Blog

  • जालंधर नंबर की गाड़ी में सवार पुलिस मुलाजिम की सड़क हादसे में मौ’त

    होशियारपुरः गढ़शंकर बंगा रोड पर देर रात सड़क हादसे के दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार संदीप सिंह (37) पुत्र अमरीक सिंह निवासी जालंधर मारुति ऑल्टो कार में सवार होकर गढ़शंकर वाले से अपने ससुर के गांव चौहरा जा रहा था। जब वह गांव डेरों के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के दूसरी ओर एक पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे कार चालक संदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी कि मृतक को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला गया। मृतक के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।

  • 10 साल की बच्ची की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौ’त

    नई दिल्ली : हार्ट अटैक एक जानलेवा स्थिति होती है। जो आमतौर पर बड़ी उम्र या उम्रदराज लोगों में देखी जाती है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्‍चों को भी हार्ट अटैक आ सकता है। 10 साल के बच्चे, 25 साल का युवक को अगर इस उम्र में हार्ट अटैक से मौत होने लगे तो चिंतित होना लाजिमी है। ऐसा ही मामला गुजरात से सामने आया है। जहां भरुच में 10 साल की बच्ची की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

    बच्‍चों में छाती में दर्द उठने के कारण

    जानकारी के अनुसार कई बच्‍चों को मस्‍कुलोस्‍केलेटल चेस्‍ट पेन की वजह से छाती में दर्द उठता है। यह दर्द छाती की मांसपेशियों और हड्डियों और उनके कनेक्‍शन से पैदा होता है। छाती की दीवारों की मांसपेशियों और नसों में ऐंठन होने पर छाती में दर्द हो सकता है। यह दर्द आता-जाता रहता है। इसके अलावा खांसी के दौरान भी छाती में दर्द की शिकायत हो सकती है। छाती की हड्डियों से जुड़े कार्टिलेज में सूजन की वजह से भी छाती में दर्द उठ सकता है।

    इन संकेतों को नजर अंदाज न करें

    अगर बच्‍चे को फिजिकल रूप से मेहनत, व्यायाम या कोई भी थका देने वाली एक्टिविटी करने के दौरान सीने में दर्द हो रहा है। सीने में दर्द और दबाव दूर नहीं हो रहा है। कई दिनों से लेकर हफ्तों तक एक्‍सरसाइज करने की क्षमता में कमी आ रही है और सीने में दर्द हो रहा है, सीने में दर्द के बाद बेहोश हो जाना, जन्मजात हृदय रोग के साथ पैदा हुए बच्चों में सीने में दर्द होना। अनुवांशिक कारण की वजह से हाई कोलेस्‍ट्रॉल वाले बच्‍चों में भी सीने में दर्द उठ सकता है।

  • पंजाबः इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी का इस जिले से आया कनैक्शन सामने, देखें CCTV

    लुधियानाः मोगा में 11 दिन पहले इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरु के घर में घुसकर गोलियां मारने के मामले का लुधियाना से कनैक्शन सामने आ रहा है। गोलियां चलाने वाले बाइक सवार नकाबपोश वारदात को अंजाम देकर लुधियाना आए। महानगर के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से उनकी फोटो और सीसीटीवी सामने आई है। पुलिस बदमाशों को लोकेट करने में जुटी है। जांच एजेंसियां लगाकार रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे चैक कर बदमाशों को लोकेट कर रही है। बस स्टैंड से अब यह पता किया जा रहा है कि बाइक सवार किस बस में बैठकर फरार हुए है या पुलिस को चमका देने के लिए रास्ते में बस से कही उतरे है। पुलिस द्वारा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आस-पास होटलों में भीू पूछताछ की गई है। कई लोगों को दोनों बदमाशों की फोटो तक दिखा पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली है।

    हमलावर पहले रेलवे स्टेशन पर गए है। स्टेशन के सर्कुलेंटिंग एरिया में वह मुंह बांधकर घुमते वीडियो में दिखाई दिए। स्टेशन पर पुलिस की सख्ती के कारण वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दाखिल नहीं हुए। इसके बाद उनकी बस स्टैंड से फूटेज सामने आई। वीडियो में दोनों हमलावर मुंह बांधकर कर बस स्टैंड में दाखिल हुए है। वीडियो में उनकी पीठ नजर आई। बता दें बस स्टैंड के अंदर और बाहर लगातार पुलिस की गश्त और चैकिंग चलती है। अलर्ट के बावजूद पुलिस इन दोनों शातिर बदमाशों की पहचान करने में फेल साबित हुई। अभी तक इस मामले में आरोपियों के नाम तक पुलिस को नहीं पता चल पाए।

    फिलहाल मोगा पुलिस ने दो दिन पहले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये वह युवक है जिन्होंने हमलावरों की भागने में मदद की थी। बदमाशों की रास्ते में गांव बोडे के पास बाइक खराब हो गई थी। जिसके बाद अमेरिका में बैठे मनी भिंडर ने लखबीर सिंह खीरा को उनकी मदद करने के लिए कहा जिसके बाद लखबीर सिंह गांव कोठे शेर खां व मनप्रीत सिंह गोनी निवासी गांव बोबे ने मिलकर दोनों अपने-अपने बाइक पर हमलावरों को जगरांव के गांव में छोड़ा है। पुलिस ने दोनों युवकों को केस में नामजद कर अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया हुआ है। 

    सूत्रों मुताबिक अभी तक पता चला है कि लारेंस गैंग के सदस्य जगदीप सिंह जग्गी की ओर से 23 अक्तूबर सुबह 6.45 मिनट पर गांव धूड़कोट रणसींह निवासी इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह को मारने की दो लोगों को सुपारी देकर हमला करवाया है। हरविंदर सिंह गांव से आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच पद के उम्मीदवार बनाए गए थे। बदमाशों ने पहले कबड्‌डी खिलाड़ी को आवाज देकर बाहर बुलाया गया। जिसके बाद फायरिंग कर दी गई। यह गोलियां कत्ल की नीयत से मारी गई थी। आरोपी जग्गा भी गांव का ही रहने वाला है। यह फायरिंग सरपंच के चुनाव को लेकर की गई है। घायल हरविंदर की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत डीएमसी अस्पताल भेज दिया गया था। 

  • पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और हंसराज हंस में छिड़ा विवाद

    जालंधर, ENS: पंजाबी गायक जसबीर जस्सी का कुछ समय पहले गायक सरदार अली के साथ विवाद छिड़ा था। इस दौरान जस्सी ने पंजाब को लेकर एक वीडियो जारी कर गायक सरदार अली को लेकर जमकर भड़ास निकाली थी। इस दौरान उन्होंने धार्मिक मुद्दे पर की गई टिप्पणी को लेकर बाते की थी। वहीं अब डेरों में गाने के बयान को लेकर पंजाबी गायक जसबीर जस्सी और हंसराज हंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। जसबीर जस्सी ने सोशल मीडिया पर बार-बार डेरों में जाकर गाना न गाने की बात कही और ऐसा करने वालों का विरोध किया था। हाल ही में गायक हंसराज हंस के साथ एक पत्रकार ने उनसे जसबीर जस्सी द्वारा डेरों के बारे में दिए गए बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने जसबीर जस्सी को सलाह देते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी। जस्सी ने कमैंट कर लिखा, ‘‘हंसराज हंस जी कुदरत की तरफ से नवाजे गए एक बड़े कलाकार हैं।

    हंसराज हंस ने कहा, ‘‘मैं खुद उन्हें (जस्सी) समझाऊंगा कि पुत्र कुछ सोचकर बोला करो। यदि कोई तुम्हें दरगाह वाला लेकर जाए कि तुम वहां जाकर गाओ, तो आप कहो मैं वहां जाकर नहीं गाता। जब आज तक तुम्हें किसी ने बुलाया ही नहीं और तुम घर बैठे कहते हो कि बड़े घरों में शादी हो रही है, मैं वहां नहीं जाऊंगा, उन्होंने तो बुलाया ही नहीं आपको।’’ हंस ने कहा कि घर बैठे तो मैं भी तय कर सकता हूं कि मैं नहीं गाऊंगा, लेकिन अगर कोई बुलाता ही नहीं तो गाना कहां है? जब किसी ने डेरे में बुलाया ही नहीं तो जस्सी बायकाट कैसे कर सकता है।

