर्ज कर लिया है।

    मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित साहिब ने बताया कि करीब 9:30 बजे वह वर्कआउट करने के लिए जिम आया था और उसके बाद भी 10 -15 मिनट बाहर खड़ा था। फिर वह वर्कआउट करने के लिए जिम के अंदर गया और जब वापस आया तो देखा बाइक नहीं खड़ी है, फिर इस बारे में पुलिस को सूचना दी। वही मौके पर पहुंचे ASI जगतार सिंह ने कहा कि मौके पर आकर हमने बयान दर्ज कर लिए है और मामले की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    पंजाब : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़: राष्ट्रीय भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार  पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।

    इसकी सूचना ग्रेवाल ने पुलिस प्रशासन को दे दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि एक ई-मेल के जरिए रिंदा नामक आतंकी ने उन्हें जान से मारने की बात लिखी है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह देशभक्त हैं और ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं और जनता की सेवा करते रहेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਜਾਵਟ ਲਈ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਮੰਗਵਾਏ ਗਏ ਫੁੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਜਾਵਟ ਲਈ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਮੰਗਵਾਏ ਗਏ ਫੁੱਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ ਦੇਸ਼-ਵਿਦੇਸ਼ ਦੇ 2000 ਕੁਇੰਟਲ ਫੁੱਲ ਸਜਾਵਟ ਲਈ ਵਰਤੇ ਜਾਣਗੇ ਕੋਲਕਾਤਾ ਤੇ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ 100 ਕਾਰੀਗਰ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਜੋ 16 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ 15 ਸਤੰਬਰ ਦੀ ਰਾਤ ਤੱਕ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰਨਗੇ। ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਕੋਨਾ ਕੋਨਾ ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਜਾਵਟ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੇਸ਼ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਵੀ ਇਹ ਫੁੱਲ ਮੰਗਵਾਏ ਸੱਚਖੰਡ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ, ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਜਿਥੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਫੁੱਲ ਮਲੇਸ਼ੀਆ, ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ, ਪਰਿਕਰਮਾ ਵਿਚ ਸਥਿਤ ਥਾਈਲੈਂਡ, ਸਿੰਗਾਪੁਰ, ਬੈਂਕਾਕ, ਹਾਲੈਂਡ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਲਾਚੀ ਬੌਰ ਸਾਹਿਬ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ, ਕੀਨੀਆ, ਸਾਊਥ ਅਫ਼ਰੀਕਾ ਝੰਡਾ ਬੁੰਗਾ ਸਾਹਿਬ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਦੁੱਖ ਭੰਜਨੀ ਆਦਿ ਤੋਂ ਮੰਗਵਾਏ ਗਏ ਹਨ, ਉੱਥੋਂ ਭਾਰਤ ਬੇਰ ਸਾਹਿਬ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬੇਰ ਬਾਬਾ ਬੁੱਢਾ ਚੋਂ ਕੋਲਕਾਤਾ, ਕੇਰਲਾ, ਪੂਨਾ, ਦਿੱਲੀ, ਮੁੰਬਈ, ਸਾਹਿਬ, ਥੜ੍ਹਾ ਸਾਹਿਬ, ਸ਼ਹੀਦੀ ਯਾਦਗਾਰ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼, ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਇਹ ਸ਼ਹੀਦ ਬੁੰਗਾ ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਜੀ ਸ਼ਹੀਦ ਫੁੱਲ ਮੰਗਵਾਏ ਗਏ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੀਵਰੇਜ ਜਾਮ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਲੋਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸੀਵਰੇਜ ਜਾਮ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਲੋਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਸਿੱਖਾਂ ਵਾਲੇ ਰੋਡ ਨੇੜੇ ਡਾਕਟਰ ਰੱਤਾ ਪਾਰਕ ਅਤੇ ਨਿਊ ਗ੍ਰੀਨ ਇਨਕਲੇਵ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਤਕਰੀਬਨ ਡੇਢ ਦੋ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਸੀਵਰੇਜ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਛੱਪੜ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ । ਇਸ ਨਾਲ ਇੱਥੇ ਇੰਨੀ ਗੰਦਗੀ ਫੈਲ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਲੋਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਕੇ ਨਰਕ ਭਰਿਆ ਜੀਵਨ ਜਿਊਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ । ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ, ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਤੱਕ ਵੀ ਪਹੁੰਚ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਪਰ ਅਜੇ ਪਰਨਾਲਾ ਉੱਥੇ ਦਾ ਉੱਥੇ ਹੀ ਹੈ।

    ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਸੜਕ ਤੇ ਬਦਬੋ ਮਾਰਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਦੇ ਸਤਾਏ ਲੋਕ ਨਰਕ ਭੋਗ ਰਹੇ ਹਨ । ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਡਾਕਟਰ ਰੱਤਾ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਵਾਲੇ ਬਾਬਾ ਫਰੀਦ ਪਾਰਕ ਵਿੱਚ ਸੈਰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਸ ਪਾਰਕ ਦੇ ਆਸ-ਪਾਸ ਮੁਸ਼ਕ ਮਾਰਦੇ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਮਿੰਟ ਬੈਠਣਾ ਵੀ ਦੁੱਭਰ ਹੋਇਆ ਪਿਆ। ਇਸ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਨੇੜੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਇਸ ਰਸਤੇ ਤੋਂ ਲੰਘਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ, ਮਾਨਯੋਗ ਡੀ.ਸੀ ਸਾਹਿਬ, ਐਕਸੀਅਨ ਸੀਵਰੇਜ ਬੋਰਡ, ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਤੇ ਵਾਰਡ ਦੇ ਕੌਂਸਲਰ ਨੂੰ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਫੌਰਨ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ।