Blog

  • जालंधरः चलती ट्रेन से गिरा व्यक्ति, एम्बुलेंस न मिलने पर बाइक पर ले गए लोग

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में चलती ट्रेन से व्यक्ति के गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन से करीब 50 वर्ष के व्यक्ति नीचे गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना फिल्लौर के संतोखपुरा मोहल्ले के पास हुई। जानकारी के अनुसार जब उक्त व्यक्ति नीचे गिरा तो, उसे सबसे पहले एक बच्चे ने देखा। बच्चा चिल्लाया तो मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी जीआरपी पुलिस को दी गई। पुलिस के मुताबिक पीड़ित फिल्लौर से लोहिया खास जा रही ट्रेन से नीचे गिरा है।

    जिसके पास से लोकल टिकट बरामद हुआ है। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि व्यक्ति गिरने के बाद काफी दूर तक घसीटता हुए चला गया।  बताया जा रहा है कि कि जख्मी हुए व्यक्ति को एम्बुलेंस न मिलने के चलते लोगों ने बाइक पर ही अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए देर रात सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद से ही व्यक्ति बेसुध है। वहीं, डॉक्टर ने व्यक्ति को अनफिट बताया है। जिसकी हालत अभी तक गंभीर बनी हुई है। घटना की जांच के लिए जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने जख्मी व्यक्ति का फोटो सर्कुलेट कर दिया है। जिससे व्यक्ति की पहचान हो सके।

  • वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए अब घर बैठे मतदाता ले सकेंगे ये सभी जानकारी

    नई दिल्ली : छतीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे मतदाता में उत्साह बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में हो रहे मतदान के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। ऐसे में मतदाता यह जानने के लिए उत्सुक होते हैं कि मतदान के लिए उनका कौन सा केन्द्र है, उनका नाम किस भाग संख्या अथवा क्रमांक पर है। ऐसी प्राथमिक जानकारी सहित कई अन्य जानकारियां अब मोबाइल फोन पर ही देखी जा सकती हैं। शांतिपूर्ण और सुगम मतदान की दिशा में भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप एक उपयोगी एप्लीकेशन है, जो आम मतदाताओं को उपयोगी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने में कारगर साबित हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में सतत प्रयास किया जाता है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करने से कोई भी मतदाता वंचित न रहे। आयोग द्वारा वोटर हेल्पलाइन एप की शुरूआत इसी उद्देश्य से की गई है।

    जानिए इस एप का कैसे करें इस्तेमाल

    छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि यह एक बहुउपयोगी एप है। यह एंड्रॉयड एवं आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। इसमें मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र नम्बर डालकर बहुत ही आसानी से अपनी विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते है।

  • जालंधरः इस इलाके में चली कांच की बोतलें, पीड़ित ने थाने के बाहर खुद को आग लगाने की दी धमकी, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: रामामंडी के एकता नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आलू नामक युवक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान युवक ने बताया कि कुछ बदमाशों ने उसकी बहन के घर पर कांच की बोतलें मारकर हमला कर दिया। इस दौरान इलाके में भारी हंगामा हुआ। पीड़ित ने लड़की और युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त बदमाश सरेआम चिट्टे का कारोबार करते है और उन्हें धमकी देते है कि पुलिस मुलाजिमों की मिलीभुगत से कारोबार चल रहा है। इस दौरान युवक ने एएसआई मंजीत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मम्मी ने 18 से 19 बदमाशों के खिलाफ एक रिट दायर की थी।

    जिस पर धोखे से साइन करवाकर रिट को खारिज कर दिया गया। इस दौरान युवक ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त हमलावारों ने पहले उसके घर पर हमले किए थे, लेकिन अब उक्त बदमाशों ने उसकी बहन के घर पर बोतलों से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि वह थाने में उक्त बदमाशों के खिलाफ शिकायत दे चुका है, लेकिन पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही। इस दौरान पीड़ित ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं करती तो वह नंगल शामा थाने के बाहर खुद पर तेल डालकर आग लगा लेगा।

    पीड़ित का आरोप है कि उक्त बदमाशों द्वारा चौथा हमला किया गया। पीड़ित ने कहा कि उसकी बहन के घर उसका जीजा भी घर पर नहीं था, जब उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने लाखन, गट्टू, रिक्की, शिवा, विपन, कालू सहित 18 से 19 बदमाशों ने उसकी बहन के घर पर देर रात हमला कर दिया। 

  • चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हमलावर फरार, देखें वीडियो

    चाकू से गोदकर युवक की हत्या, हमलावर फरार, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात को दिल्ली की गीता कॉलोनी से एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है दिल्ली शाहदरा जिले के डीसीपी रोहित मीना के मुताबिक गीता कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या की सूचना मिली है हस घटना की सूचना पुलिस को बीती रात 8 बजकर 25 मिनट पर मिली थी सूचना मिलने के तत्काल बाद थाना पुलिस को मौके के लिए रवाना कर दिया गया था हमारी टीम ने एक शव बरामद किया। मृतक युवक की उर्म 30 वर्ष के करीब है

    पहली नजर में यह मामला आपसी झगड़े का लग रहा हैमारपीट के दौरान गंभीर चोट की वजह से युवक की मौत हो गई थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है डीसीपी रोहित मीना के अनुसार यह घटना गीता कॉलोनी स्थित एक पार्क की है सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पार्क के गेट पर मृतक युवक की लाश मिली बताया जा रहा है पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, उसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला किया। इस हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद युवक की मौत हो गई। थाना पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं पुलिस सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मुहिम में जुटी है पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

  • जालंधरः World Cup मैच पर सट्टा लगाता बुकीज गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में वर्ल्ड कप मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले गिरोह पर नकेल कसते हुए पुलिस ने बस्तियात क्षेत्र में रहने वाले एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बुकीज पिछले लंबे समय से सट्टेबाजी के कारोबार में संलिप्त था। बताया जा रहा है कि इस कारोबार से उक्त बुकिज लाखों की प्रापर्टी बना चुका है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए के. नाम के युवक को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले रामामंडी की पुलिस ने अंकुश नामक बुकीज को काबू किया था। जिससे गिरफ्तार करने के बाद सख्ती से पूछताछ की गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए एक और युवक को पुलिस ने काबू किया है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਚਿੱਟੇ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਤੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਭਾਮੀਆਂ ਕਲਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਭਰਾ ਦੀ ਚਿੱਟੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਸੀ। ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਇਲਜ਼ਾਮ ਲਾਇਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਦਾ ਸਰਪੰਚ ਹੀ ਚਿੱਟੇ ਵਾਲਿਆ ਦੀ ਮਦਦ ਕਰਦਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਮਦਦ ਲਈ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਸੀ। ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਚਿੱਟੇ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਪੈਸੇ ਵੀ ਖੋਹੇ ਅਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਮਾਰਕੋਟ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਕੰਪਲੇਂਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ।

    ਅੱਜ ਫੇਰ ਜਦ ਉਹ ਵਿਅਕਤੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ 3-4 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਡੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰੇਆਮ ਚਿੱਟਾ ਵੇਚਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਦਾ ਪਤੀ ਵੀ ਚਿੱਟੇ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਸਦਾ ਡਿਵੋਸ ਹੋ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲੁਧਿਆਣਾ ਲੈ ਕੇ ਆਏ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

  • विमान क्रैश होने के बाद ‌लगी आग, 12 की मौत, देखें वीडियो

    अमेजन फॉरेस्ट: ब्राजील के अमेजन फॉरेस्ट एरिया में रविवार एक विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, हादसा राजधानी रियो ब्रेंको में मुख्य हवाई अड्डे के पास हुआ। यह एक छोटा प्लेन था। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर दुर्घटनास्थल के वीडियो सामने आए हैं। जिसमें जंगल में जलता हुआ मलबा दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि विमान में कुछ टूरिस्ट और बाकी प्रशासन के लोग थे।

    गवर्नर ग्लैडसन कैमेली के प्रेस कार्यालय ने इस हादसे की पुष्टि की है। हादसे की वजह का खुलासा अभी नहीं हुआ है। जंगल में हादसा स्थल के आसपास विमान के मलबे पड़े नजर आए। राहत-बचाव की टीम मौके पर जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले 27 अक्टूबर को पूर्वी विस्कॉन्सिन के एक जंगली इलाके में विमान हादसा हुआ था। जिसमें पायलट की जान गई थी। यह लो विंग विमान मिल्वौकी से लगभग 80 मील (130 किलोमीटर) उत्तर में कोसुथ टाउनशिप में एक तालाब में डूबा हुआ पाया गया था।

    वहीं, 17 सितंबर को अमेजन जंगल में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया था। जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार, एम्ब्रेयर पीटी-एसओजी विमान ने अमेजन राज्य की राजधानी और सबसे बड़े शहर मनौस से उड़ान भरी थी और भारी बारिश में उतरने का प्रयास कर रहा था। तभी हादसा हो गया। रिपोर्ट में कहा गया कि यात्री ब्राजीलियाई पर्यटक थे जो मछली पकड़ने जा रहे थे।

  • जालंधरः इस इलाके मेें चले ईंट-पत्थर, हुआ हंगामा, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतर्गत ऋषि नगर में रविवार देर रात अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। ग़नीमत रही कि इस हमले के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान मोहल्ले में ईट पत्थर चलें। ईंट-पत्थर चलने की आवाज सुनकर मोहल्ले के सभी लोग इकट्ठे हो गए। इस दौरान मोहल्ला निवासियों ने ईंट-पत्थर बरसाने वाले बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में क़ामयाब हो गए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मोहल्ले के प्रधान राजकुमार थापर ने बताया कि वह मंदिर में सफ़ाई कर रहे थे।

    इस दौरान अचानक हंगामा होने लगा। उन्होंने कहा कि जब वह मंदिर से बाहर आए तो देखा कि बाहर 10 से 12 युवक ऊंची-ऊंची आवाज में गालियां निकालते हुए ईट पत्थरों से मंदिर की तरफ हमला कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ला निवासी इकट्ठा हो गए। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गए। प्रधान ने बताया कि इस घटना की शिकायत उन्होंने संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। वहीं दूसरी तरफ मौक़े पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

  • रेलवे ने 33 ट्रेनें की रद्द, कई ट्रेनों के रूट किए डायवर्ट

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में रविवार शाम हुए रेल हादसे में अब तक 13 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 54 लोग घायल हैं सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं कई ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है आइए जानते हैं कौन सी ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट किया गया है

    रेल हादसे की वजह से रद्द कर दीं गई ये ट्रेनें

    30 अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 08527 रायपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर और 30 अक्टूबर को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 08528 विशाखापत्तनम-रायपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया हैइसके अलावा कोरबा-विशाखापत्तनम, पारादीप-विशाखापत्तनम, रायगड़ा-विशाखापत्तनम, पलासा-विशाखापत्तनम, विशाखापत्तनम-गुनुपुर, गुनुपुर-विशाखापत्तनम, विजयनगरम-विशाखापत्तनम ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है वहीं बरुनी-कोयंबटूर स्पेशल एक्सप्रेस (03357) समेत कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है 5 ट्रेनें नियमित मार्ग विशाखापत्तनम-विजयवाड़ा के बजाय टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर-बलार्शा-विजयवाड़ा के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। CPRO विश्वजीत साहू के मुताबिक कुल 33 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 22 ट्रेनों को डायवर्ट और 11 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है

  • पंजाबः SHO और ASI के खिलाफ जारी हुए गैर जमानती वारंट 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में हिन्दू नेता कनौजिया के मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने एक मामले में हिंदू नेता पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद हिंदू नेता ने कोर्ट की शरण ली थी। वहीं इस मामले को लेकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करण अग्रवाल की कोर्ट ने PO स्टाफ के इंचार्ज और एक पुलिस चौकी के प्रभारी के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किए है। इन पुलिस अधिकारियों ने 6 जून, 2022 को हिन्दू नेता ऋषभ कनौजिया पर एफआईआर दर्ज की थी कि उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध किया है। इस मामले में दोनों पुलिस अधिकारी अपने बयान दर्ज करवाने के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे।

    दोनों पुलिस कर्मचारी इस मामले में गवाह हैं। कोर्ट ने अगले आदेश तक दोनों पुलिसकर्मियों का एक तिहाई वेतन काटने का भी आदेश जारी किया है। मामले में अब अगली सुनवाई 16 नवंबर को है। PO स्टाफ के एसएचओ कमलजीत सिंह और एएसआई जसवीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट बिना निष्पादन (एग्जीक्यूशन) के लौटाए जाने के बाद अदालत ने ये आदेश जारी किए है। आदेशों में कोर्ट ने कहा है कि गवाह एसएचओ कमलजीत सिंह और एएसआई जसवीर सिंह के खिलाफ जारी जमानती वारंट वापस मिल गए। इससे पहले भी वारंट बिना निष्पादित (एग्जीक्यूट) हुए वापस आ गए थे।

    इन परिस्थितियों में, कोर्ट का मानना ​​है कि गवाह जानबूझकर कानून की प्रक्रिया से बच रहे हैं और इन गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अधिक कठोर तरीका इस्तेमाल करने की आवश्यकता है। जिस कारण गवाहों को 16 नवंबर के लिए गैर-जमानती वारंट के माध्यम से तामील कराया जाए और इन गवाहों का एक तिहाई वेतन भी अगले आदेश तक काटने के आदेश दिए हैं।