    इस दौरान हंसराज हंस ने गायक जसबीर जस्सी द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए कमैंट को लेकर कहा कि जस्सी ने कमैंट कर लिखा, ‘‘हंसराज हंस जी कुदरत की तरफ से नवाजे गए एक बड़े कलाकार हैं। भाजी ने राजनीति में आकर अपना और संगीत जगत का बहुत बड़ा नुक्सान किया है। भाजी को सिर्फ गाना चाहिए और लोगों को सिखाना चाहिए।’’अब यह देखना है कि कि दोनों कलाकारों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी यह जंग क्या रूप धारण करती है। हालांकि जस्सी के मुताबिक वह अभी भी अपने डेरे वाले बयान पर कायम हैं।

    सरदार अली के मामले को लेकर हुए विवाद के बाद जस्सी ने एक वीडियो भी जारी किया। इस दौरान उन्होंने अपने बारे लोगों के अच्छे बुरे सवालों को लेकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने डेरो को लेकर बात कही। जस्सी ने कहा कि उक्त लोगों को सही दिशा की जरूरत है। इस दौरान जस्सी ने कहा कि उन्होंने कई धर्म के गुरुओं से इस मुद्दों को लेकर बात की। जिसके बाद जस्सी ने दोबारा लोगों से अपील की कि वह अपने विद्धवानों से अपने मुद्दों को लेकर वह बात करें। उन्होंने कहा कि उक्त विद्धवानों को भी पंजाब को बचाने के लिए आगे आना चाहिए जिससे पंजाब के युवाओं को बचाया जा सके।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे किसी का फोन आया और उसने उनसे कहा कि आपने नकोदर के मुद्दे पर लेकर बात की। उन्होंने कई पीरों के बारे में बात की। जस्सी ने कहा कि जब उन्होंने पीर बुद्धुशाह को जानता है, उसने कहा नहीं। जस्सी ने कहा कि मेरी आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, उसे पीर बुद्धुशाह, साईं मिया मीर, बाबा शेख फरीद जैसे कुर्बानियां देने वाले किसी पीर के बारे में नहीं पता था। जस्सी ने कहा कि मैं हैरान हो गया कि उसे सिर्फ आज के बारे में पता है, लेकिन असल क्या है उसके बारे में नहीं पता। इस दौरान जस्सी ने कहा कि ऐसे युवाओं को सही रास्ता दिखाने की जरूरत है।

  • रेव पार्टी में पुलिस की रेड, बुरे फंसे बिग बॉस विजेता  

    नई दिल्लीः बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एल्विश पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इसमें प्रतिबंधित सांपों के जहर तक का इस्तेमाल किया जा था तो विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं। पुलिस ने स्टिंग कर कई लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस ने एल्विश यादव समेत के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    स्टिंग ऑपरेशन में फंसे आरोपियों के कब्जे से 20 मिलीलीटर जहर और 9 जिंदा सांप बरामद किए गए। जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, दो दुमुही सांप और एक रेट स्नेक (घोड़ा पछाड़) हैं। इन सापों और जहर का इस्तेमाल पार्टी में नशे के लिए किया जाता था। एल्विश यादव समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं और आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

    बीजेपी सांसद मेनका गांधी की ओर से संचालित संस्था पीएफए के एक अधिकारी को नोएडा और एनसीआर के फॉर्म हाउसेज में सांपों के जहर से रेव पार्टी की सूचना मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने एल्विश यादव का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि यूट्यूबर इन फॉर्म हाउस में वीडियो शूट कराते हैं और रेव पार्टी की जाती है, जिसमें विदेशी लड़कियों को भी बुलाया जाता है। 

    उनका आरोप है कि एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया और नोएडा में रेव पार्टी करने और सांपों के जहर का प्रबंध करने को कहा। कथित तौर पर एल्विश ने अपने एजेंट राहुल का नंबर दिया और उनका नाम लेकर बात करने को कहा। इसके बाद राहुल से बात की गई तो वह रेव पार्टी के लिए तैयार हो गया। राहुल ने अपनी टीम के साथ वीरवार को सेक्टर 51 के सेवरोन होटल में पहुंचने की बात कही। इधर डीएफओ नोएडा को सूचना दी गई थी।

    जैसे ही राहुल और उसकी टीम के लोग मौके पर पहुंचे तो ट्रैप करने के लिए खड़े लोगों ने उनसे बात की और सांप दिखाने को कहा। सांप देखने के बाद नोएडा सेक्टर 49 पुलिस और क्षेत्रीय वन अधिकारी दादरी को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी सभी आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण, रविनाथ के रूप में हुई है।

  • अब शिवसेना नेता पर ED ने कसा शिकंजा

    नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (3 नवंबर) को शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक रविंद्र वायकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। ईडी की तरफ से ये केस घोटाले में शामिल जोगेश्वरी बीएमसी भूमि पर एक लक्जरी होटल के कथित निर्माण में विधायक की भूमिका को लेकर दर्ज किया गया है।  ईडी इस मामले में शिवसेना विधायक और अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भी जारी कर सकती है।

  • जालंधरः घर से लाखों की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला नकोदर के मोहल्ला जैन स्ट्रीट में एक घर को चोरों ने निशाना बना लिया। घर के अंदर घुसे चोर अलमारियों से करीब 2.10 लाख नकदी, 2 चांदी के कंगन, 1 चांदी का गिलास और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। वारदात के मकान मालिक घर को ताला लगा बाहर गए थे। थाना नकोदर सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला जैन स्ट्रीट में रहने वाले मदन गोपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि वह सुबह अपने काम पर चला गया और जब दोपहर को घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा था।

    तुरंत उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। पुलिस ने एरिया के कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त पैसे घर के काम के लिए रखे थे। मगर उससे पहले आरोपी घर में घुसकर हाथ साफ कर गए। थाना सिटी नकोदर के एसएचओ सतपाल सिद्धू ने बताया कि वारदात की जांच के दौरान पुलिस ने कुछ सीसीटीवी अपने कब्जे में लिए हैं। जिसमें साफ पता चल रहा है कि उक्त आरोपियों ने करीब 11.30 बजे वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। क्योंकि कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है।

  • गुरुद्वारा श्री तल्हण साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर

    जालंधर :  विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुरुद्वारा शहीद बाबा निहाल सिंह जी तलहण साहिब में विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह जानकारी गुरुद्वारा तलहण साहिब के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह सब-रजिस्ट्रार जालंधर-1 ने दी है। उनके साथ मैनेजर भाई बलजीत सिंह और मैनेजर हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। प्रवक्ता ने कहा कि समय-समय पर एनआरआई गुरुद्वारा तल्हन साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के लिए श्रद्धालु आते रहते हैं।

    यहां उनके रहने की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब यह कठिनाई उनके सामने नहीं आएगी क्योंकि गुरुद्वारा साहिब में 15 नए कमरे और 3 बड़े हॉल बनाए गए हैं, जहां 70 बेड और 6 दीवान लाए जाएंगे। इसके अलावा जल्द ही एनआरआई श्रद्धालुओं के लिए एक और बड़ा सरां भी जल्द ही बनाया जाएगा।

  • जालंधरः दिल दहलाने वाला हादसा तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आया युवक, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर की रामामंडी फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित कार ने वीरवार देर रात साइकिल सवार और पैदल जा रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो जाएगे। फुटेज में देखा जा सकता है कि गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी पैदल युवक ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी उसके ऊपर ही चढ़ गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि पैदल जा रहा युवक सड़क पार कर रहा था कि उसने तेज रफ्तार गाड़ी को देखने के बाद भागकर जान बचाने की कोशिश की।

    लेकिन फिर भी गाड़ी चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक हादसे में गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में घायल हुए 2 लोगों को घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि गाड़ी की रफ़्तार बहुत तेज थी। उन्होंने कार चालकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नशे में धुत थे। जिस कारण कार चालकों से कार पर काबू नहीं पाया गया।

    बेक़ाबू कार ने सबसे पहले साइकिल सवार और उसके बाद पैदल जा रहा व्यक्ति कार की चपेट में आ गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर लगी बेरिगेट से टकराकर जा रूकी। लोगों का कहना था कि अगर सड़क पर बैरिकेड ना लगे होते है तो गति ज़्यादा होने के कारण कार रूक नहीं पाती और कार कई लोगों को अपने हादसे का शिकार बनाती। घटना के बाद को गाड़ी में बैठे 2 युवकों में से एक युवक भागने में क़ामयाब हो गया। एक युवक को संबंधित थाने की पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • यह दिग्गत एक्ट्रेस अब अपनाएंगी राजनीति में किस्मत

    नई दिल्ली :  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी धाकड़ पर्सनैलिटी के लिए फेमस है। पॉलिटिकल हो या सोशल, वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैकंगना से अक्सर पॉलिटिक्स में एंट्री करने को लेकर सवाल पूछा जाता है अभी तक इससे वो इंकार ही करती आई हैं लेकिन इस बार उन्होंने पॉजिटिव जवाब दिया है एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना हाल ही में द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन के लिए गई थीं भगवान के दर पर माथा टेकने के बाद एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत कीयहां एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का हिंट दिया द्वारका के बारे में कहा  द्वारका नगरी तो मैं हमेशा कहती हूँ कि दिव्य नगरी है यहा की हर एक चीज़ अद्भुत है, कण कण मे यहां द्वारकाधीश समाये हुए है और द्वारकाधीश के दर्शन होते ही हम धन्य हो जाते हैहमेशा कोशिश रहती है कि दर्शन करने आए पर काम की वज़ह से कभी कभी ही आ पाते है। चाहते है कि सरकार इसी सुविधा करे कि पानी के नीचे जो द्वारका है वो पानी अंदर जा के देख पाए. हमारा जो महान नगर रह चुका है जो भगवान कृष्ण की जो नगरी है वो हमारे लिए स्वर्ग से कम नहीं है। 

    अपनी आने वाली फ़िल्मों के बारे मे कहा कि मेरी आने वाली फिल्म इमर्जेंसी की है जो मे खुद डायरेक्ट और एक्ट किया है। उसके सिवाय एक थ्रिलर है फिर एक नृत्य विनोदीनी करके है और जो आप सबने बहुत पसंद की थी वो तनु वेड्स मनु का तीसरा पार्ट भी आ रहा है। राम मंदिर पर बोली कंगना, राम जी का जन्म स्थल 600 साल के संघर्ष के बाद भाजपा सरकार का काम है कि भारत वर्ष को यह दिन देखने को मिल रहा है। हम बहुत धूम धाम से मंदिर को फिर से स्थापित करेंगे यह सनातन के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। उम्मीद करते है सनातन की धजा सारे विश्व मे लहराए।  कंगना ने इंस्टा पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए फोटो शेयर की हैं साड़ी में सजी धजी कंगना स्टनिंग लगींलेकिन उनके चेहरे पर चिंता साफ झलकी। एक्ट्रेस ने बताया कैसे वो कई दिनों से बेचैन थीं। ऐसे में द्वारकाधीश के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली है। वो अब पहले से अच्छा महसूस कर रही हैं। कंगना अपनी परेशानी को बताते हुए लिखती हैं- कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारकाधीश के दर्शन करूं। श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आते ही, यहां की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिंताएं टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना। हरे कृष्णा, कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो द्वारका नगरी को नाव में बैठकर घूम रही हैं। उन्होंने इस जगह की तारीफ की है।